played - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला हॉकी विश्व कप : भारत ने लगातार दूसरा ड्रॉ खेला, चीन को 1-1 की बराबरी पर रोका
एम्स्टलवीन। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में अपनी पहली जीत ढूंढ रहे भारत ने मंगलवार को चीन के साथ हुए मुकाबले में लगातार दूसरा ड्रॉ खेला। नीदरलैंड की राजधानी में भारत और चीन के बीच खेला गया पूल बी मैच 1-1 पर समाप्त हुआ। भारत विश्व कप में अब तक दो मैच खेल चुका है मगर उसे अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। विश्व कप के अपने पहले मैच में ड्रॉ खेलकर आई दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की। दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन मजबूत डिफेंस के कारण उन मौकों को गोल में तब्दील न कर सकीं। मैच के 16वें मिनट में लुओ टियानटियान ने मिडफील्ड में शानदार खेल दिखाया लेकिन चीन भारतीय सर्किल में गेंद को अपने काबू में नहीं रख सका। कुछ देर बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे गुरजीत कौर ने सटीक निशाने के साथ गोलपोस्ट की ओर मारा, लेकिन गोलकीपर लियु पिंग ने उसे सफलतापूर्वक रोक लिया। जियाली ने 26 वें मिनट में बढ़त बनाई  : चीन को अंतत: मैच की पहली सफलता 26वें मिनट में मिली, जब जियाली ने गेंद को भारतीय सर्किल में पाकर उसे संयम के साथ गोलकीपर सविता के आगे टहलाया, और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी।

वंदना ने दागा बराबरी का गोल  : दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने तक चीन एक गोल की बढ़त से मैच पर हावी था और भारत को गोल की सख्त आवश्यकता थी, जो उसे वंदना कटारिया ने दिलाया। वंदना ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने से सिर्फ 34 सेकंड पहले मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मैच को 1-1 पर ला खड़ा किया। चौथे क्वार्टर में थके हुए चीनी खिलाड़ियों पर भारत पूरी तरह हावी रहा, लेकिन गोल का मौका न बना सका। मैच खत्म होने से चार मिनट पहले चीन को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गेंद वाइड जाने के कारण मैच 1-1 पर ड्रॉ रहा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला महत्वपूर्ण
इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला भी 1-1 से ड्रॉ हुआ था। भारत को राउंड रोबिन लीग का अपना अंतिम मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है जो उसे विश्व कप में आगे ले जाने के लिये बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप महाकुंभ में चला रोचक मुकाबला
सादुलपुर। चौथी राजस्थान स्टेट महिला पुरुष जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप  लम्बोर बड़ी में 18 से 21 जून 2022 तक चल रहे बॉक्सिंग महाकुम्भ में रविवार को प्री क्वार्टर फाइनल व क्वार्टर फाइनल मुकाबले चले। कल रात देर सायं तक प्री क्वार्टर फाइनल और सुबह से चल रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के रोचक दौर चले। भारतीय मुक्केबाजी संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह निर्वाण, द्रोणाचार्य अवार्डी अनूप कुमार बघेला,शिक्षक संघ (एकीकृत) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पूनिया, सरस्वती कॉलेज निदेशक मानसिंह राठौड़, जोगेन्द्रसिंह फगेड़िया, प्रदीप सहारन आदि ने रिंग में परिचय प्राप्त कर विधिवत फाइट चालू करवाई तथा विभिन्न ज्यूरी, जज, स्कोरर तथा रेफÞरी आदि निर्णायक मंडल में महेंद्र लुनिवाल, चंद्रिका राजे माहेश्वरी, विशाल निर्वाण, शिवानी सोनी, अनाउंसर भूपेंद्र राणावत, धीरेंद्र दौसा, दारासिंह करौली, ललित सिंह राजपूत,राकेश चाहर भरतपुर, नायब सिंह, साईं कोच सुनील ब्रासा, तकनीकी सचिव घनश्याम चित्तौड़ीया, सुनील सूरा, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेफरी तनिष्क, रेफरी भूपेंद्र, प्रेम कुमार आदि निर्णायकों के अलावा राकेश पूनिया लम्बोर,कोच रोहित टोकस व अभिभावक तथा ग्रामीणों ने उत्साह वर्धन किया।

फीफा विश्व कप 2022 : शेड्यूल जारी, 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक कतर के आठ स्टेडियमों में खेला जाएगा टूर्नामेंट
दोहा।21 नवंबर से फुटबाल का का सबसे बड़ा महोत्सव फीफा विश्व कप 2022 होने जा रहा है। फीफा विश्व कप 2022 के ड्रॉ घोषित करने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल फेडरेशन (फीफा) ने शनिवार को विश्व कप का शेड्यूल जारी किया है। टूर्नामेंट 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक कतर के आठ स्टेडियमों में खेला जाएगा। मध्य पूर्व के किसी देश के लिए विश्व कप की मेजबानी करने का यह पहला मौका है। पहले दिन चार मैच होंगे। मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच अल बेयट स्टेडियम में पहले मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इसी दिन इंग्लैंड और ईरान, सेनेगल और नीदरलैंड तथा अमेरिका और यूरोपीय प्लेऑफ (वेल्स/स्कॉटलैंड/यूक्रेन) जीत कर आने वाली टीम के बीच मुकाबला होगा।

लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अर्जेंटीनियाई टीम 22 नवंबर को साऊदी अरब के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसी दिन रॉबर्ट लेवांडोव्स्की का पोलैंड मैक्सिको से भिड़ेगा, जबकि 24 नवंबर को क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पुर्तगाल  अपने पहले मैच में घाना के सामने होगा। गत चैंपियन फ्रांस 22 नवंबर को इंटरकांटिनेंटल प्लेऑफ विजेता (ऑस्ट्रेलिया/यूएई/पेरू) से खेलेगा, जबकि स्पेन और जर्मनी के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 27 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का राउंड ऑफ 16 चरण तीन से छह दिसंबर के बीच होगा और इसके बाद नौ तथा।0 दिसंबर को क्वार्टर फाइनल और फिर 13 तथा।4 दिसंबर को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।

बारबाडोस में दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ, कैरेबियाई कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर फेरा पानी
बारबाडोस। वेस्टइंडीज ने बारबाडोस में खेले गया दूसरा टेस्ट मैच  ड्रॉ हो गया और इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया।वेस्टइंडीज को आउट करने के लिए  इंग्लैंड के पास दो सत्र थे। इंग्लिश टीम ने चाय के बाद वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट ले लेकर कैरेबियाई टीम पर दबाव बना लिया था। हालांकि, वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट, जिन्होंने पहली पारी में 11 घंटे 160 रन बनाए, दूसरी पारी में नाबाद रहे और 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 184 गेंदों खेलीं। इसके साथ ही सलामी बल्लेबाज ने एक रिकॉर्ड भी बनाया। कप्तान ने दोनों पारियों में 673 गेंदों पर बल्लेबाजी की, जो टेस्ट इतिहास में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे अधिक गेंदों की संख्या है।

इससे पहले इंग्लैंड ने दोपहर के भोजन पर 122-5 पर अपनी पारी को घोषित किया था। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज का स्कोर 39-3 कर दिया. इसके बाद ब्रैथवेट ने जर्मन ब्लैकवूड के साथ 25 ओवर बल्लेबाजी की।अंतिम सत्र में जैक लीच ने ब्लैकवुड को 27 रन पर गली और जेसन होल्डर को शुन्य पर आउट कर दिया,  लेकिन ब्रैथवेट को विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा के रूप में एक मजबूत साथी मिला। उन्होंने 20.3 बल्लेबाजी कर मैच को ड्रा करवा दिया। तीन टेस्ट मैच की श्रृंख्ला के खेले गए दोनों मैच ड्रा रहे हैं। सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार से ग्रेनाडा में खेला जाएगा।

ठाकुरजी के खेली लट्ठमार होली
जयपुर। गोविंददेवजी मंदिर में फागोत्सव में रविवार को बरसाना की लट्ठमार होली खेली गई। सत्संग भवन में बरसाना की लट्ठमार होली विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। बरसाने की छोरी है, नंद गांव को छोरा है, आ जइयो श्याम बरसाने गांव जैसी होली की प्रस्तुति पर करीब दो दर्जन कलाकारों ने लट्ठमार होली खेली। उत्सव की शुरुआत जगदीश शर्मा ने गणेश वंदना के साथ की। संजय रायजादा व मंजू शर्मा ने श्रंग बरसे गुलाबी दोय नैना में होली की धमाल पेश की। अंजू माथुर ने पगलियारी पायल बाजै, हाथारो चुड़लो बाजै पर होली की प्रस्तुति दी। इस बीच समंदर खा का भी गायन हुआ। सुनीता, श्वेता, कीर्ति, समृद्धि, राजश्री, ख्वाहिश, अधि, माधव व राघव ने नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रेरणा साहनी ने कत्थक नृत्य पेश किया।

स्पिन के जादूगर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे, जन्म : 13 सितंबर, 1969 : मृत्यु : 4 मार्च, 2022
थाइलैंड। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्न ने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। इसके बाद साल 2008 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को आईपीएल में चैंपियन बनाया। दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार आॅस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाजी औसत से 708 विकेट लिए।

194 वनडे में 293 विकेट
1993 से 2005 तक वॉर्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता आॅस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था। वॉर्न मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैचों में मिलाकर 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।

विवादों से भरा रहा था वॉर्न का कॅरिअर
वॉर्न दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 3000+ रन बनाए, लेकिन कभी शतक नहीं जड़ा। उनका करियर मैदान के बाहर कई बार विवादों से रहा। वह प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के भी दोषी पाए गए थे। उन पर प्रतिबंध भी लगा था। इसके अलावा सट्टेबाजी के भी कई आरोप लगे थे।

स्त  ब्ध, तुम्हारी कमी खलेगी वॉर्नी,  मैदान से भीतर या बाहर तुम्हारे साथ कोई पल उबाऊ नहीं होता था। मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंद्विता और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा। भारत के लिये तुम्हारे मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में तुम्हारे लिए। बहुत जल्दी चले गए।-सचिन तेंदुलकर, भारत रत्न

यूक्रेन-रूस युद्ध का असर: रूस में नहीं खेला जाएगा कोई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट, फीफा ने की घोषणा
ज्यूरिख। यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध के बीच खेल से जुड़ी बड़ी खबर आई है कि यूक्रेन-रूस के युद्ध के बीच कई देश और कई खेल संस्थाओं ने रूस के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं। इस कड़ी में फुटबॉल के अंतर्राष्ट्रीय शासकीय निकाय फीफा ने रूस में कोई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट ने खेले जाने की घोषणा की है। फीफा ने हालांकि कई राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघों के दबाव के बावजूद रूस को फीफा विश्व कप 2022 के क्वालीफायर से नहीं हटाया है।

फीफा परिषद ब्यूरो ने रविवार को एक बयान में कहा, '' रूस के क्षेत्र में कोई भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। रूस के घरेलू मैच तटस्थ क्षेत्र पर और दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। रूस का प्रतिनिधित्व करने वाला सदस्य संघ किसी भी प्रतियोगिता में रूसी फुटबॉल संघ (आरएफयू) के नाम से भाग लेगा। उन मैचों में रूस के राष्ट्रध्वज या राष्ट्रगान का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, जहां रूसी फुटबॉल संघ की टीमें भाग लेंगी।''

फीफा परिषद ब्यूरो ने कहा, '' आगामी फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर के संबंध में फीफा ने पोलिश फुटबॉल एसोसिएशन, चेक गणराज्य फुटबॉल एसोसिएशन और स्वीडिश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त की गई स्थिति पर गंभीरता से ध्यान दिया है और पहले से ही सभी के साथ बातचीत कर रहा है। फीफा इस समस्या का मिल कर एक उचित और स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए सभी के साथ निकट संपर्क में रहेगा।''

पोलिश फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सेजरी कुलेजा ने हालांकि फीफा के रूस को फीफा विश्व कप 2022 के क्वालीफायर से न हटाने के फैसले को अपमानजनक करार दिया है। उन्होंने कहा, '' फीफा के इस अपमानजनक फैसले के कारण पोलिश फुटबॉल एसोसिएशन ने आज यूरोप के सभी संघों को एक पत्र भेजा, जिसमें हमने अपनी स्थिति बताई और उन्हें अपने पक्ष में खड़े होने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि एकजुट होकर ही हम मजबूत होंगे। यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण के लिए कोई माफी नहीं है।''

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच पोलैंड (पीजेडपीएन), स्वीडन (एसवीएफएफ) और चेक गणराज्य (एफएसीआर) के फुटबॉल संघों ने ²ढ़ता के साथ कहा है कि कतर में 2022 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए प्लेऑफ मैच रूसी संघ के क्षेत्र में नहीं खेले जाने चाहिए।

ग्रीन के बाउंसर से पीयरसन चोटिल
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मार्श कप वनडे टूर्नामेंट में क्वींसलैंड बुल्स और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को मैच खेला गया। इसमें बल्लेबाज जिम्मी पीयरसन को चोट का सामना करना पड़ा। दरअसल ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए इस घरेलू मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की बाउंसर सीधे जाकर पीयरसन को लगी। हालांकि वे ठीक हैं और उन्होंने बाद में भी बल्लेबाजी की।

दरअसल मैच के दौरान क्वीसलैंड की पारी के 28वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी बाउंसर गेंद सीधे जाकर पीयरसन के हेलमेट पर लगी। इस दौरान उनका हेलमेट दो मीटर दूर जाकर गिरा। इसके बाद पीयरसन के कन्कशन जांच के लिए फीजियो और डॉक्टर मैदान पर पहुंचे। हालांकि, पीयरसन ठीक थे और कन्कशन नहीं लिया गया। गेंद के बाद ग्रीन दौड़ते हुए पीयरसन के पास पहुंचे और माफी भी मांगी। चोट के बावजूद पीयरसन ने फिफ्टी लगाई। हालांकि, उनकी टीम क्वीसलैंड का हार का सामना करना पड़ा। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट गंवाकर 361 रन बनाए। कैमरून बैंकरॉफ्ट ने 104 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली। इसके अलाव ओपनर जोशुआ फिलिप ने 49 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। बैंकरॉफ्ट जो कि ऑस्ट्रेलिया के एशेज स्क्वॉड में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। इसके अलावा ग्रीन और एस्टन टर्नर ने भी 70 और 71 नाबाद रन की पारी खेली। जवाब में 362 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वींसलैंड की टीम 291 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टर्न आॅस्ट्रेलिया ने यह मैच 70 रन से जीत लिया।

मंगेतर जया को दिखाया वह विकेट, जहां शुरू किया अपना रणजी करियर
जयपुर। यूएई में टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेकर जयपुर लौटे राजस्थान के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर शुक्रवार को अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंच गए। दीपक को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जिसका पहला मुकाबला 17 नवम्बर को जयपुर में खेला जाएगा। दीपक ने पिछले माह ही दुबई में आईपीएल के यूएई चरण के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के बाद दर्शक दीर्घा में पहुंच अपनी मंगेतर जया को अंगूठी पहनाई थी। दीपक ने जया को सवाई मानसिंह स्टेडियम का मैदान और विकेट दिखाया। दीपक ने आरसीए के क्यूरेटर तापोष चटर्जी की मदद से वो विकेट भी दिखाया, जिस पर उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में आठ विकेट लिए थे, और हैदराबाद पारी को मात्र 23 रनों पर समेट दिया था। दीपक अब अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर उत्साहित हैं। दीपक प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो वे राजस्थान के पहले खिलाड़ी होंगे, जिसे घरेलू मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि इस मैदान पर दीपक रणजी ट्रॉफी और आईपीएल के ढेरों मैच खेले हैं। आज आश्चर्यजनक लगा कि सभी खिलाड़ी क्वारंटीन में गए वहीं दीपक स्टेडियम में पहुंच गए।

भारतीय टीम के नये कोच राहुल द्रविड़ समेत कई खिलाड़ी पहुंचे जयपुर
जयपुर। न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम के नये कोच राहुल द्रविड़ समेत कई खिलाड़ी शुक्रवार को यहां पहुंच गए।  T20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला T20 मुकाबला 17 नवंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारतीय टीम के नए कप्तान राहुल द्रविड़ आज जयपुर पहुंचे। द्रविड़ के साथ टीम के अन्य खिलाड़ी आवेश खान और वेंकटेश अय्यर भी आए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए द्रविड़ और खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे टीम होटल के लिए निकल गए। द्रविड़ का जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम से पुराना नाता रहा है लेकिन इस बार वे टीम इंडिया के कोच के रूप में नई भूमिका में नजर आएंगे। द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी के रूप में इस मैदान पर आईपीएल में हिस्सा ले चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स के मेंटर की भूमिका भी निभा चुके हैं। द्रविड़ को रवि शास्त्री के स्थान पर भारतीय टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम के शेष खिलाड़ी भी आज देर रात तक यहां पहुंच जाएंगे। भारतीय खिलाड़ी अगले 3 दिन होटल में क्वारंटाइन रहेंगे और उन्हें 16 तारीख को सिर्फ एक दिन प्रैक्टिस का मौका मिलेगा।

इससे पूर्व गुरुवार को गेंदबाज युजवेंद्र चहल और बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड यहां पहुंच गए थे टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी और ऑफिशियल स्टॉप के सदस्य 9 तारीख को ही आ चुके हैं जबकि मेहमान टीम के T20 खिलाड़ी15 नवंबर को यहां पहुंचेंगे। न्यूजीलैंड की T20 टीम यूएई में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसका मुकाबला 14 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फाइनल के बाद सीधे जयपुर पहुंचेंगे।