australia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुक्त व्यापार समझौते के करीब ऑस्ट्रेलिया-ईयू: विवादास्पद मुद्दों को हल करने के बाद समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर
कैनबेरा। ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच संभावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत अपने अंतिम दौर में है और आने वाले हफ्तों में इस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के समाचार चैनल एबीसी न्यूज ने ईयू और ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन के हवाले से यह जानकारी दी
है।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयन बचे हुए विवादास्पद मुद्दों को हल करने के बाद समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, ये विवादास्पद मुद्दे लाल गोश्त के निर्यात से संबंधित हैं। वॉन डेर लेयन ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी कर सकती हैं, जहां वह न सिर्फ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी, बल्कि एक सुरक्षा साझेदारी पर भी मुहर लगाएंगी। उनके दौरे की अंतिम तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और ईयू के बीच बातचीत कई सालों तक चलने के बाद 2023 में रुक गयी थी। ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री डॉन फरेल ने इससे पहले कहा था कि वह तब तक समझौता नहीं करेंगे, जब तक ईयू लाल गोश्त सहित ऑस्ट्रेलिया के अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए टैरिफ कम नहीं कर देता।

इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। सिडनी में सोमवार रात हुये इस विरोध प्रदर्शन में पुलिस द्वारा बल प्रयोग किये जाने के वीडियो सामने आने के बाद विवाद गहराता जा रहा है।

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस के अनुसार, इस प्रदर्शन में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से नौ पर आरोप तय किए गए हैं। पुलिस ने यह भी दावा किया कि झड़प के दौरान 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। एनएसडब्ल्यू पुलिस आयुक्त माल लेनन ने कहा कि अधिकारियों ने असाधारण संयम बरता और जो आवश्यक था, वही किया।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन सिडनी टाउन हॉल के बाहर आयोजित किया गया था। पुलिस के अनुसार करीब 6,000 लोग मौजूद थे, जबकि आयोजकों ने संख्या 50,000 बताई। वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों को धक्का देते, मुक्के मारते और कुछ मुस्लिम प्रदर्शनकारियों को नमाज के दौरान खींचकर ले जाते देखा गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि यदि सरकार ने उन्हें टाउन हॉल से संसद भवन या हाइड पार्क तक मार्च की अनुमति दी होती तो स्थिति टाली जा सकती थी। अदालत ने प्रदर्शन से ठीक पहले पुलिस द्वारा लागू मेजर इवेंट शक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। इन शक्तियों के तहत लोगों को एकत्र होने की अनुमति थी, लेकिन मार्च निकालने पर रोक थी।

एनएसडब्ल्यू  प्रशासन ने पुलिस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि अधिकारियों को असंभव स्थिति का सामना करना पड़ा। वहीं सहायक आयुक्त पीटर मैकेना ने दावा किया कि पुलिस को धमकाया गया और उन पर हमला किया गया तथा हालात कई बार हाथापाई में बदल गये। इस बीच,ऑस्ट्रेलियाई नेशनल इमाम्स काउंसिल ने नमाज पढ़ रहे मुस्लिम पुरुषों को खींचे जाने के दृश्य को चौंकाने वाला और अस्वीकार्य बताया है। ग्रीन्स पार्टी की सांसद एबिगेल बॉयड ने भी आरोप लगाया कि उन्हें सांसद होने की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने धक्का दिया, जिससे उन्हें चोट लगी।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इन घटनाओं को दुखद बताया, लेकिन राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग को आमंत्रित करने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपने ही उद्देश्य को कमजोर किया है। गौरतलब है कि दिसंबर में बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान हुए हमले में 15 लोगों की मौत के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इसहाक हर्ज़ोग को आमंत्रित किया था। सरकार का कहना है कि इससे यहूदी समुदाय को सांत्वना मिलेगी, जबकि फिलिस्तीन समर्थक समूहों ने इस आमंत्रण का विरोध किया है।

इसहाक हर्ज़ोग पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में उन पर फिलिस्तीनियों के खिलाफ उकसाने का आरोप लगाया गया था, जिसे उन्होंने खारिज किया है। इजराइल सरकार ने भी रिपोर्ट को भ्रामक और गलत बताया है। इस बीच, पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार शाम एक और प्रदर्शन की घोषणा की गयी है, जिसमें गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आरोप वापस लेने और पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की जायेगी।

ऑस्ट्रेलिया में भीषण गोलीबारी, तीन लोगों की दर्दनाक हत्या करने वाले की तलाश जारी
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की पुलिस घरेलू हिंसा से जुड़ी गोलीबारी में तीन लोगों की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। स्थानीय समयानुसार, गुरुवार की शाम करीब 4.20 बजे हुई गोलीबारी के बाद पुलिस 37 वर्षीय संदिग्ध जूलियन इनग्राम को तलाश कर रही है। गुरुवार को पुलिस के साथ-साथ उसकी तलाश के लिए हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया था।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक वाहन में 25 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय पुरुष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसके कुछ ही समय बाद पास ही रास्ते पर 50 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय पुरुष को गोली मार दी गयी। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पुरुष को गंभीर लेकिन स्थिर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि 25 वर्षीय महिला पीड़तिा इनग्राम की पूर्व साथी थी और वह गर्भवती थी। पुलिस ने क्षेत्र के निवासियों से खिड़कियों से दूर घरों के अंदर रहने और कुछ भी संदिग्ध दिखने पर आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने का आग्रह किया है।

उत्तरपूर्वी ऑस्ट्रेलिया में खदान ढहने से एक मजदूर की मौत, कई लापता
सिडनी। पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड में दो जनवरी को एक कोयला खदान ढहने के बाद लापता हुए एक मजदूर का शव शनिवार देर रात बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग तीन बजे मध्य क्वींसलैंड में ब्रिस्बेन से 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित कुर्राघ कॉम्प्लेक्स में भूमिगत खदान के ढहने के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया जिसकी तलाश एवं बचाव के लिए एक आपातकालीन अभियान शुरू किया गया।

क्वींसलैंड के कार्यवाहक खान मंत्री टोनी पेरेट ने पुष्टि किया कि आपातकालीन बचाव दल ने शनिवार रात लापता श्रमिक का शव बरामद किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन से कहा कि विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल को सामान्य करने एवं लापता व्यक्ति तक पहुंचने के लिए पूरी रात काम किया। उन्होंने कहा कि दुखद रूप से उस मजदूर को बचाया नहीं जा सका।

शुक्रवार को सुरक्षित बचाए गए दूसरे मजदूरों को एहतियात के तौर पर अस्पताल पहुंचाया गया। कुर्राघ खदान स्थल का स्वामित्व धातुकर्म कोयला उत्पादक कोरोनैडो ग्लोबल रिसोर्सेज के पास है और इसका संचालन मैमोथ अंडरग्राउंड माइन मैनेजमेंट द्वारा किया जाता है, जिसने एक बयान में कहा कि वह इस हादसे की जांच में पूरा सहयोग करेगा।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने बॉन्डी बीच आतंकी हमले को लेकर यहूदी समुदाय से माफ़ी मांगी, जानें पूरा मामला
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने नफरती भाषण से निपटने के लिए नया कानून बनाने का वादा करते हुए बॉन्डी बीच पर यहूदियों पर की गयी सामूहिक गोलीबारी के बाद देश के यहूदी समुदाय से माफी मांगी है। पीएम अल्बानीज ने कैनबरा में सोमवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के आयोजन में 15 लोगों की गोलीबारी से मौत के लिए जिम्मेदारी का बोझ महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा, मैं यहूदी समुदाय और पूरे देश ने जो अनुभव किया है, उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यहूदी ऑस्ट्रेलियाई लोगों की रक्षा के लिए हर दिन काम करेगी और हमले के लिए जिम्मेदार इस्लामिक स्टेट से प्रेरित आतंकवादियों को ऑस्ट्रेलियाई समाज को बांटने के मंसूबों में कामयाब नहींं होने देगी।

पीएम अल्बानीज ने कहा कि हमले के बाद कैबिनेट ने सोमवार को दूसरी बार बैठक की और नफरतपूर्ण भाषण और उसके परिणामों से निपटने के लिए बनाये विधायी पैकेज को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। नफरती भाषण प्रतिबंध वाले नये कानून जो 2026 में संसद में पेश किए जाएंगे, वे मौजूदा आपराधिक दंड को बढ़ाएंगे, अपराधों की सजा निर्धारित करने में नफरत की प्रेरणा को एक कारक मानेंगे और गृह मंत्रालय को हिंसा को बढ़ावा देने वाले नफरती भाषणों से जुड़े व्यक्ति या नफरत के प्रतीकों को प्रदर्शित करने वाले व्यक्ति का वीजा रद्द करने की शक्ति प्रदान करेंगे।

इसके अलावा ऐसे वयस्कों के लिए एक नया गंभीर आपराधिक मामला शुरू किया जाएगा, जो बच्चों को प्रभावित करने और उन्हें कट्टरपंथी बनाने की कोशिश करते हैं। एटॉर्नी-जनरल मिशेल रोलैंड ने कहा कि 2001 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में आतंकवाद के अपराधों के लिए दोषी ठहराये गये 120 लोगों में से 10 बच्चे थे, लेकिन वर्तमान में अदालतों के सामने आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रहे 33 लोगों में से 17 नाबालिग हैं। उन्होंने कहा, हमारे युवाओं का यह अभूतपूर्व कट्टरपंथीकरण रुकना चाहिए। हम चरमपंथियों को हमारे बच्चों को नफरत या आतंकवाद में ब्रेनवॉश करने की अनुमति नहीं देंगे। पीएम अल्बानीज ने कहा, सरकार नए कानूनों पर संघीय संसद में परामर्श करेगी ताकि  उनकी तात्कालता और एकता सुनिश्चित हो सके।

बॉन्डी बीच हमले पर भड़के नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता और सांसद, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी
एम्सटर्डम। नीदरलैंड के धुर दक्षिणपंथी नेता और सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने बॉन्डी बीच हमले में शामिल आतंकवादियों की नागरिकता का हवाला देते हुए पाकिस्तान को 100% आतंकवादी देश करार दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एख खतरनाक शरिया वाला घटिया देश है। उन्होंने दुनिया को खूंखार अल कायदा आतंकी ओसामा बिन लादेन के भी पाकिस्तान में छिपे रहने की घटना भी याद दिलाई।

गीर्ट वाइल्डर्स ने क्या लिखा

पाकिस्तान 100% आतंकवादी देश है। एक खतरनाक शरिया वाला घटिया देश। ओसामा बिन लादेन कई सालों तक वहीं रहा था। बॉन्डीबीच के आतंकवादी पाकिस्तान के हैं। मुझे पाकिस्तानी मुल्लाओं से मुझे जान से मारने के कई फतवे मिले हैं। हम सभी को पाकिस्तान का बहिष्कार और उसे अलग-थलग कर देना चाहिए।

बॉन्डी बीच हमले का पाक से कैसा कनेक्शन

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के आयुक्त मैल लैन्यन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों संदिग्ध हमलावरों में एक 50 साल का व्यक्ति और उसका 24 साल का बेटा था। बॉण्डी में यह नरसंहार पिछले एक साल में देश में लगातार हुईं यहूदी-विरोधी घटनाओं के बाद हुआ है। हमलावरों की पहचान पिता-पुत्र साजिद अकरम और नवीन अकरम के रूप में हुई है। पुलिस की गोलीबारी में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हुआ है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया कंपनियों को दी चेतावनी, समाने आई ये वजह
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री अनिका वेल्स ने बुधवार को सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध का पालन करने में विफल रहती हैं, तो उन्हें लाखों डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने का आदेश 10 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगा और इससे एक सप्ताह पहले अपने भाषण में वेल्स ने स्वीकार किया कि कुछ बच्चे नए प्रतिबंधों से बचने का रास्ता खोज लेंगे।

इस मामले में कड़ा रूख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि जो कंपनियां प्रतिबंध को लागू नहीं करेंगी, वे कानूनी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करेंगी और उन्हें 4.95 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.259 करोड़ अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। वेल्स ने नेशनल प्रेस क्लब में कहा कि हम जानते हैं कि यह पहले दिन से ही सही नहीं हो सकेगा लेकिन हम हार नहीं मानेंगे और हम इन मीडिया प्लेटफार्मों को छूट नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार का अनुमान है कि आठ से 15 वर्ष की आयु के 86 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। वेल्स ने कहा कि सरकार मानती है कि इस योजना को निष्पक्ष एवं सटीक रूप से लागू करने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में खदान में जानलेवा विस्फोट से दहशत : 2 लोगों की मौत, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
सिडनी। दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मंगलवार तड़के एक भूमिगत खदान में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक बयान में कहा कि ब्रोकन हिल से लगभग 450 किलोमीटर पूर्व में कोबार स्थित एंडेवर माइन रोड स्थित खदान में विस्फोट की घटना में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया।

पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें बताया गया कि एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। दो महिलाओं को खदान से बाहर लाया गया। हालांकि उनमें से एक की तब तक मृत्यु हो चुकी थी। दूसरी महिला को सुनने में हो रही दिक्कत और सदमे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एंडेवर खदान ऑस्ट्रेलियाई कंपनी पॉलीमेटल्स रिसोर्सेज के स्वामित्व वाली एक प्रमुख भूमिगत चांदी, जस्ता और सीसा खदान है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच में वह कंपनी की सहायता करेगी।

आस्ट्रेलिया में ई-स्कूटर किराये पर देने पर रोक, टक्कर से एक व्यक्ति हो चुकी है मौत
पर्थ। पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की राजधानी पर्थ में ई-स्कूटर की टक्कर से एक पैदल यात्री की मौत के बाद ई-स्कूटरों को किराये पर लेने पर अनिश्चितकाल तक के लिए रोक लगा दी गई है। यह देश में अपनी तरह का पहला मामला है। रिपोर्ट में बताया कि पर्थ में अपने एक मित्र के साथ शहर के बीचोबीच टहल रहे एक व्यक्ति को पीछे से ई-स्कूटर ने टक्कर मार दी। टक्कर में घायल 51 वर्षीय उस व्यक्ति की बाद में अस्पताल में  मौत हो गई।

दोपहर से शहर में ई-स्कूटर किराये पर देने पर रोक लगा दी है। पर्थ में ई-स्कूटर दुर्घटना में किसी के मारे जाने की अपनी तरह की यह पहली घटना है। इस बाबत घटनास्थल से एक ब्रिटिश पर्यटक को गिरफ्तार किया गया और उस पर शराब के नशे में खतरनाक तरीके से स्कूटर चलाने के कारण किसी की 'हत्या का आरोप लगाया गया है।

आस्ट्रेलिया ओपन: मैडिसन कीज बनी नई चैंपियन, सबालेंका का हैट्रिक का सपना तोड़ा
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में 19वीं वरियता प्राप्त मैडिसन कीज ने विश्व नंबर एक आर्यना सबालेंका को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में कीज ने सबालेंका को 6-3, 2-6, 7-5 से मात दी। मैडिसन ने इस जीत के साथ सबालेंका के लगातार तीसरे खिताब की ओर बढ़ते अभियान को समाप्त कर दिया।

कीज ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब: सबालेंका अगर यह खिताब जीतती तो ऑस्ट्रेलिया ओपन खिताब की हैट्रिक पूरी करने वाली छठी महिला बन जातीं। उनके पास 1997-1999 के बाद से मेलबर्न पार्क में तीन बार खिताब जीतने वाली मार्टिना हिंगिस के बाद पहली महिला खिलाड़ी बनने का मौका था। हालांकि सेमीफाइनल में विश्व की नंबर दो इगा स्वियातेक को हराने वाली कीज ने सबालेंका को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया।

लगातार दूसरे खिताब के लिए उतरेंगे सिनर :

वर्ल्ड नम्बर -1  यानिक सिनर रविवार को जब जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ पुरुष एकल के फाइनल में कोर्ट में उतरेंगे तो उनके सामने खिताब के बचाव करने की चुनौती होगी। ज्वेरेव पहली बार खिताब जीतने का प्रयास करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के शहरों में जंगल की आग से घर नष्ट, अधिकारियों ने लोगों को दी चेतावनी
सिडनी। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया (डब्ल्यूए) में बड़े पैमाने पर बेकाबू जंगल की आग के कारण घर नष्ट हो गए हैं। डब्ल्यूए में अधिकारियों ने सुबह राज्य के दक्षिण-पश्चिम में लगी दो आग के पास के शहरों के निवासियों को चेतावनी दी कि आग के कारण निकासी मार्ग प्रभावित होने के कारण उन्हें खाली करने में बहुत देर हो चुकी है। पर्थ से 190 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में आर्थर रिवर शहर के पास लगी आग में से एक ने शुक्रवार को 11,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि को जला दिया।

ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकाङ्क्षस्टग कॉरपोरेशन (एबीसी) ने बताया कि आग से दो घर नष्ट हो गए हैं और अधिक के नष्ट होने की आशंका है। आर्थर रिवर और आसपास के शहरों के निवासियों को बताया गया है कि अब खाली करने और घर में शरण लेने में बहुत देर हो चुकी है। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग (डीएफइएस) की ओर से आपातकालीन चेतावनी में कहा गया कि अभी बाहर निकलने से आपकी जान को खतरा हो सकता है। आपको आग लगने से पहले ही आश्रय ले लेना चाहिए क्योंकि अत्यधिक गर्मी आपको आग की लपटों तक पहुँचने से पहले ही मार देगी।

व्यापक क्षेत्र के लिए एक निचले स्तर की चेतावनी में निवासियों को खाली करने के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। राज्य के दक्षिणी तट पर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल ब्रेमर बे के पास एक अलग आग लगने पर भी चेतावनी दी गई कि अब वहाँ से निकलने में बहुत देर हो चुकी है। डीएफइएस ने कहा कि किसी वाहन या पैदल इस क्षेत्र से बाहर निकलने या यहाँ प्रवेश करने का प्रयास न करें। यदि आप किसी ठोस संरचना में आश्रय नहीं ले सकते हैं तो आपको वनस्पति से दूर समुद्र तट जैसे किसी खुले स्थान पर रहना चाहिए। पर्थ से 300 किमी पूर्व में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कम आबादी वाले केंद्रीय क्षेत्र में 40,000 हेक्टेयर में लगी आग के लिए चेतावनियों को कम कर दिया गया है साथ ही क्षेत्र के लोगों को स्थितियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया कई दिनों से भीषण गर्मी से प्रभावित है एवं पूरे राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस : चोट के कारण सेमीफाइनल मैच से हटे जोकोविच, ज्वेरेव और सिनर के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल
मेलबर्न। सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को शुक्रवार को चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल मैच से हटना पड़ा और इसके बाद उनके प्रतिद्वंद्वी जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में ज्वेरेव का मुकाबला दुनिया के नम्बर एक खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर से होगा। आज यहां रॉड लेवर एरिना में खेले गए मुकाबले में ज्वेरेव से पहला सेट 81 मिनट में 7-6(5) से हारने के  बाद चोटिल जोकोविच को मैच से रिटायर होना पड़ा।

दर्शकों ने की हूटिंग :

नोवाक के मैच से हटने के बाद मेलबर्न के रोड लेवर एरीना में बैठे दर्शकों ने उनकी हूटिंग की। हालांकि जोकोविच ने अपने स्वभाव के विपरीत फैंस को चिढ़ाया नहीं, बल्कि शांति से उनकी हूटिंग को स्वीकार किया और उन्हें थम्स अप का इशारा किया।

ज्वेरेव ने दिखाई नाराजगी :

दर्शकों के व्यवहार पर नाराजगी दिखाते हुए ज्वेरेव ने कहा कि उन्होंने पेट की मांसपेशियों में खिंचाव और हैमस्ट्रिंग के दर्द के बावजूद कई मैच जीते। इसलिए अगर वह जारी नहीं रख सकते हैं, तो इसका मतलब है कि वह टेनिस मैच नहीं हो सकता। इसलिए कृपया सम्मान करें और कुछ प्यार दिखाएं।

सिनर लगातार दूसरी बार फाइनल में :

इटली के जानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। गत चैंपियन सिनर ने शुक्रवार के बेन शेल्टन को 7-6, 6-2, 6-2 से हराया। सिनर हालांकि, इस दौरान पैर की जकड़ने से भी परेशान थे, लेकिन उन्होंने सीधे सेटों में जीत दर्ज की।

हेवेट-रीड ने छठी बार जीता युगल खिताब :

ब्रिटेन के अल्फी हेवेट और गॉर्डन रीड की जोड़ी ने स्पेन के डेनियल कैवरजास्की और फ्रांसीसी स्टीफन हाउडेट की जोड़ी को हराकर छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन व्हीलचेयर युगल खिताब जीता तथा एंडी लैपथॉर्न ने क्वाड युगल फाइनल में जीत हासिल की।