horrible end of relationship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिश्तों का खौफनाक अंत : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा पति को मौत के घाट, अवैध संबंधों में बन रहा था राह का कांटा
अजमेर। पीसांगन थाना क्षेत्र के ग्राम नाथूथला में गुरुवार को किसान की पत्नी ने ही प्रेमप्रसंग के चलते अपने प्रेमी व मृतक के दूर के भाई और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। वह उसके अवैध संबंधों की राह का कांटा बन रहा था। इसलिए उसने उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा कर आरोपित पत्नी, प्रेमी व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी आम्बा मशिनिया पीसांगन निवासी विमला (35), दूसरा मृतक का रिश्तेदारी का भाई गोपाल रावत (40) पुत्र बीरम सिंह और तीसरा आरोपी का साथी मकरेड़ा, मांगलियावास निवासी राजेश (25) पुत्र महेन्द्र जाट है। मामले में चौथे आरोपी सोनू की गिरफ्तारी शेष है। एसपी अग्रवाला ने बताया कि मामले में परिवादी मृतक मुकेश रावत (34) का बड़ा भाई रमेश रावत पुत्र शोभा रावत है। जिसने 23 जुलाई को रिपोर्ट दी थी कि उसका भाई मुकेश अपनी पत्नी विमला व बच्चों के साथ में ग्राम नाथूथला में रिश्तेदार बीरम रावत के खेत पर खेती किसानी का कार्य करता था, जो आरोपित गोपाल का पिता है। वह वहीं खेत पर बने मकान में ही निवास करता था। मुकेश व उसकी पत्नी के बीच परिवारिक विवाद व झगड़े होते रहते थे।

लम्बे समय चल रहा है प्रेमप्रसंग
एसपी अग्रवाला ने बताया कि विमला व गोपाल का काफी लम्बे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा है। मुकेश को भी दोनों पर कुछ समय से शक हो गया था। मुकेश पूर्व में शराब पीने का आदी था। जिसका फायदा उठाकर आरोपित उसे नशा करवाकर मदहोश कर देता था। लेकिन पिछले कुछ दिन से मुकेश ने शराब पीना बंद कर दिया। साथ ही वह विमला पर गोपाल से बातचीत करने व मिलने पर पाबन्दी लगाने लगा। उनमें इस बात को लेकर झगड़े बढ़ने लग गए थे। इसलिए विमला ने गोपाल से बात कर मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। विमला ने बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया और खुद मुकेश के साथ दूसरे कमरे में आ गई। जहां उसके सो जाने पर गोपाल को उसके साथियों के साथ बुला लिया। खुद निगरानी के लिए कमरे के दरवाजे पर खड़ी हो गई। गोपाल व उसके दोस्तों ने मुकेश को दबोच लिया। दो लोगों ने हाथ पैर पकड़ लिए और एक ने गला दबा दिया। पीछे से भी उसकी गर्दन को पूरा मोड़ दिया। सिर में भी किसी भारी चीज से चोट मारी।