Primary School Student Nutrition Enhancement Rajasthan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों को सप्ताह में एक दिन फल मिलेंगे। राजस्थान में मिड-डे मील का नया मेन्यू लागू हो गया है।  इस संबंध में मिड-डे मील योजना आयुक्तालय ने राजकीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए नया निर्धारित मेन्यू और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए है। प्रधानमंत्री पोषण (मिड-डे मील) योजना के तहत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर और शैक्षिक उपस्थिति में सुधार के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। मिड-डे मील आयुक्त विश्व मोहन शर्मा ने प्रदेश के सभी जिला कलक्टरों को इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेशों के तहत कक्षा प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय प्रबन्धन समिति, एनजीओ, अन्नपूर्णा महिला सहकारी समिति या स्वयं सहायता समूहों की ओर से यह भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। राजस्थान में मिड-डे मील योजना के तहत सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को गर्म पौष्टिक भोजन, पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत दूध, और सख्त गुणवत्ता व सुरक्षा मानक प्रदान किए जाते हैं।

ये रहेगा नया मेन्यू

आदेशानुसार आठवीं तक के छात्रों को सोमवार को रोटी, दाल और सब्जी, मंगलवार को चावल, दाल और सब्जी, बुधवार को रोटी, दाल और सब्जी, गुरुवार को खिचड़ी, दाल, चावल, और सब्जी, शुक्रवार को रोटी, दाल और सब्जी तथा शनिवार को रोटी, दाल और सब्जी दी जाएगी।