friend - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दोस्तों ने ही कराया अपने दोस्त का अपहरण : फिरौती के लिए बनाया प्लान, 2 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस थाना श्याम नगर, जयपुर दक्षिण की टीम ने एक चौंकाने वाले अपहरण और फिरौती के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवक का अपहरण उसके ही दोस्तों ने किया और 20 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई थी।

क्या है पूरा मामला

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा ने बताया कि अनिकेत सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 18 जुलाई की रात वह अपने दोस्त आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के बाद जब वह घर लौट रहा था तो दोस्त नदीम ने उससे कहा कि वह साहिल को साथ ले जाए और रास्ते में ड्रॉप कर दे।

जब अनिकेत और साहिल गाड़ी से अजमेर रोड स्थित शिवज्ञान हाइट्स के पास पहुंचे, तो साहिल ने बहाने से गाड़ी रुकवाई। गाड़ी अनलॉक होते ही चार नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी का दरवाजा खोल अनिकेत को पकड़ लिया, मारपीट की और उसकी सोने की चैन, रुद्राक्ष माला, सोने का कड़ा और पर्स लूट लिया।

इसके बाद अनिकेत को गाड़ी की पिछली सीट पर बंधक बनाकर उसे सीकर रोड पर दौलतपुरा टोल के पास ले जाया गया। वहां से बदमाशों ने साहिल के फोन से नदीम को कॉल किया और फिरौती के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग की। अनिकेत ने अपने एक और दोस्त अपुल को पैसे लाने के लिए बुलवाया, लेकिन अपुल ने समझदारी दिखाते हुए 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी।

किया गया खुलासा :

आरोपियों ने अनिकेत को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने पुलिस को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। थोड़ी दूर जाकर चाबी फेंक दी और भाग निकले।

बाद में अनिकेत ने पाया कि यह पूरा प्लान उसके ही दो दोस्तों साहिल और नदीम ने मिलकर रचा था। साहिल और नदीम ने खुद मैसेज कर साजिश स्वीकार की और माफी भी मांगी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई :

सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला योगेश चौधरी (RPS) के सुपरविजन में और श्याम नगर थानाधिकारी दलवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों साहिल खान और नदीम कुरेशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने स्पीकार किया कि व्यापार में नुकसान होने और भारी कर्ज चढ़ जाने के कारण उन्होंने इस साजिश को अंजाम दिया।

दो लाख रुपए लेकर दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस ने दबोचा
अजमेर। आरपीएससी द्वारा शुक्रवार को आयोजित सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी सम्मिलित हो गया। केन्द्र अधिकारियों द्वारा सन्देह व्यक्त करने पर पुलिस ने उसे दबोच कर सच उगलवा लिया। वह मुख्य परीक्षार्थी से 2 लाख रुपए लेकर परीक्षा में बैठा था।

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ग्राम पुनासा भीनमाल, जिला जालौर निवासी जालाराम (30) पुत्र भारूराम जाट है। जिसे पुलिस ने एचकेएच स्कूल वैशाली नगर, अजमेर में स्थित परीक्षा केन्द्र से पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर लिया है। उससे मामले में गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120बी एवं 3/6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अधुपाय) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसकी जांच अभय कमाण्ड सेन्टर की एडीशनल एसपी डॉ. प्रियन्का रघुवंशी कर रही हैं।

हस्ताक्षर-फोटो मेल नहीं खाया, आधार कार्ड में भी गड़बड़ी लगी

एचकेएच स्कूल की प्रधानाचार्य हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बी ब्लॉक पंचशील नगर निवासी सुश्री मधु गोयल पुत्री पूरणचन्द गोयल ने रिपोर्ट दी कि उनके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर ग्राम फागोतरा, जालौर निवासी ठाकराराम पुत्र माफाराम नाम के परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होना है। लेकिन आरपीएससी व परीक्षा सैल अजमेर द्वारा मिले इनपुट के आधार पर जांच की तो परीक्षार्थी के हस्ताक्षर पूर्ण रूप से गलत हैं। उसके हस्ताक्षर व फोटो दोनों ही मेल नहीं खा रहे हैं। उससे व्यक्तिगत जानकारी चाही गई, तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। न ही वह अपनी आईडी संबंधित कोई प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर पाया। मामले में पर्यवेक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक व परीक्षा के लिए बनाए गए उड़नदस्ते व अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय द्वारा जांच में गड़बड़ी पाई गई। ऐसे में उक्त परीक्षार्थी पर सन्देह हुआ है।

पुलिस को देख सच उगल दिया

पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर परीक्षार्थी से पूछताछ की तो आरोपी ने सच कबूल कर लिया। उसने तुरन्त बताया कि वह जालाराम जाट है, जबकि मुख्य परीक्षार्थी ठाकराराम है। वह उसका दोस्त है। इसलिए उसकी जगह परीक्षा देने के लिए बैठ गया। उसके सच्चाई बताते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

दो लाख लेकर परीक्षा में बैठा

उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि परीक्षार्थी ठाकराराम उसका अच्छा दोस्त है। उसकी इस बार तैयारी अच्छी नहीं हो पाई थी। इसलिए वह उसकी एवज में परीक्षा में बैठने को राजी हो गया। इतना ही नहीं, उसने परीक्षा देने के लिए उससे दो लाख रुपए भी लिए हैं।

एएसआई ने किया 10 साल विवाहित का शोषण, सस्पेंड
उदयपुर। बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी थाने के एएसआई पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दस साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। बांसवाड़ा एसपी ने आरोपी एएसआई को सस्पेंड करते हुए इसकी जांच कुशलगढ़ सीओ को सौंपी है।

पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि शादी का झांसा देकर आनंदपुरी थाने का एएसआई अरविंद पाटीदार  10 साल से दुष्कर्म कर रहा था। उसने साथी प्रकाश पाटीदार निवासी रैयाणा के साथ भी संबंध बनवाए। आरोपी एएसआई और शिक्षक शादीशुदा है। वर्ष 2011 में महिला और उसके पति के बीच मकान बनाने को लेकर विवाद हुआ था। महिला चौकी गई, जहां उसकी मुलाकात अरविंद से हुई। जांच के बहाने वह उसके घर गया। वहां चाय पीते हुए चक्कर आने से गिरी पीड़िता के साथ अरविंद ने दुष्कर्म किया।

पति  कुवैत से 4 साल पहले ही लौटा:  पीड़िता ने बताया कि पति कुवैत से चार साल पहले ही लौटा है। आरोपी शिक्षक मित्र प्रकाश पाटीदार के साथ उसे घुमाने भी ले गया, जहां होटल में दोनों ने उसके साथ संबंध बनाए।आरोपी शिक्षक आनंदपुरी के सरकारी स्कूल में कार्यरत है।

तलाक की नौबत:  वर्ष 2020 में महिला और उसके पति ने रजामंदी के आधार पर अदालत में तलाक के लिए फाइल लगाई थी। दोनों के एक 16 साल का बेटा और 14 साल की बेटी है।

मंत्री जी की करतूत: शिक्षा मंत्री डोटासरा ने अपने ही रिटायर्ड समधी को दिया भर्ती प्रकोष्ठ का सलाहकार बनने का न्योता
जयपुर। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा अब एक और नए विवाद में घिर गए है। डोटासरा ने अपने रिटायर समधी को ही भर्ती प्रकोष्ठ सलाहकार बनने का न्योता दिया है। प्रदेश में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद में भर्ती प्रकोष्ठ के लिए सलाहकार के पद पर लायक सिर्फ गोविंद सिंह डोटासरा के बेटे के ससुर ही नजर आते है। सलाहकार पद के लिए जो विज्ञप्ति जारी की गई है वो सिर्फ डोटासरा के समधी रमेश कुमार पूनिया के लिए निकाली गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शिक्षक संगठनों ने आरोप लगाया था कि डोटासरा ने खुद के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत अपने समधी को गलत तरह से पद्दोन्नत करवाया। शिक्षकों का आरोप था कि डोटासरा ने अपने समधी रमेश पूनिया को उप निदेशक पद पर पद्दोन्नत करवाने के लिए शिक्षा विभाग की डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक दो दिन पहले ही करवा दिया। शिक्षामंत्री के प्रभाव के कारण शिक्षा विभाग ने 28 और 29 जुलाई को होने वाली डीपीसी की बैठक की तारीख दो दिन पहले 26 जुलाई को करने का प्रस्ताव राज्य लोकसेवा आयोग में भेजा था। आयोग ने भी दो दिन पहले का समय देते हुए पूनिया को पद्दोन्नत करने की प्रक्रिया पूरी करवा दी।

वहीं, आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 परिणाम मामले में भी डोटासरा चौतरफा घिर गए थे। डोटासरा पर राजनीतिक पद का लाभ उठाते हुए अपने समधि के बेटे और बेटी को परीक्षा में अच्छे अंक दिलवाने का आरोप लगा था। इसे लेकर अजमेर के एडवोकेट देवेंद्र सिंह शेखावत ने डोटासरा, उनके समधि और बेटे-बेटी के खिलाफ न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था। इस इस्तगासे में विभिन्न धाराओं के तहत आरोप बनने की बात कहते हुए वास्तविक लाभार्थी को लाभ दिलवाने की गुहार लगाई गई थी।