social security and financial assistance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेशभर से जुटेंगे लाइसेंस्ड गाइड, कल्याण बोर्ड गठन समेत सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
जयपुर। वर्षों से लंबित मांगों को लेकर राजस्थान के लाइसेंस्ड पर्यटक गाइड अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। राजस्थान लाइसेंस्ड पर्यटक गाइड संघर्ष समिति के आह्वान पर 28 जुलाई को प्रदेशभर के लाइसेंसधारी गाइड जयपुर के शहीद स्मारक पर विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ लाइसेंस्ड पर्यटक गाइड रवि शंकर धाभाई ने बताया कि पिछले चार वर्षों से राज्य और केंद्र सरकार को लगातार ज्ञापन देने तथा कई दौर की वार्ताओं के बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ।

आंदोलन की प्रमुख मांग राजस्थान पर्यटक गाइड्स कल्याण बोर्ड का गठन है। इसके अलावा ऑफ-सीजन आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा, पेंशन, परिवार सुरक्षा, कौशल उन्नयन, रोजगार सुरक्षा और आरटीडीसी होटलों में रियायती आवास जैसी सुविधाएं लागू करने की मांग की जाएगी। संघर्ष समिति ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।