dead - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दुर्गंध के बीच कैसे करें उपचार, डॉक्टर खुद होने लगे बीमार, बदबू के कारण सांस लेना हो रहा मुश्किल
कोटा। शहर के मोखापाड़ा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में बीते कई दिनों से मृत मवेशियों को नहीं उठाए जाने से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। अस्पताल परिसर में पड़े मृत पशुओं से उठ रही दुर्गंध के कारण न सिर्फ उपचार कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि चिकित्सक, स्टाफ और पशुपालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में पशुपालक अपने बीमार मवेशियों को इलाज के लिए लेकर पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में फैली बदबू के चलते वहां रुकना तक मुश्किल हो गया है। दुर्गंध के कारण कई पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ चुकी है। इसके बावजूद मृत मवेशियों के निस्तारण को लेकर जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

कई चिकित्सकों की बिगड़ी तबीयत
अस्पताल में कार्यरत पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों ने बताया कि लगातार दुर्गंध के संपर्क में रहने से उन्हें सिरदर्द, उल्टी, चक्कर, सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं। कुछ चिकित्सकों को तो इलाज के बाद खुद चिकित्सकीय परामर्श लेना पड़ा है। एक चिकित्सक ने बताया कि मृत मवेशियों से निकलने वाली दुर्गंध में अमोनिया और सड़ांध की गैसें होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। लगातार ऐसे माहौल में काम करने से हमारी तबीयत बिगड़ रही है, फिर भी मजबूरी में हमें पशुओं का इलाज करना पड़ रहा है। एक अन्य चिकित्सक ने कहा कि यह सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो संक्रमण फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पशु उपचार कार्य भी प्रभावित
पशु चिकित्सकों का कहना है कि दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण में पशुओं का इलाज करना बेहद कठिन हो गया है। संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे अन्य बीमार पशुओं की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। दुर्गंध और असहज वातावरण के चलते कई बार पशुओं का उपचार जल्दी-जल्दी निपटाना पड़ रहा है या फिर पशुपालकों को इंतजार करने को कहा जा रहा है। इससे गंभीर रूप से बीमार पशुओं के इलाज में देरी हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह की स्थिति में गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित उपचार संभव नहीं हो पा रहा है। बदबू के कारण सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है।

अब संक्रमण का खतरा बढ़ा
पशु चिकित्सकों का कहना है कि मृत पशुओं के लंबे समय तक पड़े रहने से बैक्टीरिया और कीटाणुओं के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इससे न सिर्फ अस्पताल परिसर अस्वच्छ हो रहा है, बल्कि अन्य बीमार पशुओं में संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। दुर्गंध के कारण मक्खियों और अन्य कीटों की संख्या भी बढ़ गई है, जो बीमारियों को और फैलाने का कारण बन सकती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि दुर्गंध इतनी तीव्र है कि उपचार कक्षों में लंबे समय तक रुकना मुश्किल हो गया है, जिससे नियमित जांच, इंजेक्शन, ड्रेसिंग और आॅपरेशन जैसी प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं।

-हमारे पशु बीमार हैं, उन्हें आराम और साफ माहौल चाहिए, लेकिन यहां बदबू के कारण पशु भी बेचैन हो जाते हैं। प्रशासन को यहां की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए।
- रमेश गुर्जर, पशुपालक

-राजकीय पशु चिकित्सालय में मृत मवेशियों को कई दिनों से नहीं उठाए जाने के कारण फैली दुर्गंध अब गंभीर स्वास्थ्य समस्या का रूप ले चुकी है। बदबू के चलते पशुओं की उपचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई पशु चिकित्सकर्मियों की तबीयत तक बिगड़ चुकी है।
- डॉ. भंवर सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सक

कई गांव श्मशान से वंचित, खेतों में अंतिम संस्कार
छीपाबडौद।  छीपाबडौद तहसील क्षेत्र के आसपास आज भी ऐसे गांव हैं। जहां श्मशान घाट तक नहीं है। गगचाना ग्राम पंचायत के नियाना गांव की हकीकत जानकर दिल पसीज जाएगा। गांव में जब कोई गुजर जाता है तो परिजन शव को खेत में ले जाते हैं और वहीं अंतिम संस्कार करते हैं। सोचिए, बारिश हो या धूप  खुले आसमान के नीचे ही चिता सजाई जाती है। न टीन शेड, न चबूतरा, न कोई सुविधा। 21वीं सदी में भी इंसान की आखिरी यात्रा इतनी बेबस हो सकती है  यह किसी को भी झकझोर देगा।

बारिश में बुझती रही चिता
हाल ही में गांव के श्रवणलाल मेघवाल का निधन हुआ। परिजन जब अंतिम संस्कार करने पहुंचे तो आसमान से मूसलधार बारिश शुरू हो गई। कई बार चिता में आग लगाने की कोशिश हुई, लेकिन हर बार आग बुझ गई। शव के पास खड़े लोग घंटों भीगते रहे और ग्रामीणों की आंखों के सामने वह मंजर किसी भयावह तस्वीर से कम नहीं था। कई घंटे बाद बड़ी मुश्किल से चिता जली। ग्रामीण कहते हैं कि मौत के बाद इंसान को शांति मिलनी चाहिए, लेकिन हमारे गांव में तो अंतिम संस्कार ही सबसे बड़ी पीड़ा बन गया है। बरसों से यही हाल है, पंचायत को बार-बार बताया गया पर कोई समाधान नहीं हुआ।

पंचायत की चुप्पी और सिस्टम पर सवाल
ग्राम पंचायत और प्रशासन की लापरवाही अब सवालों के घेरे में है। आखिर कब तक इस गांव के लोग अपने अपनों को खेतों में जलाने को मजबूर रहेंगे? क्या यह सभ्य समाज के माथे पर कलंक नहीं है?

यह अकेले नियाना की हकीकत नहीं
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आज भी कई गांव ऐसे है। जहां श्मशान घाट तक नहीं बने हैं। अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए ग्रामीण खेतों, नालों या खुले स्थानों का सहारा लेते हैं। यह तस्वीर सिर्फ नियाना की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की हकीकत बयां करती है।

गांव के बुजुर्गों ने आंसू भरी आंखों से कहा
"हमने अपने माता-पिता, रिश्तेदारों सभी का अंतिम संस्कार ऐसे ही खेतों में किया है। बरसात में सबसे ज्यादा तकलीफ होती है। कई बार पंचायत को कहा, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।"

इनका कहना है
यह बेहद दु:खद है कि आज भी हमारे गांव में श्मशान घाट नहीं है। पंचायत और प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
- बृजेश वैष्णव, पूर्व वार्ड पंच

बरसात के दिनों में शव जलाना सबसे बड़ी मुश्किल बन जाता है। कीचड़ में फिसलते हुए खेत तक पहुंचना पड़ता है और चिता जलाना तो और भी कठिन होता है।
- मेघराज नागर, ग्रामीण

सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हमारे गांव के लोग अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार तक सम्मानपूर्वक नहीं कर पा रहे हैं। यह व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
- लड्डूलाल, ग्रामीण

श्मशान घाट न होना समस्या है। भूमि चयन नहीं होने के कारण मामला अटका हुआ है। जल्द ही इस दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
-द्रौपदी धाकड़, सरंपच प्रशासक

किशोर सागर में मृत मिली ढेरों मछलियां, विशेषज्ञों का तर्क- ऑक्सीजन का लेवल कम होना बड़ा कारण
कोटा। किशोर सागर तालाब में गुरुवार को बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिली। जिसे देखने के लिए पर्यटकों व राहगीरों की भीड़ लगी रही। लोगों का कहना है कि पानी गंदा हो चुका है। बदबू आ रही है। जिसकी वजह से मछलियों का दम टूट रहा है। हालांकि स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है। लेकिन, विशेषज्ञों का तर्क है कि लंबे समय से पानी स्थिर है, नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से तालाब का पानी बदल नहीं सका। जिसकी वजह से पानी में एलगी बढ़ गई और पीचए लेवल बिगड़ गया। जिससे पानी में ऑक्सीजन की कमी होने से मछलियां मर गई। एलगी बढ़ने से पानी का रंग हरा हो जाता है। ऐसी स्थिति में जलीय जीवों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाने से उनकी मौत हो जाती है।

बारहदरी पर तालाब किनारे पड़ी मृत मछलियां
राहगीर कुलदीप शृंगी, लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि  बारहदरी स्थित तालाब किनारे जेटी के आसपास के दायरे में बड़ी संख्या में छोटी-बड़ी मछलियां मृत पड़ी हैं। सफाई नियमित नहीं होती। पानी का रंग भी हरा हो चुका है। यहां खड़े रहने पर बदबू आती है। पिछले तीन दिन से  मछलियां मर रही हैं। जबकि, इसकी साफ-सफाई का जिम्मा केडीए का है लेकिन संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता।

लंबे समय से नहीं बदला पानी
गुमानपुरा निवासी बलवीर सिंह, हितेंद्र कुमार, श्याम सुंदर का कहना है, हम प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक पर आते हैं। बारहदरी पर बनी छतरी पर बैठने के दौरान पानी सडांध मारता है। सीएडी विभाग ने लंबे समय से नहरों में पानी नहीं छोड़ा। जिसकी वजह से तालाब का पानी बदल नहीं पाया। एक ही जगह स्थिर रहने से पानी दूषित हो रहा है। जिसकी वजह से मछलियां मर रही हैं। सिंचाई विभाग को नहरों में पानी छोड़ना चाहिए ताकि पानी के तेज बहाव से किशोर सागर तालाब का गंदा पानी बहकर निकल जाए और साफ पानी एकत्रित हो सके।

लंबे समय तक एक ही जगह स्थिर रहने से एलगी बढ़ती है और पानी  का पीएच बिगड़ जाता है। जिससे आॅक्सीजन  का लेवल घटता है, जो जलीय जीवों की मृत्यु का बड़ा कारण बनता है। ऐसे में  हफ्ते में एक बार नहरों में पानी छोड़कर तालाब का पानी बदलना चाहिए।
- सुमित एडविन, फिश रिसर्चर कोटा

तालाब की नियमित सफाई करवाते हैं। अधिक समय तक पानी स्थिर रहने से हरा हो जाता है। सिंचाई विभाग से नहरों में पानी छोड़ने का आग्रह करेंगे। ताकि, किशोर सागर का पानी बदल सकेगा।
- सुमित चित्तौड़ा, एक्सईएन केडीए

कोहरे के कारण ट्रक एवं जीप में भिडंत, 2 लोगो की मौत, 2 घायल
जयपुर। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थाना क्षेत्र में ट्रक और जीप की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में नोहर-भादरा मार्ग पर बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ।
हादसे में जीप में सवार मनोज नायक एवं सुरेन्द्र कुमार निवासी जसाना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, दो अन्य युवक घायल हो गए। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को नोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गुरुवार को मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

रात सवा 12 बजे हुई ट्रक-कार की भिड़ंत, एक की मौत
जयपुर। 31 दिसंबर की रात करीब सवा 12:00 बजे गांधीनगर थाना इलाके में एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जबकि मृतक गोविंद शर्मा उम्र 25 साल निवासी अहमदाबाद गुजरात की मौत हो गई दुर्घटना थाने के हैड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि आधी रात को एक्सीडेंट की सूचना मिली सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो सवार गोविंद शर्मा (25) पुत्र रमेश चंद शर्मा निवासी अहमदाबाद गुजरात व अन्य दो युवकों को 108 की सहायता से एसएमएस ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गोविंद शर्मा को मृत घोषित कर दिया। घायल स्कॉर्पियो सवार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

तीन दिन पहले खोला था मानसरोवर में कैफे
मृतक गोविंद शर्मा ने दो दिन पहले ही मानसरोवर में कैफे खोला था। परिजनों ने बताया-वह अपने दोस्तों के साथ कैफे चलाने शुरू करने वाले थे। तीनों दोस्त दिल्ली रोड से मानसरोवर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो की ट्रक से टक्कर हो गई। परिवार आज सुबह 7 बजे जयपुर के लिए रवाना हुआ हैं। परिवार के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ट्रेलर और कंटेनर में भिड़ंत, आग लगने से 2 लोगों की मौत
जयपुर। राजस्थान में नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक कंटेनर एवं ट्रेलर में भिड़ंत के बाद आग लगने से दोनों वाहनों के चालक जिंदा जल गये। उप पुलिस अधीक्षक राम प्रताप बिश्नोई ने बताया कि नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर बाराणी गांव के पास आज सुबह करीब 6 बजे एक कंटेनर और ट्रेलर की बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना में दोनों वाहनों के चालक फंस गए और जिंदा जल गए।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर नागौर की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों वाहनों के चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी कर लौट रहे अधिकारी की कार नदी में गिरने से मौत
उदयपुर। जिले के मांडवा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार के नदी में गिरने से ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की मौत हो गई। वह उदयपुर में सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी कर कार से अपने गांव लौट रहें थे। पुलिस ने बताया कि रात 9.15 बजे साबरमती नदी से सटे सुलाव तालाब में कार के गिरने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे में सलूंबर जिले के सराड़ा क्षेत्र निवासी वीडीओ वाला राम पुत्र नानजी मीणा की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। कार पानी में पलटी हुई पड़ी थी, जिसे सीधा किया गया। कार में सवार दूसरा युवक तैर कर किनारे पहुंचा और भाग गया। बताया जा रहा है कि वह वीडीओ के साथ राजीविका स्वयं सहायता समूह में काम करने वाला सदस्य था। मृतक वाला रामकोटड़ा पंचायत समिति की महाडी ग्राम पंचायत में कार्यरत थे।

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 2 घायल
उदयपुर। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के धनूरी थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार धनुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि को हरीपुरा- कांट सड़क मार्ग पर कांट गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच भिड़ंत हो गई।

हादसे में परवेज (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार चिरंजीवी लाल (20) राजेन्द्र (28) एवं धर्मेंद्र (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। घायल दोनों युवकों का बीडिके अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आर्यन को बोरवेल से निकालने के सारे प्रयास विफल
दौसा। दौसा उपखण्ड के ग्राम कालीखाड़ में बोरवेल में गिरे आर्यन को 52 घंटे से अधिक समय बीत गया है, उसे बोरवेल सेबाहर निकालने के सभी प्रयास विफल हो गए हैं। इधर सवाईमाधोपुर से मंगाई पाइलिंग मशीन भी 120 फीट गहरा गड्ढा खोदने के बाद तकनीति खराबी होने के चलते बंद हो गई है, जिसके चलते ऑपरेशन भी बंद करना पड़ा। जिला प्रशासन ने सवाईमाधोपुर से दूसरी मशीन मंगाई है, मशीन आने के बाद ही अंतिम ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रखा है, देशी जुगाड से आर्यन को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इधर मंगलवार दोपहर बाद से ही आर्यन ने हलचल करना बंद कर दिया है, हालांकि आर्यन को ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है।

एक चूक पड़ी भारी
आर्यन के पिता जगदीश प्रसाद ने चार दिन पहले बोरवेल और गहरा करने के मोटर निकाली थी। स्थानीय लोगों की मदद से बोरवेल को गहरा कराया जा रहा था, इस दौरान एक डोलची अंदर ही अटक गई, काफी प्रयास के बाद भी डोलची नहीं निकली। इसके बाद बोरवेल को खुला छोड दिया तथा अन्य तकनीक के माध्यम से डोलची को बाहर निकालने के लिए अन्य लोगो से सम्पर्क किया जा रहा था। इसी बीच सोमवार को शाम 3 बजे आर्यन खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा।

धमाकों के साथ फटा लोहा गलाने की फैक्ट्री का बॉयलर, एक की मौत 18 घायल, 4 गंभीर, अन्य का उपचार जारी
जयपुर। कालाडेरा थाना इलाके औद्योगिक क्षेत्र में चल रही एक लोहा ढलाई की फैक्ट्री का बॉयलर फटने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में लोहे के टुकड़े मजदूरों के शरीर में घुस गए। इस हादसे में करीब 19 लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार जने अभी गंभीर घायल हैं। अन्य मजदूरों का भी उपचार जारी है। तेज धमाके के साथ लोहा ढलाई भट्टी के वायलर फटने से मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।

एकबारगी लहूलुहान हालत में देख वहां मौजूद अन्य लोग भी सिहर गए। स्थानीय लोगों की सचूना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां से कुछ को चौमूं और गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। मौके पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित,  एसपी शांतनु कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि कालाडेरा स्थित एक फैक्ट्री में लोहा ढलाई का कार्य किया जा रहा था।
करीब दो दर्जन मजदूर वहां काम कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ वायलर फट गया। अचानक हुए हादसे के बाद हड़कम्प मच गया। यहां एक मजदूर सुरेश ने दम तोड़ दिया।

सुरक्षा के आधे-अधूरे इंतजाम
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में आग बुझाने के संसाधन व सुरक्षा के मापदंड नहीं थे, जिससे पहले भी कई बार आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। कालाडेरा में कई फैक्ट्रियां संचालित हो रही है जिससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद फैक्ट्री संचालकों नियमों की अनदेखी कर रखी है।

यह हुए घायल
हादसे में मजदूर सुरेश की मौत हो गई जबकि हादसे में युवक नरबान, बारदूल, नितेश, निखिल, प्रमोद, प्रियंका, चूनचून, सींटू, अजय शंकर लाल घायल हो गए। प्रमोद व सींटू को छोड़कर सभी को रैफर किया गया है।

उन्नाव में बस ट्रक में टक्कर, 18 की मौत और 19 घायल
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर क्षेत्र में ट्रक और प्राइवेट बस की भिड़ंत में 18 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 19 अन्य घायल हो गये।

जिलाधिकारी गौरांठी राठी ने बताया कि सुबह करीब सवा पांच बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार निजी बस और दूध के टैंकर में टक्कर हो गयी। इस हादसे में 18 लोगों की मृत्यु हो गयी है जबकि 19 अन्य गंभीर रुप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। उन्होने बताया कि प्रथम दृष्टया बस की रफ्तार को हादसे का कारक बताया गया है हालांकि हादसे के कारणों का पता लगाया जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होने एक्स पर पोस्ट किया कि जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

पुलिस के अनुसार करीब सवा 05 बजे थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे किमी संख्या 247 पर यह हादसा उस समय हुआ जब बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस ने पीछे से दूध से भरे टैेंकर को टक्कर मार दी जिसमे 18 लोगो की मृत्यु हो गयी । घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिये सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती करवाया गया है एवं शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

पुलिस ने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। बस यात्रियों के परिजन 0515-2970767, 9651432703, 9454417447, 8887713617 और 8081211289 पर संपर्क कर सकते हैं।

मृतकों में दो की पहचान दीपक कुमार (27) थाना शिवहर बिहार और शिव दयाल  (28) निवासी मकसूदपुर थाना शिवहर बिहार के तौर पर की गयी है जबक घायलों में दिलशाद (22) निवासी थाना मोदीपुरम जनपद मेरठ, बीटू (9) थाना भादूर जनपद शिवहर, बिहार,रजनीश निवासी थाना श्यामपुर मटहा जनपद शिवहर बिहार,लालबाबू दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार, रामप्रवेश कुमार , भरत भूषण कुमार मो सद्दाम, निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार, शबाना ,चाँदनी निवासी शिवोली, मुलहारी, मो शकील निवासी बस्ती ख्वाजा कमला मार्केट दिल्ली, मुन्नी खातून , तौफीक आलम,साहिल निवासी डोल्डी मोदीनगर मेरठ, कुममामान निवासी नबीकरीब थाना पेनाटा दिल्ली, सलीम थाना पिपरा सिटी जनपद मोतीहारी बिहार,सनामा निवासी भजनपुरा दिल्ली,राज ठिवसा प्रसाद निवासी जमुआ थाना बगिनिया जनपद सीतामढ़ी,उरसेद निवासी चांदनी चौक दिल्ली और संतोष कुमार थाना पिपरानी जिला शिवहर बिहार शामिल हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ अरविंद कुमार ने बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भोर करीब पांच बजे यह हादसा उस समय हुआ जब माइल स्टोन 247 पर जोगीकोट गांव के पास एक दूध के टैंकर को ओवरटेक करने के प्रयास में निजी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से बस बीच से फट गई है, और पलट गई। साथ ही दूध का टैंकर भी पलट गया।

हादसे की सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस और यूपीडा टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करके बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर सीएचसी भेजा गया। हादसे में बस में सवार रहे एक बच्चे सहित 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें प्रशासन ने जिला अस्पताल भेजा है।

बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार सुन कर राहगीरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ अरविंद कुमार इंस्पेक्टर राजकुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने यूपीडा के साथ रेस्क्यू कराकर घायलों को निकलवाया और उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ भेजा।

गोली मारकर दोस्त की हत्या, आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी एक पुलिस पकड़ से बाहर
जयपुर/जमवारामगढ़। जयपुर-जमवारामगढ स्टेट हाईवे पर शुक्रवार तड़के अस्थल गांव के पास कार सवार तीन दोस्तों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

थानाधिकारी हरदयाल मीना ने बताया कि चार दोस्त आंधी की तरफ से जमवारामगढ़ की ओर आ रहे थे,  किसी बात को लेकर एक दोस्त ने मुकेश गुर्जर पुत्र भंवर लाल गुर्जर को गोली मार दी। जिससे मुकेश की मौत हो गयी। मृतक के भाई अशोक गुर्जर ने तीन दोस्तो के विरूद्ध थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए रपट दी है।

पुलिस सुत्रो ने बताया कि दो आरोपियो से पुलिस पूछताछ कर रही है। एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। युवक की हत्या किस कारण से की गयी है, इसका पुलिस ने खुलासा नही किया है।