Police Shooting Injury Jalaun - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार ; तमंचे और नकदी बरामद
जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कदौरा क्षेत्र में पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल चार अंतरजनपदीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि 21 जून की रात ग्राम बसरेही निवासी विमल सिंह के घर हुई चोरी के मामले में थाना कदौरा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कदौरा एवं स्वाट/सर्विलांस टीम को लगाया गया था। 23 जुलाई को चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें रिंकू राजपूत उर्फ डूमर और राघवेंद्र राजपूत उर्फ रग्धू निवासी महेरा, थाना बिवार, जनपद हमीरपुर घायल हो गए। वहीं शैलेन्द्र यादव निवासी दामूपुरवा, थाना मुस्करा तथा अंकित राजपूत निवासी महेरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने 21 जून को बसरेही गांव में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक अन्य वारदात की फिराक में थे। आरोपितों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, ताला तोड़ने के औजार, पांच मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन तथा 50,270 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।