wanted criminals arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
कोटा। भीमगंजमंडी  पुलिस ने घर में घुसकर तलवार और लोहे के पाइप से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर कोटा शहर पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अल्फेज (20) पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी संजय नगर, फरदीन (19) पुत्र अशरत अली निवासी मस्जिद की गली, रंगपुर रोड तथा अली हुसैन (22) पुत्र मोहसिन हुसैन निवासी संजय नगर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 की तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर पीड़ित के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार पर तलवार और लोहे के पाइप से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया तथा बाहर खड़ी बजाज बाइक का लॉक भी तोड़ दिया। इसके बाद वे घर में घुस गए और जान से मारने की नीयत से पीड़ित पर हमला कर दिया। पीड़ित जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसे दोबारा पकड़कर मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पहले बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद मिश्रा के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक डॉ. पूनम के सुपरविजन में थानाधिकारी रामविलास मीना के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने लगातार दबिश दी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपने पैतृक घरों में न रहकर रिश्तेदारों के यहां ठिकाने बदल-बदलकर छिप रहे थे, लेकिन पुलिस ने लगातार पीछा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।