flight landed at jaipur airport - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेज बारिश और आंधी के कारण गो-अराउंड, 45 मिनट बाद जयपुर एयरपोर्ट पर उतरी फ्लाइट
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर खराब मौसम के कारण इंडिगो की हैदराबाद-जयपुर फ्लाइट की लैंडिंग करीब पौने घंटे तक टल गई। तेज बारिश और आंधी के चलते विमान को अंतिम क्षणों में गो-अराउंड करना पड़ा। इस दौरान विमान ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए आसमान में कई चक्कर लगाए, जिससे यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए चिंता और डर का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट को दोपहर 1:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरना था।

पायलट ने लगभग 1:40 बजे रनवे पर लैंडिंग के लिए अप्रोच भी किया, लेकिन उसी समय तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण दृश्यता और मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं रही। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पायलट ने रनवे को टचडाउन करने से पहले ही गो-अराउंड का फैसला लिया। इसके बाद विमान करीब 30 मिनट तक जयपुर एयरपोर्ट के आसपास हवा में चक्कर लगाता रहा। मौसम में कुछ सुधार होने के बाद दोपहर 2:15 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। विमान और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।