advisor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बंगलादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस बनें अंतरिम सरकार के सलाहकार
ढाका। बंगलादेश के छात्र संगठन नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का सलाहकार बनाने की वकालत कर रहे हैं।छात्र संगठन के मुख्य प्रवक्ताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने अपने वीडियो संदेश में यह बात कही। समाचार पोर्टल प्रोथोम एलो की रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिम सरकार की रूपरेखा प्रस्तुत की जा रही है, जिसके प्रमुख डॉ. यूनुस होंगे। इस्लाम ने कहा कि छात्रों और लोगों के आह्वान पर डॉ. यूनुस बंगलादेश को बचाने की जिम्मेदारी लेने के लिए सहमत हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों और नागरिकों द्वारा समर्थित सरकार के अलावा किसी अन्य प्रकार की सरकार का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए सभी लोगों को राष्ट्रीय नायक घोषित किया गया है।

बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन राजधानी ढाका में सरकारी निवास छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चली गयी। इस बीच सेना ने अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और भारत के अगरतला के लिए उड़ान भरी है। एजेंस फ्रांस प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हसीना ब्रिटेन में शरण मांग रही थी।

बंगलादेश की राजधानी ढाका समेत देश के अन्य शहरों में स्थानीय समयानुसार 18 बजे से आगामी आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया है। पूरे देश में तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री के सलाहकार को विधानसभा अध्यक्ष ने सदन से बाहर निकाला, मार्शल लेकर गए संयम लोढ़ा को सदन से बाहर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार एवं निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा को  विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने मंगलवार को सदन से बाहर निकाला। जोशी के निर्देश पर मार्शल लोढ़ा को सदन से पकड़कर बाहर ले गए।

हुआ यूं कि सदन में ध्यानाकर्षण के जरिए संयम लोढ़ा ने सिरोही जिले के बरलूट थाना में निर्दोष नागरिक को हत्या के झूठे मामले में फंसाने में लिप्त दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने और पीड़ित को मुआवजा दिलवाने का मामला उठाते हुए वेल में आ गए और टेबल बजाने लगे। लोढ़ा को समझाने बलवान पूनिया और गिरधारी लाल भी वेल में आए, लेकिन लोढ़ा नही माने। इस पर नाराजगी जताते हुए स्पीकर ने लोढ़ा से वापस सीट पर जाने को कहा, लेकिन लोढ़ा नहीं माने तो जोशी ने मार्शल को लोढ़ा को बाहर निकालने के निर्देश दिए तो मार्शल अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ लोढ़ा को बाहर लेकर गए। इसके बाद मामला शांत हुआ।

सदन में नोंकझोंक: आप सलाहकार पद से इस्तीफा दे दीजिए : राठौड़, आदेश हो तो फिर इस्तीफा दूं: संयम लोढ़ा
जयपुर। राज्य विधानसभा में बुधवार को बजट पर बहस के सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के बीच नोंकझोंक भी हुई। उपनेता राजेंद्र राठौड़ के कांग्रेस पर 5 करोड़ रुपए चंदा देने वाली कंपनी पर पेनल्टी नहीं लगाने के आरोप पर संयम लोढ़ा ने जवाब  देते हुए कहा कि कंपनी से जुड़े जितने भी काम हुए वे सब भाजपा सरकार के दौरान हुए। इस दौरान लोढ़ा व राठौड़ में तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक रोहित बोहरा भी इस विवाद में कूदे तो सभापति ने उनको संयमित रहने की सलाह दे डाली।

कटारिया-राठौड़ ने लोढ़ा पर ली चुटकी
नेता प्रतिपक्ष  कटारिया और उप नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने लोढ़ा पर चुटकी लेते हुए कहा कि आपके सपनों का क्या हुआ मेरे प्रिय मित्र। इस पर संयम लोढ़ा ने जवाब में कहा आपके आशीर्वाद से मैं सदन में खड़ा होकर बोल रहा हूँ, यही मेरा सपनाहै । कटारिया ने कहा मुख्यमंत्री को ज़रूरत पड़ रही है नौ सलाहकारों की। लोढ़ा ने कहा गहलोत को कोई सलाहकारों की जरूरत पड़ती है क्या? इस पर राठौड़ ने कहा आप सलाहकार पद से दे दीजिए इस्तीफ़ा। लोढ़ा ने दिया राठौड़ को जवाब बोले पहले सलाहकार पद के आदेश हो, तो फिर इस्तीफा दूं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि  भाजपा के नेता दावे कर रहे थे कि मंत्रिमंडल पुनर्गठन होगा तो सरकार गिर जाएगी, लेकिन मंत्रिमंडल पुनर्गठन भी हो गया राजनीतिक नियुक्तियां हो गई, विपक्ष के नेता के सारे सपने धरे रह गए।

मदन दिलावर व बीडी कल्ला में नोकझोंक
बहस के दौरान मदन दिलावर व बीडी कल्ला में नोकझोंक भी हुई।सभापति ने कहा जितना समय दिया गया है, उतनी ही देर बोलने दिया जाएगा। दिलावर ने कहा इनको भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है। दिलावर ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये कपूत बेटे हैं, बुजुर्गों का भी सम्मान नहीं करते। अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते। इस पर मंत्री बीडी कल्ला ने आपत्ति की।कल्ला ने कहा हम माता-पिता का सम्मान करने वाले हैं, तो मदन दिलावर ने कहा यह क्या सम्मान करेंगे। इनको तो भारत माता की जय बोलने में भी शर्म आती है। सभापति ने मदन दिलावर को रोककर संयम लोढ़ा का नाम पुकारा।

ऊषा शर्मा बनीं राजस्थान की मुख्य सचिव, निरंजन आर्य बनें मुख्यमंत्री के सलाहकार
जयपुर। ख़बर राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी है। एक तरफ मुख्य सचिव पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है कि प्रदेश की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा होंगी। निरंजन आर्य के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद ऊषा शर्मा को मुख्यसचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरंजन आर्य को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सलाहकार बनाया गया है। ऊषा शर्मा प्रदेश में दूसरी महिला मुख्यसचिव बनी हैं। कार्मिक विभाग ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए है। करीब 13 साल बाद फिर प्रदेश को महिला मुख्य सचिव मिली है। ऊषा शर्मा 1985 बैच की IAS हैं। 2009 में कुशल सिंह सीएस बनी थीं।

उल्लेखनिय है कि केन्द्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस ऊषा शर्मा की सेवाएं राजस्थान सरकार को सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद शर्मा का प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनना लगभग तय माना जा रहा था। हालांकि कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है। वहीं, निरंजन आर्य का कार्यकाल सोमवार दोपहर को समाप्त हो रहा है। राज्य सरकार ने मौजूदा मुख्य सचिव निरंजन आर्य को एक्सटेंशन देने की केन्द्र से अनुमति मांगी थी। ऐसे में चर्चा थी कि आर्य को कुछ महीने के लिए एक्सटेंशन मिल सकता है। वहीं, रविवार दोपहर केन्द्र से ऊषा शर्मा को रिलीव करने के आदेश सामने आए। शर्मा अगर मुख्य सचिव बनी हैं राजस्थान में 13 साल बाद कोई दूसरी महिला सीएस बनी हैं।

ACB की कार्रवाई : जयपुर नगर निगम ग्रेटर का वित्तीय सलाहकार दो दलालों के साथ एसीबी की गिरफ्त में, 27 लाख रुपए बरामद
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी की टीम ने शनिवार सुबह जयपुर नगर निगम ग्रेटर में बड़ी कार्रवाई कर नगर निगम ग्रेटर के वित्तीय सलाहकार और दो दलालों को दबोचा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई एसीबी के एएसपी बजरंग सिंह शेखावत ने की है जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने वित्तीय सलाहकार अचलेश्वर मीणा और दलाल धन कुमार जैन और अनिल अग्रवाल को रिश्वत लेते हुए दबोचा है। जांच के अनुसार घूस की रकम नगर निगम ग्रेटर इलाके में किए जा रहे टेंडरों के कार्यो के निरीक्षण, माप और बिलों के भुगतान करने की एवज में मांगी थी। एसीबी की टीम ने इन सभी के कब्जे से कुल 27 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई तकनीकी टीम की मदद से की है। एसीबी काफी समय से इन आरोपियों पर नजर रखे हुए थी।

सीएम सलाहकार दानिश अबरार का ब्यूरोक्रेसी से नाराजगी पर गहलोत को पत्र: बिजनेस मीट के विरोध में काले झंडे दिखाने की चेतावनी
जयपुर। सवाई माधोपुर में 5 जनवरी को रीको के बिजनेस मीट आयोजन के आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और स्थानीय विधायकों के नाम नहीं लिखने पर सीएम सलाहकार दानिश अबरार ने मुख्यमंत्री को नाराजगी भरा पत्र लिखा है। अबरार ने ब्यूरोक्रेसी के हावी होने पर नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है। विधायक दानिश अबरार ने कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि बिजनेस मीट के आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत का नाम नहीं लिखा गया। आमंत्रण पत्र में जिले के किसी प्रतिनिधि का भी नाम नहीं है। इस पत्र से ऐसा लगता है कि ब्यूरोक्रेसी जनप्रतिनिधियों पर हावी होना चाहती है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया, मंत्री और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा होने से गलत राजनीतिक संदेश जाता है। इस उपेक्षा के विरोध में हम कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए काले झंडे दिखाएंगे। दानिश अबरार ने कहां है कि यह शिकायती पत्र नहीं केवल सूचना पत्र है कि हम मुख्यमंत्री मंत्री और जनप्रतिनिधियों की विभागीय अधिकारियों के माध्यम से उपेक्षा बर्दाश्त नहीं कर सकते।

सीएम सलाहकार नियुक्ति मामला : सीएम बोले: हमें भी कानून पता, विपक्ष और मीडिया बेवजह मुद्दा बना रहे
जयपुर। सीएम सलाहकार नियुक्ति पर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विपक्ष के आरोपों और मीडिया की खबरों पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि आरोप लगाने वाले अगर थोड़ी गहराई में जाते तो उन्हें सारी बात समझ में आ जाती। हम सरकार चला रहें तो हमें भी तो कुछ जानकारी होगी। मीडिया का एक वर्ग और विपक्ष के लोग इसे बिना मतलब का मुद्दा बना रहे हैं। हमें भी पता है कि सलाहकार या संसदीय सचिव के मामले में कोर्ट से क्या निर्देश आ रखे हैं और उनमें क्या हुआ है। हमने इन नियुक्ति को लेकर अलग से वेतन भत्ते या सुविधाओं को लेकर कोई आदेश नहीं निकाला है। हम उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा या सुविधाएं देते तो जनहित में ये खबरें जारी हो सकती हैं। विपक्ष ऐसे माहौल बना रहा है, जैसे कोई जुर्म कर दिया हो। मैं चाहे कितने भी सलाहकार रखूं, उससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। यदि कोई सलाहकार जनता के बीच जाकर फीडबैक जुटाते हुए हमें सलाह देता है तो उसमें कुछ गलत नहीं है।

सीएम के बयान से साफ हो गया है कि सलाहकार नाममात्र के होंगे। उन्हें या संसदीय सचिवों को मंत्री का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। ये सामान्य विधायक से ज्यादा दूसरा काम करने में सक्षम नहीं होंगे। ये सरकारी गोपनीय सूचना की पत्रावली ना देख सकते, ना ही पत्रावली चला सकते, क्योंकि यह आॅफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 के खिलाफ है। अब सरकार संसदीय सचिवों की नियुक्तियों का दुस्साहस भी नहीं कर सकेगी, क्योंकि राज्यपाल ने मेरी मांग पर सरकार से जवाब मांगा है।
- राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष, विधानसभा

गुढ़ा की नाराजगी जायज: सभी को संतुष्ट करना संभव नहीं
राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के बयानों पर गहलोत ने कहा कि उनकी अपनी कोई नाराजगी हो सकती है, जो जायज भी है। उनकी अपेक्षाएं ज्यादा होंगी, लेकिन सभी को संतुष्ट कर पाना संभव नहीं हो पाता। गुढ़ा के मन में भी कुछ होगा तो वह धीरे-धीरे शांत होगा। मैं और डोटासरा उनसे बात करेंगे। कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।

सांसदों पर बोला हमला : मंत्री होने के बावजूद पैरवी नहीं करते
गहलोत ने कहा कि यहां से चार सांसद मंत्री बने बैठे हैं, लेकिन मोदी के सामने आवाज उठाने का साहस उनमें नहीं है। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल को राष्टÑीय परियोजना घोषित कराने की मोदी खुद घोषणा कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत पीएम से यह घोषणा भी राजस्थान के हित में पूरी नहीं करवा पाए, उन्हें मंत्री बने रहने का अधिकार है क्या। बेरोजगार युवाओं के लखनऊ कूच पर गहलोत ने कहा किपिछले तीन साल में हमने एक लाख से अधिक नौकरियां दी हैं। नौकरी चाहने वाले तो पढ़ाई कर रहे हैं, जो पढ़ाई नहीं कर रहे, वे यूनियन बनाकर दबाव बनाने में लगे हैं।

महंगाई बढ़ने के लिए भाजपा की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार
केन्द्र की गलत नीतियों से राज्यों को नुकसान, परिणाम पूरा देश भुगत रहा: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए दिल्ली में 12 दिसम्बर को महंगाई हटाओ रैली में राजस्थान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की। गहलोत और डोटासरा ने रविवार को पीसीसी में मीडिया से बातचीत में केन्द्र सरकार की नीतियों को संघवाद के खिलाफ बताया है।

राज्य मजबूत होंगे तो ही देश मजबूत होगा, राज्य सरकारें कर्जे में
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केन्द्र की गलत नीतियों के परिणाम पूरा देश भुगत रहा है। संघवाद के खिलाफ केन्द्र की कार्यशैली से राज्यों को कमजोर किया जा रहा है। राज्य सरकारें कर्जा लेकर काम चला रही हैं। राज्य मजबूत होंगे तो ही देश मजबूत होगा। अब तक एक्साइज ड्यूटी का पैसा सभी राज्यों के हिस्से में आता था, लेकिन अभी राज्यों को नुकसान हो रहा। लगाई गई स्पेशल और एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में भी राज्यों को हिस्सा नहीं दिया जा रहा। केन्द्र केवल अपना खजाना भरने में लगी है। पेट्रोल-डीजल की लगातार कीमतें बढ़ने से दूसरी चीजें भी महंगी होती हैं। अभी पांच राज्यों के चुनाव के कारण कीमतें रुकवा रखी हैं, लेकिन केन्द्र देश से एक साल तक कीमतें नहीं बढ़ने का वादा करे तो महंगाई पर अंकुश संभव है। कोरोनाकाल में हमारा 20 हजार करोड़ का राजस्व कम हुआ। केन्द्र सरकार वर्ष 2022 तक जीएसटी का पुनर्भरण कर रही थी, उसे 2027 तक आगे बढ़ाया जाए। राजस्थान के बकाया 5900 करोड़ का जीएसटी पुनर्भरण का भुगतान जल्दी हो।

पीएम केवल लच्छेदार भाषण दे रहे हैं
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि 12 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली महंगाई हटाओ रैली में राजस्थान से करीब 50 हजार कार्यकर्ता और लोग शामिल होंगे। केन्द्र सरकार महंगाई रोकने में विफल रही है। पीएम मोदी केवल लच्छेदार भाषण दे रहे हैं। गैस सब्सिडी खत्म कर दी। आम आदमी की थाली में दो वक्त की रोटी भी नहीं पहुंच रही। यूपीए सरकार में पेट्रोल 71 रुपए प्रति लीटर था जो अब 115 रुपए है। डीजल के उत्पाद शुल्क में 800 फीसदी बढ़ोतरी की है।

सीएम सलाहकार रामकेश मीणा ने फिर खोला पायलट के खिलाफ मोर्चा : पायलट ने आलाकमान को गुमराह किया,मैं आलाकमान को शिक़ायत करूंगा: रामकेश
जयपुर। मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए निर्दलीय रामकेश मीणा ने तो पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ गंभीर आरोप लगा फिर से मोर्चा खोल दिया। रामकेश ने आरोप लगाया कि पायलट ने आलाकमान को गुमराह किया। यहीं कारण है कि निर्दलीय व बसपा से आए विधायकों को तरजीह नहीं मिली।

रामकेश ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये भी आरोप लगाया कि पायलट ने ही आलाकमान को गुमराह करके हमारे टिकट कटवाएं थे। इसके चलते ही हमारे साथी बसपा व निर्दलीय जीतकर आए। अगर टिकट वितरण के समय कमान अगर पूरी तरह से गहलोत के पास होती तो कांग्रेस की 150 सीटें आती। हमने गहलोत सरकार को बचाने का काम किया, यहीं कारण रहा कि निर्दलीय मंत्री बनने पर पायलट ने राइडर लगवा दिया। पायलट ने दिल्ली में लगातार हमें रोकने का काम किया।

रामकेश ने कहा कि मैं आलाकमान से मिलकर बात रखूंगा तथा ये भी कहूंगा कि भविष्य में पायलट को आगे रखकर चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी तो इससे बुरी बात कांग्रेस के लिए कोई नहीं होगी। पायलट ने कांगेस सरकार गिराने के लिए गदर मचाया था, हम नहीं होते तो सरकार गिर जाती। रामकेश मीणा की इस प्रतिक्रिया से आपसी सुलह खटाई में पड़ती नजर आ रही हैं।

मंत्री जी की करतूत: शिक्षा मंत्री डोटासरा ने अपने ही रिटायर्ड समधी को दिया भर्ती प्रकोष्ठ का सलाहकार बनने का न्योता
जयपुर। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा अब एक और नए विवाद में घिर गए है। डोटासरा ने अपने रिटायर समधी को ही भर्ती प्रकोष्ठ सलाहकार बनने का न्योता दिया है। प्रदेश में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद में भर्ती प्रकोष्ठ के लिए सलाहकार के पद पर लायक सिर्फ गोविंद सिंह डोटासरा के बेटे के ससुर ही नजर आते है। सलाहकार पद के लिए जो विज्ञप्ति जारी की गई है वो सिर्फ डोटासरा के समधी रमेश कुमार पूनिया के लिए निकाली गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शिक्षक संगठनों ने आरोप लगाया था कि डोटासरा ने खुद के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत अपने समधी को गलत तरह से पद्दोन्नत करवाया। शिक्षकों का आरोप था कि डोटासरा ने अपने समधी रमेश पूनिया को उप निदेशक पद पर पद्दोन्नत करवाने के लिए शिक्षा विभाग की डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक दो दिन पहले ही करवा दिया। शिक्षामंत्री के प्रभाव के कारण शिक्षा विभाग ने 28 और 29 जुलाई को होने वाली डीपीसी की बैठक की तारीख दो दिन पहले 26 जुलाई को करने का प्रस्ताव राज्य लोकसेवा आयोग में भेजा था। आयोग ने भी दो दिन पहले का समय देते हुए पूनिया को पद्दोन्नत करने की प्रक्रिया पूरी करवा दी।

वहीं, आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 परिणाम मामले में भी डोटासरा चौतरफा घिर गए थे। डोटासरा पर राजनीतिक पद का लाभ उठाते हुए अपने समधि के बेटे और बेटी को परीक्षा में अच्छे अंक दिलवाने का आरोप लगा था। इसे लेकर अजमेर के एडवोकेट देवेंद्र सिंह शेखावत ने डोटासरा, उनके समधि और बेटे-बेटी के खिलाफ न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था। इस इस्तगासे में विभिन्न धाराओं के तहत आरोप बनने की बात कहते हुए वास्तविक लाभार्थी को लाभ दिलवाने की गुहार लगाई गई थी।