Cooperative Mobility Platform Rajasthan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि भारत टैक्सी नागरिकों को रोजगार देने के साथ ही स्वामित्व और सम्मान प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। सीएम शर्मा शनिवार को एचसीएम रीपा में भारत टैक्सी के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति में स्वामित्व की भावना विकसित होने से उसकी कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और समर्पण भी कई गुना बढ़ जाता है और यही भावना भविष्य में छोटे उद्यमियों को बड़े उद्योगपति बनने की दिशा में प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी सहकारिता आधारित स्वामित्व मॉडल है, जिसके माध्यम से सारथी अब मालिक भी बन रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच से देश में 'सहकार से समृद्धि' का संकल्प नए आयाम स्थापित कर रहा है। केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार भी इसी सोच को धरातल पर लागू कर रही है तथा सहकारिता के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। हमारी सरकार ने लगभग 10 लाख नए सदस्यों को सहकारी संस्थाओं से जोड़ने का कार्य किया है, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के समय सहकारिता सीमित लोगों के नियंत्रण का माध्यम बन गई थी।

उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी में वाहन चालक सारथी के रूप में स्वयं भागीदार और सहस्वामी हैं। इससे उनकी आय पर किसी प्रकार के अतिरिक्त कमीशन या अन्य कटौती नहीं होगी और उन्हें अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में पांच लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे उनके अधिकारों की रक्षा और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जयपुर में भारत टैक्सी के सॉफ्ट लॉन्च के बाद अब तक 30 हजार से अधिक सारथी इससे जुड़ चुके हैं तथा लगभग सात लाख ग्राहक इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बन चुके हैं। इसके माध्यम से प्रतिदिन हजारों यात्राएं पूरी हो रही हैं। यह सहकारिता आधारित डिजिटल मॉडल के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत टैक्सी देश ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे सफल सहकारिता आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित भारत-2047 और विकसित राजस्थान-2047 के विजन के अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय के विकास का रोडमैप तैयार कर रही है। इसमें स्थानीय संसाधनों, कृषि उत्पादन, हस्तशिल्प, वस्त्र उद्योग, रोजगार संभावनाओं तथा प्रोसेसिंग इकाइयों के विकास को प्राथमिकता दी गई है, ताकि गांवों में रोजगार बढ़े। उन्होंने कहा कि राजस्थान जीरा, ईसबगोल, सरसों सहित अनेक उपज में देश के अग्रणी राज्यों में है। हमारी सरकार द्वारा कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे किसानों की आय एवं युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी राजस्थान लगातार प्रगति कर रहा है। ढाई वर्षों में दूध संग्रहण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा आगामी वर्षों में इसे और विस्तार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। यहां मरुस्थल, झीलें, वन्यजीव अभयारण्य, ऐतिहासिक दुर्ग, हवेलियां तथा प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। भारत टैक्सी के माध्यम से पर्यटकों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 का वर्चुअल शिलान्यास किया था। जयपुर में मेट्रो विस्तार से भी भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म को लाभ मिलेगा।