gravel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अधूरी सड़क बन रही हादसों का कारण, ग्रामीणों में रोष
बपावरकलां। आदर्श ग्राम पंचायत खड़िया में निर्माणाधीन डामरी सड़क  ग्रामीणों के लिए परेशानी और हादसों बनाई है। का कारण बनती जा रही है।  बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे से खड़िया होकर उमरदा जाने वाले मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से में ठेकेदार द्वारा सड़क खोदकर  गिट्टी डालने के बाद निर्माण कार्य  अधूरा छोड़ दिया गया है। पिछले डेढ़  माह से बंद पड़े काम के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा खड़िया-उमरदा-अरनिया मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था।, ठेकेदार ने संड़क पर मोटी और नुकीली गिट्टी डाल दी, लेकिन उसके बाद कार्य बंद कर दिया। सड़क पर फैली गिट्टियों के कारण बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ रहा है और लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में खड़िया निवासी प्रमोद मेघवाल की हो पत्नी सड़र्क पर फिसलकर घायल गई, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। इससे पहले प्रभुलाल गोचर की पत्नी की भी इसी सड़क पर गिट्टी में श्वाइक फिसलने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ तो बारिश के मौसम में हालात और गंभीर हो जाएंगे।

सड़कनिर्माण पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी
मंडल कांग्रेस अध्यक्ष विशाल मीणा ने कहा कि सड़क निर्माण समय पर करवाना सार्वजनिक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी है। यदि डामर महंगा हो गया है तो इसका खामियाजा आमजन को नहीं भुगतना चाहिए।

कार्य में विलंब हुआ है। ठेकेदार को नोटिस देकर पाबंद किया जोएगा तथा जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है। अन्यथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की
जाएगी।
- पवन कुमार भगत, एईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग सांगोद

वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी गिट्टी में बाइक फिसल गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
- प्रमोद कुमार मेघवाल, ग्रामवासी

यदि ठेकेदार काम करने का इच्छुक नहीं है तो विभाग किसी अन्य एजेंसी से निर्माण कार्य करवाए। जब समय पर काम पूरा नहीं करना था तो सड़क को खोदकर अधूरा क्यों छोड़ दिया गया।
- हरिराम, ग्रामीण

पूरी विधानसभा क्षेत्र में कई कई सड़कें इसी तरह अधूरी पड़ी हैं और लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
- मिर्जाशकील अहमद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सांगोद

जल्द शुरू करवाया जाएगा निर्माण कार्य
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि ठेकेदार से बातचीत की गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डामर महंगा होना देरी का कारण हो सकता है, लेकिन कार्यसमय पर पूरा होना चाहिए।

तीन माह से अधूरा मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
देईखेड़ा। कोटाखुर्द मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुहाटा पंचायत मुख्यालय से कोटाखुर्द गांव को जोड़ने के लिए चम्बल नहर किनारे बनाई जा रही इस सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा पिछले तीन माह से अधूरा पड़ा है।ग्रामीण भेरूलाल मीणा एवं राजेन्द्र मीणा ने बताया कि ठेकेदार ने लगभग तीन महीने पूर्व अधूरे रहे हिस्से पर कार्य प्रारंभ किया था, लेकिन सड़क को समतल कर उस पर गिट्टी बिछाकर काम बीच में ही रोक दिया। अधूरी सड़क पर फैली ढीली गिट्टी के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

रामहेत मीणा एवं बाबूलाल सुमन ने बताया कि दिनभर उड़ती धूल और मिट्टी से वाहन चालकों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग के निर्माण से खाकता, माखीदा, बगली, बहड़ावाली एवं गुहाटा सहित कई गांवों को मेगा हाईवे से सीधा संपर्क मिलना था। बजट अभाव में यह एक किलोमीटर हिस्सा अधूरा रह गया था। बाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर मिसिंग लिंक के लिए बजट स्वीकृत हुआ, किंतु ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ देने से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है।

इनका कहना है
ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया था। परन्तु उसके पास अन्य सड़क के निर्माण का भी कार्य होने डामरीकरण के लिये फ्लॉन्ट अब शुरू कर दिया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- हरिकेश मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता, लाखेरी

असर खबर का - दुकानदारों ने हटाए रेती-गिट्टी के ढेर
रामगंजमंडी। रामगंजमंडी जटिया कॉलेज से बाईपास तक सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल फैले होने की समस्या पर दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होते ही नगरपालिका प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया।सड़क पर रेती-गिट्टी के ढेर और फैले मटेरियल के कारण बाइक सवारों के फिसलने की घटनाएं बढ़ रही थीं। शिकायत प्राप्त होने पर अधिशासी अधिकारी तरुण लहरी ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।

इसके बाद नगरपालिका टीम मौके पर पहुंची और दुकानदारों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि रोड पर रखा सारा मटेरियल तुरंत हटाया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों ने कहा कि दैनिक नवज्योति की खबर का स्पष्ट असर देखने को मिला है और प्रशासन की त्वरित सक्रियता से हादसों की आशंका कम होगी।

लापरवाही : खस्ताहाल सड़क दे रही हादसों को न्यौता, जन प्रतिनिधि आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं
खानपुर।  खानपुर से लोडागुढा जाने वाले रोड की हालत खस्ताहाल है। जानकारी  अनुसार लोडागुढा जाने वाला रोड इतना खराब हो रहा है कि आम व्यक्ति को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खानपुर कस्बे से जुड़ा हुआ यह रोड जहां पर गांव के व्यक्तियों को खानपुर आना-जाना लगा रहता है और रात में तो कहीं बार इस रोड पर व्यक्ति फिसल जाते हैं, सड़क पर गिट्टी पड़ी हुई है जिसके ऊपर मोटरसाइकिल चलाना तो भारी पड़ता है और रहागीर जो पैदल चलते हैं उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 2017 में यह रोड बना था उसके बाद कोई इस पर पेचवर्क भी नहीं हुआ है जन प्रतिनिधि आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं बोलते हैं आगे से बजट नहीं आ रहा है। खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस सड़क मार्ग से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चें , व्यापारी, राहगीर गुजरते है जिन्हें निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार तो इंमरजेंसी मरीजों को लाने व ले जाने में भी संकट की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों ने सड़क मार्ग की समस्या का जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।

इस रोड को बने हुए 17 वर्ष बीत चुके हैं और अभी तक इस पर कोई कार्य नहीं हुआ है, हमने इस समस्या से अधिकारियों को अवगत करा दिया है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
-झनकार सिंह ग्रामीण

अभी 2 दिन पहले ही मेरी आंखों देखा हाल है मेरे सामने एक मोटरसाइकिल सवार गिरते गिरते बचा है, कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
-अनुराग सिंह ग्रामीण

मैं एक फाइनेंस कंपनी में काम करता हूं और रोजाना ही इस रोड से ही निकालना पड़ता है, कई बार तो मैं गिर चुका हूं । समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
-बलवीर सिंह, ग्रामीण

इस सड़क से वाहनचालक निकलते है तो गिट्टी व रेत से फिसलकर चोटिल हो जाते है।
-अरविंद सिंह, ग्रामीण

स्कूल के बच्चें व मरीजों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क समस्या का समाधान किया जाए।
-नरेंद्र सिंह , ग्रामीण

किसान वर्ग का खानपुर से आना-जाना ही पड़ता है, सड़क पर गड्ढे व गिट्टी से राहगीर परेशान होते हैै।
-दुर्गपाल सिंह, ग्रामीण

पहले भी एक्शन साहब को अवगत करा दिया गया है अभी शिविर में अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
-कलावती बाई प्रशासक (पंचायत दोबडा)

सड़कों पर रेत-गिट्टी के ढेर बने जानलेवा जाल
खानपुर। झालावाड़-बारा मेगा हाईवे पर रेत व गिट्टी के स्टॉक वालों द्वारा किए अतिक्रमण से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड किनारे बनाए गए ढेरों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बाइक चालक कई बार गिट्टी के ढेर पर चढ़ जाते हैं। जिससे पत्थर उछलकर ऊपर आ जाते हैं और चोटिल होने का खतरा रहता है। रात में ये ढेर स्पष्ट नजर नहीं आते जिससे वाहन चालक सीधे उन पर चढ़ जाते हैं और बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। हाईवे पर दिन-रात भारी ट्रैफिक चलता है। नियम अनुसार 132 फीट की दूरी छोड़कर स्टॉक डाला जा सकता है, लेकिन स्टॉक वालों ने सड़क से सटाकर गिट्टी-रेत डाल रखी है। इससे आवागमन में कठिनाई हो रही है और गंभीर हादसे का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना स्कूल छात्र भी यहां से गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है।

बडे हादसे का अंदेशा
यहा फैल रही रेत और गिट्टी कई बार वाहनों के गुजरने के दौरान उछलकर पास से निकल रहे राहगीरों का चोटिल कर देती है। जिससे राहगीर घायल हो जाते है। वहीं रेत में वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे कई बार बडी दुर्घटना घटित होते होते बची है। अगर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसी दिन बडी दुघर्टना हो सकती है। जिसका खामियाजा राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ सकता है।

इनका कहना है
हाईवे पर गिट्टी के बड़े ढेर लगाए जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
- रामसिंह यादव,  पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष

स्टॉक वालों की वजह से रोड पर अतिक्रमण हो रहा है। रात के समय ढेर नजर नहीं आते और कभी भी भीषण हादसा हो सकता है।
- सागर यादव, कस्बेवासी।

इस रोड पर लोग टहलने भी निकलते हैं। कई बार ढेर से टकराकर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इन्हें हटाया जाना चाहिए।
- राजाराम गुर्जर, उपाध्यक्ष, पूर्व कृषि उपज मंडी

मैं रोजाना साइकिल से लाइब्रेरी पढ़ने जाता हूं। कई बार गिट्टी के ढेर से उसकी साइकिल टकरा चुकी है।
- आशिक वर्मा, छात्र।

रेत व गिट्टी के टीलों के कारण रोड स्पष्ट नहीं दिखता और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
- सुनील तेजी, समाजसेवी।

इस हाईवे से कई गांव जुड़े हैं। ग्रामीण रात में भी यहां से गुजरते हैं और खतरा बना रहता है।
- केशव लक्षकार, समाजसेवी।

स्टॉक हटाने के लिए दो बार नोटिस दिया जा चुका है। पहले भी इन्हें हटाया गया था, लेकिन फिर से अतिक्रमण कर लिया गया है। अब पुन: नोटिस जारी कर ढेरों को तुरंत हटवाया जाएगा।
- अमित गर्ग, रीडकोर प्रोजेक्ट मैनेजर, खानपुर।

लापरवाही : खानपुर दोबड़ा सड़क मार्ग हादसों को दे रहा न्योता
खानपुर।  खानपुर से दोबडा जाने वाला सड़क मार्ग बहुत अधिक खस्ताहाल स्थिति में है। लगभग 2 साल हो गए, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली।  यह सड़क मार्ग इतना क्षतिग्रस्त है कि कस्बेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को विद्यालय जाने व आने में परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार राहगीर इस सड़क मार्ग पर गिरकर चोटिल हो जाते है। कस्बेवासियों में हमेशा हादसे का भय बना रहता है।  दोबडा से खानपुर आने के लिए यह एक ही मुख्य मार्ग है जो की खानपुर से जोड़ता है। इस सड़क मार्ग पर बड़े -बड़े गड्ढे हो गए है तथा कई जगहों पर कीचड जमा होने से राहगीरों के परेशानी और बढ़ जाती है। वहीं यदि कोई यदि बीमार हो जाए तो अस्पताल ले जाने में मरीज व उसके परिजनों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।  अभी कु छ दिनों पहले जब बारिश का दौर था तो भारी बारिश के बाद तो इस सड़क मार्ग की दुर्दशा और भी दयनीय हो गई है। जगह-जगह पर गहरे गड्ढे और गिट्टी और पत्थर निकल आए है जिसके कारण राहगीर कभी भी हादसे का शिकार हो सकते है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शीघ्र अतिशीघ्र खानपुर दोबडा मार्ग को दुरूस्त करवाया जाए।

मैं एक छात्र हूं और रोजाना गांव से खानपुर जाता हूं तो खानपुर जाते समय इन उबड़ खाबड रास्ते में बहुत सी बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-करण शर्मा, छात्र

यह खानपुर जाने का मुख्य रास्ता है जहां से रोजाना दिन रात जाना पड़ता है हादसे का भय बना रहता है।
-विकास नागर, ग्रामीण

यही एक रोड है जो हमें खानपुर तहसील से जोड़ता है, कब क्या काम पड़ जाए हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोड की तुरंत मरम्मत की जाए।
-रामप्रसाद मेहरा, ग्रामीण

अभी बरसात होने के बाद इस सड़क मार्ग बहुत ही दुर्दशा हो गई है , सड़क मार्ग पर गिट्टी फैल गई है।
-जयप्रकाश शर्मा,ग्रामीण

हमारे गांव का मुख्य रोड यही है, बीमार व्यक्तियों को इस सड़क मार्ग से लाना पड़्ता है। सड़क को दुरूस्त करवाया जाए।
-सोनू नागर, ग्रामीण

मैं एक छात्र हूं जो कि रोजाना खानपुर स्कूल जाता हूं और तैयारी के लिए लाइब्रेरी भी दिन में जाना पड़ता है तो करीब इस गांव से मेरे को 5 या 6 बार आना जाना पड़ता है । सड़क मार्ग खराब है।
- सुनील सुमन, छात्र

इस रोड का टेंडर पास हो चुका है, लेकिन अभी स्वीकृति आना बाकी है। लगभग 15 दिन के अंदर स्वीकृति आ जाएगी और रोड का काम चालू हो जाएगा।
-एस, एन, मीणा

एक्शन पीडब्लूडी खानपुर
वैसे इस रोड की निर्माण कार्य की स्वीकृति तो मिल चुकी है। लेकिन अभी तक बन नहीं पाया है और बरसात में अभी उबड खाबड हो गया है। रोड खानपुर से दोबडा वह दोबडा से भगवानपुरा तक स्वीकृत हो चुका है लेकिन अभी बरसात के कारण बन नहीं पाया है।
-  कलावती बाई नागर सरपंच दोबडा खानपुर

कोटा दक्षिण वार्ड 48- सड़कों पर गड्डे, गिट्टी से राहगीर चोटिल
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण वार्ड के 48 में पार्षद द्वारा सफाई नियमित करवाई जाती हैं। वहीं पिछले दिनों नालियों पर ढकान किया गया। बारिश दौरान उसमें पानी उपर ही जमा हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों को इससे काफी परेशानी हो रही है। वार्ड के सेक्टर 4 में स्थित पार्क में बारिश का पानी भरा हुआ है। पार्क में पेड़ों की टूटी पत्तियों का ढेर लग गया है। वहीं सेक्टर 3 में बड़ी घास है, जिससे जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। यहां बिजली का खुला पैनल बॉक्स दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहा हैं। वार्डवासियों ने बताया कि पार्षद की ओर से समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण, सफाई करवाना, रोड लाइटों की मॉनिटरिंग कर उनकी मरम्मत करवाना सहित अन्य कार्य करवाएं जाते हैं।

पार्क में भरा बारिश का पानी
वार्ड में सेक्टर 4 के पार्क में बारिश का पानी भरा होने से पार्क में घूमने व खेलने वालों को निराश होकर घर जाना पड़ रहा हैं। वहीं सेक्टर 3 के पार्क के बड़ी घास होने से तथा पानी भरा होने से जलीय जीवों का खतरा बना रहता हैं।

नालियों का ढकान बना परेशानी
दुकानदारों ने बताया कि वार्ड की नालियों का ढकान होने से बारिश का पानी ऊपर ही बहता रहता है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर पड़ा कचरा भी पानी के साथ बहता रहता है व ढकान के ऊपर ही मिट्टी जमा हो जाती हैं। जिससे दुकानदरों को परेशानी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

रोड पर गड्डे बने परेशानी
वार्ड की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वार्ड की अंदर की गलियों में रोड में गड्Þडे हो रहे है। कई बार कंक्रीट व गिट्टी उछलकर बाहर आ जाती है जिससे राहगीर चोटिल हो जाते है।

वार्ड का एरिया
दादाबाड़ी सेक्टर 03 व 04 का क्षेत्र।

अभी तक ये हुए विकास कार्य
वार्ड में स्थित पार्कों में रैलिंग निर्माण, चारदीवारी पर स्टोन लगवाया, सीसी रोड व नालियों का निर्माण करवाया गया। अभी कुछ निर्माण कार्य बारिश की वजह से रूके हुए हुआ है।

इनका कहना है
वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है और सफाई भी नियमित रूप से की जाती हैं। समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण भी किया जाता हैं।
-मनोज जैन

वार्ड की समस्याओं को लेकर पार्षद को अवगत कराने के बाद समस्याओं का समाधान किया जाता हैं।
-सुरेश शर्मा

नालियों का ढकान करवाया गया है। वार्ड में जो भी समस्या है उसका समाधान करवाया दिया जाएगा। अभी सीवरेज लाइन का कार्य चल रहा है।
- प्रतिभा गौतम, पार्षद 48 बीजेपी

सड़कें तड़की, खड़ा हो रहा खतरा
कोटा । मानसून के सीजन में जहां बरसात से शहर की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं तो कहीं  कई जगह पर गिट्टी भी उखड़ी हुई है। इसके साथ ही अब तो डामर की सड़कें तड़कने लगी है। जिनसे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। जून के महीने में मानसून की शुरुआत होने के साथ ही शहर में कभी रिमझिम तो कभी मूसलाधार बरसात का दौर बना हुआ है। बरसात में शहर की अधिकतर डामर सड़कों की हालत बदहाल हो गई है। कोई भी मुख्य सड़क या गली मौहल्लों की सड़कें ऐसी नहीं हैं जहां बड़े-बड़े गड्ढ़े नहीं हो रहे हैं। डामर का दुश्मन होने से जैसे ही पानी सड़कों में भरा वैसे ही वहां से डामर उखड़ना और गिट्टी बाहर निकलना शुरु हो गई। धीरे-धीरे उन सभी जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए। साथ ही गिट्टी फेल गई। वहीं अब तो शहर में कई ऐसे मुख्य मार्ग हैं जहां की डामर सड़कें तड़क गई हैं। दादाबाड़ी रोटरी तिराहे से लेकर सीएडी चौराहे तक और सीएडी चौराहे से कोटा विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने अम्बेडकर भवन के पास से ट्रैफिक कार्यालय और उसके आगे तक की सड़क पर बीच में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई है। ये दरारे सड़क तड़कने से हुई है। ये दरारें इतनी बड़ी हैं कि उनमें दो पहिया वाहनों  के टायर फंसने से उनका संतुलन बिगड़ने से  हादसों का खतरा बना हुआ है। दादाबाड़ी रोटरी से सीएडी चौराहे तक तो सड़क तकड़ने के साथ ही काफी दूरी तक सड़क पर गिट्टी फेली हुई है। जिससे आए दिन वाहनों का संतुलन बिगड़ने से हादसों का खतरा बना हुआ है।

यहां भी हैं सड़कों की हालत बदहाल
डीसीएम रोड पर संजय नगर आरओबी से लेकर पुराना आरटीओ कार्यालय व नई धानमंडी चौराहे तक, विज्ञान नगर मस्जिद के पास से अंदर की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो रहे है।  छावनी चौराहे से मार्केट होते हुए रामचंद्रपुरा तक की पूरी सड़क पर भी गड्ढ़े हादसों का कारण बन रहे है। इसी तरह से नाग नागिन मंदिर से नहर के किनारे होते हुए स्टीलब्रिज तक की सीसी सड़क पर भी कई जगह गड्ढ़े तो कई जगह सड़क के बीच बड़ी-बड़ी दरारे, अराफात फैक्ट्री से एसएफएस चौराहे तक की सड़क और एसएफएस चौराहे से गोविंद नगर के बीच की पुलिया पर बड़े-बड़े गड्ढ़े होने से यहां भी वाहनों का संतुलन बिगड़ने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

बरसात के बाद होंगी सड़कें ठीक
कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि बरसात में डामर सड़कों पर पानी भरने से सड़कें खराब होती है। पानी डामर का दुश्मन है। ऐसे में  बरसात में अधिक नुकसान डामर सड़कों को होता है। वैसे जहां अधिक बड़े गड्ढ़े थे उन्हें पेचवर्क कर सही कराया गया है। लेकिन यदि कहीं सड़कों में और खराबी हुई है तो उसे दिखवाया जाएगा। लेकिन सड़कों का पूरा काम बरसात का दौर थमने के बाद ही किया जाएगा।

पूरी बरसात भुगतना पड़ेगा खामियाजा
वाहन चालक महेश आर्य ने बताया कि बरसात के कारण गड्ढ़े व फेली गिट्टी तो परेशानी का कारण बन ही रहे थे। अब कई जगह पर डामर की सड़कें तकड़ने लगी है। जिससे उनमें दो पहिया वाहनों के टायर फंसने से उनके गिरने का खतरा बना हुआ है।  साजी देहड़ा निवासी मोहम्मद इलियास का कहना है कि नगर निगम और कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा समय पर सड़कों की न तो मरम्मत की जाती है। साथ ही सड़क निर्माण व पेचवर्क के समय मौके पर इंजीनियरों के  मौजूद नहीं रहने से सड़कों की गुणवत्ता नहीं रहती है। जिससे समय से पहले ही और हर बरसात में सड़कें खराब हो रही है। जिसका खामियाजा पूरी बरसात लोगों को भुगतना पड़ेगा। उनका कहना है कि अधिकारी और नेता तो कारों में घूमते हैं उन्हें फर्क नहीं पड़ता। लेकिन दो पहिया वाहन सवारों को हादसों का खतरा बना हुआ है।

सड़क खोदकर डाली मोटी गिट्टी, अधूरा छोड़ा निर्माण कार्य
कैथून। क्षेत्र के जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव तक बनाई जा रही सड़क आम राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गौरतलब है कि जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव के बीच सार्वजनिक निर्माण विभाग से नवीन सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। जिस पर ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया था। साथ ही सड़क को खोदकर उसमें मोटी गिट्टी डाल दी थी। परंतु ठेकेदार द्वारा सड़क को खोदकर बीच में ही सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व वार्ड पंच गिर्राज मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव तक नॉनपेचेबल नवीन सड़क निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ था। परन्तु ठेकेदार ने सड़क निर्माण का काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिया है। ठेकेदार ने सड़क खोदकर उसमें गिट्टी डाल दी है। जिसके कारण राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार सड़क पर फैली गिट्टी में फिसलकर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दीपावली के समय ही ठेकेदार ने सड़क को खोद दिया था। परन्तु 6 महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी अभी तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

बारिश में आए दिन होंगे हादसे
ग्रामीणों ने बताया कि 1 महीने के बाद बरसात का मौसम शुरू हो जाएगा। जिसके कारण सड़क पर कीचड़ फैल जाएगा। जिससे  इस सड़क पर चलना लोगों के लिए बड़ी समस्या का सबब बन जाएगा। आए दिन हादसे होंगे।

अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करा दिया है। परंतु  जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ग्राम पंचायत जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव तक नवीन सड़क का बरसात से पूर्व शीघ्र निर्माण कार्य कराने की मांग की है। जिससे लोगों को जर्जर सड़क से राहत मिल सके।

इनका कहना
जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। जिसके कारण बरसात में जर्जर सड़क में गड्ढे हो जाएंगे और पानी भर जाएगा। जिसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
-उमा शंकर, ग्रामीण

जाखोड़ा से कादीहेड़ा सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। ठेकेदार ने सड़क को खोदकर बीच में ही काम छोड़ दिया है। जिससे राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-गिर्राज मीणा, पूर्व वार्ड पंच

ठेकेदार ने नवीन सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। जिसको लेकर विभाग को कई बार अवगत करा दिया है। आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
-टीकम चंद सुमन, पूर्व सरपंच, जाखोड़ा -4075

जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव तक नवीन सड़क निर्माण के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद जल्दी ही सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
-लाखन मीणा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी

बजरी के अवैध खनन से पार्वती नदी को हो रहा नुकसान, ठोस कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद
खातौली। खातौली थाना क्षेत्र में खनन माफिया खुले आम रेत व पत्थर का अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। जिससे पार्वती नदी लगातार छलनी हो रही है। वहीं कार्यवाही नहीं होने से इन खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि इन्होंने अवैध रूप से रेत का परिवहन करने के लिए नदी के किनारे खाइयां खोद कर गोपनीय रास्ते तक बना लिए हैं। जानकारी के अनुसार पार्वती नदी में गोवर्धनपुरा बीड में होकर गोपनीय रास्ते बनाकर व खातौली के मदनपुरा से काली रेत निकाल रहे हैं। अवैध रूप से हो रहे बजरी के खनन से पार्वती नदी को काफी नुकसान हो रहा है। एक तरफ जहां जलीय जीव जंतुओं पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं पर्यावरण को भी काफी क्षति पहुंच रही है। क्षेत्र में 30 से 40 ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी रात चक्कर लगाकर अवैध रूप से रेत का खनन करती हैं। एक तरफ बजरी खनन पर प्रतिबंध लगा हुआ है वहीं दूसरी ओर प्रशासन की लापरवाही के कारण क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले चल रहा है।

ठोस कार्यवाही नहीं होने से हौसले बुलंद
गौरतलब है कि विभागीय अधिकारियों, कार्मिकों के बड़े लवाजमे के बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन धड्डले से हो रहा है। माफिया के सामने  प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। अवैध खनन की जानकारी होने के बावजूद कार्यवाही नहीं होने से इन अवैध खनन कर्ताओं के हौसले काफी बुलंद हैं।

आवागमन में बाधक पेड़ काटे
ग्रामीणों ने बताया कि इन खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि खनन व परिवहन के लिए रास्ते में बाधक बन रहे पेड़ तक इन्होंने काट दिए हैं। पूरे जंगल में लकड़ी की कटाई के निशान साफ देखे जा सकते हैं। खनन माफिया डिमांड के अनुसार आसपास के गांवों में रेत की सप्लाई करते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही नहीं करते।

खातौली वन क्षेत्र में अवैध रूप से खनन व रेत का परिवहन हो रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। आज ही जानकारी मिली है। इनके खिलाफ जल्दी ही कार्यवाही की जाएगी।
-अपूर्वा कृष्णा श्रीवास्तव, डीएफओ

अवैध खनन का मामला मेरी नजर में नहीं आया है। फिर भी जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
-सुजीत शंकर, जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कोटा

अवैध खनन के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत विजिट की जाती है। विजिट के दौरान पार्वती नदी क्षेत्र में अवैध खनन का कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं आया। ना ही अवैध रेत का परिवहन करते कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली नजर में आई है। फिर भी ऐसा मामला पाया जाता है तो जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी।
-रामनिवास मेहता, उपखंड अधिकारी, इटावा

सदन में गूंजा अवैध बजरी खनन मामला : विपक्ष ने लगाए गम्भीर आरोप, जूली ने कहा- सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है, इसे जगाने का करें प्रयास
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में अवैध बजरी खनन का मामला गूंजा। नेता प्रतिपक्ष जूली ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से यह मामला उठाया। जूली ने सदन में कहा कि कोर्ट ने यहां तक कह दिया कि अवैध बजरी खनन बंद नहीं हो रही, तो सीआरपीएफ लगा दो। 2 साल में 322 मुकदमे दर्ज हुए हैं। सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है, इसको जगाने का प्रयास करें। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा करते हुए बहिर्गमन किया।

इससे पहले जूली ने कहा कि इसी सरकार के मंत्री अवैध खनन की छूट दे रहे हैं। हालत यह है कि सत्ता पक्ष के विधायक मुद्दा उठा रहे हैं। विपक्ष के बहिर्गमन करने पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि बिना कोई आधार के कांग्रेस सदस्य सदस्य  वॉक आउट करके गए हैं।

सड़क किनारे फैला अतिक्रमण बना जानलेवा, ग्रामीणों और वाहन चालकों को दुर्घटना का बना रहता डर
नमाना रोड। स्टेट हाइवे 138 बूंदी-सिलोर-नमाना संपर्क सड़क के किनारे दोनों साइड पर अतिक्रमण, पत्थर-बजरी के ढेर और बड़े-बडे बबूल की झाड़ियों जान लेवा बन गए है। बबूल की भरमार की वजह से सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते है। जो हादसों का सबब बन रहा है। गत दिनों ही सड़क पर अतिक्रमण के कारण एक जने की जान चली गई। जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी की अनदेखी के चलते आए दिन वाहन वालक दुर्घटना के शिकार हो रहे है। स्टेट हाइवे 138 बूंदी-सिलोर-नमाना संपर्क सड़क जो सिलोर बरडा से रूपनगर तक जाती हैं। गरनारा ग्राम पंचायत के पांच से सात गांव का आना जाना हैं जिस पर जगह जगह बाड़े, पत्थर-बजरी के ढेर और दोनों साइडों पर बड़े बड़े बबूल हो रहे हैं। आसपास गांवों के ग्रामीणों और वाहन चालकों को दुर्घटना का डर बना रहता हैं। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को कहीं बार अवगत करवा दिया हैं। सड़क पर हो रहे अतिक्रमण और बबूलों की सफाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि रोड पर पत्थर बजरी की ढेर और बाड़े बनाकर चारा जमा रखा है जिससे वाहन चालकों सामने से आ रहे वहां नजर नहीं आते जिसे कहीं बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। प्रशासन की लापरवाही ने बुधवार को घने कोहरे में पिकअप की टक्कर से गजानंद मीणा की दर्दनाक मौत हुईं। अगर प्रशासन समय पर अतिक्रमण हटा देते तो हो सकता हैं गजानंद की जान बच जाती।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जानकारी के अनुसार भीमपुरा तीय में जा रहा था चार दिन पहले सामने से आ रहीं पिकअप ने टक्कर मारने से गजानंद मीणा 40 वर्ष निवासी उमरथुना की दर्दनाक मौत  हो गई। इस हादसे में गजानंद मीणा के दो बच्चे के सिर से उठा पिता का साया उठ गया।

क्षेत्रवासियों की पीड़ा
युवा नेता रूपनगर के सत्तू मीणा बताया ने बताया कि सार्वजनिक विभाग को पांच बार और 181 पर भी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हैं और नजर अंदाज कर रहे हैं।

श्रीनगर के सुरेश मीणा  ने बताया बबूलों, पराली और पत्थरों की वजह से सामने से आने वाले वाहन नजर नहीं आता हैं इसलिए दुर्घटना हो रही हैं।

इनका कहना है
रूपनगर की शिकायत आयी थी। मौका देखकर लोगों समझाइश भी की थी। नोटिस भी जारी कर दिए हैं। अब जल्द पुलिस जाब्ता लेकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
- राहुल बागड़ी, एईएन पीडब्ल्यूडी