return - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
जिला पुलिस की साइबर सेल और जिले के सभी थानों के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी हुए और खोए हुए करीब 215 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। जिनके मालिकों को आज दोपहर पुलिस लाइन में बुलाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला द्वारा उनके मोबाइलों को लौटाया गया। उक्त बरामद हुए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए की है। अपने खोए हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस सुरक्षित मिलने पर मोबाइल मालिकों ने भी जिला पुलिस के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। लोगों के चेहरे पर अपने मोबाइल फोन हाथ में लेते ही खुशी झलक पड़ी। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन ने बताया कि अधिकांश मोबाइल दरगाह थाना और सिटी थाना क्षेत्र के हैं।

उन्होंने बताया कि कई मोबाइल तो दूसरे राज्यों से घूमने आए हुए लोगों के भी है। ऐसे में पुलिस की टीम सभी मोबाइल फोन के मालिकों से संपर्क कर रही है और उन्हें बुलाकर उनके मोबाइल फोन लौट आए जा रहे हैं एसपी हर्षवर्धन ने सराहनीय कार्य के लिए दरगाह थाने के कांस्टेबल अनिल कुमार सैनी व साबिर खान, रामगंज थाने के हिम्मत राम, कृष्णगंज थाने के जयपाल, जिला स्पेशल टीम के सुरेश चौधरी और साइबर सेल की टीम को बधाई दी। उनके प्रयास से 215 लोगों के फोन उन तक वापस पहुंचाये जा रहे हैं ।

आईएसएस से रवाना हुए शुभांशु शुक्ला, मंगलवार को लौटेंगे धरती पर
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अन्य तीन साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से रवाना हो गए। एग्जिओम स्पेस ने इस बात की पुष्टि की है कि एएक्स 4 मिशन में शामिल स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्षयान भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद 4.35 बजे आईएसएस से अलग हो गया। एग्जिओम स्पेस ने बताया कि अब कई चरणों में अंतरिक्षयान के इंजन को चालू कर उसे आईएसएस से दूर ले जाया जाएगा। सेपरेशन के लगभग 22.5 घंटे बाद सभी यात्री अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में उतरेंगे।

आईएसएस पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस मिशन में पायलट के तौर पर शामिल हुए थे। अपने साथियों के साथ वहां उन्होंने कई अनुसंधान मिशनों को अंजाम दिया, जिनमें इसरो द्वारा तैयार किए गए मिशन भी शामिल थे।

खास बात यह है कि भारतीय वायु सेना में टेस्ट पायलट शुक्ला देश के पहले अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए चयनित संभावित क्रू में भी शामिल हैं। वह इस क्रू में एक मात्र ऐसे सदस्य बन गये हैं, जिनके पास अब अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव है, जो मिशन के लिए महत्वपूर्ण है। मिशन की लॉन्चिंग 25 जून को हुई थी और मिशन 26 जून को आईएसएस पहुंचा था। इसके मंगलवार अपराह्न 3.01 बजे धरती पर वापस लौटने की उम्मीद है। ग्रुप कैप्टेन शुभांशु शुक्ला राकेश शर्मा के 41 साल बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक कल्पना चावला और सुनीत विलियम्स नासा के मिशनों में आईएसएस पर जा चुकी हैं।

बार्सिलोना में हो सकती है लियोनल मेसी की वापसी
ब्यूनसआयर्स। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी अपने पुराने क्लब बार्सिलोना वापस आ सकते हैं। इस बात की संभावना बढ़ गई है कि मेसी फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को सीजन के बाद छोड़ देंगे। मेसी का नाम पिछले कुछ महीनों से बार्सिलोना के साथ जुड़ रहा है। अब स्पेन के इस क्लब के अध्यक्ष जोआन लापोर्ता ने मेसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। लापोर्ता रविवार को बार्सिलोना और गेटाफे के बीच मैच को देखने के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान गेटाफे के स्टेडियम में उन्होंने बार्सिलोना के कुछ फैंस से बात की। एक फैन ने लापोर्ता से मेसी की वापसी पर पूछा तो उन्होंने कहा कि हां। लापोर्ता के इस जवाब ने बार्सिलोना और मेसी के प्रशंसकों को नई उम्मीद दी है। अब उन्हें लग रहा है कि लियोनल मेसी अपने पुराने क्लब में वापस आने वाले हैं। 2021 समर ट्रांसफर विंडो में बार्सिलोना द्वारा उन्हें नया अनुबंध देने में विफल रहने के बाद मेसी पेरिस चले गए थे। वह पहले सीजन में कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन दूसरे सीजन में मेसी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले दो साल में मेसी ने तीन अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते। अर्जेंटीना की टीम ने कोपा अमेरिका, फिनालिसिमा और विश्व कप पर कब्जा किया।

सेनाओं की वापसी शुरू
भारत और चीन के बीच पिछले लगभग 2 साल से चल रहा गतिरोध टूट गया है। दोनों देशों के उच्च सैन्य अधिकारियों की बातचीत के बाद तनातनी का माहौल खत्म करने पर सहमति बन गई। अब विवादित गोगरा, हाट स्प्रिंग क्षेत्र से दोनों देशों ने अपनी सेनाओं की वापसी शुरू कर दी है। वहां निर्मित सभी अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर पूर्व स्थिति बहाल की जाएगी। यहां निस्संदेह भारत की बड़ी कूटनीतिक और सैन्य सफलता है। 2 साल पहले गलवान में दोनों देशों के सैनिक आपस में भिड़ गए थे, जिसमें भारत के 20 स और चीन के 40 से 45 सैनिक शहीद हो गए थे। इस हादसे हादसे के बाद पूर्वी लद्दाख इलाके में लगातार तनाव बढ़ता गया। धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए चीनी सैनिकों ने भारत के कई देखरेख ठिकानों पर कब्जा कर लिया था।

यह सभी भारत को भड़काने की नीति के तहत किया जा रहा था, लेकिन भारत ने संयम रखा। हजारों की संख्या में सेनाएं आमने-सामने थी। हालात तनाव पूर्ण होने के बावजूद दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ताएं होती रहीं, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल पा रहा था। चीन गोगरा हाट स्प्रिंग से हटने को तैयार नहीं था। हालांकि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा का विवाद काफी पुराना है। अभी तक अंतिम रूप से यह तय नहीं हो पाया है कि भारत का कितने भू-भाग पर अधिकार होगा और चीन की सीमा कहां तक होगी। पुराने समझौतों के आधार पर करीब 60 बिन्दु है, जहां दोनों देशों को गश्ती का अधिकार मिला, लेकिन चीन के सैनिक इन बिन्दुओं से भी आगे बढ़कर भारत की सीमाओं में घुसपैठ करते रहे। भारतीय सेना की चेतावनी के बाद वे लौट भी जाते थे। गलवान के हादसे के बाद चीन के सैनिक वापस नहीं गए और आखिर तनाव बढ़ता गया। अब तनाव दूर हो गया है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता आएगी। भारत सीमा विवाद का यथोचित समाधान कर रहा है, लेकिन चीन की इसमें विशेष रूचि नहीं है। दोनों देशों की सेनाओं की वापसी का एक पहलू यह भी है कि अगले हफ्ते शंघाई कॉओपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की शिखर बैठक है, जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन केराष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत होने की सूचना है। इससे पहले पूर्वी लद्दाख में कुछ सकारात्मक सहमति बनाना जरूरी था।

आंखों से देखा मौत का मंजर
कोटा। अमरनाथ में सीढ़ियों पर खड़े होकर बाबा के दर्शन कर रहे थे। उसी समय अचानक बादल फटा और चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। भगदड़ मचने से सभी एक दूसरे से बिछड़ गए। वहां गुजरात के एक परिवार की दो महिलाएं अपने बैग बचाने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर गिरे जिसमें उन दोनों महिलाओं की दबने से मौत हो गई। जबकि उनके साथ वााले पुरुष से वहां से भागकर अपनी जान बचाई।  मौत का यह मंजर पहली बार अपनी आंखो से देखा तो घटराहट होने लगी। यह कहना है कि रामगंजमंडी के उंडवा गांव के नंदलाल धाकड़ का। नंदलाल  समेत गांव के एक दर्जन लोग अमरनाथ यात्रा कर सोमवार देर रात को अपने घर पहुचे। यहां पहुंचते ही उनका गांव के लोगों ने स्वागत तो किया ही। साथ ही अमरनाथ यात्रा में बादल फटने की घटना के बारे में भी जानकारी लेते रहे।

नंदलाल धाकड़ ने बताया कि गांव के करीब 28 लोग अलग-अलग समय पर अमरनाथ यात्रा पर गए थे। जबकि उनके साथ 12 जनों का यत्था था। जिनमें उनकी पत्नी समेत 3 महिलाएं भी शामिल थी। वे 8 जुलाई को साढ़े चार बजे बालटाल कैम्प में पहुचे थे। वहा से बाबा के दर्शन के लिए निकले। सीढ़ियों पर खड़े होकर   दर्शन कर रहे थे। उसी दौरान गुफा से पहले अचानक से बादल फटे और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। वहां भगदड़ मच गई। उस भगदड़ में सभी एक दूसरे से बिछड़ गए। जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। उसी दौरान वहां गुजरात का एक परिवार भी आया हुआ था। जिसमें एक पुरुष व दो महिलाएं थी। एक तरफ तो लोग अपनी जान बचाने का प्रयास कर रहे थे। वहीं  गुजरात की दो महिलाएं अपने बैग बचाने में लगी रही। उसी दौरान वहां बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे। जिसमें दबकर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक तरफ तो परिवार के लोगों के बिछड़ने की चिंता सता रही थी कि वे कहां और कैसे होंगे। वहीं दूसरी तरफ उन दो महिलाओं की मौत का मंजर अपनी आंखों से देखा तो घबराहट होने लगी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद  राहत व बचाव कार्य में लगे दल ने सभी को वहां से हटा दिया। सभी कैम्प खाली करवा लिए। उन्हें बसों से जम्मू कैम्प में भेजा गया। वहां जाने पर परिवार के लोग मिले उन्हें देखकर जान में जान आई।  उन्होंने बताया कि वे दूसरी बार यात्रा पर गए थे। इससे पहले 2019 में भी जा चुके हैं। उस समय किसी तरह की कई घटना नहीं हुई थी। आराम से बाबा के दर्शन हुए थे।

बैग और मोबाइल बह गए, पहने हुए कपड़े बचे
उंडवा गांव के ही बालाराम ने बताया कि  हादसे के बाद जब चारों तरफ पानी ही पानी हो गया तो उसमें उनके कैम्प में रखे बैग व सामान और मोबाइल तक बह गए। जिससे उनके साथ के लोगों के बिछड़ने पर भी वे उनसे सम्पर्क नहीं कर सके थे। कोटा में घरवालों से भी दूसरे लोगों के मोबाइल लेकर बात कर रहे थे।

लंगर तक बह गए, रात भर भूखे रहे
नंदलाल ने बताया कि बादल फटने की घटना को पहलीे बार देखा। उस दौरान हादसा इतना खतरनाक था कि जिस कैम्प में वे ठहरे हुए थे। वहां लंगर चल रहा था। वह लंगर तक पानी में बह गया। रातभर खाने को कुछ नहीं मिला। पूरी रात भूखे रहे। अगले दिन जम्मू में आने के बाद ही खाने को मिला।

दिनभर मिलने वालों का लगा रहा तांता
इधर सोमवार रात को जनता एक्सप्रेस से रामगंजमंडी पहुंचे अमरनाथ यात्रियों का अपने गांव उंडवा पहुंचने पर स्वागत  किया गया। मंगलवार को सुबह नंदलाल, शंकरलाल,चतुर्भुज, बालाराम,कैलाश बाई,
सोहन बाई व न्योदान बाई समेत सभी लोगों से मिलने वालों का तांता लगा रहा। सभी अमरनाथ यात्रा में हुए हादसे की जानकारी लेते रहे।

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई
नई दिल्ली। इनकम टैक्स विभाग ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी शेयर की है।  इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग वेबसाइट में टैक्सपेयर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनकम टैक्स विभाग  ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी शेयर की है। टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने और रिफंड हासिल करने के लिए इस पोर्टल का सहारा लेना पड़ता है। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस पोर्टल पर आई दिक्कतों को दूर करने में जुट गई है।  इस मामले को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट कर बताया कि ई-फाइलिंग वेबसाइट टैक्सपेयर्स को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह देखा गया कि करदाताओं को आईटीडी ई-फाइलिंग पोर्टल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। ऐसे में विभाग पोर्टल में आ रही खामियों को दूर करने के प्रयास में लगा हुआ है।

टैक्सपेयर्स से विभाग ने कही यह बात
इनकम टैक्स विभाग ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। इंफोसिस से इन दिक्कतों को दूर करने के लिए कहा गया है। कंपनी ने भरोसा दिया है कि वो प्राथमिकता के आधार पर समस्या को दूर कर देगी। हालांकि, इस दौरान विभाग के पोर्टल पर आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में विभाग ने टैक्सपेयर्स से कुछ समय तक पोर्टल पर न आने की सलाह दी है, इस असुविधा के लिए विभाग ने उनसे माफी भी मांगी।

पहले भी कई बार हो चुका है ऐसा
पिछले साल भी वेबसाइट में परेशानियों का सामना करना पड़ाण् तब इन्फोसिस ने टैक्सपेयर्स टैक्स प्रोफेशनल्स और आईसीएआई रिप्रजेंटेटिव्स से मिले फीडबैक के आधार पर कुछ दिक्कतें बताई गई थीं। इसमें स्लो फंक्शन कुछ फंक्शन का न होना और फंक्शन के दौरान तकनीकी दिक्कतें आईं।

31 जुलाई तक कर लें यह काम
वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न बगैर किसी लेट फीस के भरने के लिए आखिरी तारीख 31 जुलाई2022 है। इसके बाद इनकम टैक्स भरने वालों को पैनल्टी देना होगा।

धवन और जडेजा की वनडे टीम में वापसी
मुम्बई। इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवर सीरीज के लिए रोहित शर्मा के कप्तान रहने की पुष्टि हो गई है। वह आयरलैंड में दो टी-20 मैचों के लिए कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या से कप्तानी लेंगे। कोविड की वजह से रोहित एजबेस्टन टेस्ट नहीं खेल रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें पूरी तरह से ठीक होने का समय मिलेगा और वह सात जुलाई से साउथम्पटन में होने वाले पहले टी-20 से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा सभी एक जुलाई से पांचवें टेस्ट में खेलेंगे जिसकी वजह से ये सभी दूसरे और तीसरे टी-20 में ही खेल पाएंगे। इसका मतलब है कि टीम में रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर और अनकैप्ड राहुल त्रिपाठी और अर्शदीप सिंह की जगह नहीं बनेगी, जो पहले टी-20 में टीम का हिस्सा हैं।

चोट के कारण दीपक चाहर को नहीं मिला मौका
पिछली वनडे टीम का हिस्सा रहे कुलदीप यादव और दीपक चाहर चोट की वजह से नहीं चुने गए हैं। दोनों ही खिलाड़ी मौजूदा समय में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब पर हैं। वहीं जडेजा भी 18 महीनों में अपना पहला वनडे खेलने के लिए तैयार हैं।

भारतीय की टी-20 और वनडे टीम

पहले टी-20 के लिए टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
दूसरे और तीसरे टी-20 के लिए टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, उमरान मलिक।
वनडे सीरीज के लिए टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

टी-20 टीम में शमी नहीं, उमरान और हुड्डा बरकरार
आॅस्ट्रेलिया में अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप की टीम बनाने में जुटे भारतीय चयनकर्ताओं ने टी-20 टीम में मोहम्मद शमी को नहीं चुना है। शमी ने आईपीएल 2022 में चैंपियन बनी गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने सभी मैचों में भाग लिया और 8 की इकॉनमी और 24.40 की औसत से 20 विकेट निकाले। आयरलैंड में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक और इस दौरे पर दूसरे टी-20 में शतक लगाने वाले दीपक हुड्डा ने अपनी जगह बनाए रखी है।

अग्निपथ योजना नहीं होगी वापस, आंदोलनकारियों की नहीं होगी भर्ती : सेना
नई दिल्ली। तीनों सेनाओं की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि अग्निपथ योजना का उद्देश्य सेनाओं को युवा एवं अधिक ताकतवर बनाना है। इस योजना को वापस नहीं लिया जाएगा तथा इसके विरोध में हिंसक प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सेनाओं में भर्ती नहीं किया जाएगा। अग्निपथ योजना के विरोध में देश में हो रहे उग्र तथा हिंसक आंदोलनों के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निवास पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद सैन्य मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी और तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल पुरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अग्निपथ योजना विदेशों में प्रचलित विभिन्न मॉडलों का अध्ययन करने के बाद लाई गई है और भारत में इस तरह की योजना के बारे में सबसे पहले वर्ष 1989 में बातचीत शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद से इस तरह की योजना को शुरू करने की निरंतर कोशिश की जा रही है लेकिन इसमें अब जाकर सफलता मिली है। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से जवानों की भर्ती नहीं की जा सकी थी और इसे संयोग कहें या या कुछ और लेकिन इस दौरान दो वर्ष तक इस योजना पर खूब माथापच्ची की गई और इसके बाद अग्निपथ योजना को शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सेनाओं को युवा अधिक ताकतवर तथा तकनीक और प्रौद्योगिकी से लैस बनाना है । देश की रक्षा पुख्ता करने के लिए यह उपाय करना जरूरी है।

देश की रक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया जाएगा। तीनों सेनाएं चाहती है कि यह योजना वापस ना हो और इसके उद्देश्य पूरे  होने चाहिए। लेफ्टिनेंट जनरल पुरी ने कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक आंदोलन में शामिल होने वाले युवाओं के लिए तीनों सेनाओं में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि फौज अनुशासन पर है। इसलिए अनुशासनहीनता की सेनाओं में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों को आवेदन पत्र के साथ एक शपथ पत्र देकर यह शपथ लेनी होगी कि वह किसी भी ङ्क्षहसक आंदोलन में शामिल नहीं रहा है। सभी अग्निवीरों की पुलिस इंक्वायरी कराई जाएगी कि इस उम्मीदवार ने किसी भी तरह के आंदोलन में या विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने देश के युवाओं से अनुरोध किया कि वह अपना समय बर्बाद ना करें और अग्निवीर के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया की तैयारी करे।

तीन बहनें घर से 25 मई को निकली, पर वापस नहीं लौटी, कुएं में मिले बहनों और बच्चों सहित 5 शव
जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के दूदू में एक कुंए में शनिवार सुबह तीन महिलाओं सहित पांच शव मिले। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नरैना रोड पर एक खेत में स्थित कुएं से ये शव बरामद किए गए। इनमें तीन महिलाएं के साथ दो बच्चे शामिल हैं। ये तीनों महिलाएं सगी बहनें हैं जो दूदू कस्बे की रहने वाली थी।

ये महिलाएं गत 25 मई को घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद इनकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया और सुबह इनके शव कुंए में होने की सूचना मिली। मृतकों की पहचान काली देवी (27), ममता मीणा (23), कमलेश मीणा (20) एवं चार साल के हर्षित और एक बीस दिन के बच्चे के रूप में की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

प्रो हॉकी लीग के लिए भारत की महिला टीम का ऐलान, सविता को फिर कमान, रानी की वापसी, बलजीत नया चेहरा
नई दिल्ली। महिला वर्ल्ड कप से पहले हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अनुभवी गोलकीपर राजस्थान के हनुमानगढ़ की सविता पूनिया को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि टोक्यो ओलंपिक में टीम की अगुवाई करने वाली रानी रामपाल की वापसी हुई है। बलजीत कौर को पहली बार मौका दिया गया है। महिला लीग जून में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेली जाएगी। भारतीय टीम अभी प्रो लीग की प्वाइंट टेबल के दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम से खेलेगी। उसके बाद 18 और 19 जून को उसका सामना अर्जेंटीना से होगा। टीम 21 और 22 जून को यूनाइटेड स्टेट आॅफ अमेरिका से दो-दो हाथ करेगी।

टीम : गोलकीपर : सविता (कप्तान), बिच्चू देवी। डिफेंडर : दीप इक्का ग्रेस (उपकप्तान), गुरजीत कौर, उदिता, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, अक्षिता ढेकले। मिडफील्डर : निशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका, सलीमा टेटे, बलजीत कौर। फारवर्ड : वंदना कटारिया, लालरंसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी, दीपिका और रानी रामपाल।

आईपीएल-2022 : विराट की वापसी, आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदें कायम, अंतिम लीग मैच में गुजरात को 8 विकेट से हराया
मुम्बई। पूर्व कप्तान विराट कोहली (73) की फॉर्म में वापसी और ग्लेन मैक्सवेल की नाबाद 40 रन की आतिशी पारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल मुकाबले में गुरुवार को आठ विकेट से मात देकर टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को  कायम रखा।

उम्मीदें अब दिल्ली मैच के परिणाम पर: गुजरात ने कप्तान हार्दिक पांड्या की नाबाद 62 रन की शानदार कप्तानी पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन  का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन बेंगलुरु ने 18.4 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर मैच जीत लिया। बेंगलुरु की 14 मैचों में यह आठवीं जीत रही और वह 16 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है लेकिन उसका नेट रन रेट माइनस में होना उसके लिए अंत में नुकसानदायक हो सकता है। बेंगलुरु की उम्मीदें अब दिल्ली के आखिरी मैच के परिणाम पर निर्भर करेंगी जिसका प्लस में रन रेट है।  बेंगलुरु की जीत से पंजाब और हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

स्कोर बोर्ड:

गुजरात टाइटंस पारी :

रन

गेंद

4

6

साहा रन आउट

31

22

4

1

गिल को.  मैक्सवेल बो. हैजलवुड

1

4

0

0

वेड पगबाधा मैक्सवेल

16

13

2

1

हार्दिक पांड्या अविजित

62

47

4

3

मिलर को. एंड बो. हसारंगा

34

25

0

3

तेवतिया को. कार्तिक बो. हैजलवुड

2

3

0

0

राशिद अविजित

19

6

1

2

अतिरिक्त :     3

कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन।

विकेट पतन : 1-21 (गिल), 2-38 (वेड), 3-62 (साहा), 4-123(मिलर), 5-132 (तेवतिया).

गेंदबाजी : कौल 4-0-43-0, शाहबाज 2-0-15-0, हैजलवुड 4-0-39-2, मैक्सवेल 4-1-28-1, लोमरोर 1-0-11-0, हसारंगा 4-0-25-1 .

स्कोर बोर्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पारी :

रन

गेंद

4

6

विराट स्टं. वेड बो. राशिद

73

54

8

2

डु प्लेसिस को. पांड्या बो.  राशिद

44

38

5

0

मैक्सवेल अविजित

40

18

5

2

दिनेश कार्तिक अविजित

2

2

0

0

अतिरिक्त :     11

कुल : 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 170 रन।

विकेट पतन : 1-115 (डु प्लेसिस), 2-146 (विराट).

गेंदबाजी : शमी 2-0-23-0, हार्दिक पांड्या 3-0-35-0, राशिद 4-0-32-2, यश 4-0-35-0,आर किशोर 4-0-20-0, फर्ग्युसन 1.4-0-21-0.

आईपीएल  अंक तालिका

टीम

मैच

जीते

हारे

अंक

रन रेट

गुजरात टाइटंस

14

10

4

20

+0.316

लखनऊ जायंट्स

14

9

5

18

+0.251

राजस्थान रॉयल्स

13

8

5

16

+0.304

आरसीबी

14

8

6

16

-0.253

दिल्ली कैपिटल्स

13

7

6

14

+0.255

केकेआर

14

6

8

12

+0.146

पंजाब किंग्स    13    6    7    12

13

6

7

12

-0.043

हैदराबाद    13    6    7    12

13

6

7

12

-0.230

सीएसके    13    4    9    8

13

4

9

8

-0.206

मुंबई इंडियंस    13    3    10    6

13

3

10

6

-0.577

चिड़ियाघरों से जंगल में लौट सकेंगे वन्यजीव
उदयपुर। वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबर है कि जयसमंद अभयारण्य क्षेत्र में 80 लाख की लागत से रि-विलिडिंग इनक्लोजर का द्रूत गति से निर्माण हो रहा है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न चिड़ियाघरों के वन्यजीव फिर से वन क्षेत्र का हिस्सा बन सकेंगे। प्रदेश में पहली बार उदयपुर के जयसमंद अभयारण्य में रिवाइल्डिंग इनक्लोजर बन रहा है। वन विभाग द्वारा 15 जून तक इसका उद्घाटन करने की योजना तैयार की जा रही है।
इस स्पेशल इनक्लोजर के माध्यम से देश की विभिन्न प्रदेशों के चिड़ियाघरों के अतिरिक्त हिरण, सांभर, चीतल, काले हिरण आदि वन्यजीवों को वन क्षेत्र में पुनर्वासित किया जा सकेगा।  जानकारों के अनुसार देश भर के चिड़ियाघरों में हजारों हिरण, सांभर, चीतल आदि रखे जा रहे हैं। वहां उचित देखभाल होने के कारण इनकी संख्या में खासी वृद्धि होती है। इनकी संख्या बढ़ने पर कई चिड़ियाघरों में जगह की कमी आ महसूस की जा रही है। देश भर के चिड़ियाघरों से अतिरिक्त शाकाहारी वन्यजीवों को लाकर जयसमंद के रिवाइल्डिंग इनक्लोजर से वन क्षेत्र में रहने के अनुकूल बनाया जा सकेगा।

3.50 हैक्टेयर बना रहा है इनक्लोजर्स
जयसमंद अभयारण्य के 3.50 हैक्टेयर में रिवाइल्डिंग इनक्लोजर तैयार किया जा रहा है। इसमें पहले से काफी वनस्पति उपलब्ध है। साथ ही नया प्लांटेशन किया जा रहा है। वन्यजीवों के लिए वाटर हॉल व छाया की व्यवस्था की जा रही है। इनमें रोशनी के लिए सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। वन्यजीवों के चारे के लिए स्पेशल ग्रास उगाई जा रही है।

सीधे वनक्षेत्र में नहीं कर सकते पुनर्वासित
चिड़ियाघरों में लंबे समय तक रहने वाले और इनमें पैदा होने वाले वन्यजीवों को सीधे वनों में छोड़ा जाए तो वह बच नहीं पाते हैं। चिड़ियाघरों में खाने-पीने का इंतजाम पिंजरों या होल्डिंग एरिया में समय पर होता है। इसके चलते वन्यजीव स्वयं के लिए चारा-पानी की तलाश करना भूल जाते हैं। रिवाइल्डिंग इनक्लोजर वनक्षेत्र की प्राकृतिक अवस्था में ही विकसित किया जाता है। इसलिए चिड़ियाघरों से लाए गए वन्यजीवों को सीधे वनक्षेत्र में नहीं छोड़ कर इसमें रखा जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इनक्लोजर में वन्यजीव 30 से 45 दिन गुजारने के बाद  वनक्षेत्र में जीवन जीने के काबिल हो जाते हैं।

इनका कहना है
जयसमंद में रिवाइल्डिंग इनक्लोजर्स का निर्माण तेजी से चल रहा है। देश के अलग-अलग चिड़ियाघरों से अतिरिक्त हिरण, सांभर, चीतल आदि वन्यजीव इसमें रखने के बाद वनक्षेत्र में पुनर्वासित किए जा सकेंगे। इनक्लोजर का 15 जून तक उद्घाटन करने की योजना तैयार की जा रही है।
-अजीत ऊंचोई, डीएफओ (वाइल्ड लाइफ) वन विभाग उदयपुर।