murder case arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रविकांत मर्डर केस का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार ; पत्नी को लिया पुलिस ने हिरासत में
धौलपुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को रविकांत मर्डर केस का खुलासा कर मृतक की पत्नी के प्रेमी शाहरुख को गिरफ्तार कर, पत्नी को हिरासत में ले लिया है। सीओ कृष्ण कुमार जांगिड़ ने बताया सैपऊ थाना क्षेत्र के दौनारी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक रविकांत पुत्र सोबरन सिंह गत 27 दिसंबर  को अचानक घर से लापता हो गया था। युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने 28 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 29 दिसंबर को रविकांत का शव बॉडी शहर के शेरगढ़ किले के जंगल में खून से लथपथ मिला था। परिजनों मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसवार मृतक रविकांत की पत्नी रजनी के अवैध संबंध शाहरुख नाम के युवक से बन गए थे। इसके बाद शाहरुख का रविकांत के घर आना-जाना शुरू हो गया। रविकांत हैदराबाद में मजदूरी का काम करता था। रजनी के अकेला रहने पर शाहरुख अक्सर उसके घर आया जाया करता था।

शराब पिलाकर की हत्या
रविकांत को ठिकाने लगाने के लिए रजनी एवं उसके प्रेमी शाहरुख खान ने मर्डर की योजना बना डाली। रजनी ने परिचित की बाइक बुलाकर शाहरुख के साथ रविकांत को बाजार में खरीदारी करने के लिए भेज दिया। शाहरुख रविकांत को शराब पिलाकर शेरगढ़ किले के पास ले गया और पत्थरों से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद डेड बॉडी को किले के ऊपर से करीब 50 फीट नीचे खाई में फेंक दिया।

पत्नी ने ही कर दिया खुलासा
29 दिसंबर को रजनी ने परिजनों को बताया कि उसे सपना आया है। सपने में रविकांत शेरगढ़ किले के पास खून से लथपथ अवस्था में है, किसी ने उस पर जानलेवा हमला किया है। रविकांत बार-बार सपने में मदद की गुहार लगा रहा है। परिजन रजनी को लेकर शेरगढ़ किले के पास गए। जहां खून से लथपथ रविकांत का शव मिला था।

शादी के 40 वर्ष बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा
झुंझुनूं। बुहाना थानान्तर्गत एक गांव में शादी के चालीस वर्ष बाद एक महिला के प्रेमी से मिलकर पति को मौत के घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार पूनमदेवी पत्नी अनूप सिंह यादव निवासी ढाणी दौचाना थाना सिंघाना हाल निवासी बुहाना ने शादी के 40 साल बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी लेकिन पुलिस ने सड़क हादसा नहीं मानकर हत्या का मामला मान मृतक की पत्नी पूनम और उसके प्रेमी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 10 जून की सुबह पचेरीकलां-बुहाना मार्ग पर ढाणी दौचाना निवासी अनूप सिंह का शव संदिग्धावस्था में बरामद हुआ था। शुरूआती रिपोर्ट में मृतक की बेटी मोनिका ने इसे सड़क दुर्घटना बता एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन शव की स्थिति और गले पर मौजूद चोट के निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे।

पुलिस को शक तब और गहराया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई और मृतक के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने से कतराते रहे। चार घंटे की समझाइश के बाद बेटी मोनिका रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार हुई। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली और पूछताछ के लिए हसांस निवासी कृष्ण कुमार को हिरासत में लिया। पति की हत्या के लिए पूनम ने एक दिन पहले ही प्रेमी के संग मिलकर प्लान बनाया था, क्योंकि मृतक को अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चल गया था व उससे मारपीट करने लगा तो नाराज पूनम ने पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। दोनों का प्लान था कि हत्या करके इसे सड़क दुर्घटना का रूप दे देंगे। प्रेमी कृष्ण कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया व पूछताछ में बताया कि मृतक अनूप सिंह की पत्नी पूनम के साथ पिछले कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग था।

कमलादेवी हत्याकाण्ड का पर्दाफाश : गहनों के लालच में युवती ने पड़ोसन को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार
अजमेर। नसीराबाद के ग्राम भटियाणी में वृद्धा की निर्मम हत्या का नसीराबाद सदर पुलिस ने जिला पुलिस की स्पेशल टीम की मदद से खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने पड़ौस में ही रहने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने बताया कि आरोपी युवती ने चन्द गहनों के लालच में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपित ग्राम भटियाणी निवासी सन्जू (20) पुत्री रामदेव प्रजापत है। उसे पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया है। उससे पुलिस हत्या कर लूटे गए गहने बरामद करने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि गत 1 मार्च को आरोपी युवती ने पड़ौस में रहने वाली महिला कमला देवी की हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतका के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया था।

शव की मुट्ठी में मिले थे हत्यारे के बाल, घनश्याम केसवानी हत्याकांड के 3 दोषियों को उम्रकैद
अजमेर। अपर सेशन न्यायालय (महिला उत्पीड़न प्रकरण) के न्यायाधीश राजेश मीणा ने लाखन कोटड़ी निवासी घनश्याम केसवानी की हत्या के दोषी जूनागढ़ निवासी अशवद, झारखंड निवासी इमरान उर्फ हाफिज और उज्जैन निवासी सलीम को उम्रकैद व 40-40 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी है। न्यायाधीश ने यह निर्णय आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाया है। अपर लोक अभियोजक अशरफ बुलंद के अनुसार मृतक घनश्याम अकेला रहता था और पैसों के लेन-देन का काम करता था। आरोपियों ने उसे लूटने के इरादे से वारदात की। उन्होंने रस्सी से गला घोंटा और फिर रस्सी खुली नहीं तो उसे ब्लेड से काटने का प्रयास करने पर मृतक लहूलुहान हो गया। मृतक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई थी।

उधर, आरोपियों द्वारा गला घोंटते समय मृतक ने एक के सिर को दोनों हाथों से जोर से पकड़कर बचाव का प्रयास किया था। उसकी मुट्ठी में आरोपी के बाल टूट कर आ गए थे। बाल और घटनास्थल पर मिले फिंगर प्रिन्ट सहित सीसीटीवी कैमरे के फुटेज आरोपियों का अपराध प्रमाणित करने में मददगार रहे। अदालत में अपर लोक अभियोजक अशरफ बुलंद खां ने आरोपियों द्वारा अपराध करना प्रमाणित करने के लिए 87 दस्तावेजी साक्ष्य व 18 आर्टिकल प्रस्तुत किए और 19 गवाहों के बयान दर्ज करवाकर उन्हें सख्त से सख्त सजा देने का आग्रह किया।

2 कांस्टेबलों की हत्या मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। राजस्थान में शाहपुरा जिला पुलिस ने कोटड़ी एवं रायला थाने के दो कांस्टेबलों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार 50 हजार रुपए का इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल 2021 की रात कोटड़ी पुलिस को दो पिकअप एवं दो स्कॉर्पियो में डोडा चूरा तस्करी की सूचना मिली। इस पर तत्कालीन थाना प्रभारी नंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नंदराय-कोटड़ी बाईपास एवं मंशा रोड पर अलग-अलग नाकाबंदी की। इस दौरान नंदराय की ओर से आई काले रंग की स्कॉर्पियो के पीछे एक पिकअप भी आई, जो पुलिस जीप को देखकर रुक गई। पुलिस जाब्ता पूछताछ करने गाड़ी के पास गया तो स्कॉर्पियो और पिकअप के चालकों ने पुलिस जाब्ते को मारने के लिए गाडिय़ां उपर चढ़ाने का प्रयास किया। जाब्ते ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई। स्कॉर्पियों एवं पिकअप कोटडी बाईपास रोड से मंशा की तरफ भाग गई।

इसी दौरान उसके पीछे पीछे एक और स्कार्पियों एवं एक पीकअप और आ गई। तेज गति से आते वाहनों को देखकर थाना प्रभारी एवं जाब्ते ने उन्हें रुकवाने का प्रयास किया तो स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया ओर वापस नंदराय की ओर घूमा ली। इस दौरान कांस्टेबल औंकार रायका ने स्कॉर्पियो पर डंडा मारा, जिससे कांच टूट गया। स्कॉर्पियो में चालक के अलावा दो ओर लोग बैठे थे, जिनके पास हथियार थे। स्कॉर्पियो में बैठे लोगों ने फायरिंग शुरु कर दी, जिससे एक गोली कांस्टेबल औंकार को लगी, जिससे वह वहीं गिर गया।
बदमाश फायरिंग करते हुये वाहनों को नंदराय की तरफ भगा ले गये। कांस्टेबल औंकार को पहले कोटड़ी व बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, यहां से भागे तस्करों ने देवखेड़ा गांव में डोडा-चूरा भरे कट्टों को राजू खारोल के बाड़े में खाली कर दिया और फरार हो गये। इस घटना के बाद जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान दस-ग्यारह अप्रैल की रात इन्हीं बदमाशों ने रायला क्षेत्र के लिरडियाखेड़ा में नाकाबंदी कर रही रायला थाने की पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल पवन कुमार की गोली कर हत्या कर दी। इसी क्षेत्र में डोडा-चूरा भरी एक गाड़ी छोडकर तस्कर स्कॉर्पियो से फरार हो गये। दोनों कांस्टेबलों की हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत कोटड़ी एवं रायला पुलिस ने प्रकरण दर्ज किये गये।

दोनों कांस्टेबलों की हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत कोटड़ी व रायला पुलिस ने प्रकरण दर्ज किये गये। आस-पास के जिलों में नाकाबंदी करवाई गई। इसके चलते बदमाश डूंगरखेड़ा एनिकट में डोडा-चूरा भरी स्कॉर्पियो छोड़ भागे। इस मामले में फरार आरोपित जौधपुर जिले के पीपाड़ थाना क्षेत्र के कोसाणा निवासी रामनिवास बिश्नौई को एएसपी आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने जयपुर से डिटेन करने के बाद पूछताछ की ओर फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) के आदेश से 25 जून 2021 से 50,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

नकली सोना देकर अपहरण कर की हत्या, 2 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। नकली सोना देकर ठगी का प्रयास करने पर व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट के बाद हत्या कर शव कुएं में फेंकने वाले 2 हत्यारों पुष्पेंद्र सिंह व अनिल योगी भगेगा को श्याम नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसीपी भोपाल सिंह भाटी ने बताया कि 21 अगस्त को रमेश धनजी भाई बागरी ने श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दी कि उनके पिता धनजी भाई बिन्दायका में रहकर प्लास्टिक के फूल बेचते थे। 200 फीट बाईपास के पास से दो युवक कार में ले गए थे, जो अब तक नहीं लौटे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में आया कि पुष्पेंद्र हिंगोनिया में रिसोर्ट चलाते है, जहां को एक व्यक्ति आया, जिसने स्वयं का नाम धनजी बताया। उसने कर्मचारी विकास को एक सोने सिक्का दिखाया, जिसे चैक करा, तो नकली निकला इसके बावजूद भी उसे धनजी को असली बताया। उसके बाद उसने रुपयों की व्यवस्था करने की बात कहकर बाकी माल लेकर बुलाया और उसका अपहरण कर नीमकाथाना ले गए। यहां पर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

निशा दहिया की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार
नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा में सोनीपत की रेसलर निशा दहिया की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से एक पिस्तौल बरामद की गयी है।
दोनों आरोपी निशा हत्या मामले में वांछित थे। उन्होंने बताया कि निशा की सोनीपत में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।