indigo server down - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का सर्वर डाउन, आधे घंटे तक यात्रियों की बढ़ी परेशानी
जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार अलसुबह इंडिगो एयरलाइन का सर्वर अचानक डाउन हो जाने से यात्रियों को करीब आधे घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण एयरलाइन के चेक-इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास जारी करने की प्रक्रिया प्रभावित हो गई। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं और चेक-इन काउंटरों पर भीड़ बढ़ गई। कई यात्री अपनी उड़ान के समय को लेकर चिंतित नजर आए, जबकि एयरलाइन का स्टाफ तकनीकी समस्या दूर कराने में जुटा रहा।

सर्वर ठप होने के कारण चेक-इन की प्रक्रिया कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। हालांकि करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खामी दूर कर ली गई और सर्वर दोबारा सुचारु रूप से काम करने लगा। इसके बाद चेक-इन और बोर्डिंग पास जारी करने की प्रक्रिया सामान्य हो गई तथा यात्रियों को राहत मिली। एयरपोर्ट पर स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई और उड़ानों के संचालन पर किसी बड़े असर की सूचना नहीं मिली।