recorded - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में फिर लाल होने लगा सूर्य
जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर से सूर्य लाल होने लगा है। तेज धूप और कुछ हिस्सों में लू चलने से गर्मी ने तेवर दिखाए। गंगानगर में दिन का तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो राज्य में सर्वाधिक रहा। धौलपुर, बीकानेर, जैसलमेर और टोंक में दिन का तापमान अधिक रहने से लोग परेशान रहे। फतेहपुर शेखावाटी में बीती रात तेज बारिश और अंधड़ से पेड़ और बिजली के पोल गिर गए और कई जगह जलभराव की स्थिति हो गई।

अलवर शहर में बीती रात मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मार्बल की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे काफी नुकसान हुआ। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 39.8 से बढ़कर 42 और रात का तापमान 30.5 से बढ़कर 31 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

कैसा रहेगा मौसम
राज्य में आगामी चार-पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। भरतपुर संभाग के जिलों में 30 मई को छिटपुट स्थानों पर हल्के से मध्यम मेघगर्जन की संभावना है।

छेड़छाड़ से तंग आकर बालिका ने खाया जहर अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किए बयान
नसीराबाद(अजमेर)। सिटी थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय स्कूली बालिका को पिछले एक साल से परेशान और छेड़छाड़ करने का संगीन मामला सामने आया है। इससे तंग आकर बालिका ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़िता के दादा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोस्को में मामला दर्ज किया है।

पीड़िता के दादा ने रिपोर्ट दी कि उसकी पोती शहर की एक स्कूल में अध्ययन कर रही है, जिसकी उम्र 12 वर्ष है। आरोपी छोटी बाजारी निवासी साहिल पुत्र देवप्रकाश उर्फ  बंटी उसकी पोती को बहला-फुसलाकर अपहरण करने की कोशिश कर रहा है और करीब एक वर्ष से स्कूल जाते समय उसे परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोपी के पिता से तीन-चार बार इसकी शिकायत की लेकिन कोई असर नहीं हुआ। आरोपी से तंग आकर 6 मई को उसकी पोती ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसका चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

इस सप्ताह नहीं मिलेगी गर्मी, लू से राहत
जयपुर। तेज लू और धूप ने दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। शाम ढलने के बाद भी प्रदेश के अनेक हिस्सों में लू का अहसास बना रहा। बाड़मेर में रविवार को सबसे अधिक दिन का तापमान 46.3 डिग्री दर्ज हुआ। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 43 डिग्री को पार कर गया। जयपुर में दिन का तापमान 42.6 और रात का तापमन 28.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह गर्मी और लू से राहत नहीं मिलेगी।

यहां चले लू के थपेड़े
राज्य के अनेक शहरों में सुबह से ही सूर्य ने आग उगलना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ ही तेज लू और धूप के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, धौलपुर, नागौर में लू का असर रहने से लोग परेशान रहे।

यहां चलेगी लू
मौसम विभाग के अनुसार नौ मई को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, धौलपुर, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, चूरू में लू का यलो अलर्ट। दस मई को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, टोंक, करौली, सवाई माधोपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और चूरू में लू-धूप का यलो अलर्ट। 11 मई को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, टोंक, करौली, सवाई माधोपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और चूरू में तेज धूप और लू का यलो अलर्ट।

प्रदेश में गर्मी का सितम जारी
जयपुर। प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। इसके चलते अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया। रात जयपुर में इस सीजन की 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही। तीन शहरों का पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा] जिनमें धौलपुर 44.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं चूरू में 44 डिग्री और करौली में 44.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी दिन का तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र ने सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर समेत उत्तर-पश्चिमी बेल्ट में धूलभरी आंधी चलने की फिर चेतावनी जारी की है। इन एरिया में मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवा चलने और कहीं-कहीं हल्के बादल छाने का अलर्ट जारी किया है।

कहां कितना रहा तापमान

अजमेर में अधिकतम तापमान 41.1, डबोक 40.4, बाड़मेर 42.9, जैसलमेर 42, जोधपुर 41.6, बीकानेर 42.6 और गंगानगर में 43.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल
जयपुर। प्रदेश में इन दिनों गर्मी का सितम जारी है। साथ ही लू के थपेड़ों से भी लोग बेहाल है। अधिकांश जिलों में गर्म हवाओं के चलने के साथ ही तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में मार्च महीने के अंत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए। मई और जून महीने में गर्मी नए रिकॉर्ड बना सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन तक गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है और तापमान में और बढ़ोतरी होने के साथ ही अगले दो दिन लू के थपेड़ें प्रदेश के अधिकांश जिलों में लोगों को परेशान करेंगे।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान धौलपुर में 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। करौली में 43 डिग्री, टोंक और बांसवाड़ा में 42.7 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। इसके साथ ही बाड़मेर में 42.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में भी तेज गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। यहां दिन का तापमान 40.3 डिग्री और बीती रात न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया।

क्यों समय से पहले पड़ रही है तेज गर्मी
इस बार समय से पहले गर्मी आने के पीछे बड़ा कारण मार्च में डिस्टरबेंस का कम होना है। दो बार ऐसी परिस्थितियां बनीं जब एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हुआ और राजस्थान, गुजरात क्षेत्र में दबाव की स्थिति बनी रही, जिसके चलते तापमान बढ़ा।

दो दिन तक अलर्ट
जयपुर मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में 2 दिन तक राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली और पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, करौली, धौलपुर, कोटा और बूंदी एरिया में गर्म हवाएं चल सकती है। दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की भी संभावना है।

कोहरा, गलन, शीतलहर : शीतलहर का यलो अलर्ट
जयपुर। राज्य में सर्दी ने कहर बरपा रखा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह बारह बजे तक कोहरा छाया रहा, दिनभर गलन और शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। माउण्ट आबू में लगातार सातवें दिन रात का पारा माइनस में दर्ज हुआ। आबू में बीती रात तापमान माइनस तीन डिग्री किया गया। इससे खेतों में बर्फ की परत जम गई और सर्दी ने बेहाल कर दिया। राज्य के अनेक हिस्सों में रात का तापमान चार डिग्री से नीचे दर्ज होने से खेतों में पाला गिर गया, जिससे सब्जी की फसल को नुकसान का अनुमान है। चूरू में तेज सर्दी के चलते एक वृद्ध की मौत हो गई। प्रदेश के अनेक हिस्सों में दोपहर बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए, लेकिन सर्दी से अधिक समय तक निजात नहीं मिल पाई। मौसम विभाग ने 16 जनवरी को राज्य के एक दर्जन से अधिक जिलों में कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में दिन का तापमान 16.5 और रात का तापमान 7.9 डिग्री दर्ज हुआ।

गुलाबी नगरी में शीतलहर और गलन ने किया बेहाल
राजधानी जयपुर में तेज शीतलहर, गलन ने लोगों को खासा परेशान कर दिया। सुबह करीब बारह बजे तक शहर और उपनगरों में कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे कई जगह दृश्यता बहुत कम हो गई। सर्दी से बचाव के लिए लोग दिनभर ऊनी कपड़ों से लदे रहे और अलाव जलाकर सर्दी को दूर करने का प्रयास किया।

तापमान कम रहने से खेतों में गिरा पाला
राज्य के सीकर में 2.8, फतेहपुर शेखावाटी 3.4, चित्तौड़गढ़ 4.8, उदयपुर 4.4, भीलवाड़ा 4.8 तापमान रहने से तेज शीतलहर से खेतों में पाला गिर गया। शीतलहर से लोगों को रात में चैन नहीं मिल पाया।

कहां कितना दर्ज हुआ रात का तापमान
अजमेर 9.1, बाड़मेर 8.9, बीकानेर 4.7, चूरू 5.8, जैसलमेर 8.0, जोधपुर 8.7, कोटा 7.6, श्रीगंगानगर 7.1, उदयपुर 4.4, भीलवाड़ा 4.8, टोंक 6.8, अलवर 5.2, सीकर 2.8, चित्तौड़गढ़ 4.8, करौली 5.4 और धौलपुर में 6.6 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ।

शीतलहर का यलो अलर्ट
अजमेर, करौली, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर में घना कोहरा और शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

शीतलहर-गलन ने छुड़ाई धूजणी, आज भी रहेगा शीतलहर का जोर
जयपुर। प्रदेश इन दिनों कोहरे और शीतलहर के साथ ही गलन भरी कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। बारिश और ओलावृष्टि का दौर खत्म होने के साथ ही अब पारे में लगातार गिरावट का दौर जारी होने से शीतलहर और गलन भरी सर्दी ने जनजीवन को काफी अस्त-व्यस्त किया हुआ है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा लगातार जमाव बिंदु के नीचे माइनस में दर्ज किया जा रहा है। बीती रात भी आबू में न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री दर्ज किया गया। इससे बर्फ  जमने के साथ ही फसलों को भी काफी नुकसान होने का अंदेशा हैं। जोबनेर में तीन, सीकर जिले में 3.5 और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति से प्रदेश में शीतलहर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है और दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ सकता है। हालांकि इसकी शुरुआत 13 जनवरी से ही हो जाएगी, लेकिन इस दिन पूर्वी राजस्थान के अलवर, सीकर और झुंझुनू जिलों में शीतलहर की संभावना है। 14 जनवरी से मौसम साफ रहेगा और सर्दी से राहत मिलेगी। कोहरे के कारण वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी जयपुर में शीतलहर से हाल बेहाल बना हुआ है और इसके चलते बीती रात न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी रहेगा शीतलहर का जोर

प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को भी शीतलहर और कोहरे का असर रहेगा। अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, करौली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और नागौर जिले में कहीं कहीं शीतलहर और कोहरे की संभावना है।

बयाना सांसद रंजीता कोली के बयान दर्ज
बयाना। सांसद रंजीता कोली के कस्बे के पठान पाडा स्थित निजी आवास पर तीन दिन पूर्व रात्रि के समय अज्ञात बदमाशों की ओर से की गई वारदात को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुनील दत्त ने गुरुवार को बयाना पहुंचकर कोतवाली में एसआईटी टीम प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी व जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई, एवं आईपीस अधिकारी वंदिता राणा, पुलिस उपाधीक्षक अजयशर्मा से कथित वारदात को लेकर विभिन्न बिंदुओं व अब तक की जांच एवं प्रगति पर चर्चा की। पुलिस अधिकारियों से बैठक के बाद दत्त ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस सांसद के निजी आवास पर हुई वारदात को लेकर गंभीर है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी टीम की ओर से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वारदात से जुड़े हर पहलू तथा हलैना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव धरसौनी में कुछ माह पूर्व उनकी गाड़ी पर हुए पथराव व धमकी के मामले की भी नए सिरे से जांच शुरू की गई है। आज सांसद रंजीता कोली के बयान भी दर्ज किए गए है। अब उनके सुरक्षा कर्मीयों, निजी स्टाफ, परिजनों व पडौसीयों से भी जांच पडताल कर उनके भी बयान लिए जाएंगे। दो दिन पूर्व अर्धरात्रि को सांसद के आवास पर अर्धरात्रि को हुई वारदात के समय उनके आवास पर क्रॉस का निशान लगा सांसद का फोटो व तीन जिंदा कारतूस और वहां मिले धमकी भरे पत्र की भी पुलिस विशेष तरीकों से परीक्षण कर जांच कर रही है। सांसद के निवास पर सुरक्षा के लिए स्थाई तौर पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई है।