cleared - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : अडूसा-पालकियां मार्ग से हटने लगा अतिक्रमण
कुंदनपुर। अडूसा से पालकियां तक बनने वाली बहुप्रतीक्षित डामर सड़क मार्ग में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू हो गई। 8 मई को दैनिक नवज्योति में प्रकाशित 'शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बनी अडूसा-पालकियां सड़क' खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ की गई।

जानकारी के अनुसार राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व 1 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। शिलान्यास होने के बावजूद कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। दैनिक नवज्योति में प्रकाशित खबर के बाद ग्रामीणों की समस्या और आक्रोश प्रशासन तक पहुंचा। ग्रामीणों ने पहले भी विरोध प्रदर्शन कर सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग उठाई थी। किसानों का कहना था कि रास्ता बाधित होने से खाद, बीज और कृषि मशीनरी खेतों तक पहुंचाने में भारी परेशानी हो रही थी।

पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
शुक्रवार सुबह राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड की टीम, राजस्व विभाग एवं पुलिस जाप्ता अडूसा गांव पहुंचा। अधिकारियों ने सीमाज्ञान 'करवाने के बाद जेसीबी मशीन की सहायता से रास्ते में बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करवाई। रास्ते को समतल करने के लिए मिट्टी भी डाली गई।

ग्रामीणों में खुशी का माहौल
मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कार्रवाई शुरू होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

असर खबर का - वर्षों से लंबित रोटेदा-मंडावरा सड़क निर्माण का रास्ता साफ
बूढ़ादीत। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से रोटेदा-मंडावरा लिंक सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से वन विभाग की स्वीकृति नहीं मिलने से सड़क निर्माण कार्य अटका हुआ था। बीते दिनों नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों आतिशबाजी कर खुशी जताई और लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने लगातार समाचार प्रकाशित कर इस मामले को उठाया था। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग दूदू-नैनवां स्टेट हाइवे 37-ए को भी जोड़ता है। इस सड़क के निर्माण की मांग कई दशकों से की जा रही थी। लेकिन आम सहमति न बनने और इसका कुछ हिस्सा घड़ियाल अभयारण्य एवं वन विभाग की भूमि में होने के कारण कार्य रुका हुआ था। अब वन विभाग की आपत्तियां दूर हो जाने के बाद इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ी करण संभव हो सकेगा।इस सड़क के शुरू होने से कोटा और बूंदी की दूरी घट जाएगी। साथ ही बारां से बूंदी की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। वर्तमान में बारां से कापरेन, लाखेरी और नैनवां जाने के लिए कोटा होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन इस नए मार्ग के खुलने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ कोटा, बूंदी और बारां के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया। जिला परिषद सदस्य प्रेरणा गौतम, भाजपा नेता देवेश भारद्वाज, केके नागर मेहराना, लोकेश बावंता, बनवारी लाल नागर, रामसिंह गुर्जर आदि ने बिरला का आभार जताया है।

पूर्व विधायक ने करवाया था हाइवे मार्ग का निर्माण कार्य
जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में बजट घोषणा में उक्त सड़क मार्ग के लिए पूर्व विधायक रामनारायण मीणा के प्रयास से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 12 करोड रुपए की स्वीकृति की गई थी। जिसमें से करीब 4 किलोमीटर सड़क मार्ग में उक्त हाइवे मार्ग का निर्माण कार्य होना था। परंतु गणेश मंदिर से सीताराम गौशाला तक करीब 3 करोड़ की लागत से उक्त सड़क मार्ग का निर्माण कार्य ही हो पाया। परंतु अब बाकी बची शेष राशि का निर्माण कार्य वन विभाग से स्वीकृति मिलने पर जल्द शुरू हो जाएगा।

एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर मनाई खुशी
सोमवार को जैसे ही मंडावरा रोटेदा हाईवे मार्ग कि नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड ने स्वीकृति जारी की, वैसे ही क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई। मंडावरा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया। आतिशबाजी कर व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी मनाई। भाजपा कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व उप प्रधान महेंद्र सनाढ्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतराम मीना, कन्हैया लाल गुर्जर, सरपंच मोहन लाल वर्मा, सरपंच भैरूलाल सुमन, सरपंच प्रतिनिधि कुंजबिहारी मालव, हरीश शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

दैनिक नवज्योति की खबर पर हुई थी राशि स्वीकृत
गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने मंडावरा-रोटेदा हाइवे मार्ग की समस्या को लेकर प्रमुखता से कई बार खबरें प्रकाशित की थीं। जिसके बाद वर्ष 2023 के बजट सत्र में 12 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी। साथ ही अब नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड ने स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। अब राहगीरों एंव क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।

मौजूदा विधायक ने विधानसभा में उठाया था मामला
इस बजट सत्र में पीपल्दा विधायक चेतन पटेल कोलाना द्वारा मंडावरा-रोटेदा हाइवे मार्ग में नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड द्वारा आ रही परेशानी के संबंध में सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने पुरजोर तरीके से विधानसभा में मामले को उठाया था। पीपल्दा विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने विधायक कोलाना का आभार जताया है। स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है।

चांदेरा में चरागाह भूमि से साफ किया अतिक्रमण
बांदीकुई।  समीपवर्ती ग्राम चांदेरा के आईटी केंद्र के पास उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए आवंटित चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त कर चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है। हांलाकि प्रशासन की कार्यवाही के दौरान अतिक्रमियों ने विरोध भी किया था लेकिन प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर विरोध करने वालो को खेदड दिया। जानकारी के अनुसार चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार हरकेश निरोठ के नेतृत्व में प्रशासन ने चरागाह भूमि हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है।

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का अतिक्रमियो द्वारा विरोध करने पर नायब तहसीलदार ने अतिक्रमियो को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्होंने नायब तहसीलदार की एक नहीं सुनी। कुछ अतिक्रमी तो हठधर्मिता पर उतर आए। जिसके चलते प्रशासन को हल्क बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान गिरदावर अनिल शर्मा, मुहीं पटवारी कृपाल मीणा, गुढा कटला पटवारी जगदीश बैरवा,सरपंच मनसुख गुर्जर सहित कोलवा व बसवा पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने आईटी केंद्र के पास चरागाह भूमि को पशु उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटित कर रखा है। इस भूमिसे अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों ने कलक्टर को कई बार लिखित में शिकायत की थी। जिस पर कलेक्टर ने स्थानीय प्रशासन को एक माह में अतिक्रमण हटाकर अवगत कराने के निर्देश दिए थे। जिसकी पालना में  प्रशासन ने चरागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त करवा दी।

यमुना मेरी जिम्मेदारी और अगले चुनाव तक साफ हो जाएगी: केजरीवाल
राजधानी दिल्ली में मैली यमुना पर चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  कहा  यमुना मेरी जिम्मेदारी है और अगले चुनाव तक साफ हो जाएगी। इस मामले में वह किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहते हैं। यह 70 साल की समस्या है। इसके लिए उन्होंने पांच साल का समय मांगा था, लेकिन अब थोड़ा समय और दीजिए, अगले चुनाव तक यमुना साफ हो जाएगी। इसमें दिल्ली के लोगों की कोई गलती नहीं है।

पराली के धुएं से
10 अक्टूबर के बाद जो प्रदूषण बढ़ता है, वह पराली के धुएं से बढ़ता है। पंजाब के किसान कहते हैं कि दिल्ली पहुंचते-पहुंचते यह कम हो जाता है, लेकिन दिल्ली को तो नुकसान पहुंचाता है। दिल्ली ने इसका समाधान निकाला है, पंजाब सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार क्यों नहीं करती पराली सोना बन सकती है। इससे बिजली, गत्ता और कोयला बनता है।

राम से प्रेरणा
हनुमान चालीसा पढ़ने और अयोध्या जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करके क्या उन्होंने कोई गलती की है  क्या प्रभु रामचंद्र के दर्शन करना पाप है हनुमान चालीसा का पाठ करना क्या अपराध है, उन्होंने कहा कि जब वह ऐसा करते हैं तो दूसरी पार्टी वाले उन्हें गाली देते हैं। भगवान राम का जीवन उनसे प्रेरणा और उनका आचरण असली हिंदूत्व है।

कवायद तेज कर दी
यमुना नदी में प्रदूषण के कारण बने झाग को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने कवायद तेज कर दी है।   दिल्ली सरकार ने यमुना के कालिंदी कुंज घाट पर नाव तैनात कर दीं। इन नाव को तेज गति से चलाकर झाग को किनारे करने के साथ ही पानी का छिड़काव करके भी झाग को कम किया जा रहा है। इस काम में दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की टीम लगी हुई है। दो-दो नावों के बीच रस्सी बांधकर झाग को हटाया जा रहा है।

अस्थायी व्यवस्था है
कालिंदी कुंज बैराज पर नोएडा की तरफ वाले गेट खोलकर पानी को निकाला जा रहा है इसलिए उस तरफ  बड़ी मात्र में झाग बन रहा है। यह झाग दिल्ली न आए, इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से बांस की जाली लगा दी गई है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बांस की जाली लगा देने से झाग उसमें फंसकर रुक जाएगा। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि यह अस्थायी व्यवस्था है। बैराज में जिस तरफ पानी गिराया जाएगा, उधर झाग जरूर बनेगा।

मैं दिल्ली का बेटा हूं
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस वहां जो भी कर रही है, वह लोगों का अपमान है। एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी होगा,जल्दी बताया जाएगा। मैं दिल्ली का बेटा हूं और यहीं रहूंगा मैं कहीं नहीं जा रहा। उत्तराखंड, गोवा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां लोग बुलाएंगे हम वहां जाएंगे। 70 सालों में इन पार्टियों ने क्या किया कोई बताए हम स्कूल बिजली पानी पर वोट मांगते हैं। दिल्ली के लोगों ने एक मौका दिया और किसी भी पार्टी के लिए कोई मौका नहीं है।