arrival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

G-7 शिखर सम्मेलन के बाद पेरिस पहुंचे पीएम मोदी: भारतीय समुदाय ने किया गर्मजोशी से स्वागत, राष्ट्रपति मैक्रों के साथ 'वीवानेट' में होंगे शामिल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद बुधवार देर रात फ्रांस के शहर एवियन से राजधानी पेरिस पहुंचे। पेरिस में पीएम मोदी का भारतीय प्रवासी समुदाय ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,"कुछ ही समय पहले पेरिस पहुँचा और वहाँ भारतीय प्रवासी समुदाय ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत और फ्रांस को और निकट लाने में उनके प्रयासों पर मुझे गर्व है। भारत-फ्रांस साझेदारी हमारे ग्रह की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।"

पीएम मोदी का आज पेरिस में बिजनेस लीडर्स से मुलाकात का कार्यक्रम है। बाद में वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ 'वीवानेट' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं, देर शाम स्वदेश रवाना होने से पहले वह भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 13 जून को फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिन की यात्रा पर रवाना हुए थे।

जी-7 शिखर सम्मेलन: एवियन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति पार्मेलिन से की मुलाकात, फ्रांस G7 समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को स्लोवाकिया से फ्रांस के शहर एवियन पहुंच गये। वह कुछ देर के लिए स्विटजरलैंड भी रूके और राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह एवियन के लिए रवाना हो गये। एवियन पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वह महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर दुनिया के प्रमुख नेताओं के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "जी 7 समिट के लिए फ्रांस के एवियन पहुँचा। दुनिया के नेताओं से बातचीत करने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का बेसब्री से इंतज़ार है। भारत एक ज़्यादा टिकाऊ और समृद्ध दुनिया के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

उल्लेखनीय है कि भारत जी 7 शिखर सम्मेलन में भागीदार देश के रूप में हिस्सा ले रहा है। शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री की विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है। उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मिलने की संभावना है।

हाजियों की दूसरी फ्लाइट पहुंची जयपुर: जद्दा से लौटे 428 जायरीन, एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत
जयपुर। हज यात्रा 2026 से लौट रहे राजस्थान के हाजियों की दूसरी फ्लाइट रविवार देर रात जद्दा से उड़ान भरकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निवर्तमान सदस्य अब्दुल हकीम खान ने बताया कि फ्लाइट रात 1:40 बजे जयपुर पहुंची, जिसमें कुल 428 हाजी सवार थे। पवित्र हज यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे हाजियों का एयरपोर्ट पर परिजनों, रिश्तेदारों और स्वागतकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। हाजियों के चेहरों पर मुकद्दस सफर की खुशी साफ झलक रही थी।

एयरपोर्ट परिसर में देर रात तक स्वागत का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग अपने प्रियजनों के स्वागत के लिए पहुंचे। हाजियों ने हज यात्रा को यादगार और आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं कीं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के हाजियों की पहली वापसी फ्लाइट 5 जून को जयपुर पहुंची थी, जिसमें भी 428 यात्री सवार थे। हज यात्रियों की वापसी का सिलसिला लगातार जारी है।

म्यांमार राष्ट्रपति का पाच दिवसीय भारत दौरा : भारत-म्यांमार संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
गया। म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। हवाई अड्डे पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त)और गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग का स्वागत किया। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया पहुंचे और विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति के साथ म्यांमार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे। बोधगया पहुंचने के बाद उन्होंने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में दर्शन-पूजन किया तथा बौद्ध परंपराओं के अनुसार विशेष प्रार्थना की।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर महाबोधि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर से लेकर गया हवाई अड्डे तक सुरक्षा के बहुस्तरीय प्रबंध किए गए थे। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। पुलिस, विशेष सुरक्षा बल तथा खुफिया एजेंसियों की टीमें विभिन्न स्थानों पर तैनात थीं। महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने सुजाता बाईपास रोड स्थित बर्मीज बौद्ध मठ का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने बकरौर स्थित ऐतिहासिक सुजाता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से व्यापक तैयारियां कर रखी थीं। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और प्रोटोकॉल से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के बीच उनका दौरा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

प्रवासी पक्षियों के आगमन से बदला सांभर झील का नजारा : गुलाबी समंदर में हुई तब्दील, झील का रुप देखकर पर्यटक आकर्षित
सांभर। राजस्थान की प्रसिद्ध सांभर झील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह झील इन दिनों गुलाबी समंदर में तब्दील नजर आ रही है। ऐसा होने का कारण हजारों प्रवासी फ्लेमिंगो पक्षियों का आगमन है। इन पक्षियों ने इस विशाल झील को 'गुलाबी समंदर' का रूप दे दिया है। झील का यह रूप देखकर पर्यटक आकर्षित हो रहे है।

यह झील लेसर फ्लेमिंगो के लिए एक खास सर्दियों की जगह है। यहां आने के लिए यह एक लंबी दूरी तय करते हैं। यह झील रूस, साइबेरिया और मंगोलिया जैसे देशों से विदेशी पक्षियों को आकर्षित करती है। इस झील में लेसर फ्लेमिंगो और ग्रेटर फ्लेमिंगो के बड़े झुंड दिखते हैं। इसके अलावा कई तरह की बत्तख और दूसरे माइग्रेटरी पक्षी भी नजर आते है।

पक्षी प्रेमी रोहित गंगवाल ने बताया कि सर्दियां शुरू हो चुकी है। ऐसे में कई विदेशी पक्षी सांभर लेक की ओर रुख कर रहे है। इसके साथ ही यहां फ्लेमिंगो पक्षी की भी अच्छी आवक देखने को मिल रही है। इनकी उपस्थिति से सांभर झील मानो गुलाबी-गुलाबी हो गई है। इसके अलावा भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क और नेवटा बांध सहित अन्य पानी के स्त्रोतों पर देशी सहित विदेशी पक्षियों की मौजूदगी दिखाई दे रही है।

देवता के भाव आने के दौरान बावडी में कूदने से युवक की मौत
सीसवाली। बारां जिले के सीसवाली थाना क्षैत्र के पोखरा जिदं बाबा बावडी के स्थान पर मंगलवार रात्रि को जागरण आयोजन के दौरान देवता के भाव आने पर 40 फिट गहरी बावडी में कूदा गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक बाहर नही निकलने से वहां स्थित लोगों ने तलाश किया गया मगर अंधेरा होने से कोई सफलता नही मिली। बुधवार सुबह बावडी में वाटर पम्प लगा कर पानी की निकालने पर शव दिखा। पुलिस ने जागरण में शामिल लोगों के सहयोग से शव को बावड़ी से बाहर निकाल सीएचसी सीसवाली लाकर मोर्चरी में रखवाया गया।

थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि सीसवाली थाना क्षैत्र के पोखरा जिंद बाबा बावड़ी के स्थान पर मंगलवार रात्री को जागरण के दौरान बावड़ी में कूदने से धर्मचंद उर्फ बन्टी उम्र 37 साल पुत्र बाबूलाल  किराड  निवासी प्रेमनगर कोटा की मृत्यु हो गई। मृतक के पिता बाबूलाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा धर्मचंद को भाव आते थे। जहां बारां निवासी महेन्द्र सुमन के पोखरा बावडी में मंगलवार रात्री में जागरण होने पर बुलाया गया था। जहां कोटा से पोखरा बावड़ी में गया हुआ था। जहां जागरण के दौरान रात्री 12:30 बजे धर्मचंद को जैसे ही देवता के भाव आए और वह 40 फिट ऊंचाई से बावड़ी में कूद गया। जहां काफी देर तक बाहर नही निकलने से जागरण में शामिल लोगों ने रात में अपने स्तर पर तलाश की। अंधेरा होने से कोई सफलता नही मिली। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस पोखरा बावड़ी पहुंचे। जहां बावडी में वाटर पम्प लगा कर पानी की निकाला गया। जहां पानी कम होने पर शव दिखा। जागरण में शामिल लोगों के सहयोग से शव को बावड़ी से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लेकर सीएससी सीसवाली लाकर मोर्चरी में रखवाया गया। वही मृतक के परिजनों को सूचित किया। वही मृतक के परिजन आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

मूंगफली की बम्पर आवक शुरू
जयपुर। सर्दी का मेवा मूंगफली की नई फसल की आवक शुरू हो गई है। गुरूवार को राजधानी कृषि उपज मंडी में किसान मूंगफली लेकर आए है। फिलहाल मंडी में भाव 5हजार से 6500 रुपए प्रति क्विंटल हैं, जो कि पिछले साल से एक हजार से 1500 रुपए अधिक है। मूंगफली का समर्थन मूल्य 5450 रुपये प्रति क्विंटल हैं। मंडी व्यापारी के जी झालानी ने बताया कि जोधपुर, फलोदी लाइन और परबतसर से मंडी में अवाक हो रही हैं। प्रति दिन 5 से दस हजार बोरी प्रतिदिन की आवक बनी हुई है। मूंगफली का भाव क्वालिटी के अनुसार तय होता है, पतला दाना, मोटा छिलके के कमजोर दाम लगते हैं। मोटा दाना, पतला छिलका के दाम अधिक लगते हैं।उसमें तेल भी अधिक निकलता है