husband - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दहेज की मांग को लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: आरोपी पति को 5 साल की कैद
कोटा। दहेज की मांग को लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने के पांच साल पुराने मामले में बुधवार को एडीजे  महिला उत्पीडन क्रम दो के न्यायाधीश ने विवाहिता के पति को दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई है।  न्यायाधीश ने आरोपी पति हरीश कुमार नंदवाना को छह हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

अपर लोक अभियोजक रामेत सैनी ने बताया कि फरियादी राधाकृष्णपुरम कोटा निवासी रमेश कुमार शर्मा ने महिला पुलिस थाना कोटा शहर में रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया था कि उसकी पुत्री दीपिका नन्दवाना (28) का विवाह  10 मई 2014 को आरोपी हरीश कुमार नंदवाना पुत्र शंकरलाल नंदवाना निवासी कपासन जिला चित्तौड़गढ़ के साथ हुआ था।  शादी के बाद   से ही दामाद हरीश कुमार , समधी शंकर लाल व ननद संतोष बाई, लक्ष्मी बाई ,देवर राहुल दहेज की मांग को लेकर बेटी को बहुत परेशान करते थे और  मारपीट भी करते थे।   ससुराल वालो को  समय -समय पर काफी समझाइश की गई ,  लेकिन वे  लोग दहेज की मांग करते रहे थे।  28 जून 2021  की रात करीब डेढ़-दो बजे के बीच  दामाद हरीश कुमार  बेटी को  मेरे घर  लेकर आया और बाहर ही ऑटो में छोड़कर चला गया। साथ ही  धमकी दी कि  उसे कोटा में ही एक मकान,  एक दुकान तथा एक कार दिलवाओ तभी तुम्हारी पुत्री को रखूंगा, अन्यथा   नहीं रखूंगा।  इस पर दामाद को  परिवार के अन्य सदस्यों ने  रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका था।

पीड़ित  का आरोप है कि हरीश और उसके परिवार वाले लगातार मोबाइल पर  कोटा में मकान, दुकान, कार की मांग करते रहे ।  25 सितंबर 2021 की शाम को बेटी दीपिका के पास दामाद हरीश कुमार  का फोन आया और दीपिका  रोने लगी थी । इसके बाद  7.30-8.  बजे  बेटी दीपिका  ने कमरे में पंखे से साफी से फंदा लगाकर  आत्महत्या कर ली।  उस समय  हम घर के बाहर बैठे थे।  काफी देर तक   जब  दीपिका बाहर नहीं आई और उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर  खिड़की का कांच तोड़कर देखा तो वह पंखे से लटक रही थी। इसके बाद उद्योग नगर पुलिस को सूचना दी ।   पुलिस ने आकर उसे फंदे से उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री  दीपिका को  पति , सास, ससुर, देवर, ननद द्वारा  दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे  इस  कारण उसने आत्महत्या की ।  पुलिस ने दहेज प्रताड़ना सहित आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी पति हरीश को गिरफ्तार किया।  वह जमानत पर चल रहा था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी पति को दोषी मानते हुए कोर्ट में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की और से 15 गवाहों के बयान कराए गए और 19 दस्तावेज पेश किए गए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी पति हरीश कुमार नंदवाना को दोषी मानते हुए दहेज प्रताडना में तीन साल और आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने पर पांच साल की सजा सुनाई है।

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, मौत
कोटा । विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में सात दिन पहले पत्नी द्वारा किए गए चाकू के हमले में घायल पति की गुरुवार देर रात  एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने  पत्नी नजमा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बंशीवाल ने बताया कि विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले शाहरुख तथा उसकी पत्नी नजमा के बीच आठ नवंबर की रात  किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पत्नी ने उस पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया और मुंह से काट लिया था। शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया था । परिजनों ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था जहां  उसका सात दिन से इलाज चल रहा था । गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में पहले ही पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है । शाहरुख की मृत्यु के बाद हत्या की धारा और जोड़ दी गई है। मामले में जांच की जा रही है।

पत्नी के वियोग में पति फंदे पर लटका
कोटा। पत्नी के वियोग में  रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक पति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मामला घर से निकलकर पुलिस थाने तक पहुंच गया था। इसके बाद पत्नी अपने पीहर चली गई थी। इसके बाद से पति परेशान रहता था। हैड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नयागांव किशनपुरा तकिया में रहने वाले राधा किशन ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगा लिया है। जिससे उसकी मौत हो गई। राधा किशन डिलीवरी का कार्य करता था। उसकी 14 साल पहले शादी हुई थी और शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच  सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। उनके एक पुत्र है। मृतक के भाई ने जानकारी दी कि उसका भाई राधा किशन फूड डिलीवरी का कार्य करता था। उसकी पत्नी डेढ़ महीने पूर्व अपने पीहर चली गई। इसके बाद ही उसका भाई परेशान रहने लगा था। वह गुरुवार को घर पर ही था। तभी उसका भाई राधा किशन भी आ गया और सोने की कहकर कमरे में चला गया। इसके बाद करीब चार बजे सो कर उठा और सीधा भाई के कमरे में गया तो वह फंदे से लटक रहा था। इसके बाद पजिरनों को बुलाया और फंदे से नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर आए  जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

पत्नी ने सरकारी नौकरी के लालच में अपने भाई व सहयोगियों से करवाई पति की नृशंस हत्या
कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में 48 घंटे पूर्व हुए रेलवे कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी व साले सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि  विधि से संघर्षरत् बालक को निरुद्ध किया है। पुलिस ने इस मामले में  दो आरोपी मोनू (21) पुत्र राजेश, फरदीन खान उर्फ गोलू (19)पुत्र अब्दुल रशीद को बापर्दा गिरफ्तार किया है। मृतक कीआरोपी पत्नी मंजू व उसके साले मनीष ने  रामकेस उर्फ रेसू पुत्र लड्डूलाल के साथ मिलकर  प्रोपर्टी,अनुकम्पा नियुक्ति व लोन माफी के लालच में सहयोगियों को पांच लाख की सुपारी देकर रेलवे कर्मचारी अपने पति की नृशंस हत्या करवाई  थी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि  30 मई  को थाना रेलवे कॉलोनी पर सूचना  प्राप्त हुई थी कि न्यू रेलवे कालोनी में रेल्वे कर्मचारी की अज्ञात व्यक्तियों  द्वारा हत्या कर दी गई है। इस पर थानाधिकारी पंकज आईपीएस (प्रो.) टीम के साथ  मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सामने आया कि  केशवरायपाटन निवासी 35 वर्षीय शंभुलाल रेलवे वर्कशॉप में  नौकरी करता था तथा रेलवे कॉलोनी में ही  क्वार्टर में पत्नी और दो बेटे के साथ रहता था।  शंंभू लाल बुधवार रात को अपने कमरे में सोसा हुआ था।  तभी रात करीब 2.30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने सरकारी आवास में घुसकर गले पर चाकू से वार किया। हड़बड़ाहट में शंभूलाल उठा और बेटे को भी हाथ लगाकर जगाया तब तक बदमाश पीछे के रास्ते से भाग गये। शंभूलाल ने गेट तक पीछा किया लेकिन गले की नस कटने से खून ज्यादा बहने के कारण वह बेहोश हो गया। बड़े बेटे ने शोर मचाया तो परिजन उठ गए। कॉलोनी वाले भी एकत्र हो गए। ज्यादा खून निकलने से शंभूलाल की मौत हो गई।इस पर धारा 302 आईपीसी में  मुकदमा दर्ज किया गया था।  घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर मृतक शंभूलाल के शव को पोस्टमार्टम  के  बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया था।

मृतक की पत्नी और साले पर गया शक
उन्होंने बताया कि  घटना स्थल के आस पास के क्षेत्र  का निरीक्षण किया गया। पुलिस तंत्र, फोरेंसिक टीम, एमओबी व अन्य तकनीकी साधनों से तकनीकी व भौतिक  साक्ष्य एकत्रित किये गए। मृतक शंभूलाल की पत्नी मंजू  और साले मनीष को हिरासत में लिया गया और गहनता से अनुसंधान किया तो हत्या का राजफाश हो गया।

मोनू को पांच लाख की दी थी सुपारी
पूछताछ में सामने आया कि  मृतक शंभूलाल की पत्नी  मंजू  ने अपने भाई मनीष के मार्फत मोनू  से कहा कि  उसका  पति शंभूलाल आए दिन उसे टोर्चर करता है अब इसको  मरवाना है तथा मारने वालों को पांच लाख रुपए दे देंगे।  इस पर मोनू ने अपने साथी फरदीन खान उर्फ गोलू के साथ मिलकर शंभूलाल की बुधवार रात को सोते समय  गले में चाकू मारकर हत्या कर दी।

22 मई दी 6800 रुपए व की रैकी
पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी मंजू का भाई मनीष बेराजगार था तथा उस पर निर्भर था और उनके पास ही रहता था। मृतक शंभूलाल की पत्नी मंजू ने लोन माफी ,मृतक की प्रोपर्टी व अनुकम्पा नियुक्त का  लालच करते हुए हत्या करवाई। इसके लिए उसने मोनू को अपने अन्य साथियों के साथ 22 मई को घर बुलाया तथा वारदात के बाद  रास्ते की रैकी करवाई  तथा 6800 रुपए एडवांस दिए तथा शेष राशि हत्या के बाद देना तय किया गया।  पत्नी और साले  ने मृतक शंभूलाल को पूर्व में भी जहर देने का प्रयास किया था। वह काफी समय से योजना बना रहे थे । बुधवार रात को  पीछे का गेट खोलकर सो गई इसके बाद आरोपी आए और शंभू का गला काटकर चले गए।

पति ने जेवर चुराकर बेचे, पत्नी ने पूछा तो मारा चाकू
कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह शराबी पति ने पत्नी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी महिला सीमा सिंह कापरेन में टीचर है। उसका पति महेंद्र सिंह शराब का आदि है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 17 साल पूर्व महेंद्र सिंह के साथ शादी हुई थी उनके दो बच्चे एक लड़की व एक लड़का है। बुधवार को वह स्कूल पढ़ाने के लिए गई थी तथा बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान पति महेंद्र सिंह ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने -चांदी के जेवरात चुरा कर ले गया और बेच दिए। शाम को  घर लौटने पर सीमा को घटना का पता चला। जब उसने पति से जेवरात के संबंध में पूछा तो उसने कहा कि कर्जदारों को पैसे दिए है। सुबह 7 बजे पति महेंद्र 400 रुपये की मांग कर रहा था। सीमा के नहीं देने पर उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद पति महेंद्र मौके से फरार हो गया। पेट में चाकू का घाव लगने से एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित महिला सीमा सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही पति व सास  द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पति बेरोजगार है व शराब का आदी होने के कारण आए दिन पैसों की मांग करता है जिसमें उसकी मां भी उसका ही साथ देती है। दोनों मां-बेटे मिलकर पैसों के लिए जिस्म फरोशी का धंधा करने का दबाव डालते है। इसकी शिकायत कई बार रेलवे कॉलोनी थाने में करने के बावजूद पुलिस द्वारा पति के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। हर बार पुलिस उसे शराबी समझ कर छोड़ देती है और वह घर  आकर मारपीट करता है। इस संबंध में तत्कालीन एसपी को लिखित शिकायत दे चुकी हूं लेकिन पुलिस ने उस पर भी कार्रवाई नहीं की। इसी का नतीजा है कि आज पति ने शराब के नशे में जान लेने की नीयत से चाकू से हमला किया।

पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोपी पति गिरफ्तार
कोटा। पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में कुन्हाड़ी पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी दिव्यांश शर्मा (36)को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर शरद चौधरी ने बताया कि 17 दिसंबर को फरियादिया शालिनी शर्मा  के साथ पारिवारिक मामले को लेकर  रिद्धी सिद्धी नगर  एक कुन्हाड़ी निवासी आरोपी दिव्यांश शर्मा, जसदीप शर्मा ने चाकू व हाकी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल  कर दिया था।  पीड़िता ने रिपोर्ट मेंं बताया था कि वह टिपटा थाना कैथूनीपोल की रहने वाली और उसकी शादी 16 फरवरी 2021 को दिव्यांश शर्मा पुत्र विष्णु शर्मा निवासी रिद्धी सिद्धी नगर एक कुन्हाडी कोटा के साथ  हुई थी। शादी के बाद से ही पति के साथ रहती थी। 31 जनवरी 2023 को  ससुराल वालो ने मेरे साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया था।

बेटे की याद आने पर गई थी मिलने
एसपी ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका दो वर्षीय बेटा सिद्धांत ससुराल में रहता है और वह पीहर में रह रही थी। इस दौरान बेटे सिद्धांत की याद आने पर उससे मिलने  17 दिसंबर को सुबह  करीब 5 बजे रिद्धी सिद्धी नगर एक   गई । वहां बेटे सिद्धांत को आवाज देने पर  देवर जसदीप शर्मा चाकू लेकर बाहर आया और चाकू से मारना शुरू कर दिया।  सिर पर  चाकू के वार से  मैं गिर गई तो  सास शोभा व  पति दिव्यांश दोनों बाहर आए आते ही दिव्यांश ने मुझे पकड़ लिया व सास शोभा ने  लोहे के पाईप से व दिव्यांश ने हाकी से बेरहमी से मारपीट की जिससे मेरे बायां हाथ टूट गया।   मेरे सिर में चार जगह , दोनों पैरों, पीठ व छाती पर चोट   लगी  । उन्होंने मेरे परिवार वालों व मुझे भी जान से मारने की धमकी दी और कहा बच्चा  हम ही रखेंगे तुम्हें  नहीं देगे । कोर्ट में भी हमारे पक्ष में बयान देना।  रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ  धारा 307,323,506,34 आईपीसी में  मुकदमा दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मीना के नेतृत्व में गठित  टीम  ने  आरोपियों के छुपने वाले स्थानों पर लगातार पीछा कर दबिश देते हुए मुख्य आरोपी महिला के पति  दिव्यांश शर्मा को जैन मन्दिर के पास रिद्धी सिद्धी नगर कुन्हाडी से  गिरफ्तार किया । उसके कब्जे से मारपीट में काम में ली गई हाकी को बरामद किया । मामले में गहन अनुसंधान जारी है। मामलें में शामिल अन्य आरोपी सास व देवर को भी तलाश किया जा रहा है।

वॉट्सएप से तीन तलाक देने वाले पति समेत 06 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे गुरुवार को मुण्डेरवा थाने मे वॉट्सऐप से तीन तलाक देने के मामले में पीडि़त पक्ष द्वारा पति समेत 06 लागो के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।

गुरुवार को पुलिस सूत्रो ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मुरादपुर ग्राम निवासी जाकिर हुसैन ने तहरीर देकर कहा है कि उनकी बेटी की शादी सफीउल्लाह निवासी ग्राम असौजी बाजार थाना सिकरी गंज जनपद गोरखपुर के यहां हुई थी। उनकी बेटी को पति सफीउल्लाह, ससुर वसीउल्लाह, सास नूरजहां, साहीन, नाजिया, हसीना ननद द्वारा बार-बार दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था तथा गाली देकर मारापीटा जा रहा था और इसी क्रम में उसके मोबाइल पर पति ने वॉट्सऐप के मध्यम से मैसेज लिख कर तीन तलाक दे दिया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत 06 लोगों के विरूद् आईपीसी की धारा 498ए, 323, 504, 506 मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना करके आगे की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

पति-बच्चों को छोड़ पाक गई अंजू लौटी भारत
अलवर। जिले के भिवाड़ी क्षेत्र से 4 माह पहले अपने बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान भागने वाली अंजू बुधवार को वापस भारत आ गई। अपने आपको अंजू बहुत खुश बता रही है। इसने पाकिस्तान में अपने सोशल मीडिया प्रेमी के साथ निकाह कर लिया था जो खूब वायरल हुआ।
35 वर्षीय अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई। अंजू को फिलहाल बीएसएफ कैंप में रखा गया है। अंजू अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पैखतू में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है। पाकिस्तान में उनके प्री वेडिंग शूट और निकाह की फोटो और वीडियो सामने आए।

अंजू का यूं चढ़ा था प्रेम परवान
भिवाड़ी की आवासीय सोसाइटी में 4 साल से अरविंद कुमार परिवार के साथ किराए से रह रहे थे।  अंजू सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए दोस्त बने नसरुल्लाह से मिलने के लिए जुलाई में पाकिस्तान  पहुंच गई। अरविंद और उनके दो बच्चों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 25 जुलाई को अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। वह अंजू से फातिमा बन गई। पाकिस्तान में 25 जुलाई को अंजू नसरुल्लाह के साथ कोर्ट पहुंची थी। इसी दिन अंजू ने इस्लाम धर्म कबूल किया और फातिमा बनकर नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। भिवाड़ी के एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि अंजू के आने के विषय में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। पति ने अंजू के खिलाफ  मामला दर्ज करा रखा  है। अंजू के आने पर उसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी की हत्या कर पति ने खाया जहर फिर पहुंचा थाने
रावतभाटा। ग्राम पंचायत बाड़ोलिया में अवैध संबंधों के चलते शनिवार को पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद जहर खाकर रावतभाटा थाने पहुंच गया। पुलिस ने  उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया । डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि ग्राम पंचायत बाड़ोलिया निवासी ललिता चारण पत्नी मथुरालाल चारण की  पूर्व में अन्य व्यक्ति से अवैध संबंधों के शक के चलते  उसके पति मथुरालाल ने गला घोंटकर हत्या कर दी और स्वंय जहर पीकर पुलिस थाना रावतभाटा पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया । डॉक्टर ने मुआयना करने के उपरांत गंभीर स्थिति के कारण उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया ।  मृतका ललिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया लेकिन परिजनों द्वारा शव  नहीं लेने पर ग्रामवासियों के सुपुर्द कर दिया गया।

शक के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
खेड़ारसूलपुर। कैथून थाना क्षेत्र के ताथेड़ गांव में अवैध संबंध के शक के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को रात भर कमरे में ही छिपाए रखा। ये घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। अगले दिन आरोपी के बड़े भाई ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी ,जिस पर कैथून थानाधिकारी हरिसिंह मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसका परिजनों के आने पर सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौप दिया। कैथून थानाधिकारी हरि सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी कन्हैया मालव ने अपनी पत्नी मीना ठाकुर उम्र 29 साल की शक के चलते शनिवार रात को गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक मीना ठाकुर  एमपी के जबलपुर की रहने वाली थी। करीब 9 साल पहले कंहैया की मीना से शादी हुई थी। पत्नी के मोबाईल पर बातचीत करने को लेकर पति-पत्नी में आये दिन झगड़े होते रहते थे। शनिवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर कन्हैया ने पत्नी मीना का गला घोंट दिया। उसका शव रातभर कमरे में पड़ा रहा। अगले दिन रविवार सुबह कन्हैया के बड़े भाई को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की समस्त जानकारी ली गई।

शराबी पति ने की पत्नी की चाकू से हत्या
कोटा। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में 7 दिन पूर्व एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। शनिवार को उपचार के दौरान घायल पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया ।शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति सोनू कुमार (38) अपनी पत्नी कृष्णा के चरित्र पर शक करता था। शराब के नशे में 10 जुलाई की रात को उसने घर आकर झगड़ा किया। फिर चाकू से पत्नी की पेट व जांघ पर वार कर दिया।पुलिस इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि इस मामले में महिला के पति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।  उसके खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन महिला की मृत्यु होने पर उसके खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़ी जाएगी। आरोपी सोनू पहले से ही जेल में है।

मृतका के मामा चिरंजीव ने बताया दोनों  पति पत्नी के बीच झगड़े होते थे। सोनू ठेला लगाता था, लेकिन कमाई के पैसे घर पर नहीं देता था। घर का सारा खर्च भांजी कृष्णा ही चलाती थी।इनके दो बेटियां हैं दोनों पढ़ाई करती है। कृष्णा दूसरों के यहां काम करने जाती थी। कृष्णा ने सोनू से  कहा जब तुम काम ही नहीं कर रहे तो तुम्हारे साथ रहने का क्या मतलब। उसने तलाक मांगा था। उसी दिन सोनू ने कृष्णा पर चाकू से 6-7 वार कर दिए। इस मामले में आरोपी के साले प्रताप ने 10 जुलाई को पुलिस थाना दादावाड़ी में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसकी बहिन कृष्णा रात को घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान शराब के नशे में सोनू घर आया और झगड़ा करने लगा। उसने चाकू निकालकर बहन कृष्णा के पेट और जांघ पर वार कर दिया। गंभीर हालत में कृष्णा को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर आए। प्रताप ने बताया कि उसका जीजा सोनू उसकी बहिन पर शक करता था।

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर शराबी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा
कोटा। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में एक शराबी पति को शराब के पैसे देने से इनकार करने पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है । आरोपी पति महिला द्वारा पहने हुए सोने -चांदी के जेवरात व घर में रखें 15 हजार रूपए नकद सहित अन्य जरूरी कागजात लेकर फरार हो गया । घायल महिला को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया  जहां उसका उपचार जारी है । पुलिस निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह झाझरिया ने बताया कि 40 वर्षीय सीमा कि 16 साल पूर्व रमेश माली निवासी अनंतपुरा के साथ शादी  हुई थी । रमेश  शराब और नशे का आदी है आए दिन अपनी पत्नी सीमा से शराब के पैसों के लिए मारपीट करता है । शुक्रवार रात  रमेश  घर  आया और पत्नी सीमा से शराब के लिए पैसे मांगने लगा । पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी पति ने महिला के मुंह में कपड़ा डालकर व हाथ पैर बांधकर बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद सीमा के पहने हुए सोने चांदी के जेवरात सहित 15000 नगद और अन्य कागजात लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।