food processing sector in rajasthan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर मंथन
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को सचिवालय में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव ए.पी. दास जोशी की मौजूदगी में राजस्थान के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के विकास को लेकर हितधारकों के साथ परामर्श बैठक की। बैठक में राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को गति देने, नए निवेश आकर्षित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, कृषि उत्पादों में वैल्यू एडिशन को मजबूत करने तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उद्योग जगत, एमएसएमई, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थानों, वित्तीय संस्थाओं तथा अन्य संबंधित हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र के तेज़ विकास के लिए अपने सुझाव साझा किए। मुख्य सचिव ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास से किसानों की आय बढ़ाने, कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से इस क्षेत्र में निवेश बढ़ाने तथा राजस्थान को फूड प्रोसेसिंग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।