air pollution control in delhi ncr 0 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
जयपुर। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गुरुवार को भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। राजस्थान की ओर से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान सचिवालय स्थित एनआईसी कक्ष से बैठक में भाग लिया। बैठक में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए विभिन्न राज्यों में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

कैबिनेट सचिव ने सभी राज्यों को सड़कों से उड़ने वाली धूल (रोड डस्ट) को नियंत्रित करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुराने एवं प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने, निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन, औद्योगिक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने तथा पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। बैठक में इन सभी उपायों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया, ताकि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके और प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके।