wall - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : बांसी-भण्डेड़ा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू, पुलिया के पास चार से पांच फीट गहरे गड्ढे
भण्डेड़ा।  क्षेत्र में बांसी-भण्डेड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से यह दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था। जानकारी के अनुसार दुगारी कनकसागर बांध तथा बांसी तालाब के ओवरफ्लो का पानी इसी नाले से होकर निकलता है। पिछले दो वर्षों से बरसात के दौरान लंबे समय तक पानी का तेज बहाव रहने के कारण पुलिया के ऊपर से पानी गुजरता रहा, जिससे सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति यह थी कि पुलिया के पास चार से पांच फीट गहरे गड्ढे बन गए थे, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। कई बार राहगीर और वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल भी हुए।

ग्रामीणों ने जताया दैनिक नवज्योति का आभार
इस समस्या को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। 10 फरवरी और 7 मार्च को प्रकाशित खबरों के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य शुरू करवाया। अब पुलिया की सुरक्षा दीवारों के पुनर्निर्माण और गड्ढों की मरम्मत से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए दैनिक नवज्योति का आभार जताया है।

यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
कोटा । सरकारी तंत्र के हाकमों को आम जनता की जान की कितनी फिक्र होती है, इसका ताजा उदाहरण नान्ता रोड़ पर नहर की टूटी दीवारों को देखने से मिल जायेगा। दरअसल सोमवार रात को चम्बल की बायीं मुख्य नहर की दीवार गिरने से सड़क का रास्ता पुरी तरह जानलेवा हो गया था। मामले में प्रशासनिक तंत्र की गंभीर लापरवाही व संवेदनहीनता सामने आई है। यहां पर आम वाहन चालकों की सुरक्षा के लिये कोई ठोस वयवस्था अभी तक नही की गयी है। घटना की रात ही सूचना मौके से ही पुलिस कन्ट्रोल रूम व स्थानीय थाने व सीएडी प्रशासन को दी गयी थी । देर रात मौके पर हमारे प्रतिनिधी द्वारा एक घंटे रुकने के बाद क्षेत्र के जवानों ने दो अस्थायी बैरिकेट़स लगाये और अगले दिन दीवार के पास सुरक्षित क्षेत्र बनाने का आश्वासन दिया।

युवक ने कहा अब किसी और को नहीं गिरने दूंगा
उस रात हादसे में बाल बाल बचे युवक ने कहा मै यहां चापाई लगा कर बैठूंगा पर किसी को इस नहर मे नही गिरने दूंगा सोमवार की रात जानलेवा हादसे का शिकार होने बचे व्यक्ति ने बताय कि अब जब भी यहा से गुजरता हु तो डर लगता है। मेरी अपील है कि प्रशासन ठीक करवाये या फिर मुझे कहदे मै कम से कम रात के समय तो यहाँ चारपाई लगा कर बैठ ही सकता हूँ। आखिर हमें तो फिक्र करनी ही होगी।

खतरा ज्यों का त्यों
तीन दिन बीत जाने के बाद भी दीवार केआसपास स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। सीएडी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेरते दिखे। अगले दिन मामले की सूचना एसएचओ कौशल्या गालव को भी दी गई, जिन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही, लेकिन शुक्रवार रात तक मौके पर सीएडी के जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम उठाया। हालांकि गुरूवार को दिवार के खुले हिस्से पर झाड़ियां जरूर लगा दी ।

बोले थे मिट्टी के कट्टे लगवा रहे
5 दिन से खुला पड़ा मौत का मुहाना स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से संपर्क किया, जिनका कहना था कि जल्दी मिट्टी और कट्टे डालकर व्यवस्था कर दी जाएगी। हालांकि दो दिन गुजर जाने के बाद भी सुरक्षा के पुरे इंतजाम नहीं किया गया। इस प्रशासनिक अनदेखी से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। राहगीर और पड़ोसी भी प्रशासन की गंभीर लापरवाही पर ताना मारते हुए गुजरते हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि सरकारी सिस्टम में त्वरित कार्रवाई और जवाबदेही की कमी ने लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल दिया है।

गुरुवार को ही हमने कांटे लगवाएं हैं। स्थाई रूप से इंतजाम नहीं कर सकते। लोगों को कोई नुकसान ना हो इसके लिए कार्रवाई करेंगे। अभी वापस से पानी की डिमाण्ड आयी है 3 दिन ओर लगेंगे दीवार नीचें से ही उठेगी अभी नहर बन्द नहीं कर सकते ।
- अरविन्द कुमार अधिशाषी अभियन्ता दायीं मुख्य नहर सीएडी कोटा

खेडा बस्ती को जोड़ने वाली पुलिया छह माह से क्षतिग्रस्त, जानें पूरा मामला
अरण्डखेडा। अरण्डखेडा ग्राम पंचायत क्षेत्र में खेडा बस्ती को जोड़ने वाली पुलिया पिछले छह माह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्राम पंचायत मुख्यालय गांव से जुड़ी खेडा बस्ती गांव की पुलिया पिछले करीब छह माह से क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इस कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी नंद किशोर प्रजापति ने बताया कि बरसात से पहले ही पुलिया की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत प्रशासन और ग्राम विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया, इसके बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलिया से दुपहिया और पैदल राहगीरों को खासा जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए।

खेड़ा बस्ती में क्षतिग्रस्त पुलिया की स्वीकृति निकाल दी गई है। साथ ही ठेकेदार को भी कह दिया है। गुरुवार से कार्य शुरू हो जाएगा।
- महावीर जैन, ग्राम विकास अधिकारी, बनियानी

असर खबर का : पनवाड़ श्मशान घाट की बदहाली दूर, दीवार व पुलिया मरम्मत से मिली राहत
पनवाड़। पनवाड़ देवली-अरनिया स्टेट हाईवे पर स्थित पनवाड़ श्मशान घाट की जर्जर स्थिति को लेकर दैनिक नवज्योति में प्रकाशित समाचार का असर साफ दिखाई देने लगा है। खबर के प्रकाशन के बाद ग्राम पंचायत एवं प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्मशान घाट की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल और प्रवेश मार्ग पर बनी पुलिया का मरम्मत कार्य पूर्ण करा दिया है। इससे लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की गंभीर समस्या का समाधान हो गया है। जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि और नदी में आए तेज बहाव के कारण श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार ढह गई थी। वहीं प्रवेश द्वार पर बनी पुलिया भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालात ऐसे हो गए थे कि विशेषकर बारिश के मौसम में शव यात्रा को श्मशान घाट तक ले जाना बेहद जोखिमभरा और पीड़ादायक हो गया था।

जनभावनाओं को देखते हुए शुरू हुआ कार्य
लाखों रुपए की लागत से निर्मित संरचनाओं के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में गहरा असंतोष व्याप्त था। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसे समाचार पत्र में प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए मरम्मत कार्य को स्वीकृति प्रदान की और निर्माण कार्य आरंभ कराया। मरम्मत कार्य के तहत श्मशान घाट की नई व मजबूत बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है,वहीं जर्जर पुलिया को भी दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन योग्य बनाया गया है। अब अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को कीचड़, जलभराव या टूटे रास्तों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

श्मशान घाट की व्यवस्थाओं में हुए सुधार पर कस्बेवासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस कार्रवाई से न केवल वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है,बल्कि श्मशान घाट की गरिमा और सम्मान भी पुन: स्थापित हुआ है। ग्रामीणों ने खबर के माध्यम से समस्या उठाए जाने और प्रशासन की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है।

स्मार्ट सिटी: सरकारी सम्पति पर जमाया अपना अधिकार
कोटा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एक तरफ तो करोड़ों रुपए खर्च कर दशहरा मैदान को  नया स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। वहीं मेले में आने वाले कई दुकानदारों ने उस सरकारी सम्पति  पर ही अपना अधिकार समझते हुए मैदान की दीवारों पर अपने नाम लिख दिए। जिससे मैदान की दुर्दशा झलक रही है। दशहरा मेले को भव्यता प्रदान करने व उसमें होने वाले कार्यक्रमों को तय करने के लिए मेला समिति का गठन किया गया है। समिति सभी के सहयोग से कार्यक्रमों को अंतिम रूप देती है। वहीं निगम के राजस्व अनुभाग की ओर से दुकानदारों को दुकानों का आवंटन किया जाता है। जिसके लिए मेला समिति द्वारा तय की गई राशि दुकानदारों व व्यापारियों से लीे जाती है। कई दुकानें बरसों से एक ही व्यापारी को आवंटत की जा रही है जिससे उसका कब्जा बना हुआ है। जबकि कई दुकानदारों व व्यापारियों की मौत हो चुकी है। उनके नाम से वे दुकानें लेकर अन्य लोगों को महंगे दामों पर बेच देते हैं। इससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं कई ऐसे दुकानदार हैं जिन्होंने मैदान की दीवार पर ही अपने नाम लिख दिए हैं। जिससे उस जगह पर उनका स्थायी कब्जा हो गया है। उस जगह पर हर बार वे ही दुकानें लगाते हैं। किसी अन्य को उस जगह पर दुकानें नहीं लगाने देते।

जन सुविधाओं के पास अधिक खराब स्थिति
दशहरा मैदान में दीवारों पर नाम लिखकर उसकी स्थिति बिगाड़ने वाले सबसे अधिक स्थान विजयश्री रंगमंच के सामने जन सुधिवाओं के पास की है। यहां जगह-जगह पर लोगों ने अपने नाम लिखे हैं। राजा गुर्जर, द्रोपदी,अब्दुल रहमान, मेनका व असलम समेत कई ऐसे नाम हैं जो दीवारों पर देखे जा सकते हैं। इसी तरह के कई अन्य नाम भी जगह - जगह पर लिखे हुए हैं। जिससे पूरी दीवारों की दशा ही खराब कर रखी है।

कच्ची जगहों पर भी यही हाल
जिस तरह से कई दुकानदारों ने दीवारों पर अपने नाम लिखकर कब्जा जमा रखा है। उसी तरह से कई दुकानदारों व ठेले वालों ने कच्ची जगह पर अपना स्थायी ठोर जमा लिया है। वे हर बार उसी जगह पर अपने ठेले लगाते हैं। किसी ओर के वहां आने पर उन्हें हटा देते हैं। कई ठेले वाले तो चलते-फिरते रहते हैं। जबकि कई ठेले वाले विशेष रूप से चाट-पकौड़ी वालों ने कच्ची जगह पर अपना कब्जा जमा रखा है। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि दशहरा मैदान में विजयश्री रंगमंच के सामने की कच्ची जगह को पक्का करने की योजना है। जिससे उस जगह पर किसी का कब्जा नहीं रहेगा।

इनका कहना है
दशहरा मैदान सरकारी सम्पति है। उसकी दीवारों पर इस तरह से कोई भी नाम नहीं लिख सकता। यदि किसी ने लिखा है तो गलत है। उन सभी नामों को मिटाया जाएगा। साथ ही यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं पूरे मैदान में दुकानों का नए सिरे से नक् शा तैयार किया जा रहा है। जिससे किसी की भी मोनोपोली नहीं चलने दी जाएगी।
- विवेक राजवंशी, अध्यक्ष दशहरा मेला व अन्य उत्सव आयोजन समिति

रिमझिम बारिश के कारण गिरी दीवार, वाहन क्षतिग्रस्त
जयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हुआ, जो जारी रहा। इसके चलते पछले 24 घंटों में झालावाड़, कोटा व जयपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। झालावाड़ के खानपुर में 4 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। कोटा के चेचक में 106 एमएम, झालावाड़ के गंगधार में 84 एमएम और जयपुर के फागी में 80 एमएम बारिश दर्ज हुई है। वहीं तेज बारिश के चलते अजमेर के आनासागर झील का जलस्तर बढ़ गया है। इसलिए सुबह पूजा-अर्चना के बाद झील के तीन गेट तीन इंच तक खोल दिए गए हैं। भरतपुर जिले के डीग में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तेज हवा चली। जैसलमेर और बाड़मेर सहित आसपास के इलाकों में भी शाम को अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। इसके बाद आधे घंटे तक बारिश हुई। भीलवाड़ा के कोटड़ी स्थित मालीखेड़ा गांव में शाम तेज अंधड़ से घर का शेड गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक साल की बच्ची की मौत हो गई। राजधानी जयपुर में देर रात तक जारी रिमझिम बारिश के कारण जवाहर नगर स्थित सतसाईं कॉलोनी की दीवार सुबह अचानक गिर गई। इसके किनारे खड़े तीन कार, दो दोपहिया वाहन और एक ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

बारिश ने गिराया पारा, गर्मी से राहत
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से पारा पांच से सात डिग्री तक पारा लुढ़क गया है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले 3-4 दिन और बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं 24-25 जून को कोटा-उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

जयपुर में फिर बढ़ी गर्मी, नहीं हुई बारिश
इधर जयपुर में बीते दो दिन से हो रही बारिश का दौर थम गया। दिन में कुछ देर के लिए आंशिक रूप से बादल छाए लेकिन बारिश नहीं होने से गर्मी का असर फिर से बढ़ गया। इसके चलते जयपुर में दिन का तापमान 38 डिग्री और बीती रात का तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।

भरभराकर पड़ोसी के मकान पर गिरी निर्माणाधीन दीवार
नवज्योति,जयपुर। भट्टा इलाके में बजरंग नगर में शनिवार शाम को ऊंचाई पर बने निर्माणाधीन मकान की दीवार डहकर पड़ोसी के मकान पर गिर गई। हादसे में घर में खेल रहे दो बच्चे मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए और हाथों से मिट्टी हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने बांदीकुई दौसा निवासी मृतक फैजान (6) का शव मुर्दाघर में रखवाया है। वहीं, घायल शैंपू को परिजनों को सुपूर्द कर दिया।

दो दिन पहले ही बांदीकुई से आया था फैजान
थाना प्रभारी हुकम सिंह ने बताया कि कॉलोनी में शेरू खान के निर्माणाधीन मकान का काम कर चल रहा है। शाम करीब 5.30 बजे मकान की दीवार पड़ोसी शबीर के मकान पर गिर गई तभी यहां खेल रहा उसका दोहिता फैजना व पोता शैंपू मलबे में दब गए। दोनों को तुरंत निकालकर इलाज के लिए कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर फैजान की मौत हो गई। फैजान दो दिन पहले ही बांदीकुई से आया। पुलिस ने मकान मालिक शेरू खान के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया है।

टूटे भेदभाव की दीवार, दूर हो अकेलापन', जेकेके में 'द ज़ू स्टोरी' नाटक का मंचन
जयपुर। इंसान की खींची गयी लकीरें जो उसे एक दूसरे से अलग-थलग कर रही हैं। कहीं रंग भेद, कहीं धर्म तो कहीं जाति और राजनीतिक हित साधने के लिए पैदा किया गया भेदभाव व आर्थिक ऊंच-नीच, ये सभी इंसान के जीवन के लिए घातक बनते जा रहे हैं। इन सभी भावों को व्यक्त करने के उद्देश्य से जवाहर कला केंद्र में  शनिवार रात को 'द ज़ू स्टोरी' नाटक का मंचन किया गया। रमेश भाटी नामदेव के निर्देशन में हुए नाटक ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। जेकेके की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

'ज़ू की तरह है इंसानी जीवन'
द ज़ू स्टोरी अमरीकी लेखक एडवर्ड एल्बी द्वारा लिखा गया है। इसके दो पात्रों जैरी व पीटर की कहानी को रंगकर्मियों ने मंच पर जाहिर किया। दर्शाया गया कि जैरी जो अति वाचाल प्रवृत्ति का है, स्वयं से हो रहे भेदभाव से बुरी तरह कुंठित है। चीड़िया घर में जानवरों से होने वाले विभेद का उदाहरण देते हुए जैरी इंसानी वर्ग भेद को जाहिर करता है। भेदभाव की जंजीरों में जकड़ा जैरी चाहता है कि इंसान आपस में भेदभाव नहीं करे।

...सहयोग नहीं दिखावा!
अकेलेपन जूझ रहे जैरी को सहयोग का दिखावा करने की दुनिया की आदत रास नहीं आती। अब वह अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहता है। इस पर पीटर उसे सार्वभौमिक नियम समझाने का प्रयास करता है कि सब को सब कुछ नहीं मिलता। पीटर की अंतरमुखी प्रवृत्ति से ऐसा प्रतीत होता है कि वह सभ्य इंसान है। अंतत: उकसाने पर पीटर के भीतर छिपा जानवर बाहर आ जाता है और जैरी की हत्या हो जाती है।

इन्होंने डाली नाटक में जान
नाटक की जान बने जैरी और पीटर का रोल क्रमश: डॉ. हितेंद्र गोयल व श्री  मज़ाहिर सुल्तान जई ने निभाया। मंच से परे श्री गगन मिश्रा ने लाइट, श्री एस.पी रंगा और श्री नेमीचंद ने संगीत, श्री अरुण पुरोहित व श्री एस. पी रंगा ने मंच की व्यवस्था संभाली।

बारिश बनी आफत: बूंदी में घर की दीवार ढही, पांच वर्षीय बालक की मौत, जयपुर में छितराई बारिश
जयपुर। राज्य में प्री-मानसून बारिश झूमकर बरसी। अजमेर, टोंक और चित्तौड़गढ़ में मेघ जमकर बरसे और ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से कई जगह जलभराव हो गया। बीते 24 घंटों के दौरान 12 जिलों में तीन इंच तक बारिश हुई। बूंदी के अरनेठा में बारिश से घर की दीवार ढह गई और मलबे में दबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। अजमेर और सवाई माधोपुर में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। बीसलपुर बांध में 309.21 आरएल मीटर पानी दर्ज हुआ। प्री-मानसून बरसात से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। पिछले 24 घंटों में  फुलेरा में 82.0, सांभरलेकर 70.0, श्रीमोधापुर 68.0,बारां 68.0, मकराना 76.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।
अजमेर में 7 साल बाद जून में एक दिन में सर्वाधिक बारिश
अजमेर में सात साल बाद जून माह में एक दिन में सर्वाधिक 54.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से अजमेर की सड़कों पर पानी भर गया। मौसम की इस पहली अच्छी बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी।
राजधानी में रुक-रुक कर चला बारिश का दौर
जयपुर और आस-पास के उपनगरों में लगातार दूसरे दिन भी सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की और छितराई बारिश का दौर चलता रहा। शहर के अनेक हिस्सों में सड़कों पर सीवर लाइन टूटने से गहरे गड्डढ़े हो गए। जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 22.5 और दिन का 31.0 डिग्री दर्ज हुआ।
अब कैसा रहेगा मौसम : मंगलवार को बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं आसपास के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बुधवार से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। पश्चिमी राजस्थान में 23 जून से मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है।

घण्टों तक मृत शावक के पास दीवार पर बैठी रही मादा लेपर्ड
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड पर मां की ममता का अद्भूत नजारा उस वक्त देखने को मिला। जब रणथम्भौर रोड स्थित नाहरगढ़ होटल के पास सड़क को पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई। जिसके बाद मादा लेपर्ड रणथंभौर की सुरक्षा दीवार पर बैठकर अपने शावक को घंटो तक निहारती रही। रणथम्भौर रोड पर विगत देर रात नाहरगढ़ होटल के पास सड़क पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई थी।

जिसके बाद मादा लेपर्ड अपने शावक को वन विभाग की सुरक्षा दीवार के पास ले गई। जहां शावक को जमीन पर रखकर सुरक्षा दीवार पर बैठ गई और मृत शावक को घंटो तक निहारती रही। मादा लेपर्ड करीब दो घंटे तक सुरक्षा दीवार पर बैठी रही। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मादा लेपर्ड अपने शावक की मौत के गम में काफी देर तक दीवार पर बैठी रही।

और बीच बीच में मादा लेपर्ड ने दहाड़ भी लगाई। इसके बाद एक बार मादा लेपर्ड दीवार से नीचे उतरकर मृत शावक के पास गई और उसे काफी देर तक सूंघा। मानो व अपने शावक को जगाने की कोशिश कर रही हो। इसके बाद वह फिर से सुरक्षा दीवार पर आकर बैठ गई और काफी देर तक मादा लेपर्ड दीवार पर बैठी रही, मादा लेपर्ड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

ज्वैलर की दुकान को बनाया चोरों ने निशाना
बांदीकुई। शहर के बीचों बीच आगरा फाटक के निकट बीति रात चोरों ने पुलिस की रात्री गश्त को चूना लगा एक ज्वेलर की दुकान की पिछली दीवार में सैंध लगाकर करीब बीस हजार रुपए की नकदी सहित हजारों रुपए मूल्य के आभूषणों पर हाथ साफ दिया। वारदात को अंजाम देने से पूर्व अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर रंग का स्पे्र कर दिया। हांलाकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी थी।

उल्लेखनीय है कि इस दुकान के आसपास स्थित दो दुकानों में पूर्व मेंं आभूषणों की चोरी हो चुकी है तथा वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी लेकिन पुलिस आज तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की मध्य रात रात चोर शहर के सैनी स्कूल के पास गोपी लाल सोनी की दुकान की पिछली दीवार में सैंध लगाकर करीब 25 से 30 हजार रुपए की ज्वेलरी चुरा कर ले गए। चोर दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस थे। उन्होंने दुकान के अंदर रखी भारी भरकत तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास  किया लेकिन तिजोरी नहीं टूटी तो वे काउंटर में रखे आभूषण व नकदी चुराकर ले गए। सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर देने से उनके फुटेज कैमरे में कैद नहीं हुए।  सोमवार असुबह वारदात का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुची।

टोंक में आंधी का आतंक: उड़े टीनशेड, दीवार ढहने से महिला की मौत
टोडारायसिंह। उपखण्ड के पंचायत हमीरपुर के गांव काचरिया की रामदेवपुरा ढाणी में बीती रात आए आंधी व तूफान से एक महिला की दीवार ढहने से मौत हो गई, वहीं दर्जनों गांवों में मकानों के टीनशेड व छप्पर उड गए। बीती रात करीब 11 बजे आए आंधी-तूफान ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। तेज तूफान से कई गांवों में मकानों के टीनशेड व छप्पर उड गए। रात होने से लोगों के बचने का मौका ही नहीं मिल पाया। इसी प्रकार हमीरपुर पंचायत के गांव काचरिया की रामदेवपुरा ढाणी में तूफान से एक मकान की 12 फिट उंची दीवार के ढहने से दीवार के सहारे चारपाई लगाकर सो रही 70 वर्षीय महिला मनभर देवी जाट पत्नी प्रहलाद जाट की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के तीन पुत्र दो पुत्रियां है। सरपंच प्रतिनिधी गोर्वधन चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस में  रिपोर्ट दर्ज करवा अंतिम संस्कार कर दिया है।

कंरट की चपेट में आने से अधेड़ महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा
उनियारा। क्षेत्र के ककोड़ ग्राम में सोमवार रात को आए तेज अंधड़ से 11 केवी लाइन का तार खम्बों से टूटकर नीचे जमीन की तरफ  खेतों पर से जाने वाले मार्ग पर लटका हुआ था। उस झूलते तार के कंरट की चपेट में अपने खेत पर कृषि कार्य के लिए गई एक अधेड़ महिला के आ जाने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  बनेठा थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि मृतक के पुत्र सत्यनारायण बलाई की दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ककोड़ निवासी मथरा (70) पत्नी किशन लाल बलाई मंगलवार सवेरे अपने खेत पर सिंचाई के पाइप लेकर कृषि कार्य के लिए गई थी। इस दौरान 11 केवी का तार खम्भों से टूट कर नीचे लटका हुआ था। लटके हुए तार महिला के गले में छू जाने से उसमें आ रहे तेज करंट से वह झुलस गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बिजली विभाग को सूचना देकर 11 केवी लाइन बंद करवाई
जिसकी जानकारी राहगीरों व परिजनों को मिलने पर उन्होंने बिजली विभाग को सूचना देकर 11 केवी लाइन बंद करवाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर बनेठा थाना प्रभारी भंवरलाल व पुलिस चौकी कार्यवाहक प्रभारी सुरेश मय जाप्ते के पहुंचे तथा परिजनों सहित उपस्थित लोगों से समझाइश कर शव को कब्जे में लिया। तथा मौके पर ही चिकित्सक सिद्धार्थ मीणा को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर विद्युत विभाग को घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग की एफ आर टी टीम व विभागीय कनिष्ठ अभियंता रणधीर वर्मा लाइनमैन जगदीश प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया।