rooftop - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - तीन रूफटॉप कैफे, बार एंड रेस्टोरेंट में अग्निशमन उपकरण नहीं मिलने पर किया सीज
कोटा। शहर में में बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के संचालित किए जा रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट पर नगर निगम की टीमों ने रविवार को कार्रवाई की है। जिससे रेस्टोरेंट संचालकों में हडकंप मच गया।  तीन रूफ टॉप रेस्टोरेट में अग्निशमन उपकरण नहीं होने से उन्हें सीज कर नोटिस दिए वहीं एक दर्जन रूफटॉप रेस्टोरेटों में अनियमिताएं मिली। उल्लेखनीय है कि नवज्योति ने अपने 22 अगस्त के अंक में रूफटॉप रेस्टोरेंट में नहीं हो रही नियमों की पालना शीर्षक से पेज 2 खबर प्रकाशित करने के बाद 25 अगस्त को निगम का फायर विभाग हरकत में आया और शहर के एक दर्जन से अधिक रूफटॉप रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण का कार्रवाई की।  मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर और दक्षिण के निर्देश पर 20 फायरमैनों की संयुक्त टीम बनाकर कोटा शहर में संचालित लगभग एक दर्जन से अधिक रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट निरीक्षण किया गया।

एक दर्जन रूफटॉप रेस्टोरेंट में मिली अनियमिताएं
राजस्थान सरकार की ओर से निर्धारित स्पेशल गाइड लाइन फोर रूफटॉप रेस्टोरेन्ट एण्ड बार की पालना में महावीर नगर, दादाबाडी, घोड़ेवाले बाबा सर्किल, कोटडी रोड, गुमानपुरा, तथासेवन वंडर्स रोड पर स्थित रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट का अग्निशमन की दृष्टि से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट में अग्निशमन अनियमितताएं पाई गई तथा 3 रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार के अग्निशमन उपकरण- प्रावधान स्थापित नहीं होने पर तुरंत मौके पर बंद करवाकर फिर संचालन नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया और पांबद किया गया। रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट में आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशमन उपकरण न लगाने एवं नियमों की पालना नहीं होने पर नियमानुसार सक्षम स्वीकृति के बाद सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

20 फायरमैन की टीम ने किया औचक निरीक्षण
नगर निगम की उत्तर दक्षिण की 20 फायरमैन की टीमों ने रविवार को एक दर्जन रूफ टॉप बार रेस्टोरेंट व बार रेस्टोरेंट कैफ का औचक निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास नगर निगम कोटा उत्तर दक्षिण के नेतृत्व में अमजद खान एवं मो. अजहर खान, अग्निशमन अधिकारी तथा सीता चौपदार, सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं 20 फायरमैनों की संयुक्त टीम बनाकर कोटा शहर में संचालित लगभग 1 दर्जन से अधिक रूफटॉप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट का राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित 'स्पेशल गाइड लाईन फोर रूफटॉप रेस्टोरेन्ट एण्ड बार की पालना में महावीर नगर, दादाबाडी, घोडेवाले बाबा सर्किल, कोटडी रोड, गुमानपुरा, तथा सेवन वंडर्स रोड पर स्थित रूफटोप कैफे, बार एण्ड रेस्टोरेंट का अग्निशमन की दृष्टि से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में द मेरेडियम क्लब एंड रेस्टोरेंट, ब्लेक कैफे, वी-2 बार एण्ड रेस्टोरेंट में फायर उपकरण नहीं होने से उन्हें सीज किया गया। इसके अलावा एलोरा  रूफ टॉप कैफे महावीर नगर घटोत्कचक सर्किल, सेवा रूफटॉफ कैफे घोडेवाले बाबा सर्किल, शीशा रूफटॉप गुमानपुरा, द मेरेडियम क्लब एण्ड रेस्टोरेंट, कोटडी, ब्लेक कैफे सेवन वडर्स रोड वल्लभबाडी, बंकर फैफे, सरोवर रोड, एफओसी कैफे, दादाबाडी रोड, बीएमबी मिष्ठान का कारखाना तलवंडी, वी टू रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया यहां अनियमिताएं पाई गई। इनको नोटिस दिए गए।

शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट
कोटा। शहर के विकास व विस्तार के साथ ही यहां आधुनिकता का भी चलन बढ़ने लगा है। बड़े शहरों की तर्ज पर कोटा में भी रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालित होने लगे हैं। लेकिन यहां संचालित सभी रूफटॉप रेस्टोरेंट अवैध हैं। नगर निगम से इस तरह के एक भी रेस्टोरेंट को अनुमति नहीं दी गई है। शहर में लोगों की लाइफ स्टाइल लगातार बदलने लगी है। बड़े शहरों की तरह यहां भी होटल व रेस्टोरेंट का चलन बढ़ा है। विशेष रूप से रूफटॉप रेस्टोरेंट को भी यहां पसंद किया जा रहा है। जिससे शहर के अधिकतर क्षेत्रों में इस तरह के रेस्टोरेंट संचालित होने लगे हैं। शुरुआत में इनकी संख्या कम थी। लेकिन वर्तमान में जानकारी के अनुसार रूफटॉप रेस्टोरेंट के मापदंड में आने वाले कोटा दक्षिण में ही करीब 30 से अधिक है। जबकि इनकी संख्या काफी अधिक है।

छतों पर होटल का लुक
रूफटॉप रेस्टोरेंट के रूप में होटल व मॉल में कई जगह पर छतों पर रस्टोरेंट का लुक दिया हुआ है। छत पर खुले में फर्नीचर लगाकर वहां रसोई में खाना बनाकर ग्राहकों को गर्मागर्म खिलाया जा रहा है। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। वहां तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। जिस पर लोग देर रात तक नाचते-गाते हुए भी देखे जा सकते हैं। जिससे आस-पास के लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं छत पर ही गैस पर खाना भी बनाया जा रहा है। रेस्टोरेंट संचालक बिना किसी अनुमति के इस तरह के रेस्टोरेंट संचालित कर रहे हैं। जहां ग्राहकों का जीवन संकट में डाला जा रहा है।

कोटा उत्तर में भी लेकिन जानकारी नहीं
नगर निगम कोटा दक्षिण की तरह ही कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में भी कई रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष कोटा उत्तर लव शर्मा ने इस संबंध में निगम अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा था। लेकिन हालत यह है कि कार्रवाई करना तो दूर नगर निगम कोटा उत्तर के अधिकारियों को तो इसकी जानकारी तक नहीं हैं कि उनके क्षेत्र में कहां-कहां इस तरह के रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं।

पहले हो चुकी है आग लगन की घटना
नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में गत दिनों एक रूफटॉप रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना हो चुकी है। जिसकी जांच करने पर फायर अनुभाग को वहां न तो रेस्टोरेंट संचालन की अनुमति मिले और न ही फायर एनओसी। इस पर उसे नोटिस देकर इतिश्री कर ली गई। जबकि शहर में अवैध रूप से संचालित रूफटॉप रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करने का मामला फरवरी में हुई नगर निगम कोटा दक्षिण की बोर्ड बैठक में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी ने उठाया था।

यहां संचालित हो रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट
नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में जानकारी के अनुसार करीब 30 रूफटॉप रेस्टोरेंट एण्ड कैफे संचालित हो रहे हैं। जिन्हें नगर निगम ने हाल ही में नोटिस जारी किए हैं।  इनमें वीर सावरकर नगर, गोकुल धाम सोसायटी महावीर नगर विस्तार योजना,परिजात कॉलोनी महावीर नगर, विज्ञान नगर, रंगबाड़ी रोड केशरपुरा,विश्वकर्मा नगर ट्रांसपोर्ट नगर, रावतभाटा रोड गुमानपुरा,शीला चौधरी रोड तलवंडी, बसंत विहार सेक्टर 4,कोटड़ी रोड गुमानपुरा,राजीव गांधी नगर,श्रीनाथपुरम्, तलवंडी,एरोड्राम सर्किल, नई धानमंडी व डीसीएम रोड के रेस्टोरेंट शामिल है।

अनुमति की औपचारिकता नहीं करते पूरी
जानकारी के अनुसार नगर निगम कोटा दक्षिण ने हाल ही में रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। जिनमें उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। इसमें उन्हें रूफटॉप रेस्टोरेंट संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन करना होगा। निगम सूत्रों के अनुसार नोटिस के बाद कुछ संचालकों ने आवेदन तो किया लेकिन सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं की। जिससे उन्हे अनुमति नहीं मिली है। फायर एनओसी से लेकर 25 फीसदी स्थान, पंजीयन फीस से लेकर हर साल नवीनीकरण करवाने समेत कई औपचारिकताएं हैं जिन्हें कोई भी संचालक पूृरा नहीं कर पा रहा है। जिससे किसी भी रूफटॉप रेस्टोरेंट को कोटा में अनुमति नहीं है।

शहर में अवैध रूप से रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। इस संबंध में शिकायत मिलने पर नगर निगम कोटा दक्षिण के राजस्व अनुभाग के माध्यम से उनकी जानकारी करवाई गई। इस तरह के करीब 30 रेस्टोरेंट मिले हैं। जिन्हें हाल ही में नोटिस जारी किए गए हैं। अनुमति नहीं लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश डागा, कार्यवाहक आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण

शहर में चल रहे अवैध रूफटॉप रेस्टोरेंट
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण की तरह ही कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में रूफटॉप रेस्टोरेंट अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। ऐसे रेस्टोरेंट संचालकों पर नकेल कसने के लिए निगम के फायर अनुभाग ने करीब 10 को नोटिस भी जारी किए हैं। शहर में रूफटॉप रेस्टोरेंट बिना नगर निगम की अनुमति के संचालित हो रहे हैं। हॉस्टल व व्यवसायिक इमारतों की छतों पर रेस्टोरेंट संचालित करना अवैध होने के बाद भी इतना चलन बढ़ने लगा है। शाम होते ही इन रेस्टोरेंट में भीड़भाड़ आना और तेज संगीत की धुने बजने लगती हैं। जिससे आस-पास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गत महीने 8 फरवरी को नगर निगम कोटा उत्ररकी बोर्ड बैठक में नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा ने कोटा उत्तर निगम के भीमगंजमंडी समेत कई जगह पर अवैध रूप से रूफटॉप रेस्टोरेंट सचालित होने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने ऐसे रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। उसके बाद नगर निगम का फायर अनुभाग हरकत में आया और उन रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।  नगर निगम कोटा उत्तर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजहर खान ने बताया कि कोटा उत्तर क्षेत्र में अभी तक करीब 8 से 10 रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालित होने की जानकारी मिली है।  वे सभी अवैध रूप से संचालित  हो रहे हैं। वहां आग से सुरक्षा के संसाधन तक नहीं हैं। ऐसे में सभी रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें 15 दिन में उनके यहां नियमों की पालना करने के निर्देश दिए हैं।

कोटा दक्षिण क्षेत्र में लग चुकी आग
नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र के एक रूफटॉप रेस्टोरेंट में फरवरी के पहले सप्ताह में अचानक आग लग गई थी। हालांकि यह पहली मंजिल पर ही संचालित हो रहा था। लेकिन जिस जगह पर यह संचालित हो रहा था उस मकान में कई कोचिंग विद्यार्थ किराए से रह रहे हैं। आग से रेस्टोरेंट का काफी नुकसान भी हुआ। निगम की दमकलों ने मौके पर पहुचकर आग तो बुझा दी थी। लेकिन वहां आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। ऐसे में नगर निगम कोटा दक्षिण के सीएफओ राकेश व्यास ने रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद उसने रेस्टोरेंट को बंद ही कर दिया। साथ ही रेस्टोरेंट के आगे सड़क सीमा में किया गया अतिक्रमण भी हटा लिया।

खाना बनाना अवैध, सिर्फ सर्व किया जा सकता है
सीएफओ अजहर खान ने बताया कि रूफटॉप रेस्टोरेंट का संचालन नियमानुसार ही किया जा सकता है।  बहुमंजिला इमारत में होने पर उसके पास फायर सेफ्टी उपकरण लगे होने चाहिए। फायर एनओसी होनी चाहिए। प्रवेश व विकास की अलग-अलग व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही इस तरह के रेस्टोरेंट में ऊपर की तरफ खाना बनाने व आग से संबंधित कोई काम नहीं होना चाहिए। उस जगह पर सिर्फ खाना सर्व किया जा सकता है। साथ ही रात दस बजे बाद तेज आवाज में गाने भी नहीं बजाए जा सकते।

इनका कहना है
कोटा उत्तर निगम क्षेत्र के भीमगंजमंडी समेत सभी जगहों पर संचालित करीब 10  रूफटाप  रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। हाल ही में नोटिस में नियमों की पालना करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यदि कोई पालना नहीं करता है तो दोबारा जांच  में कमी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अजहर खान, सीएफओ, नगर निगम कोटा उत्तर

होटल चाणक्य के रूफटॉप पर आग लगने से फंसे 8 दर्जन लोग
जयपुर। जालूपुरा थाना इलाके में एमआई रोड स्थित होटल चाणक्य के रूफटॉप पर देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां मौजूद 8 दर्जन से अधिक लोगों में अफरा-तफरी हो गई। सूचना पर पहुंची 8 दर्जन दमकलों की सहायता से करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू किया गया। पुलिस ने बताया कि होटल चाणक्य के तीसरे फ्लोर रूफटॉप पर रेस्टोरेंट और बार संचालित होता है।

पुलिस ने बताया कि इस बार रेस्टोरेंट पर रात में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी हो गई। वहां मौजूद करीब आधा दर्जन लोग आग की लपटों में फंस गए। पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन की सहायता से आग को काबू करने का प्रयास किया। सिविल डिफेंस की टीम ने आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी लोगों को वहां से निकला गया।

रूफटॉप सोलर पर सब्सिडी का और करना पड़ेगा इंतजार
जयपुर। घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में बचत की उम्मीद करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी के लिए करीब दो महीने और इंतजार करना पड़ सकता है। अभी प्रदेश में सोलर प्लांट पर केन्द्र सरकार के स्तर से सब्सिडी बंद है। इसलिए राजस्थान डिस्कॉम के जरिए उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने पर कवायद की जा रही है। डिस्कॉम में जारी इस कवायद को अभी दो महीने का समय लग सकता है। रूफटॉप सोलर प्लांट पर मिलने वाला अनुदान केन्द्र सरकार की ओर से पिछली 31 अगस्त से बंद है। अब यह काम राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के जरिए नहीं होकर राजस्थान डिस्कॉम के माध्यम से होगा।

इसके पीछे तर्क यह है कि सब्सिडी वाले सोलर प्लांट में नेट मीटरिंग की कार्रवाई डिस्कॉम के माध्यम से होती है। उपभोक्ताओं को डिस्कॉम के जरिए ही सब्सिडी वाला सोलर प्लांट लगाया जा सकता है। डिस्कॉम के स्तर पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जिसमें करीब दो महीने का समय और लग सकता है।

पहले मिलती थी ये सब्सिडी: केन्द्र सरकार ने राजस्थान सहित अन्य राज्यों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए 20 से 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दी है। प्रदेश में दस जून 2020 से 31 अगस्त तक कनेक्शनों पर ग्रांट या सब्सिडी दी, जिसमें जयपुर डिस्कॉम को 25 हजार किलोवाट, जोधपुर डिस्कॉम को 15 हजार किलोवाट और अजमेर डिस्कॉम को पांच हजार किलोवाट क्षमता तक सब्सिडी वाले सोलर प्लांट लगाने का टारगेट मिला। योजना के तहत राजस्थान में दस सितम्बर तक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से आवेदनों के आधार पर सोलर प्लांट लगाने का काम पूरा हो चुका है। केन्द्र की सब्सिडी रोक की वजह से नए आवेदन पिछले दो महीने से बंद कर रखे हैं।

प्राइवेट कम्पनियों से नहीं मिलती सब्सिडी: राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के पैनल में शामिल कम्पनी या एजेंटों के माध्यम से सब्सिडी वाले सोलर प्लांट लगाने का काम होता है। सब्सिडी बंद के बाद उपभोक्ता इन निजी कम्पनियों और एजेंटों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनसे सब्सिडी नहीं मिलती। इन कम्पनियों और एजेंटों को पहले दस सितम्बर तक आवेदन लेने की छूट दी थी, ताकि वे तीन दिसम्बर तक ये प्लांट लगा सकें।

अब केवल घरेलू उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी:केन्द्र सरकार ने फरवरी 2015 में सोलर प्लांट लगाने की स्कीम शुरू की। राजस्थान में छह हजार किलोवाट बिजली रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का टारगेट तय हुआ। शुरूआत में यह सब्सिडी घरेलू, संस्थानिक, वाणिज्यिक और सामाजिक संस्थाओं को दी गई। फरवरी 2019 में बदलाव हुआ और अब केवल घरेलू उपभोक्ताओं को ही सोलर प्लांट पर सब्सिडी दी जाती है। रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाने पर तीन किलोवाट तक के प्लांट पर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सरकार 40 प्रतिशत सब्सिडी देती है,वहीं तीन से दस किलोवाट तक सरकार 20 प्रतिशत सब्सिडी देती है।