guwahati - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस ने असम के लिए सात उम्मीदवारों की अंतिम सूची की जारी, 9 अप्रैल को मतदान
नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पांचवीं और अंतिम सूची में सात उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने असम विधानसभा की 126 सीटों में से 101 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा रविवार को जारी बयान में कहा गया, कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की ओर से असम विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम सूची में घोषित उम्मीदवारों में गोसाईगांव सीट से जोसेफ हस्दा, डाटमा-एसटी से बिरखांग बोरो, बिजनी से रजत कांती साहा और भेरगांव सीट से अंचुला ग्वारा डाइमरी शामिल हैं।

असम में 9 अप्रैल को चुनाव

पार्टी ने माजबट से नारायण अधिकारी, हाफलोंग-एसटी से निर्मल लांगथासा और कटिगोरा विधानसभा क्षेत्र से अमरचंद जैन को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी चौथी सूची में सात उम्मीदवारों की घोषणा की थी। छह-पार्टी गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस ने पहले ही घोषणा की थी कि वह अपने सहयोगियों के लिए 15 सीटें छोड़ेगी। कांग्रेस 2016 से पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता से बाहर है, जबकि भाजपा-नेतृत्व वाली सरकार तीसरे कार्यकाल की ओर देख रही है। 126 सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव 9 अप्रैल को होंगे। मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

राष्ट्रीय संकट से निपटने की तैयारियों को लेकर गुवाहाटी में रेलवे एवं सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, दोहरे उपयोग वाले बुनियादी ढांचे के विकास पर दिया जोर
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर क्षेत्र को कवर करने वाली भारतीय सेना की सबसे बड़ी कमान पूर्वी कमान मुख्यालय और एरिया 101 ने गुवाहाटी में बुधवार को एक उच्च स्तरीय परिदृश्य नियोजन अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय सेना के साथ पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे एनएफआर के वरिष्ठ अधिकारी थे, जिससे राष्ट्रीय आपात स्थितियों से निपटने के लिए समन्वय और तत्परता को बढ़ाया जा सके।इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों संगठनों की आपसी ताकतों को समझना और उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करना था।

इसका प्राथमिक लक्ष्य परिचालन तंत्रों को इस प्रकार संरेखित करना था, जिससे किसी भी राष्ट्रीय संकट के दौरान विशेष रूप से रणनीतिक रूप से संवेदनशील पूर्वी सेक्टर में एक त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने परिचालन तत्परता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न संभावित परिदृश्यों पर विचार विमर्श किया। इसमें दोहरे उपयोग वाले बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया, जो न केवल लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को मजबूत करेगा, बल्कि संसाधनों के साझा उपयोग के माध्यम से सरकारी व्यय में भी उल्लेखनीय बचत सुनिश्चित करेगा। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, पूर्वी कमान और सेना मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां साझा कीं।

असम सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस के पूर्व नेता भूपेन कुमार बोरा के भाजपा में शामिल होने का दिया संकेत, कल दिया था पार्टी से इस्तीफा
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को संकेत दिया कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है। बोरा ने हालांकि पार्टी से इस्तीफे के बाद अपने अगले राजनीतिक कदम पर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। सीएम सरमा ने बोरा की प्रशंसा करते हुए कहा, मैं आज शाम उनसे मिलने जा रहा हूँ। वह असम में कांग्रेस के आखिरी हिंदू नेता हैं। उन्होंने असम में कांग्रेस को बचाने की ईमानदारी से कोशिश की।

मुख्यमंत्री ने बोरा के भाजपा में शामिल होने की संभावना का संकेत देते हुए कहा, मैंने आज उनसे बात की। मैं वास्तव में चाहता हूँ कि वह भाजपा में शामिल हों और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वह आगामी चुनाव जीतें। मैं अभी कार्बी आंगलोंग जा रहा हूँ, वहां से लौटने पर आज शाम मैं उनसे मिलूँगा।

असम प्रदेश कांग्रेस समिति (एपीसीसी) के अध्यक्ष पद से बोरा ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। बाद में हालांकि मीडिया से उन्होंने कहा था कि अभी किसी भी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं किया है।

एपीसीसी के वर्तमान अध्यक्ष गौरव गोगोई और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं ने बोरा के आवास पर जाकर उनसे अपना इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया। सोमवार को बाद में बोरा ने एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि वह अपने परिवार और उस निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों से बात करेंगे और मंगलवार को कोई निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा, मैं बिहपुरिया और रोंगा नदी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ रहा हूँ। मैं इस बार चुनाव लडऩे जा रहा हूँ। मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोग जो भी कहेंगे, मैं उसका पालन करूँगा।

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बोरा का इस्तीफा विपक्षी कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है, जो असम में पिछले दो कार्यकाल से सत्ता से बाहर है। पिछले साल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में गौरव गोगोई की नियुक्ति ने पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में काफी उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन बोरा के इस्तीफे ने पार्टी के भीतर की गुटबाजी को उजागर कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया असम में 3000 करोड़ रुपये के पुल,आईआईएम गुवाहाटी और प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा की दी सौगात
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुवाहाटी में कई महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) गुवाहाटी, एक राष्ट्रीय डेटा केंद्र और गुवाहाटी, नागपुर, भावनगर और चंडीगढ़ के लिए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का शुभारंभ किया।

इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ जिले के मोरान पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्वोत्तर भारत की पहली राजमार्ग-आधारित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस सुविधा के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए, साइट पर भारत के लड़ाकू विमानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग का प्रदर्शन भी देखा।

मोरान से पीएम मोदी गुवाहाटी के लिए रवाना हुए, जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को जोडऩे वाले कुमार भास्कर वर्मा पुल पर चलकर और औपचारिक बटन दबाकर उद्घाटन किया।

उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान गुवाहाटी और राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन किया और 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गुवाहाटी, नागपुर, भावनगर और चंडीगढ़ में चलेंगी। यह भारत में टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री गुवाहाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद नयी दिल्ली लौटेंगे।

पीएम मोदी 14 फरवरी को देंगे पूर्वोत्तर को पहले राजमार्ग आधारित रनवे की सौगात: राफेल, सुखोई और तेजस जेट समेत भारतीय वायुसेना के 16 लड़ाकू विमान उतरेंगे और भरेंगे उड़ान
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को असम में कई अवसंचना परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए एक दिन के दौर पर  आने का अनुमान है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ के चबुआ हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे और उन्नत आपातकालीन लैंडिंग रनवे (एईएलएफ) का उद्घाटन करने के लिए मोरन जाएंगे। यह पूर्वोत्तर में पहला राजमार्ग आधारित एईएलएफ है। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 (एनएच-2) के 4.2 किलोमीटर हिस्से पर बनी यह सुविधा एक रणनीतिक उपयोग के लिए दोहरे बुनियादी ढांचे के तौर पर काम करेगी। इसे लड़ाई या आपदा के दौरान विमानों की लैंङ्क्षडग के लिए तैयार किया गया है, जिससे चीन सीमा के पास सुरक्षा बढ़ती है।

सीएम सरमा ने कहा कि उद्घाटन के बाद मोरन केंद्र से राफेल, सुखोई और तेजस जेट समेत भारतीय वायुसेना के 16 लड़ाकू विमान उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद पीएम मोदी मोरन से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा, गुवाहाटी में, प्रधानमंत्री ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच बने पुल का उद्घाटन करेंगे, जो वास्तुकला का एक बेजोड़ उदाहरण है। वह गुवाहाटी के लाचित घाट से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) गुवाहाटी के अस्थायी परिसर का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उसी दिन गुवाहाटी के अमिंमगाँव में बने एक हाइपर स्केल डेटा सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे और असम के लोगों को लगभग 100 ईवी और सीएनजी बसें समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा, इस उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री बीजे बूथ संमिलानी को संबोधित करने के लिए खानापारा के वेटनरी फील्ड ग्राउंड जाएंगे, जहाँ बीजे के लाखों बूथ स्तरीय के सदस्य पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी उसी शाम नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर मुसलमानों को निशाना बनाने वाली हिंसक तस्वीरों वाले एक पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को कहा कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है और जरूरत पडऩे पर जेल जाने को भी तैयार हैं।

भारतीय जनता पार्टी की असम इकाई ने एक एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मुख्यमंत्री को टोपी पहने दो लोगों पर बेहद करीब से गोली चलाते हुए दिखाया गया था, हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। ओवैसी ने इसी वीडियो के संदर्भ में हैदराबाद में सरमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस संबंध में पूछे जाने पर सीएम सरमा ने कहा, मुझे ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है, हालांकि अगर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है, तो मैं जेल जाने को तैयार हूं। अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है, तो पुलिस को आकर मुझे गिरफ्तार करना चाहिए। मैं इस पर आपत्ति कैसे कर सकता हूं? मैं जेल जाने को तैयार हूं। उन्होंने कहा, लेकिन मैं अपनी कही बात पर कायम हूं। मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हूं और आगे भी उनके खिलाफ खड़ा रहूंगा।

यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि इस वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिसके चलते भाजपा को बाद में इसे हटाना पड़ा। वीडियो को बाद में क्यों हटाया गया, इस सवाल पर असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने स्पष्ट किया कि वीडियो को इसलिए हटाया गया क्योंकि इसकी गलत व्याख्या की गई थी और ऐसा लग रहा था कि इससे लोगों को असुविधा हुई है।

NIA अदालत ने हिजबुल आतंकी साजिश के आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा, जांच जारी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने असम के गुवाहाटी स्थित हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी साजिश मामले के एक प्रमुख आरोपी को दोषी ठहराया और उसे साधारण कारावास की सजा सुनाई। यह जानकारी एनआईए अधिकारियों ने बुधवार को दी।

एनआईए अदालत ने मंगलवार को आरोपियों मोहम्मद कमरुज जमान, डॉ. हुरैरा और कमरुद्दीन को अलग-अलग साधारण कारावास की सजा सुनाई गई, जिसमें अधिकतम सजा आजीवन कारावास है।

ये सजाए एक साथ-साथ चलेंगी, जिनमें यू.ए.(पी) अधिनियम, 1967 की धारा 18 के अंतर्गत आजीवन कारावास और यू.ए.(पी) अधिनियम, 1967 की धारा 18बी के अंतर्गत, धारा 120बी आईपीसी के साथ पढ़ी जाने वाली धारा 38 और यू.ए.(पी) अधिनियम के अंतर्गत पांच-पांच साल का साधारण कारावास की सजा शामिल है।

अदालत ने तीनों आरोपियों को 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और जुर्माना नहीं भरने पर तीन महीने की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा का भी आदेश दिया।

असम के होजाई जिले के जमुनामुख में केस संख्या आरसी 08/2018/एनआईए-जीयूडब्ल्यू, कामरुज जमान द्वारा 2017-18 के दौरान आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए असम में प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन का एक मॉड्यूल स्थापित करने की साजिश से संबंधित है।

इस साजिश का उद्देश्य लोगों में दहशत फैलाना था। एनआईए की जांच के अनुसार, कामरुज ने इस उद्देश्य के लिए आरोपी शाहनवाज आलम, सैदुल आलम, उमर फारूक और अन्य लोगों को भर्ती किया था। एनआईए ने मार्च 2019 में उपर्युक्त चार लोगों सहित पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। शाहनवाज आलम, सैदुल आलम और उमर फारूक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद उन्हें दोषी ठहराया गया जबकि पांचवें आरोपी जैनाल उद्दीन की मुकदमे की सुनवाई के दौरान बीमारी से मौत हो गई थी।

अमित शाह का असम दौरा : कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
गुवाहाटी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वे कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। अमित शाह इंटेलिजेंट सिटी सर्विलांस सिस्टम (आईसीएसएस) का उद्घाटन करेंगे, जो सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शहरव्यापी सीसीटीवी नेटवर्क है। आईसीएसएस के तहत यह प्रणाली 2,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करेगी, जिससे राज्य में सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को बेहतर बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही गृह मंत्री नए गुवाहाटी पुलिस आयुक्त कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद शाह खानापारा स्थित 'ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सभागार' का उद्घाटन करेंगे। यह देश के सबसे बड़े सांस्कृतिक सभागारों में से एक है, जिसकी लोगों की बैठने की क्षमता 5,000 है। अमित शाह राज्य के शहीद स्मारक उद्यान भी जाएंगे, जहां वह असम आंदोलन के 860 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद में गृह मंत्री नगांव जिले के बटद्रवा जाएंगे, जहां बटद्रवा सांस्कृतिक परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

यह असम सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली पवित्र बटद्रवा थान को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। यह लगभग 217 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह परियोजना 162 बीघा अतिक्रमण मुक्त भूमि पर बनाई गई है। इसका उद्देश्य महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करना है, साथ ही आगंतुकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

यह परियोजना एक व्यापक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिसर के रूप में डिजाइन की गई है। इसमें दुनिया का सबसे ऊंचा गुरु आसन, सत्रिया संस्कृति को दर्शाने वाले कलात्मक तत्वों से सुसज्जित अतिथि गृह, पारंपरिक झांझ से प्रेरित कला केंद्र, खोल के आकार का अनुसंधान केंद्र, नाव के आकार का कौशल विकास केंद्र और पारंपरिक जापी के रूप में डिजाइन किया गया थिएटर सहित कई अन्य विशेषताएं शामिल हैं। यह परियोजना पारंपरिक सौंदर्यशास्त्र और आधुनिक बुनियादी ढांचे का अनूठा संगम प्रस्तुत करती है, जो इसे एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।

पीएम मोदी ने दी असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा रहे मौजूद
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक असम आंदोलन के 855 शहीदों को गुवाहाटी के बोरागांव इलाके में हाल ही में असम सरकार द्वारा खोले गये स्वाहिद स्मारक पर रविवार को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के साथ स्वाहिद स्मारक पहुंचे और असम आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

असम आंदोलन के 855 शहीदों की याद में बनाया गया स्वाहिद स्मारक (शहीदों का स्तंभ) एक 55 मीटर ऊंची मूर्ति और एक अंडरग्राउंड रोल ऑफ ऑनर है। इसमें एक लाइब्रेरी एवं पुरालेख सभागार है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस साल 10 दिसंबर को स्वाहिद दिवस के मौके पर गुवाहाटी के बोरागांव में स्वाहिद स्मारक का उद्घाटन किया। असम हर साल 10 दिसंबर को स्वाहिद दिवस मनाता है। स्वाहिद स्मारक के डिजाइन में पारंपरिक असमिया वास्तुकला और इमारत बनाने की पर्यावरण-हितैषी तकनीक शामिल है।

एम्स गुवाहाटी असम के स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ावा देगा: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि गुवाहाटी में स्थापित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) असम के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगा और इससे पूरे पूर्वोत्तर को भी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मोदी शुक्रवार को अपनी असम यात्रा के दौरान एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा शुक्रवार को एम्स गुवाहाटी को राष्ट्र को समर्पित किये जाने की जानकारी संबंधी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के एक ट्वीट के जवाब में मोदी ने कहा कि गुवाहाटी में एम्स असम के स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ावा देगा और पूरे पूर्वोत्तर की मदद भी करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को और भी अधिक सुलभ बना देगा।

मांडविया ने ट्वीट कर कहा कि आयुष्मान पूर्वोत्तर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 14 अप्रैल को पूर्वोत्तर का पहला एम्स, एम्स गुवाहाटी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि एम्स गुवाहाटी में काम-काज शुरू होना असम राज्य और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

जयपुर से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट लेट, यात्री परेशान
जयपुर। जयपुर से गुवाहाटी जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट आज देरी से संचालित हुई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। स्पाइसजेट की फ्लाइट चेन्नई से दोपहर 12:25 बजे जयपुर आकर दोपहर 12:55 बजे वापस गुवाहाटी जाती है। आज यह दोपहर 1 बजे जयपुर आकर दोपहर 2 बजे  गुवाहाटी के लिए रवाना हुई।