initiative - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

2 साल से फाइलों में अटका अभेड़ा कंजरर्वेशन रिजर्व, जानें पूरा मामला
कोटा में वाइल्ड लाइफ सफारी शुरू करने के लिए अभेड़ा कंजरर्वेशन रिजर्व बनाने की योजना 2 साल बाद भी कागजों से बाहर नहीं निकल सकी। वन्यजीव विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव फाइलों में ही दबकर रह गए। जबकि, इसके लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद ट्यूरिज्म बढ़ाने को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।
दरअसल, बायोलॉजिकल पार्क के सामने वन विभाग की जमीन है, जिसकी सीमा अभेड़ा से ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट के सामने हाइवे से पहले तक है, यह 1100 हैक्टयर वनभूमि है, जिसमें से करीब 900 हैक्टयर कोटा वनमंडल की है और लगभग 200 हैक्टयर भूमि बूंदी वनमंडल में आती है। जिसे वन्यजीव विभाग में शामिल करने के लिए वाइल्ड लाइफ डीएफओ ने दोनों डिविजन को प्रस्ताव भेजे थे, जिसमें से कोटा वनमंडल ने सहमति दे दी लेकिन बूंदी से अब तक सहमति नहीं मिली। इस वजह से यह प्रोजेक्ट अटका हुआ है। बता दें, वन्यजीव विभाग ने गत 20 जुलाई 2024 को विधानसभा सत्र-2 में विधायक संदीप शर्मा द्वारा लगाए सवालों के जवाब में इस योजना की जानकारी दी थी।

अभेड़ा से एयरपोर्ट तक सफारी चढ़ी परवान
अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क से सटा वनक्षेत्र, प्रस्तावित कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट शंभुपुरा तक 1100 हैक्टेयर में फैला हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में शाकाहारी व मांसाहारी वन्यजीवों की मौजूदगी है। कंजरर्वेशन रिजर्व बनने से यह वनक्षेत्र संरक्षित हो जाएगा और जंगली-जानवरों व जंगल का प्रोटेक्शन भी बढ़ जाएगा। हालांकि, अभेड़ा से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक वाइल्ड लाइफ सफारी शुरू किए जाने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी।

जयपुर की तर्ज पर यहां भी शुरू हो लेपर्ड सफारी
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि सकतपुरा वनखंड में भालू और लेपर्ड की संख्या अधिक है। इसके अलावा भेड़िया, चिंकारा, जैकाल, फॉक्स, नीलगाय, जंगली खरगोश, जंगली बिल्ली, जंगली सूअर, सिवेट, मोनिटर लिजार्ड सहित कई वन्यजीवों का बड़ी संख्या में बसेरा है। ऐसे में इस वनक्षेत्र में जयपुर के झलाना की तर्ज पर लेपर्ड सफारी शुरू की जा सकती है। जिससे न केवल सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी बल्कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा भी मजबूत हो सकेगी। लेकिन, यह अधिकारियों की इच्छा शक्ति से ही संभव हो सकेगा।

अभेड़ा तालाब में 250 प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा
नेचर प्रमोटर एएच जैदी ने बताया कि अभेड़ा तालाब में 250 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा है। जिनमें मुख्य रूप से पेन्टेड स्टार्क, बार हैडेगूज, स्टेपी ईगल, हैरीयर सहित कई तरह के पक्षियों का बसेरा है। उपयुक्त वैटलैंड होने से यहां सर्दी-गर्मी में बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पक्षियों का कलरव गूंजता है। इधर, वन्यजीव प्रेमियों ने इस क्षेत्र को संरक्षित करने के लिए कन्जरर्वेशन रिजर्व घोषित किए जाने के वन्यजीव विभाग के प्रयास को सराहा है।

अवैध गतिविधियां रुकेगी, वन्यजीवों की सुरक्षा बढ़ेगी
बायोलॉजिस्ट रवि नागर का कहना है कि यदि, इस वनक्षेत्र में अभेड़ा कंजरर्वेशन रिवर्ज बन जाता है तो यह संरक्षित हो जाएगा। क्योंकि, चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण होगा, जिससे अवैध खनन, संदिग्ध घुसपैठ व अवैध चराई जैसी गतिविधियों पर लगाम लगेगी। जिससे वहां ग्रासलैंड विकसित होगा। जिसका असर वन्यप्राणियों का प्राकृतिक आवास सुरक्षित होगा और शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। जिससे फू्रड चैन व पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा।

अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क स्थित कोटा वनमंडल के सकतपुरा वनखंड व बूंदी वनमंडल की 1100 हैक्टेयर वनक्षेत्र को वन्यजीव विभाग में शामिल किए जाने के प्रयास किए। इस क्षेत्र में चिंकारा,इंडियन वुल्फ सहित अन्य शाकाहारी व मांसाहारी वन्यजीवों का मूवमेंट है। यहां वाइल्ड लाइफ सफारी शुरू किए जाने ट्यूरिज्म के साथ रोजगार भी बढ़ेगा। इसको लेकर पूर्व में दोनों फोरेस्ट डिविजन को प्रस्ताव भेजे थे, जिसमें से कोटा वनमंडल द्वारा अपनी जमीन वन्यजीव विभाग में शामिल किए जाने की सहमति दे दी है लेकिन बूंदी से अब तक सहमति नहीं मिली है।
-अनुराग भटनागर, निर्वमान उप वन संरक्षक, वन्यजीव विभाग

ट्यूरिज्म बढ़ाने की दिशा में यह अच्छा प्रयास है। कोटा डीएफओ की ओर से सहमति मिल चुकी है लेकिन बूंदी से आना बाकी है। जैसे ही सहमति मिलती है तो प्रस्ताव बनाकर हैडक्वार्टर भेजा जाएगा।
-सुगनाराम जाट, मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक कोटा मुकुंदरा

राजस्थान की रसोई से निकलेगी किचन क्वीन, महिलाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का सबसे बड़ा मंच
जयपुर। राजस्थान की समृद्ध पाक विरासत और महिलाओं के पारंपरिक कुकिंग हुनर को राज्यस्तरीय पहचान दिलाने के लिए उमंग टुडेज विमेन की ओर से कुकिंग प्रतियोगिता किचन क्वीन ऑफ राजस्थान आयोजित होगी। प्रतियोगिता पहली बार राजस्थान में आयोजित हो रही है, जिसका उद्देश्य घरों तक सीमित महिलाओं की पाक-कला को बड़ा मंच देना है। इस मौके पर शनिवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में निकिता ने कहा कि मंच महिलाओं को आत्मविश्वास, पहचान और आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ राजस्थान की समृद्ध खान-पान संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।

प्रतियोगिता के ऑडिशन जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शहर से पांच प्रतिभागियों का चयन कर कुल 25 फाइनलिस्ट ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगी। प्रतियोगिता की शीर्ष तीन विजेताओं को किचन क्वीन आॅफ राजस्थान का खिताब दिया जाएगा। प्रतियोगिता पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों पर आधारित होगी।

निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
जयपुर। निर्जला एकादशी के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए जल सेवा शिविर लगाए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए कई सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने लोगों को शीतल जल, ठंडाई, कुल्फी, शरबत तथा अन्य शीतल पेय पदार्थ वितरित किए। सेवा के इस कार्य में बच्चे भी अपनी भागीदारी निभाते नज़र आए।

शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और धार्मिक स्थलों के आसपास लगाए गए शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने जलपान किया। स्वयंसेवकों ने राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। कई स्थानों पर फल एवं प्रसाद का भी वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर जल सेवा का विशेष महत्व माना जाता है।

इसी भावना के साथ लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए गए। सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों के सहयोग से पूरे दिन सेवा कार्य चलता रहा। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुण्य एवं जनकल्याण का कार्य बताया।

महाकाल मंदिर की अनूठी पहल, परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के लिए महाकालेश्वर मंदिर द्वारा जलपान की व्यवस्था
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आज आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- 2026 (नीट) में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा हेतु विशेष जलपान एवं अल्पाहार व्यवस्था की गई है। प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप उज्जैन जिले के आठ परीक्षा केन्द्रों, जिनमें सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज सांवेर रोड, पीएम श्री केवी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, सरकारी गर्ल्स पीजी कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर, कालिदास गर्ल्स कॉलेज, महाराजवाड़ा क्रमांक-2 स्कूल एवं गर्ल्स स्कूल सराफा आदि पर आयोजित इस परीक्षा में लगभग 4,171 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को श्री महाकालेश्वर मंदिर के निःशुल्क अन्नक्षेत्र के माध्यम से जलपान एवं अल्पाहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक अल्पाहार उपलब्ध हो सके तथा परीक्षार्थी सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में अपनी परीक्षा दे सकें, इस उद्देश्य से मंदिर प्रबंध समिति द्वारा यह विशेष व्यवस्था की गई है। व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सहायक प्रशासक, प्रभारी, सह-प्रभारी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी उप प्रशासक एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री सिम्मी यादव को बनाया गया है, जिनके मार्गदर्शन में सभी परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का संचालन किया गया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा यह पहल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को परीक्षा के दौरान आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में तेलंगाना कैबिनेट की एक अनौपचारिक बैठक शुरू हुई। इस बैठक के साथ ही 'तेलंगाना डिजिटल कैबिनेट' पहल की शुरुआत हुई, जो पेपररहित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठकें पूरी तरह से पेपररहित तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कैबिनेट की चर्चा से पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों की एक विशेष बैठक में इस फैसले को मंज़ूरी दी गयी।

इस पहल के अंतर्गत, आईटी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों को खास तौर पर तैयार किए गए टैबलेट बांटे। इन टैबलेट का उपयोग कैबिनेट का एजेंडा, नोट्स और दूसरे सरकारी दस्तावेज़ डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा जिससे कागजी फाइलों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बैठक शुरू होने से पहले डिजिटल कैबिनेट प्रणाली के कामकाज की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की और इसकी कार्यप्रणाली की विशेषताओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने कहा कि तेलंगाना डिजिटल कैबिनेट पहल का उद्देश्य कुशल, पारदर्शी एवं पर्यावरण के अनुकूल कामकाज को बढ़ावा देना है और राज्य को पूर्ण डिजिटल प्रशासनिक व्यवस्था की ओर तेज़ी से लेकर जाना है। बैठक के लिए कैबिनेट का एजेंडा मंत्रियों को टैबलेट के माध्यम से उपलब्ध कराया गया, जिससे वे आसानी से सरकारी दस्तावेज़ देख सके और चर्चा कर सके।

भीषण गर्मी में आमजन को राहत ! समाजसेवी जीत गोविंद ने लगावाया घाटगेट पर वॉटर कूलर, गर्मी में राहगीरों और ग्रामीणों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा
जयपुर। जीत गोविंद उर्फ जीतू जी ने एक बार फिर से समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए मुख्य चौराहे पर वॉटर कूलर की व्यवस्था की गई। गर्मी के बीच यह पहल आमजन और राहगीरों को ठंडे पानी की सुविधा प्रदान कर रही है। इसके बारे में जीतू ने कहा कि, घाटगेट के मुख्य चौराहे से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर गुजरते हैं। ठंडे और स्वच्छ पेयजल की यह व्यवस्था उन्हें काफी सुविधा प्रदान करेगी। इसके बारे में जब राहगीरों से बात की गई तो उन्होंने इस पहल को जनसेवा की भावना का प्रतीक बताया।

जीत गोविंद के पास में काम करने वाले लोगों से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब लोग अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं, उस समय जीत गोविद जी ने समाज के लिए समय और संसाधन लगाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार, ये पहला मौका नहीं है जब जीत गोविंद से समाज के लिए कुछ किया, इससे पहले इन्होंने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए पूरे महीने रोजे इफ्तारी करवाई थी।

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन
जयपुर। नगर निगम जयपुर के आदर्श नगर जोन द्वारा वार्ड संख्या 121 स्थित दयानंद पुरी कॉलोनी के माता जी मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था। नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने आकर्षक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, घर एवं आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

नाटक के संवाद और संदेशों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया तथा स्वच्छ और हरित पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता बढ़ाने की प्रभावी पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। नगर निगम की यह पहल स्वच्छ शहर और स्वस्थ पर्यावरण के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
जयपुर।राजस्थान की महत्वाकांक्षी एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में इसी माह डीजल उत्पादन शुरू होने जा रहा है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि रिफाइनरी से उत्पादित डीजल, एलपीजी और पेट्रोल का अधिकतम उपयोग प्रदेश में ही सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे निवेश, रोजगार और राजस्व के नए अवसर विकसित होंगे। सचिवालय में आयोजित बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि राजस्थान सरकार की इस परियोजना में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। रिफाइनरी पूरी क्षमता से संचालित होने पर प्रतिवर्ष 40 लाख टन डीजल, 10 लाख टन पेट्रोल तथा पॉलीप्रोपलिन सहित अन्य पेट्रोकेमिकल उत्पादों का उत्पादन करेगी।

रिफाइनरी उत्पादों के विपणन और समन्वय के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति तथा नए आउटलेट स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। अपर्णा अरोरा ने बताया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम द्वारा प्रदेश में करीब 300 नए पीओएल आउटलेट खोलने की योजना है। इससे ईंधन वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी के संचालन से राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और औद्योगिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

विश्व साइकिल दिवस पर अलवर में धूम: 'संडे ऑन साइकिल' रैली में जुटे 400 से अधिक लोग, दिया पर्यावरण और फिटनेस का संदेश
अलवर। राजस्थान के अलवर में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। "संडे ऑन साइकिल" अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों सहित करीब 400 साइकिल प्रेमियों ने शिरकत की। प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू हुई यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः प्रताप ऑडिटोरियम पहुंची। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने "77वां संडे ऑन साइकिल", "स्वास्थ्य क्रांति की जरूरत", "विश्व साइकिल दिवस" और "फिटनेस की दौड़, आधा घंटा रोज" जैसे नारों के माध्यम से स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक (अलवर शहर) अंगद शर्मा, यातायात पुलिस निरीक्षक संजय शर्मा, एनईबी थाना प्रभारी दिनेश मीणा, संडे ऑन साइकिल अभियान के प्रभारी पन्नालाल सैनी और साई के मुख्य कोच शिवकुमार सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य क्रांति की आवश्यकता है। नियमित रूप से साइकिल चलाने से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

अंगद शर्मा ने लोगों से प्रतिदिन कम से कम एक घंटे व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार है। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) अध्यक्ष डॉ. विजयपाल ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आहार में सोयाबीन जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि पीएमओ के डॉ. प्रवीण शर्मा द्वारा भी कर्मचारियों को रविवार के दिन साइकिल अथवा इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर ड्यूटी पर आने के लिए प्रेरित किया गया है, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम में खेल अधिकारी अंजना शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य कोच सबल प्रताप सिंह, आईटीबीपी के सुल्तान सिंह सहित दर्जनों जवान, पुलिसकर्मी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अजमेर रेल मंडल में पर्यावरण दिवस: डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया पौधारोपण, बांटे जूट के बैग
अजमेर। अजमेर रेल मंडल पर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा रिंकल भूतड़ा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर मनोज मीणा सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से पौधे लगाए।

पर्यावरण संरक्षण थीम पर आधारित विशेष सेल्फी पॉइंट पर फोटो क्लिक कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए राजू भूतड़ा और रिंकल भूतड़ा ने रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को जूट के बैग वितरित किए।

'टैलेंट हंट' पहल के ज़रिए राहुल गांधी कर रहे एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका : महेश गौड़
हैदराबाद। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए "टैलेंट हंट" (प्रतिभा खोज) पहल शुरू करके एक नयी राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत कर रहे हैं। गांधी भवन में मीडिया समिति के अध्यक्ष समा राममोहन रेड्डी, पशुधन विकास निगम के अध्यक्ष चरण कौशिक यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) समन्वयक शरण पटेल के साथ सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री गौड़ ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करना है जिन्हें राष्ट्रीय और राज्य दोनों तरह की राजनीति की गहरी समझ हो।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में ऐसे व्यक्तियों के चयन पर भी ध्यान दिया जाएगा जो धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पित हों, चाहे वे किसी भी पारंपरिक पार्टी पृष्ठभूमि से आते हों। इस कार्यक्रम को महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि श्री गांधी युवा पीढ़ी के लिए अधिक अवसर पैदा करने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने कहा, "टैलेंट हंट पहल का उद्देश्य उन सक्षम युवाओं को प्रोत्साहित करना है जो सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ राजनीति में प्रवेश करना चाहते हैं।"

निर्माण में अधिग्रहण प्रक्रिया की स्वीकृति का इंतजार
कोटा। धार्मिक पर्यटन के रूप में कोटा की पहचान बनाने के लिए किए जाने वाले मथुराधीश कोरिडोर निर्माण व सौन्दर्यीकरण का कार्य शिलान्यास के तीन माह बाद भी शुरु नहीं हो सका है। यह काम अभी तक अधिग्रहण की स्वीकृति के इंतजार में अटका हुआ है।
कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से मथुराधीश कोरिडोर का निर्माण व विकास और सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। इस पर कुल 66.25 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। इसके पहले चरण के कार्य का शिलान्यास 22 फरवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया था। उसके बाद से अभी तक तीन माह से अधिक का समय हो गया है लेकिन काम शुरु नहीं हो सका है।

यह होना है काम
मथुराधीश कोरिडोर निर्माण के तहत पाटनपोल स्थित मंदिर के आस-पास की सड़कों को चौड़ा करना, मंदिर के परिक्रमा मार्ग का सौन्दर्यीकरण, पार्किंग सुविधा व बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए होटल निर्माण समेत कई कार्य किए जाने हैं। पहले चरण में 18.24 करोड़ की लागत से सिविल कार्य किए जाएंगे। वहीं सड़क चौड़ीकरण के तहत मार्ग में आने वाले मकानों, दुकानों, धर्मशालाओं और मंदिर परिसर की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

200 मीटर लम्बा व 40 फीट बनेगा एलिवेटेड रोड
केडीए की ओर से किए जाने वाले इस कार्य के तहत पहले चरण में मंदिर को चम्बल रिवर फ्रंट से जोडऩे के लिए करीब 200 मीटर लम्बा व 40 फीट चौड़ा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। पहले यह रोड मंदिर से भट्टजी घाट की पुलिया तक ही प्रस्तावित था। अब इसे रिवर फ्रंट के गणेश पोल घाट तक बढ़ाया जाएगा। इससे मंदिर व रिवर फ्रंट के बीच एक नया कनेक्टिंग कोरिडोर विकसित हो जाएगा।वहीं मंदिर के पीछे स्थित नामदेव धर्मशाला से भट्टजी घाट तक सड़क को 40 फीट और परिक्रमा मार्ग को 6 से 12 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

अधिग्रहण पर खर्च होंगे करीब 30 करोड़ रुपए
कोरिडोर निर्माण के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए 15 से अधिक मकानों व दुकानों के साथ ही मंदिर की 15 हजार वर्गफीट जमीन को अग्रिहण किया जाना है। अधिग्रहण के मुआवजे पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जबकि सौन्दर्यीकरण पर 36.25 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

व्यस्त बाजार व आवासीय क्षेत्र
इधर सूत्रों के अनुसार मथुराधीश मंदिर पुराने शहर के पाटनपोल में स्थित है। इसके कोरिडोर का विकास करने के लिए मार्ग में आने वाले मकानों व दुकानों को अधिग्रहित किया जाना है। जबकि इस क्षेत्र में व्यस्त बाजार व आवासीय क्षेत्र है। इस कारण से अधिग्रहण में केडीए अधिकारियों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण से अभी तक काम भी शुरु होने में समय लग रहा है।

इनका कहना है
मथुराधीश कोरिडोर निर्माण के पहले चरण के काम का शिलान्यास हो गया है। इस काम के लिए जिन मकानों व दुकानों और धर्मशालाओं व जमीन का अधिग्रहण किया जाना है उसके मुआवजे के लिए 30 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा हुआ है। वहां से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरु हो सकेगा।
- मुकेश चौधरी, सचिव, कोटा विकास प्राधिकरण