stadium - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

न्यूयॉर्क सिटी में भीषण हादसा: पेन स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना में 5 लोग घायल, संदिग्ध गिरफ्तार
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के पेन स्टेशन पर हुई चाकूबाजी की घटना में रविवार को पांच लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने अमेरिकी मीडिया को दिए एक बयान में बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, दो को चोटें आई हैं और बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने हमले के बाद तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। यह हमला पूर्वी मानक समय (ईएसटी) लगभग 19:00 बजे हुआ था।

यह चाकूबाजी की घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) फाइनल में न्यूयॉर्क निक्स का मैच देखने के लिए शहर का दौरा करने वाले हैं और शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी की घटना अचानक हुई हिंसा थी। रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसे एमट्रैक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दमकल विभाग ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हुए लोगों को बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया है। न्यूयॉर्क का पेन स्टेशन मैडिसन स्क्वायर गार्डन के ठीक नीचे स्थित है, जहां सोमवार शाम को एनबीए फाइनल के तीसरे गेम में निक्स का मुकाबला सैन एंटोनियो स्पर्स से होगा। मैच से पहले, शहर के अधिकारियों ने ट्रंप की उपस्थिति के कारण स्टेडियम के बाहर आयोजित होने वाली वॉच पार्टी को रद्द करने और बैग ले जाने पर प्रतिबंध सहित नए सुरक्षा उपायों की घोषणा की। मेयर ज़ोहरान ममदानी भी उपस्थित रहेंगे।

आठ करोड़ से बना सिंथेटिक ट्रैक अब धूल-धाणी ,एथलीटों के सपनों पर लग रहा विराम
कोटा। हाड़ौती क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में लंबे समय तक पिछड़ने की एक बड़ी वजह थी सिंथेटिक ट्रैक का अभाव। जब तक खिलाड़ियों के पास उपयुक्त ट्रैक नहीं था, कई प्रतिभाएं बड़े स्तर की प्रतिस्पधार्ओं में कदम-दर-कदम पिछड़ जाती थीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम में प्रदेश का पांचवां सिंथेटिक ट्रैक बनकर तैयार हुआ, तो एथलीटों में नई उम्मीद जगी थी। करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह ट्रैक युवाओं के भविष्य का आधार बनने वाला था, लेकिन आज इसकी दुर्दशा देखकर लगता है कि यह सुविधा अब उपेक्षा एवं अव्यवस्था की चपेट में आ चुकी है।

सिंथेटिक ट्रैक पर छोटे-छोटे गड्ढे, टूटे ट्रैक के किनारे
ट्रैक के कई हिस्से टूटने लगे हैं, किनारे उधड़ चुके हैं और बीच-बीच में गड्ढेनुमा छेद बन चुके हैं। यदि तेज दौड़ के दौरान खिलाड़ी का पैर इन गड्ढों में पड़ जाए तो गंभीर चोट का खतरा है। 8 करोड़ रुपए की सुविधा इतनी जल्दी खराब हो जाना बदइंतजामी की सबसे बड़ी मिसाल माना जा रहा है।

स्पाइक शूज की अनदेखी, ट्रैक पर दौड़ रहे चप्पलधारी लोग
एथलेटिक्स में सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ने के लिए स्पाइक शूज अनिवार्य होते हैं। लेकिन यहां लोग सामान्य जूते, स्पोर्ट्स शूज, यहां तक कि चप्पलों में घूमते और दौड़ते नजर आते हैं। इससे ट्रैक की सतह पर लगातार नुकसान हो रहा है। जिन खिलाड़ियों को इस ट्रैक का उपयोग बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए करना था, वे अब भीड़ और गलत उपयोग से निराश होकर दूसरे मैदानों की तलाश कर रहे हैं।

ट्रैक के बीच बना हरा मैदान अब मल्टीपर्पस ग्राउंड
सिंथेटिक ट्रैक के बीच की हरी घास का मैदान भी अब सबके लिए फिटनेस जोन बन चुका है। यहां एक साथ भाला फेंक, फुटबॉल, वॉकिंग, योग, व्यायाम की क्लासें सब चल रही हैं। ऐसे में एथलेटिक्स जैसे स्पेशलाइज्ड खेल की प्रैक्टिस लगभग असंभव हो गई है।

यूं हो सकता है समाधान
-स्टेडियम में प्रवेश के लिए कार्ड सिस्टम लागू हो
-अवैध अकादमियों पर त्वरित कार्रवाई
-सीसीटीवी पुन: चालू हों
-ट्रैक पर केवल एथलेटिक्स गतिविधियों की अनुमति
-बच्चों और सामान्य जनता के लिए अलग वॉकिंग ट्रैक बनाना
-सुरक्षा व मेंटेनेंस के लिए स्थायी स्टाफ तैनात किया जाए

सिंथेटिक ट्रैक पर चम्बल गार्डन जैसा नजारा

सुबह-शाम श्रीनाथपुरम स्टेडियम का दृश्य किसी स्टेडियम से ज्यादा एक पिकनिक स्पॉट या चम्बल गार्डन जैसा दिखाई देता है। यहां बच्चे, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सब बेधड़क इस उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक पर सैर-सपाटा करते नजर आते हैं। एथलेटिक्स में अपना करियर बनाने की चाह रखने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए यह माहौल किसी चुनौती से कम नहीं। जिन खिलाड़ियों को तेज दौड़, स्प्रिंट और तकनीकी प्रशिक्षण के लिए इस ट्रैक की जरूरत है, वे घंटों भीड़ के बीच जगह तलाशते रह जाते हैं। भीड़ और अव्यवस्था के बीच अभ्यास करना लगभग नामुमकिन हो चुका है। एथलेटिक्स जैसे संवेदनशील खेल में, जहां हर सेकंड और हर कदम मायने रखता है, वहां इस तरह की भीड़ उनके सपनों पर ब्रेक की तरह काम कर रही है।
- तरुण शर्मा, एथलेटिक कोच, कोटा

अवैध अकादमियों का जमावड़ा, सरकार को नहीं आमदनी
श्रीनाथपुरम स्टेडियम की एक बड़ी समस्या है अवैध रूप से चल रही खेल अकादमियों का वर्चस्व। कई प्रशिक्षक बिना किसी अनुमति के ट्रैक पर कब्जा जमाए बैठे हैं। इन अकादमियों में आने वाले बच्चों से 2,000 से 3,000 रुपए तक की फीस वसूली जा रही है। बच्चों को खेल कोटे से नौकरी दिलाने के लालच दिए जाते हैं, जबकि न तो इनके पास मान्यता है और न ही कोई नियमित नियंत्रण। सरकार को इस पूरे संचालन से एक रुपये की आमदनी भी नहीं, जबकि सार्वजनिक सुविधा का निजी उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।
-सुरेश व्यास, श्रीनाथपुरम क्षेत्र

ट्रैक पर बच्चों से लेकर कुत्तों तक की आवाजाही
श्रीनाथपुरम ट्रैक की बदहाल स्थिति इस बात से समझी जा सकती है कि यहां छोटे-छोटे बच्चे ट्रैक पर मिट्टी डालते नजर आते हैं। जब कोई जागरूक खिलाड़ी उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो कई बार उनके पैरेंट्स ही विवाद खड़ा कर देते हैं झगड़ा, बहस, धमकी सबकुछ आम हो चुका है। ट्रैक पर आवारा कुत्तों का घूमना भी रोजमर्रा की बात है। सिंथेटिक सतह पर कुत्तों के पंजों से खरोंच और नुकसान लगातार बढ़ रहा है।
-एमपीसिंह, पूर्व डीएफओ अध्यक्ष

सीसीटीवी बंद, सुरक्षा भगवान भरोसे
स्टेडियम परिसर में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन फुटेज न मिलने के कारण कोई कार्रवाई संभव नहीं होती। बाहर तैनात बुजुर्ग गार्ड केवल औपचारिकता निभाते नजर आते हैं। ट्रैक पर आने वाले लोगों के वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है। श्रीनाथपुरम क्षेत्र पॉश इलाका है। यहां कई बड़े पदों पर बैठे लोग रहते हैं और कथित राजनीतिक दबदबा दिखाते हुए ट्रैक का मनमाना उपयोग हो रहा है। केडीए (कोटा विकास प्राधिकरण) पर निगरानी की जिम्मेदारी है, परंतु राजनीतिक प्रभाव के चलते अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

उठाने होंगे बड़े कदम
यह राजस्थान का पांचवां सिंथेटिक ट्रैक है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। जयपुर, गंगानगर, चुरू और जोधपुर में बने ट्रैक पूरी तरह सक्रिय हैं और उनके खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में कोटा जैसे शिक्षा नगरी में बना सिंथेटिक ट्रैक इस तरह बर्बाद होता देखना निराशाजनक है। यहां सरकार को यहां आने वालों के लिए फीस व पास जारी करने चाहिए।
विनोद ग्रेवाल, कोच

इनका कहना  है
सिंथेटिक ट्रैक केवल राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए ही निर्धारित है। प्रयास रहेगा कि आमजन का प्रवेश यहां प्रतिबंधित रहे। खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- वाई बी सिंह, जिला खेल अधिकारी

साउथ ब्लॉक की शेन वार्न गैलरी को मिलेगा नया रूप : निर्माण कार्य की गति धीमी, राजीव खन्ना का दावा 13 अप्रैल से पहले कर लेंगे कम्पलीट
जयपुर। इस बार आईपीएल मैचों के दौरान एसएमएस स्टेडियम के साउथ में बने वीआईपी स्टेंड बदले- बदले नजर आएंगे। प्रेसिडेंट बॉक्स की जगह राजस्थान रॉयल्स ने इनका नाम अपने पहले चैंपियन कप्तान के नाम पर शेन वार्न गैलरी रखा है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले आईपीएल खिताब (2008) की याद में वीआईपी स्टैंड को यह नया नाम दिया है। शेन वार्न की कप्तानी में ही टीम ने पहला आईपीएल खिताब जीता था, जिससे उनके सम्मान में यह कदम उठाया गया है।

24 घंटे चल रहा है निर्माण कार्य :

जयपुर में आईपीएल मैच होने में मात्र 10 दिन शेष हैं लेकिन अभी तक वीआईपी स्टेंड्स पर काम चल रहा है। इसे छह अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अपनी पूरी टीम के साथ 24 घंटे चल रहे कार्य की निगरानी में जुटे राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना ने दावा किया कि कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा। राजीव ने माना कि शुरूआत में काम कुछ धीमा चल रहा था, लेकिन अब इसकी गति तेज कर दी गई है। 13 अप्रैल को होने वाले पहले मैच से पूर्व सबकुछ कम्पलीट होगा।

बीसीसीआई टीम ने लिया जायजा :

इस बीच बीसीसीआई की वैन्यू टीम मंगलवार को जयपुर पहुंची और सवाई मानसिंह स्टेडियम में तैयारियों का निरीक्षण किया। एक अधिकारी ने कहा कि लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और वीआईपी स्टैंड का कार्य भी समय पर पूरा होने की उम्मीद है। इस दौरान राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने भी स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

रिनोवेशन के बाद बढ़ जाएंगी करीब 400 वीआईपी सीटें :

साउथ ब्लॉक के रिनोवेशन के बाद करीब 300 से 400 वीआईपी सीटें बढ़ जाएंगी। राजीव ने बताया कि इस पर करीब 4 करोड़ रुपए खर्च आएगा। पूर्व में तीन करोड़ रुपए खर्च का अनुमान था लेकिन एमएनआईटी की टीम ने सुरक्षा मानकों को देखते हुए इसे पुन: डिजाइन किया है, इस वजह से समय भी ज्यादा लग रहा है और लागत भी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम को भी नये सिरे से तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे सवाई मानसिंह स्टेडियम को इस बार गुलाबी थीम पर तैयार किया जा रहा है। मैच के दौरान सभी स्टेंड्स गुलाबी-गुलाबी नजर आएंगे।

वॉलंटियर बनने उमड़े युवा :

आईपीएल मैचों में वॉलंटियर बनने के लिए युवाओं में भारी उत्साह है। विराट कोहली और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को नजदीक से देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा वॉलंटियर बनने को तैयार हैं। मंगलवार को वॉलंटियर्स के लिए इंटरव्यू किए गए, जिसमें 500 छात्रों को बुलाया गया। अगले दो दिनों में और युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्टेडियम का ट्रेक नेस्तनाबूत, खिलाड़ी परेशान
कोटा। शहर के उम्मेद सिंह स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के बाद  चहुंओर गंदगी फैल गई है। वहीं बारिश के कारण ट्रक से पांडल के सामान ले जाने से चहुंओर कीचड़ फैल गया। मैदान की जगह जगह से घास उखड़ गई। चहुंओर गंदगी फैली होने से स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों को निराशा ही हाथ  लग रही है। आयोजन के दौरान लगाए गए विशाल पांडल व टेंट के सामान ले जाने के कारण पूरा ट्रेक उखड़ गया है।

स्टेडियम में आए दिन होने वाले कार्यक्रम से टेÑक हो रहा खराब
उम्मेद सिंह स्टेडिम में आए दिन होने वाले कार्यक्रमों से खिलाड़ियों का अभ्यास तो बाधित होता ही है। कार्यक्रम के दौरान लगाए जाने वाले पांडाल के लिए वाहन ट्रेक से गुजरते जिससे पूरा ट्रेक उखड़ जाता है। प्रशासन को चाहिए की स्टेडियम में आयोजन की अनुमति देने से पहले आयोजकों हिदायत दे की ट्रेक व खेल मैदान में ट्रक व ट्रैकर नहीं चलाए निर्धारित रोड तक ट्रक व वाहन ले जाए जिससे ट्रेक खराब नहीं होगा। मैदान घास उखड़ने बच जाएगी।
- खजान सिंह, एथेलिटिक

स्टेडियम में आयोजन होने से खिलाड़ियों का अभ्यास होता बाधित
स्टेडियम खेल कूद और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के लिए तैयार किया गया है। लेकिन यहां खेल के आलवा सभी कुछ होता है। यहां होने वाले आने दिन के कार्यक्रम सभाओं के कारण खिलाडियां अभ्यास बाधित होता है। ट्रेक और मैदान को आयोजन करता इतना खराब कर देते है की उसके ठीक होने में महीनों लग जाते है। यहां पांडाल और सजावट होर्डिंग लगाने के दौरान कीले और तार यहीं छोड जाते जिससे नंगे पैर दौड लगाने वाले खिलाड़ी जख्मी हो जाते है। कार्यक्रम होने के बाद कई दिन स्टेडियम की सफाई नहीं होने से चहुंओर गंदगी फैली रहती है।
- श्याम बिहारी नाहर,गोल्फ कोच कोटा

जयपुर के कंवर का बास, झोटवाड़ा में होगा स्टेडियम का निर्माण
जयपुर। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के कंवर का बास, झोटवाड़ा में स्टेडियम निर्माण के लिए संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।

प्रस्ताव के अनुसार, स्टेडियम का निर्माण अब 1.50 करोड़ रूपए की बजाय 10 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। पूर्व में स्टेडियम निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रूपए व्यय करने की सहमति प्रदान की गई थी।

अव्यवस्था की फुटबॉल को अंधाधुंध मिल रही किक
कोटा। बीते कुछ दिनों से श्रीनाथपुरम स्टेडियम में विभिन्न खेलों का अभ्यास करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां तक की जयपुर आदि शहरों के कुछ खिलाड़ी भी अपने प्रशिक्षकों के साथ यहां प्रैक्टिस के लिए आने लगे हैं लेकिन अब स्टेडियम में एक अलग ही स्थिति पैदा हो गई है और वो है कि इस स्टेडियम में कौन-कौन से खेल के खिलाड़ी अभ्यास करें और कौन नहीं। इसी बात को लेकर स्टेडियम में कुछ मौकों पर खिलाडियों तक में लड़ाई-झगड़े तक की स्थिति पैदा हो जाती है। टैंक बनने के बाद कई विशेषज्ञ इसे सिर्फ एथलीटों का ही स्टेडियम मान रहे हैं और कह रहे हैं कि अन्य खेलों वाले खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाना चाहिए वरना कभी कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।  दरअसल ट्रैक बनने से पहले यहां फुटबॉल सहित कुछ अन्य खेलों के खिलाड़ी भी प्रैक्टिस करते थे। चूंकि अब ये एथलीट का स्टेडियम बन चुका है तो यहां एथलीट में शामिल खेलों के खिलाड़ियों को अभ्यास करवाने वालों का कहना है कि फुटबॉल वाले अब भी इसी ग्राउंड में अभ्यास करना चाह रहे हैं। जबकि उन लोगों को अभ्यास के लिए अन्यत्र मैदान उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। इन लोगों का कहना हैं कि अब ये स्टेडियम अन्तरराष्टरीय स्तर का बन चुका है और इससे हमारे एथलीटों को अभ्यास में काफी सुविधा होगी लेकिन अगर फुटबाल और अन्य खेलों के खिलाड़ी यहां अभ्यास करेंगे तो उनको नुकसान ही होगा और ग्राउंड खराब होगा वो अलग। इसके पीछे वो तर्क देते हैं कि ग्राउंड में फुटबाल के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं और इधर टेÑक पर भी धावक दौड़ रहें और फुटबाल टेÑक पर आ गई और कोई धावक गिर गया तो उसे बड़ी चोट का सामना भी करना पड़ सकता है।

एथलीटों को अभ्यास करवाने वालों का ये भी कहना है कि स्टेडियम में भाला फैंकने वाले, गोला फैंकने वाले और डिस्कस थ्रो फैंकने वाले अभ्यास कर रहे है और उसी समय फुटबाल या अन्य खेलों के खिलाड़ी भी अभ्यास कर रहे हैं और भाला फैंकने या अन्य फैंका गया कोई उपकरण उन खिलाड़ियों के लग गया तो जान तक जा सकती है। ये लोग बताते हैं कि कई बार तो खिलाड़ियों में लड़ाई-झगड़े तक की नौबत आ जाती है। इन्ही में से कुछ का कहना है कि सभी खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए मैदान की आवश्यकता होती हैं और ये अच्छी बात है कि लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से कोटा को एक बड़ी सौंगात मिली तो सभी को इसका सम्मान करना चाहिए और सभी को अपने मैदान, अपने ग्राउंड का भी सम्मान करना चाहिए। ये लोग बताते हैं कि ये व्यवस्थाएं कोई ओर नहीं बल्कि वहां अभ्यास के लिए आने वाले ही मिलकर बनाएंगे।

इनका कहना हैं
इस बात की मांग की जाएगी कि फुटबॉल  के लिए अलग मैदान की व्यवस्था की जाए ताकि वो भी बराबर प्रैक्टिस कर सकें। जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। फुटबॉल एसोसिएशन से बात करके, आपसी सहमति बनाकर रास्ता निकाल लिया जाएगा।
- विशाल शर्मा, अध्यक्ष,जिला एथलेटिक्स संघ।

सिन्थेटिक टेÑक पर नॉर्मल वॉक करने वाले आएंगे तो एथलीट अभ्यास कैसे करेगा। वाकई भाला और गोला फेंकना काफी रिस्की है। टाइमिंग अलग होनी चाहिए। बात फुटबॉल ग्राउंड की है तो फुटबॉल ग्राउंड के चारों ओर लगभग 2 मीटर ऊची जाली बना दी जाए या बेरिकेट्स लगा दी तो टेÑक पर अभ्यास करने वालों या अन्य खेलों का अभ्यास करने वालों को फुटबाल डिस्टर्ब नहीं करेगी और विरोधाभास की स्थिति पैदा होगी।
- उज्जवल शर्मा, शारीरिक शिक्षक, एनआईएस बास्केटबॉल कोच।

दरअसल ये सारी बातें पहले ही साफ होनी चाहिए थी कि स्टेडियम में कौन-कौन से खेलों का अभ्यास किया जाएगा या एन्ट्री दी जाएगी। बात बिल्कुल सही है दुर्घटना का डर तो बना रहता ही है। प्रशासन को इसके अन्दर सिर्फ एथलीटों को ही एन्ट्री देनी चाहिए। फुटबॉल के लिए कोटा में श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम सहित एक-दो मैदान और है जहां प्रैक्टिस की जा सकती है। फुटबॉल या कोई चीज ट्रेक पर आकर गिरेगी तो नुकसान तो होगा ही।
- तरूण शर्मा, एनआईएस एथलेटिक्स कोच।

खिलाड़ियों में विरोधाभास की स्थित पैदा नहीं होनी चाहिए। हर खिलाड़ी को अपने ग्राउंड का सम्मान करना चाहिए। मैदान भी हमारा ही है और व्यवस्थाएं भी हमें ही बनानी हैं।
- राकेश शर्मा, सचिव, जिला एथलेटिक्स संघ।

वेस्ट पवेलियन में बनेगे वीआईपी स्टैंड, पहली बार लगेगा कॉप्टर कैम
जयपुर। गुलाबी नगर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल मैचों के लिए तैयारियों जोरों पर हैं। जयपुर को तीन साल बाद आईपीएल मैचों के आयोजन का मौका मिला है। ऐसे में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष वैभव गहलोत की अगुवाई में आरसीए शानदार मेजबानी में कोई कोर कसर नहीं रखना चाहता। पिछले माह राजस्थान रॉयल्स का दल रेकी के लिए एसएमएस स्टेडियम आया। साउथ और नॉर्थ स्टेंड्स के साथ ही स्टेडियम में जो कमियां बताई गईं थीं, मेजबान एसोसिएशन ने बीसीसीआई की चैक लिस्ट के अनुसार उन्हें पूरा कर लिया है। तैयारियों में पहली बार वेस्ट पवेलियन के दोनों छोर पर वीआईपी स्टेंड्स बनाए जा रहे हैं। अस्थाई रूप से तैयार किए जा रहे इन स्टेंड्स पर जहां ऊपर विशिष्ट मेहमानों के बैठने की व्यवस्था होगी, वहीं नीचे डाइनिंग स्पेस बनाया गया है। इसके अलावा जयपुर में पहली बार प्रसारण के लिए कॉप्टर कैम भी लगाया जाएगा। अब तक अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों में स्पाइडर कैमरा का उपयोग किया जाता रहा है। तारों के सहारे घूमता हुआ यह कैमरा खेल के दौरान उन बारीकियों को भी कैप्चर करेगा, जिन्हें मैदान के किनारों पर लगे कैमरे नहीं पकड़ पाते हैं। लेकिन कॉप्टर कैम के उपयोग से पहले जयपुर के मौसम और चलने वाली हवाओं को भी देखा जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स ग्रुप ए में
आईपीएल में हिस्सा ले रही दस टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुम्बई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ग्रुप ए में है। ग्रुप बी में चेन्नई सुपर सिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें ग्रुप बी में हैं। आईपीएल फॉर्मेट के अनुसार प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की टीमें के साथ एक-एक मैच खेलेगी, वहीं दूसरे ग्रुप की टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। ऐसे में प्रत्येक टीम कुल 14 मैच खेलेगी, जो होम एण्ड अवे के आधार पर खेले जाएंगे।

35 लाख रुपए की लागत से बनेगा स्टेडियम व पुस्तकालय
हनुमानगढ़। निकट गांव रामसरा में देश की युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए स्टेडियम व शिक्षा से जोड़ने के लिए लाईब्रेरी का नींव पत्थर सरपंच रमनदीप कौर, सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप, रोडी कपूरा ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण गोदारा, पूर्व सचिव विमला स्वामी सहित समस्त ग्रामवासियों द्वारा रखी गई। गुरूद्वारा साहिब से पाठी बाबा प्रेम सिंह द्वारा क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर अरदास की गई, जिसके पश्चात नींव पत्थर रखा गया। सरपंच रमनदीप कौर ने बताया कि गांव की प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए शहर जाना पड़ता था और अब गांव में उक्त स्टेडियम बनने से गांव की अनेकों प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन तो मिलेगा साथ ही अनेकों प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव, जिला व राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होने बताया कि 2 बीघा भूमि पर चार खेल मैदान जिसमें बॉस्केट बॉल, कबडडी, खोखो, टेनिस, बालीबॉल के खेल मैदान आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ 35 लाख रूपये की लागत से तैयार होंगे व साथ ही विद्यार्थियों के लिए आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण भी करवाया जा रहा है जिससे कि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहीं दूर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य इस 2 बीघा भूमि पर लाखों रूपये खर्च कर इसे देश की युवा पीढ़ी के लिए तैयार किया गया है। इस मौके पर सरदार महेन्द्र सिंह लम्बडदार, वार्ड पंच धर्म सिंह, जगमोहन सिंह, मलकीत राम बाजीगर, उपसरंपच रघुवीर, हरभजन सिंह रोडीकपूरा, हरभगवान सिंह, रसपिन्द्र सिंह, गुरलाल सिंह, जोरा सिंह चन्दभान वाला, रामसिंह भुल्लर, मनीराम मंगलाव, रत्तीराम सूडा, तेज सिंह ढिल्लो, लाभ सिंह भुल्लर, हरनेक सिंह भुल्लर आदी मौजूद थे।

अरविंद केजरीवाल ने स्टेडियम को 10 बजे तक खोलने का लिया निर्णय
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खोलने का निर्णय लिया। रिपोर्टो के माध्यम से उनके संज्ञान में लाया गया है कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम को जल्दी बंद कर दिया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को देर रात तक खेलने में असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए रात दस बजे तक खोलने का निर्णय लिया।

सिसोदिया ने ट्वीट में एक खबर को भी साझा किया है, जिसमें कहा गया कि आईएएस अधिकारी को अपने कुत्ते के साथ टहलने के लिए त्यागराज स्टेडियम खिलाड़यिों के लिए शाम सात बजे बंद कर दिया जाता है। सरकार ने तत्काल इस खबर का संज्ञान लिया और स्टेडियम के समय को खिलाड़ियों के लिए बढ़ा दिया। यहां के त्यागराज स्टेडियम में ट्रेनिंग करने वाले ऐथलीट और कोच पिछले कुछ महीनों से परेशान थे। उनका आरोप था कि शाम 7 बजे से पहले उनको ट्रेनिंग खत्म कर के स्टेडियम खाली करने को कह दिया जाता है, जिससे उनकी प्रैक्टिस पर असर पड़ रहा था।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जयपुर से रहा है विशेष रिश्ता : व्रत में ना गाने का नियम भी तोड़ा था राजस्थान की जनता की भलाई के लिए
जयपुर। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश स्तब्ध एवं शोक में है लेकिन राजस्थान के लोगों को उनके निधन से सदमा और पीड़ा बेहद है कारण की राजस्थान खासकर जयपुर से उनका विशेष रिश्ता रहा है। 1987 में जब राजस्थान में भीषण अकाल पड़ा और तत्कालीन सरकार के पास अकाल का मुकाबला करने के लिए रूपयों की कमी महसूस हुई तो सरकार के मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने सुर संगम संस्था के अध्यक्ष के सी मालू से स्वर कोकिला का जयपुर में अकाल पीड़ितों की सहायता के लिए चैरिटी कार्यक्रम कराने के लिए आमंत्रित करने को कहा। उस समय लता दीदी फिल्मों के गानों को लेकर बेहद व्यस्त थी लेकिन जब राजस्थान सरकार और के सी मालू ने उन्हें राजस्थान में भीषण अकाल के बारे में बताया तो वे तुरंत जयपुर में आने और अकाल पीड़ित राजस्थान की जनता के लिए अपने गीतो का कार्यक्रम देने के लिए राजी हो गई। लता दीदी अपने वायदे के मुताबिक जयपुर पहुंची और एसएमएस स्टेडियम में चालीस हजार दर्शकों से भी अधिक लोगों की मौजूदगी में अपने गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने टिकट खरीदकर एक उदाहरण भी पेश किया। फिल्म वितरक राज बंसल भी उस कार्यक्रम में बतौर वोलेंटियर व्यवस्था बनाने में शामिल थे। वे बताते है कि लता दीदी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत ऐ मेरे वतन के लोगों से जैसे ही की तो पूरा एसएमएस स्टेडियम उनके स्वागत में खड़ा हो गया और तालियों की करतल ध्वनि से स्टेडियम गूंज उठा। लता मंगेशकर ने 26 बेहद सुरीले गीत गाएं और राजस्थान की जनता का दिल जीत लिया।

उन्होंने कार्यक्रम का समापन अजीब दास्तां है ये, कहा शुरू कहा खत्म से किया, जबकि आएगा आने वाला और मेरा साया साथ होगा जैसे सदाबहार नगमे भी गाए। उनके साथ मोहमद अजीज एवं उनकी बहन उषा मंगेशकर ने भी गीतों में उनका साथ दिया। लता दीदी ने जनता की डिमांड पर राजस्थानी भाषा में थांये काजलिया गीत नितिन मुकेश के साथ युगल रूप में सुनाया। और  वापस जयपुर आने का वायदा भी किया। उस कार्यक्रम से प्राप्त एक करोड़ एक लाख का चेक लता दीदी ने मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी को अकाल पीड़ितों की सहायता के लिए भेट किया। बंसल बताते है कि उन दिनों लोग सिगरेट खुले आम पिया करते थे स्टेडियम में उस कार्यक्रम के दौरान जब लोग सिगरेट पी रहे थे तो उस धुआं से लता दीदी सहज होकर गा नही पा रही थी जब उन्होंने सिगरेट ना पीने की अपील जनता से की तो सभी ने अपनी सिगरेटे बुझा दी। बंसल कहते है की उस दिन लता दीदी का व्रत था वे अमूमन व्रत के दिन गीत नहीं गाती थी लेकिन राजस्थान की अकाल पीड़ित जनता की भलाई के लिए ना केवल उन्होंने अपना नियम तोड़ा बल्कि जयपुर की उस तारीख को इतिहास में दर्ज कर दिया।

जयपुर स्थित चौंप में बन रहे स्टेडियम का शिलान्यास, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया वर्चुअल शिलान्यास, PINKCITY में बनने जा रहा है दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
जयपुर: राजधानी जयपुर में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को स्टेडियम का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस दौरान बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह भी वर्चुअली जुड़े। शिलान्यास समारोह से पहले आरसीए के पदाधिकारियों ने क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन किया। यह स्टेडियम जयपुर स्थित दिल्ली बाईपास पर चौंप में बन रहा है।

गहलोत में इस अवसर पर कहा कि आज का दिन राजस्थान क्रिकेट के लिए स्वर्णिम अवसर है। आरसीए के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर में आरसीए का अपना स्टेडियम का सपना देखा था ,जिसे आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत पूरा करने जा रहे हैं । राजस्थान में प्रोफेशनल क्रिकेट का माहौल बन रहा है। जयपुर में एसएमएस स्टेडियम के बाद जोधपुर बरकतुल्ला स्टेडियम और उदयपुर में भी स्टेडियम बन रहा है। इसके साथ ही चौंप में भी स्टेडियम बन रहा है। दुनिया के 10 में से 7 बड़े स्टेडियम भारत में हैं और राजस्थान के का ये स्टेडियम तीसरे स्थान पर होगा। ये राजस्थान के खिलाड़ी और प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है। दीपक चाहर, महिपाल, राहुल चाहर, खलील अहमद और अब रवि बिश्नोई का भारतीय टीम में होना बड़ी उपलब्धि है। ऐसी उम्मीद है कि अब राजस्थान को बीसीसीआई इग्नोर नहीं होने देगा। आईपीएल मैचों में राजस्थान को प्रिफरेंस दीजिए। राजस्थान को यदि मैच देंगे तो राजस्थान के साथ न्याय होगा। भारत-न्यूजीलैंड के मैच में जाने का उन्हें मौका मिला जहां अच्छा प्रबंधन था। आगे भी उम्मीद है कि मैच का आयोजन होता है तो राजस्थान सरकार की तरफ से भी बीसीसीआई को पूरा सहयोग मिलेगा।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि पिछले दस साल में काफी संसाधनों का विकास हुआ है। बीसीसीआई आज दुनिया में लीडिंग क्रिकेट बोर्ड है। मैंने काफी दिन जयपुर में बिताए हैं। भले ही जूनियर क्रिकेट या रणजी की बात की जाए यहां का एसएमएस स्टेडियम बेहतरीन है, लेकिन अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बना रहे हैं यह खुशी की बात है। मुझे इस बात की कुछ निराशा है कि मेरा कोलकाता का स्टेडियम अब पिछले पायदान पर आएगा। पहले अहमदाबाद और जयपुर का स्टेडियम होगा, लेकिन यह बहुत खुशी की बात है की भारत के दो स्टेडियम दुनिया की सूची में हैं। बहुत सारे खिलाड़ी राजस्थान से देश के लिए खेल रहे हैं। उम्मीद है आगे भी खेलेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। आज एक ऐतिहासिक दिन है कि वेस्टइंडीज और इंडिया अंडर 19 का वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि अब तक बड़े-बड़े आयोजन कराने के बाद भी किराए के घर में रह रहे थे, अब आरसीए का खुद का घर तैयार हो रहा है।

आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। यह भारत का दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा। इसमें एक साथ 75 हजार दर्शक बैठ सकेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, आरसीए उपाध्यक्ष अमीन पठान, सचिव महेंद्र शर्मा सहित कई अधिकारी भी शामिल हुए।