Nifty Midcap Smallcap Mixed Trend Indian Equities - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव के बीच प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट, आईटी शेयरों में दिखा निवेशकों का आकर्षण
मुंबई। देश के शेयर बाजार में मंगलवार को बिकवाली के दबाव में हल्की गिरावट दर्ज की गयी और बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक (0.09 प्रतिशत) गिर कर 76,765.92 अंक तथा नेलशन स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 10.60 अंक (0.04 प्रतिशत) घट कर 23985.35 अंक पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह लगातार पांच दिन की गिरावट के बाद सोमवार को बाजार में तेजी दर्ज की गयी थी और सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02 प्रतिशत) तथा निफ्टी 228.50 अंक (0.96 प्रतिशत) चढ़ा था।

बाजार में आज सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में कुल मिला कर तेजी का रुख दिखा जबकि बैंकिग और विद्युत कंपनियों में बिकवाली का जोर रहा। त्वरित उपभोक्ता उद्योग में मिला जुला रुख देखा गया। सीमित उतार चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स सुबह करीब करीब कल के ही स्तर 76,831.75 अंक पर खुला और ऊपर में 76,988.48 तथा नीचे में 76,672.77 अंक तक जाने के बाद अंत में 76,765.92 अंक पर बंह हुआ जो कल की तुलना में 69.86 अंक यानी 0.09 प्रतिशत नीचे है। कल सेंसेक्स 76,835.78 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में 30 में 17 शेयर लाभ में और 13 गिरावट में रहें । सेंसेक्स के लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में आईटीसी 4.47 प्रतिशत लाभ में रहा जबकि इटरनल में 4.02 प्रतिशत की तेजी देखी गयी। टेक महिंद्रा और इन्फोसिस में क्रमशम 3.86 प्रतिशत और 2.47 प्रतिशत लाभ दर्ज किया गया। गिरावट में रहे शेयरों में हिंदुस्तान यूनीलीवर 6.97 प्रतिशत टूट गया। बीईएल, एनटीपीसी , पावर ग्रिड में भी तेज गिरावट दर्ज की गयी।

नेशलन स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23,971.25 पर खुल कर ऊपर में 24,041.15 और नीचे में 23,954.60 अंक तक जाने के बाद अंत में कल के बंद की तुलना में 10.60 अंक (-0.04 प्रतिशत) घट कर 23,985.35 पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाइ थमने और कच्चे तेल के भावों में तेज गिरावट दिखने से बाजार में कल तेज सुधार दर्ज किया गया। बाजार के मंगलवार के वातावरण पर टिप्पणी करते हुए मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वेल्थ मैनेजमेंट डिवीज के अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा , ' भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे (रेंज-बाउंड) में कारोबार जारी रहने की उम्मीद है। इसकी प्रमुख वजह पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव में नरमी है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ कूटनीतिक समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है। साथ ही, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट भी घरेलू बाजार के लिए सहायक बनी हुई है।'

उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव से जुड़े घटनाक्रम और यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के तेल ढांचे पर हालिया हमलों के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति में किसी भी संभावित व्यवधान को लेकर बाजार की धारणा संवेदनशील बनी रहेगी। उनकी राय में निवेशक इस सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति बैठकों के नतीजों के साथ-साथ प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

खेमका ने कहा कि ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में लगभग प्रतिशत की और गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह करीब 86 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे भारतीय शेयर बाजार को लगातार समर्थन मिला। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों के बीच बाजार में शेयर-विशिष्ट गतिविधियां हावी रहीं। निफ्टी आईटी इंडेक्स ने 3.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के कमजोर तिमाही नतीजों के बाद एफएमसीजी शेयरों पर दबाव देखने को मिला। व्यापक बाजार (ब्रॉडर मार्केट) का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.2 प्रतिशत की गिरावट रही।

वैश्विक बाजारों में कमजोरी का माहौल बना रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 11 प्रतिशत तक लुढ़क गया, जिसके चलते ट्रेडिंग पर अस्थायी रोक (ट्रेडिंग कर्ब्स) लगानी पड़ी। वहीं जापान का निक्केई 225 लगभग 4 प्रतिशत गिर गया, क्योंकि सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में व्यापक बिकवाली देखने को मिली। निवेशकों की धारणा पर उस समय और दबाव आया जब ऐसी खबरें सामने आईं कि एनविदिया, ओपनएआई के बड़े डेटा सेंटर विस्तार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने पर चर्चा कर रही है। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते पूंजीगत खर्च को लेकर चिंताएं बढ़ीं हैं। इसके विपरीत, निफ्टी आईटी इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया क्योंकि निवेशकों का मानना है कि भारतीय आईटी कंपनियां AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले भारी पूंजी निवेश के चक्र से अपेक्षाकृत कम प्रभावित होंगी।