France Civilian Evacuation Operation Bordeaux - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर
पेरिस। फ्रांस और स्पेन के जंगलों में लगी भीषण आग के बेकाबू होने के बाद आपात स्थिति पैदा हो गयी है। दोनों देशों के प्रभावित इलाकों से तीन लाख से अधिक स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। फ्रांस में शांति काल के दौरान चलाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा नागरिक निकासी अभियान बन गया है। इस बीच, पूर्वी स्पेन में आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम स्थित बोर्डो शहर के आसपास के जंगलों में आग बेहद भयानक रूप ले चुकी है, जिससे अकेले इस क्षेत्र में जबरदस्त तबाही हुई है।

प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, बोर्डो और आसपास के गांवों से लगभग 2,20,000 लोगों को निकाला गया है। एहतियात के तौर पर बोर्डो से स्पेनिश सीमा को जोड़ने वाले मुख्य ए-63 राजमार्ग का 60 किलोमीटर हिस्सा यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। फ्रांसिसी दमकल विभाग के अनुसार, इस आग ने दुर्लभ 'पायरो-क्यूमुलोनिम्बस' बादलों का रूप ले लिया है, जिससे पैदा हुई बवंडर जैसी हवाएं इसे और अधिक अप्रत्याशित तथा अनियंत्रित बना रही हैं।

दूसरी ओर, स्पेन में भी स्थितियां लगातार बिगड़ रही हैं। स्पेनिश गृह मंत्रालय के अनुसार, राजधानी मैड्रिड के पश्चिमी गांवों और टोलेडो के आसपास के क्षेत्रों से 70,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। आग की तेजी को देखते हुए अधिकारियों ने मैड्रिड के पास नये इलाकों को खाली करने के आदेश दिये हैं और चेतावनी जारी की है कि आने वाली रात राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

विस्थापित हुए हजारों परिवार और पर्यटक प्रदर्शनी हॉलों तथा जिम्नेजियम में बनाये गये आपातकालीन शिविरों में रहने को मजबूर हैं। सैकड़ों दमकलकर्मी पानी फेंकने वाले विमानों की मदद से आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग बेकाबू बनी हुई है।