Kanota Police Station Dispute - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी
जयपुर। कानोता थाना प्रकरण को लेकर परिवहन विभाग के निरीक्षकों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। इस बीच परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के साथ रोडवेज मुख्यालय में परिवहन निरीक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। बैठक में संघ ने कानोता थानाधिकारी से जुड़े विवाद और परिवहन निरीक्षक के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में अपनी मांगों को विस्तार से रखा तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। हालांकि वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी ठोस सहमति पर फैसला नहीं हो सका।

इसके बाद संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। संघ का कहना है कि निरीक्षकों की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े इस मामले में प्रशासन को जल्द प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कानोता थाने में एक परिवहन निरीक्षक और थानाधिकारी के बीच विवाद हुआ था। इसी प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।