meets - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम नरेंद्र मोदी की कटारिया से फिर मुलाकात
जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के असम दौरे के दौरान एक बार फिर से असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात चर्चा में है। मोदी पूर्वी प्रदेशों में चुनावी परिणाम के बाद वहां नए मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण में गए थे।

कटारिया से मुलाकात इसलिए चर्चा में है, क्योंकि कटारिया मूलत: राजस्थान की राजनीति और भाजपा की राजनीति को बारीकी से समझ रखने वाले नेताओं में रहे हैं। जल्द प्रदेश के चुनाव होने हैं। भाजपा संगठन को मजबूती को लेकर जल्द कई कदम भी प्रदेश में उठाएगी। प्रदेश के कहां किस भाजपा नेता का उपयोग किया जाए, चुनावी जीत में किन नेताओं की अहम भूमिका हो सकती है, प्रदेश सरकार के कामों के चलते क्या रणनीति होनी चाहिए। इन सब को लेकर मोदी की उनसे राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई। गौरतलब है कि कटारिया बीते माह 12 फरवरी को असम के राज्यपाल नियुक्त किए गए थे। तब से लेकर अब तक के कुल 28 दिन में कटारिया की मोदी से कुल तीन बार मुलाकात हो चुकी है। पिछली मुलाकात में भी मोदी से उनकी राजस्थान की राजनीति को लेकर फीडबैक लिए जाने की चर्चाएं चली थी।

थॉमस कप विजेता बैडमिंटन टीम की मोदी से मुलाकात, खिलाड़ियों ने किए अनुभव शेयर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को पहली बार थॉमस कप जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह भारत के खेल इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। मोदी ने खिलाड़यिों से मुलाकात की जिन्होंने थॉमस और उबेर कप के अपने अनुभव साझा किये।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व नंबर एक शटलर किदांबी श्रीकांत के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पिछले हफ्ते थाईलैंड में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर अपना पहला थॉमस कप जीता।

जब प्रधानमंत्री मोदी ने टीम के कप्तान श्रीकांत से उनकी नेतृत्व शैली और चुनौतियों, उनकी विश्व नंबर एक रैंकिंग और थॉमस कप में स्वर्ण जीतने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। हमें एक टीम के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था। दोनों ही उपलब्धियां मेरे सपने थे और मैं उन्हें हासिल करके बहुत खुश हूं।

मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में इतना शानदार प्रदर्शन नहीं होने के कारण थॉमस कप की ज्यादा चर्चा नहीं होती थी, और देश को टीम की उपलब्धि की विशालता समझने में कुछ समय लगा। उन्होंने कहा, 'पूरे देश की ओर से मैं आपको और पूरी टीम को बधाई देता हूं क्योंकि दशकों के बाद, भारतीय ध्वज को मजबूती से फहराया गया है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। जबरदस्त दबाव में अपने आप को और टीम को एक साथ रखना कुछ ऐसा है जिसे मैं बहुत अच्छी तरह से समझ सकता हूं। मैंने आपको फोन पर बधाई दी लेकिन अब मैं व्यक्तिगत रूप से आपकी तारीफ करके खुशी महसूस कर रहा हूं।'

प्रधानमंत्री ने जीत के तुरंत बाद टेलीफोन कॉल के दौरान वादे के अनुसार 'बाल मिठाई' लाने के लिए लक्ष्य सेन को धन्यवाद दिया। लक्ष्य ने याद किया कि वह पहले यूथ ओलंपिक जीतने के बाद और अब थॉमस कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुलाकातों के बाद खिलाड़ी काफी प्रेरित महसूस करते हैं।

लक्ष्य ने कहा, 'मैं भारत के लिये पदक जीतते रहना चाहता हूं और आपसे इसी तरह मिलते रहना चाहता हूं।'
उबेर कप का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, 'हम जीत का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हम उसके लिए तैयारी भी करेंगे। हमारी महिला टीम ने समय-समय पर अपनी गुणवत्ता दिखाई है। बस समय की बात है, इस बार नहीं तो अगली बार हम जरूर जीतेंगे।'

मोदी ने सबसे टीम की सबसे युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा को बधाई दी। मोदी ने हुड्डा से कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि वह अपने नाम की तरह ही उन्नति करेंगी। उन्होंने कहा कि हुड्डा को अभी लंबा रास्ता तय करना है इसलिये जीत के बाद उन्हें कभी भी लापरवाह होने से बचना होगा। मोदी ने कहा कि पिछले 7-8 सालों में हमारे खिलाड़यिों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने ओलंपिक, पैरालंपिक और डेफलिम्पिक्स में शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज खेलों को लेकर मानसिकता बदल रही है। उन्होंने कहा, 'यह भारत के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह है। आप जैसे चैंपियन और आपकी पीढ़ी के खिलाड़ी इसके लेखक हैं। हमें इस गति को जारी रखने की जरूरत है।'

अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कीव की अघोषित यात्रा में जेलेंस्की से की मुलाकात
कीव(यूक्रेन)। रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी से मुलाकात की, जो कीव पहुंचे। पेलोसी के अघोषित दौरे पर कीव पहुंचने के बाद जेलेंस्की ने कहा कि मैं यूक्रेन को मजबूत समर्थन के संकेत के लिए आभारी हूं। उनकी मुलाकात का वीडियो टेलीग्राम पर प्रकाशित हुआ था। पेलोसी और आधा दर्जन अमेरिकी सांसदों ने शनिवार देर रात तीन घंटे तक जेलेंस्की और उनके शीर्ष सहयोगियों के साथ युद्ध के प्रयासों का प्रत्यक्ष आकलन करने के लिए मुलाकात की। अमेरिकी सदन के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जेलेंस्की के नेतृत्व को सलाम करता है और लोकतंत्र की उत्कृष्ट रक्षा के लिए यूक्रेन की जनता की सराहना करता है। पेलोसी ने ट्वीट किया कि हमारे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उनके नेतृत्व और साहस को सलाम करने के लिए कीव में जेलेंस्की से मिला और उन्हें सम्मानित किया। लोकतंत्र की उत्कृष्ट रक्षा के लिए यूक्रेनी लोगों की सराहना करने के लिए और यह कहने के लिए कि हम जीत हासिल होने तक आपके साथ हैं। पेलोसी ने कहा कि कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पूरी दुनिया को एक शानदार संदेश भेजने के लिए कीव की यात्रा की।

अमेरिका यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़ा है। इसके पहले कई राष्ट्राध्यक्ष कीव की यात्रा कर जेलेंस्की से मुलाकात कर चुके हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्ष मंत्री आस्टिन लायड ने भी कीव की यात्रा की और अमेरिकी मदद का भरोसा दिया था। कैलिफोर्निया की डेमोक्रेट सांसद नैन्सी पेलोसी जो उपराष्ट्रपति के बाद राष्ट्रपति पद की कतार में दूसरे स्थान पर हैं। यूक्रेन का दौरा करने वाले सबसे वरिष्ठ अमेरिकी सांसद थीं। रूस का युद्ध दो महीने से अधिक समय पहले शुरू हुआ था। उनकी पहले की अघोषित यात्रा मास्को द्वारा यूक्रेन की राजधानी पर बमबारी करने के कुछ ही दिनों बाद हुई जबकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव वहां मौजूद थे।
पोलैंड में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य यूक्रेन की अब तक की रक्षा की प्रशंसा करने में, बुराई के खिलाफ एक की लड़ाई को अच्छाई के रूप में चित्रित करने और लंबे समय तक अमेरिकी सेना मानवीय और आर्थिक समर्थन जारी रखने का आश्वासन देने में एकमत थे। पेलोसी ने कहा कि हमें उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस की ओर से एकता का संदेश, उनके नेतृत्व के लिए अमेरिकी लोगों की सराहना और यूक्रेन के लोगों की उनके साहस के लिए प्रशंसा का संदेश देते हुए गर्व हो रहा है।

PM मोदी की सुरक्षा की चूक मामला: मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात, राष्ट्रपति ने सुरक्षा चूक पर जताई चिंता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है। हालांकि ठीक इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और इस दौरान कोविंद ने प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के समय उनके सुरक्षा बंदोबस्त में हुई गम्भीर चूक पर गहरी चिंता जतायी। इससे पहले कोविंद ने प्रधानमंत्री को फोन करके भी उनसे बातचीत की थी।

राष्ट्रपति भवन ने प्रधानमंत्री के साथ कोविंद की मुलाकात के बारे में एक बयान में कहा, '' राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कल पंजाब में उनके काफिले की सुरक्षा में हुई चूक पर सीधे उनसे जानकारी प्राप्त की। '' ट्विटर पर इस बयान में कहा गया है, '' राष्ट्रपति ने इस गंभीर चूक पर अपनी चिंता व्यक्त की।''

गौरतलब है कि मोदी बुधवार को भठिंडा से सड़क मार्ग से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जा रहे थे। रास्ते में एक फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री के काफिले को कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया था। मोदी वहां करीब 20 मिनट तक फंसे रहे और अंतत: उनके काफिले को भठिंडा हवाई अड्डे वापस आना पड़ा।

एक दर्जन जिलाध्यक्षों के नामों की सूची तैयार : राजस्थान में अब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद
नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद पूरी करने के बाद अब संगठन को मजबूत करने को लेकर गंभीर हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा इसके लिए तीन दिन तक दिल्ली में कसरत करते रहे।  उन्होंने बुधवार को प्रदेश के प्रभारी महासचिव अजय माकन एवं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से संगठन विस्तार एवं इसके पुनर्गठन पर लंबी मंत्रणा की।

एक दर्जन जिलाध्यक्षों के नामों की सूची तैयार
मुलाकातों के बाद गोविन्द सिंह डोटसरा ने बताया कि अब उनका पूरा फोकस संगठन की मजबूती पर रहेगा। इसीलिए उन्होंने पायलट से मिलकर संगठन के मसलों पर लंबी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पायलट को संगठन के मामले में लंबा अनुभव है। पार्टी संगठन में जो भी जरुरी रद्दोबदल किया जाना है। उसमें पायलट साहब के सुझाव काफी महत्वपूर्ण हैं। इससे पहले डोटसरा ने अजय माकन से मुलाकात करके जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों के नामों को लेकर चर्चा की। साथ ही पीसीसी में शामिल किए जाने वाले संभावित नामों पर भी विचार-विमर्श किया। माना जा रहा रहा है कि करीब एक दर्जन जिला अध्यक्षों के नामों की सूची तैयार है। जल्द ही इनके नामों की घोषणा हो सकती है। गौरतलब है कि मंगलवार को डोटासरा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल चुके हैं। इस बीच, सचिन पायलट ने दोहराया कि सरकार एवं पार्टी संगठन की पूरी कोशिश रहेगी कि साल 2023 में कांग्रेस राजस्थान में फिर से वापसी करे। इसके लिए राजस्थान में सरकार और संगठन मिलकर काम करेंगे।

CM गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात, मुख्यमंत्री आज शाम लौटेंगे जयपुर
दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आज गुरूवार शाम दिल्ली से जयपुर लौट जाएंगे। सोनिया से मुलाकात के लिए दोपहर करीब पौने 12 बजे गहलोत उनके निवास 10 जनपथ पर पहुंचे थे।  सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच करीब 1घंटा मुलाकात हुई।  इसमें गहलोत संभावित मंत्रिमंडल और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई।  मुख्यमंत्री इस संबंध में अपना रोडमेप लेकर गए है। गहलोत मंगलवार की रात जोधपुर से सीधे दिल्ली पहुंचे थे।  कल बुधवार को उन्होंने प्रियंका गांधी, केसीवेणुगोपाल और अजय माकन से भी मुलाकात की थी।  गहलोत का आज शाम विशेष विमान से जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। उम्मीद है कि गहलोत आज शाम को जयपुर लौटते ही पेट्रोल और डीजल पर वेट घटाने का फैसला ले सकते है।