catch - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चोर को पकड़ गांव वालों ने की धुनाई
पिसाहेडा । कोटा जिले के देवली थाना क्षेत्र में सोमवार मध्य रात को तीन चोर ग्राम आमली झाड़ में ट्रेक्टरों की बैट्रीयां चोरी कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीण जाग गए। जाग होने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर घेराबंदी कर एक चोर को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद उसे रस्सी से बांध दिया। इस दौरान चोर के दो साथियों ने ग्रामीणों पर पत्थर बरसाकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं होने पर दो चोर भागने में कामयाब रहे। चोर को पकड़ने के बाद गांव वालों ने ग्राम पंचायत सरपंच मोतीलाल मीणा को अवगत करवाया तो सरपंच मौके पर पहुंचे। उसके बाद सरपंच ने पुलिस को सूचना दी और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। गांव वालों के हौसले और पुलिस की तत्परता की सरपंच मीणा ने तारीफ  की।

अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी को 10 तारीख तक पकड़ने के निर्देश
दौसा। लालसोट में  निजी चिकित्सालय आनन्द हॉस्पिटल की डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी 5 हजार रुपए के इनामी शिवशंकर उर्फ बल्या जोशी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 अप्रैल की तारीख तय की है। पुलिस ने आरोपी की प्रॉपर्टी की सूची तैयार कर ली है। यदि निर्धारित समय सीमा में गिरफ्तार नहीं हुआ, तो अपराधी की प्रॉपर्टी कुर्क कर ली जाएगी। एसपी दौसा राजकुमार गुप्ता के निर्देश पर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
नई दिल्ली।  डॉक्टर अर्चना शर्मा खुदकुशी मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी करने और इस तरह की घटनाओं में मारे जाने वाले डॉक्टरों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। याचिका में सभी थानों में मेडिको लीगल सेल को डिजिटल बनाने की मांग की गई है।

अलवर में भ्रष्टाचार: पार्षद तो छोटी मछली, मगरमच्छ पकड़ से दूर
अलवर। नगर परिषद् अलवर में सिविल कार्यों की निविदाओं में भ्रष्टाचार के मामले में पार्षद नरेन्द्र मीणा सहित दो ठेकेदार बीते गुरुवार पांच लाख पन्द्रह हजार की मोटी राशि सहित एसीबी के हत्थे चढ़ गए। इस कार्रवाई के बाद कई सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि एक पार्षद की इतने बड़े भ्रष्टाचार की हैसियत कैसे हुई। साफ है कि पार्षद नरेन्द्र मीणा तो एक छोटी मछली है। मगरमच्छ तो दूसरे ही हैं। भ्रष्टाचार की कमाई ऊपर तक बंटती थी।मामले में तीनों आरोपियों को एसीबी कोर्ट ने तीन दिन के रिमांर्ड पर सौंपा। तीनों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को एसीबी ने आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसीबी की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में इस कदर खौफ छा गया कि नगर परिषद् को नरक परिषद् बना चुके कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेकेदारों ने फोन बंद कर लिए। इससे साफ जाहिर होता है, कि नगर परिषद् में भ्रष्टाचार के खुले खेल में सभी लोग शामिल थे।

ठेकेदारों का पूल बनाकर कम दर पर ठेके का खेल
एक पार्षद स्तर का नेता नगर परिषद् की ओर से जारी निर्माण कार्यों की निविदाओं पर अपने चहेते ठेकेदारों का पूल बनाकर उन्हें 5 से 7 प्रतिशत ब्लो रेट पर टेंडर दिलवा रहा था। खास बात यह है, कि इनमें एक दर्जन से अधिक ऐसी फर्म हैं, जिन्हें ईएसआई व पीएफ जैसी शर्तों को दरकिनार करते हुए टेंडर दिए गए।

मंत्री और बड़े कांग्रेस नेताओं का करीबी
लोगों के बीच पार्षद नरेन्द्र मीणा की जिले के एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्य के एक केबिनेट मंत्री सहित कांग्रेस के आला नेताओं से नजदीकियों को लेकर चर्चा है। राज्य सरकार में केबिनेट मंत्री के हर कार्यक्रम में पार्षद नरेन्द्र मीणा को मंच पर जगह मिलती रही है।  मीणा रिश्वत मामले में पकड़े जाने से पूर्व तक जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव के साथ ही प्रवक्ता भी थे। लोगों का कहना है कि केबिनेट मंत्री के सबसे कृपापात्र होने के कारण उनके हर कार्य को नरेन्द्र मीणा ही देखते थे। चाहे किसी को ठेका दिलवाना हो या फिर कोई डिजायर लिखवानी हो। इन सब कामों की फुल डीलिंग नरेन्द्र मीणा के हाथों  होती थी।

पार्षद नरेन्द्र मीणा को मिला मंत्री की नजदीकी का फायदा
अलवर से केबिनेट मंत्री बनने के साथ ही नरेन्द्र मीणा का कांग्रेस में रूतबा अचानक बढ़ गया। इससे पहले नरेन्द्र स्कीम नम्बर 5 स्थित मकान में रहते थे। लेकिन करीब तीन साल पहले मोती डूंगरी स्थित एक सोसायटी में फ्लैट लेकर केबिनेट मंत्री के पड़ौसी बन गए। तभी से नरेन्द्र मीणा का कद अचानक बढ़ता चला गया।

बीना गुप्ता के ट्रैप होने के बाद सभापति बनने की थी तैयारी
नगर परिषद् की पूर्व चेयरमैन बीना गुप्ता के रिश्वत प्रकरण में ट्रैप होने के बाद मंत्री का नजदीकी होने के कारण नरेन्द्र को ही चेयरमैन पद के चेहरे के रूप में देखा जा रहा था लेकिन कांग्रेस पार्षदों की आंतरिक कलह में क्रास वोट के डर से मुकेश सारवान को चेयरमैन बनाना पडा। इसमें नरेन्द्र मीणा की ही अहम भूमिका रही। यहां तक की मुकेश सारवान चेयरमैन बनते ही नगर परिषद् में नरेन्द्र मीणा के जयकारे लगाते दिखाई दिए। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि चाहे नगर परिषद् में कोई भर्ती हो या फिर निविदा सहित अन्य कोई भी कार्य सबमें नरेन्द्र मीणा की सहमति सबसे जरूरी रहती थी।

आगाह कर रहे थे पार्षद
कुछ पार्षदों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यहां तक कहा कि उनके द्वारा एसीबी की कार्रवाई से पहले कुछ दिनों से नरेन्द्र मीणा को बार-बार आगाह किया जा रहा था। लेकिन मंत्री के साथ नजदीकियों के चलते अति आत्मविश्वास के चलते एसीबी  प्रकरण हुआ। इससे पहले भी कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नरेन्द्र को लेकर काफी नाराजगियां रही। पार्षद नरेन्द्र मीणा राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे।

‘जस’ ने बढ़ाया पुलिस का ‘यश’... न ये घूस खाएं, ना आलस करें, धर दबोचते हैं मुजरिमों को
जयपुर। प्रदेश में हो रहे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए पुलिस जहां भरसक प्रयास करती है वहीं इनके साथ वारदात खोलने में पुलिस के डॉग्स भी अहम भूमिका निभाते हैं। वर्ष 2021 में हुए जघन्य अपराधों की बात की जाए तो इनमें से 52 अपराधों में मौके पर पहुंचे पुलिस डॉग्स ने पकड़वाया है। इनमें सबसे ज्यादा पुलिस का यश ‘जस’ ने बढ़ाया है। वहीं काईजर, शाहीन, नौवी, स्कॉच और जुनून समेत अन्य डॉग्स ने भी पुलिस का मान बढ़ाया है। ये सभी बेल्जियम मेलिनॉइस ब्रीड के हैं। इन सभी डॉग्स का प्रशिक्षण बंगलूरू में हुआ है। इसी ब्रीड के डॉग ने ओसामा बिन लादेन और अबु-बकर-बगदादी जैसे खूंखार आतंकियों तक पहुंचने में अहम रोल अदा किया था।

अकेले जस ने ही कर दिया 15 जघन्य अपराधों का खुलासा

जस
उम्र-पांच साल एक माह ,
हैण्डलर-अनिल कुुमार कांस्टेबल, कार्यक्षेत्र-झुंझुनूं, चूरू, खासियत-ट्रेकर-स्निफर
उपलब्धि वर्ष 2020 में 12 और 2021 में 15 वारदातों में मौके पर आरोपियों को पकड़वाया, छह बार रिवॉर्ड

काईजर
उम्र-छह साल पांच माह
हैण्डलर-संत कुमार  कांस्टेबल
कार्यक्षेत्र-बीकानेर
खासियत-ट्रेकर-नारकोटिक्स
उपलब्धि-मानसरोवर में मुथुट फाइनेंस में नौ करोड़ रुपए चोरी और मुहाना में पत्नी की हत्या कर फैक्ट्री में जाकर छिपे पति को पकड़वाया, डीजीपी डिस्क समेत अन्य रिवॉर्ड

स्कॉच
उम्र-पांच साल तीन माह
हैण्डलर-अमित कांस्टेबल
कार्यक्षेत्र-कोटा रेंज
खासियत-नारकोटिक्स और ट्रेकर
उपलब्धि-कुल चार खुलासे, रिवॉर्ड

शाहीन
उम्र-साढ़ तीन साल
हैण्डलर-संत कुमार कांस्टेबल
कार्यक्षेत्र-कोटा रेंज
खासियत-नारकोटिक्स
उपलब्धि-कुल पांच खुलासे, बूंदी में गैंगरेप का खुलासा, एक हजार, 1100 रुपए 151 रुपए का रिवार्ड (गोल्ड मेडल)

नौवी
उम्र-छह साल पांच माह
हैण्डलर-रमेश कांस्टेबल(198)
कार्यक्षेत्र-बीकानेर रेंज
खासियत-नारकोटिक्स और ट्रेकर
उपलब्धि-कुल चार खुलासे, हैण्डलर को डीजीपी डिस्क, बीकानेर में गैंगरेप, चोरी के मामले में पांच किलोमीटर पीछा कर आरोपी तक पहुंचाया, रिवॉर्ड

जुनून
उम्र-पांच साल तीन माह
हैण्डलर-अरविंद कांस्टेबल
कार्यक्षेत्र-सीकर
खासियत-नारकोटिक्स और ट्रेकर
उपलब्धि-कुल तीन खुलासे, सीकर के दातारामगढ़ और सीकर में डबल मर्डर को खुलासा, रिवॉर्ड

डेल्टा
उम्र-छह साल तीन माह
हैण्डलर-कमलेश कांस्टेबल
कार्यक्षेत्र-भीलवाड़ा
खासियत- ट्रेकर
उपलब्धि-कुल तीन
खुलासे, चोरी, हत्या के मामलों को मौके पर खोला, आॅल इण्डिया गेम खेले, रिवॉर्ड

क्वाला
उम्र-पांच साल तीन माह
हैण्डलर-उत्तम कोटेड कांस्टेबल
कार्यक्षेत्र-भीलवाड़ा
खासियत- ट्रेकर
उपलब्धि : कुल तीन खुलासे, चित्तौड़गढ़ के बेगू, भोपालसागर और विजयपुर में हत्या का खुलासा, रिवॉर्ड

जैमा
उम्र-पांच साल तीन माह
हैण्डलर-विक्रम कांस्टेबल
कार्यक्षेत्र-जोधपुर रेंज
खासियत- ट्रेकर-नारकोटिक्स
उपलब्धि- तीन बड़ी वारदातों का खुलासा

गोल्फ
उम्र-छह साल पांच माह  हैण्डलर-बाबूलाल कांस्टेबल
कार्यक्षेत्र-जयपुर कमिश्नरेट  खासियत- ट्रेकर-नारकोटिक्स
उपलब्धि-कुल दो खुलासे, बस्सी में चप्पल के जरिए मर्डर के आरोपी को पकड़वाया, झुंझुनूं में 30 लाख रुपए चोरी का किया खुलासा, रिवॉर्ड

इनकी अहम भूमिका
हैड कांस्टेबल दिवाकर प्रसाद इन सभी डॉग्स को वर्ष 2016 से प्रशिक्षण दे रहे हैं। इन्हें गैलेन्ट्री प्रमोशन मिल चुका है। आॅल इण्डिया में गोल्ड मेडल मिल चुका है। कांस्टेबल जयप्रकाश इनका साथ देते हैं। कांस्टेबल कैलाश चंद इन सभी डॉग्स का मैनेजमेंट देखते हैं। कुतुबुद्दीन डायर नारकोटिक्स स्पेशलिस्ट हैं।

पुलिस के डॉग्स हर गम्भीर अपराध में मौके पर साक्ष्य जुटाने में मदद करते हैं। जिससे कई बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। यह डॉग्स स्पेशल ट्रेनिंग लिए हैं। इनके पूरे खान-पान और रहने की बेहतर व्यवस्था है। इन्हें केस के हिसाब से रिवॉर्ड भी दिए जाते हैं। - राहुल प्रकाश, डीआईजी क्राइम, पुलिस मुख्यालय राजस्थान

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा टी-20 विश्वकप का फाइनल
दुबई। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 19 वें ओवर में शाहीन शाह आफरीदी की तीसरी गेंद पर हसन अली का मैथ्यू वेड का कैच छोड़ना पाकिस्तान को कितना भारी पड़ा इसका अंदाजा वेड ने अगली तीन गेंदों पर लगातार छक्के उड़ाते हुए पाकिस्तान को लगा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाकर 5 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश कर लिया।  ऑस्ट्रेलिया का 14 नवम्बर को होने वाले फाइनल में अपने पडोसी न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा जिसने भी इंग्लैंड को पहले सेमीफाइनल में एक ओवर शेष रहते पांच विकेट से हराया था।

वेड ने खेली विजयी पारी
प्लेयर ऑफ द मैच बने वेड ने 17 गेंदों पर नाबाद 41 रन में दो चौके और चार छक्के लगाए। वेड ने मार्कस स्टॉयनिस के साथ छठे  विकेट के लिए 81 रन की मैच विजयी साझेदारी की । स्टॉयनिस ने 31 गेंदों पर नाबाद 40 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए।

हसन का कैच छोड़ना टर्निंग पॉइंट रहा
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी मैच के बाद स्वीकार किया कि हसन अली का कैच छोड़ना मैच का टर्निंग पॉइंट था। आजम ने कहा कि यदि वह कैच पकड़ लिया जाता तो नया बल्लेबाज सामने आता और मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था।

वार्नर एक रन से चूका अर्द्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर ने 30 गेंदों पर 49 रन में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। लेग स्पिनर शादाब खान की जिस गेंद पर वार्नर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए उस पर अगर वह बाद में डीआरएस लेते तो शायद वह बच सकते थे लेकिन अम्पायर के उंगली उठाते ही वह पवेलियन की तरफ चल दिए।

शादाब ने झटकें चार विकेट
पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने अपने चारों ओवरों में एक एक विकेट हासिल किये।  शादाब ने चार ओवर  में 26 रन देकर चार विकेट लिए। आफरीदी को 35 रन पर एक विकेट मिला।

रिजवान-फखर के अर्द्धशतक
इससे पहले पाकिस्तान ने अपने ओपनर मोहम्मद रिजवान (67) और फखर जमान (नाबाद 55) के शानदार अर्धशतकों की मदद से चार  विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन 19 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य हासिल कर लिया।
रिजवान और कप्तान बाबर आजम ने ओपनिंग साझेदारी में 10 ओवर में 71 रन जोड़े। आजम 34 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाकर लेग स्पिनर एडम  जम्पा का शिकार बने। रिजवान ने फिर जमान के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। रिजवान ने 52 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रन बनाकर मिशेल स्टार्क की गेंद पर स्टीवन स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए।  रिजवान ने अपना 11वां टी-20 अर्धशतक बनाया।  जमान ने आखिरी ओवर में स्टार्क की गेंदों पर लगातार दो छक्के उड़ाकर अपना अर्धशतक 31 गेंदों में पूरा किया।

आसिफ-शोएब ने निराश किया
आसिफ अली खाता खोले बिना आउट हुए जबकि शोएब मालिक एक रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हुए। आसिफ का विकेट पैट कमिंस ने लिया। जमान 32 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। मोहम्मद हफीज एक रन पर नाबाद रहे। आॅस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क ने 38 रन पर दो विकेट लिए जबकि कमिंस और जम्पा ने एक-एक विकेट लिया।

स्कोर-बोर्ड
पाकिस्तान पारी :     रन    गेंद    4    6
रिजवान को. स्मिथ बो. स्टार्क    67    52    3    4
बाबर को. वार्नर बो. जम्पा    39    34    5    0
फखर जमान अविजित    55    32    3    4
आसिफ अली को. स्मिथ बो. कमिंस     0    1    0    0
शोएब मलिक बो. स्टार्क    1    2    0    0
मो. हफीज अविजित    1    1    0    0
अतिरिक्त :     13
कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन।
विकेट पतन : 1-71 (बाबर), 2-143 (मो. रिजवान), 3-158 (आसिफ अली), 4-162 (शोएब मलिक).
गेंदबाजी : मिचेल स्टार्क 4-0-38-2, जोश हेजलवुड 4-0-49-0, ग्लेन मैक्सवेल 3-0-20-0, पैट कमिंस 4-0-30-1, एडम जम्पा 4-0-22-1, मिचेल मार्श 1-0-11-0.

आस्ट्रेलिया पारी :     रन    गेंद    4    6
वार्नर को. रिजवान बो. शादाब    49    30    3    3
फिं. पगबाधा आफरीदी    0    1    0    0
मार्श को. आसिफ बो. शादाब    28    22    3    1
स्मिथ को. फखर बो. शादाब    5    6    1    0
मैक्सवेल को. हारिस बो. शादाब    7    10    0    0
स्टोइनिस अविजित    40    31    2    2
मैथ्यू वेड अविजित    41    17    2    4
अतिरिक्त :     7
कुल : 19 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन।
विकेट पतन : 1-1 (आरोन फिंच), 2-52 (मिचेल मार्श), 3-77 (स्टीवन स्मिथ), 4-89 (डेविड वार्नर), 5-96 (ग्लेन मैक्सवेल).
गेंदबाजी : आफरीदी 4-0-35-1, वसीम 3-0-25-0, राउफ 3-0-32-0, हसन 4-0-44-0, शादाब 4-0-26-4, मो. हफीज 1-0-13-0.
प्लेयर आॅफ द मैच : मैथ्यू वेड (आस्ट्रेलिया)