jaipur mumbai central express - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेगी, रेलवे ने जारी की सूचना
जयपुर। लिंक रेक समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की जयपुर–मुंबई सेंट्रल रेलसेवा शनिवार को प्रभावित रहेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से संचालित होगी। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन 25 जुलाई को जयपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर 2 बजे के बजाय शाम 7 बजे रवाना होगी।

ट्रेन के विलंब से मुंबई की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक प्रतीक्षा और परेशानी से बचा जा सके। अधिकारियों के अनुसार लिंक रेक की उपलब्धता में हुई देरी के कारण यह परिवर्तन किया गया है तथा परिचालन सामान्य होते ही रेलसेवाएं निर्धारित समयानुसार संचालित करने का प्रयास किया जाएगा।