AAP Protests E20 Fuel Policy India - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान तेज करने का ऐलान किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी की ओर से एक अगस्त को यहाँ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20' का आयोजन किया जायेगा जिसमें देशभर से लोग प्रत्यक्ष और ऑनलाइन दोंनों माध्यमों से जुड़ सकेंगे। कार्यक्रम में ई-20 के मुद्दे में रुचि रखने वाले विशेषज्ञों, वाहन मालिकों और इससे प्रभावित लोगों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जायेगा। इसके साथ ही ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जायेगी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में टाउनहॉल में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने बताया कि दिल्ली और आसपास के शहरों से आने वाले लोग कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचकर कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा ले सकते हैं, जबकि देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग ऑनलाइन जुड़ सकेंगे। ऑनलाइन जुड़ने के लिए 8588833212 नंबर पर शुक्रवार तक व्हाट्सऐप करने को कहा गया है। इसके बाद प्रतिभागियों को एक लिंक भेजा जायेगा, जिसके जरिए वे शनिवार को कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ सकेंगे।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस मुद्दे को लेकर परेशान हैं और वाहन मालिकों की ओर से माइलेज तथा वाहनों पर प्रतिकूल असर की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह युवाओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठायी और सरकार को पीछे हटने के लिए मजबूर किया, उसी तरह ई-20 के मुद्दे पर भी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि ई-20 से जुड़े सभी पक्षों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं और सुझावों को सामने रखा जायेगा।

उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे युवाओं की एकजुटता का परिणाम बताते हुए कहा कि देश के युवाओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठायी और सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब इसी तरह ई-20 के मुद्दे पर भी लोगों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी होगी।