anger - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बर्बरता की हदें : नूपुर का समर्थन करने पर टेलर का गला काटा, दरिन्दे गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के मध्य भूतमहल के पास मालदास स्ट्रीट के निकट टेलरिंग का काम करने वाले अधेड़ की दो हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर इसलिए हत्या कर दी कि उसने नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाली थी। घटना के दौरान हमलावरों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धमकी दी। इसके बाद हिंदू संगठनों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस एवं प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर में इंटरनेट बंद कर दिया। जबकि सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

पुलिस ने दोनों हमलावरों को राजसमंद जिले के भीम के निकट से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिवार वालों ने सरकार से 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग की है। उधर दिल्ली से एनआईए की पांच सदस्यीय टीम आरोपियों से पूछताछ के लिए उदयपुर के लिए  रवाना हो गई। देर रात संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए सभी लोगों से आग्रह करेंगे। कुछ लोगों से कलेक्टर ने भी बात की है। आश्रित परिवार के बच्चे को भी यूआईटी में नौकरी दी जाएगी। इधर, प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों से शव का उठा लिया।

जांच के लिए एसआईटी गठित
राज्य सरकार ने उदयपुर घटना की जांच की लिए एसआईटी का गठन कर दिया है, जिसमें एसओजी, एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार एवं एक एसपी और एडिशनल एसपी होंगे।

छह दिन बाद खोली थी दुकान
मृतक कन्हैयालाल गोर्वधन विलास इलाके का रहने वाला था। उसके 2 बेटे यश (19) और तरुण (17) हैं। 10 दिन पहले उसने भाजपा से निकाली गई प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद से समुदाय विशेष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 6 दिनों से उसने अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। उसने धमकियां देने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे थोड़े दिन संभलकर रहने को कहा, लेकिन आरोपियों की धरपकड़ में गंभीरता नहीं दिखाई। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। खेरवाड़ा से पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाया गया है। शहर के 5 इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए हैं। लोग मौके पर प्रदर्शन करने भी पहुंचे हैं। एसपी मनोज चौधरी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

पुलिस से झड़प
हाथीपोल चौराहे पर कुछ युवाओं और पुलिस की झड़प हुई। भाजपा युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे को छावनी में तब्दील कर दिया है। दूसरी ओर, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने मंगलवार शाम को उदयपुर जिले में 24 घंटे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी किया है।

बाइक पर सवार होकर आए आरोपी
पुलिस ने बताया कि कन्हैयालाल तेली (50) पुत्र रूपलाल साहू की भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार 2 युवक आए। कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। कन्हैयालाल एक युवक का नाप ले रहा था तभी दूसरे ने धारदार हथियार से उसका गला काट डाला। इससे कन्हैयालाल निढाल होकर दुकान के बाहर सड़क पर आ गिरा। वहीं दुकान में काम कर रहा एक अन्य युवक ईश्वर पर भी हमलावरों ने वार किया। इससे उसके पीठ और सिर पर चोट आई। एसपी मनोज कुमार और कलेक्टर ताराचंद मीणा सहित अन्य थानों का जाप्ता, आरएसी बटालियन और पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता पहुंचा।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त
प्रभारी एडीजी मुख्यालय रेंज पर रहेंगे मौजूद। महानिदेशक पुलिस मोहन लाल लाठर ने सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। रेंज के प्रभारी एडीजी को रेंज मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। जयपुर कमिश्नरेट इलाके में आरएसी की आठ कम्पनी और लाइन से दो हजार पुलिसकर्मियों का अलग से जाब्ता तैनात किया गया है। फील्ड में सभी अधिकारियों व कर्र्मचारियों को गश्त करने के लिए पाबंद किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लाम्बा खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

घटना में लिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : गहलोत
इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस प्रशासन को उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या मामले की जांच और अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे किसी भी धर्म, जाति या वर्ग से हो, उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गहलोत ने उदयपुर घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से मामले को लेकर वीडियो शेयर नहीं करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गहलोत ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं से पूरे देश में चिंता और तनाव का माहौल बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देश को संबोधित कर शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने हाईलेवल मीटिंग के बाद लिया निर्णय वीडियो वायरल करने पर होगी सख्त कार्रवाई
उदयपुर की घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है और प्रदेश में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। घटना का वीडियो वायरल करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने मंगलवार शाम हाईलेवल मीटिंग लेने के बाद संभागीय आयुक्तों, कलक्टरों और पुलिस आईजी को प्रदेशभर में विशेष सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इंटेलीजेंस एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। उदयपुर में जरूरत अनुसार कर्फ्यू लगाने के निर्देशों के साथ सभी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को रेंज में भेजने के निर्देश दिए हैं।

इंसान की हिफाजत करना सबका फर्ज : खालिद उस्मानी
उदयपुर में हुई घटना पर जयपुर शहर के चीफ काजी सहित कई मुस्लिम संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश के चीफ काजी खालिद उस्मानी ने कहा है कि जिन्होंने भी ये घिनौना कृत्य किया है, हम उनका बायकॉट करते हैं। वे मुसलमान कहलाने के लायक नहीं हैं। इस्लाम का पैगाम है कि अल्लाह के बंदे सब एक-दूसरे से मोहब्बत करें। इंसानियत सबसे बड़ी चीज है और इसकी हिफाजत करना हमारा फर्ज है। जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाजिमुद्दीन और मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन के कन्वीनर अब्दुल सलाम जौहर ने भी आमजन से शांति बनाने रखने की अपील की है।

पुलिस अफसर लगातार मॉनिटरिंग करें
सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देश हैं कि उदयपुर घटना के वीडियो मोबाइल और अन्य माध्यमों से वायरल करने पर सख्ती से रोक लगाएं। वायरल करने वाले लोगों पर कानूनी दायरे में सख्त कार्रवाई करें। एसीएस गृह अभय कुमार ने कहा कि सभी जिलों में पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ हालात पर नजर रखी जाए।

राज्यपाल ने शांति की अपील की
राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने आमजन से शांति, संयम और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है।

सरकार की विफलता : भाजपा
घटना सरकार का फैल्योर है। मैंने सीएम, डीजीपी, एसपी से बात की है। पीड़ित परिवार को मुआवजा, नौकरी दी जाए। कल उदयपुर बंद करेंगे। मैं अभी उदयपुर रवाना हो रहा हूं। -गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष

घटना कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। यह हमला समग्र हिन्दू समाज पर है। पीएम नरेन्द्र मोदी तक पर हमला करने की बात कही गई है। मामले की जांच की जाए, इनके तार निश्चित रुप से आतंकवादियों से जुड़े हैं। हत्यारे वीडियो जारी कर पूरी व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। देखना यह है कि सीएम राजधर्म कैसे निभाते हैं। -सतीश पूनियां, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।

कन्हैयालाल की निर्मम हत्या से साफ है कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं कि वे पीएम को लेकर भी हिंसक बयान दे रहे हैं। प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद व हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के पीछे जिनका हाथ है, उन्हें भी सरकार बेनकाब कर गिरफ्तार करे। -वसुन्धरा राजे, पूर्व सीएम

घटना प्रदेश में जंगलराज का जीता-जागता प्रमाण है। राजस्थान के लोगों में गुस्सा है। अपराधियों के सिमी, पीएफआई या इस्लामिक संगठनों से संबंध से इनकार नहीं कर सकते हैं। सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण सरेआम लोगों का गला काटा जा रहा है।-राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष

सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें
उदयपुर में युवक की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। राजस्थान सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और उन्हें सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में घृणा और क्रूरता का कोई स्थान नहीं है। सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उदयपुर में युवक की निर्मम और दिल दहलानी वाली हत्या की घटना अत्यंद दुखद और निदंनीय है। इसकी भर्त्सना करता हूं। इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। सभी से अपील करता हूं कि शांति और भाईचारा बनाए रखें। -सचिन पायलट, पूर्व डिप्टी सीएम

गंगापुर सिटी : चोर गैंग फिर सक्रिय, पूर्व विधायक ने पुलिस पर जताया रोष
गंगापुर सिटी। वर्तमान में पूरे गंगापुर सिटी शहर में चोर गेंग सक्रीय है। रोजाना चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 8 छार्रा रोड पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। तुरंत प्रभाव से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुँचकर मौका मुआयना किया। पुलिस विभाग से पहुँचे एएसआई बच्चू सिंह ने बताया कि मकान मालिक महेश गुर्जर सुबह करीब 3 बजे जब जागा तो देखा की कमरे के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। मैंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा हुआ था। सामान बिखरे पड़े हुए थे।

इसके बाद मैंने तुरंत परिवार के सदस्यों को जगाया। अलमारी में से चोरों ने एक सोने का गुलीबंद, एक चाँदी की कनकती 1 किलो बजनी, एक जोड़ी चाँदी के अडका-टडका, एक सोने का हार, एक सोने की चैन, एक सोने का जंतर, 10 सिक्के चाँदी के, दो जोड़ी कड़ी 3 किलो वजनी चाँदी की, 1 किलिप 250 ग्राम वजनी चाँदी की, 4 चाँदी की माला, 4 चाँदी की अंगूठी व 155000/- रूपये नकद सहित लाखों के सामान चोर चुराकर ले गए। शाम करीब 4 बजे पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, जिला परिषद सदस्य पुखराज सलेमपुर, आरसी गुर्जर महुकलाँ घटना स्थल पहुँचे। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने पुलिस विभाग अधिकारीयों से दूरभाष पर वार्ता कर रोष व्यक्त करते हुए गहरी चिंता जाहिर की। जिस प्रकार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। उससे साफ जाहिर होता है कि लाइयन ओर्डर पूर्ण तरीके से खराब हो चुका है। पुलिस के नाक नीचे से चोर चोरी को अंजाम दे रहे है। पुलिस महकमा हाथ पर हाथ दरे बैठे हुए है। इसलिए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने तुरंत प्रभाव से चोरों को पकड़कर चुराया हुआ माल बरामद कर कानून व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिये।

श्रीनगर बंद: पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध मे फूटा गुस्सा
श्रीनगर।  केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में  भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दो प्रवक्ताओं की ओर से पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में बंद का आयोजन किया गया। इन टिप्पणियों से इस्लामी जगत में भी आक्रोश व्याप्त  गया है। एहतियात के तौर पर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि श्रीनगर के सिटी सेंटर और पुराने शहर में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।कुछ दोपहिया वाहनों के अलावा कुछ कैब और ऑटो-रिक्शा मुख्य सिविल लाइंस क्षेत्र तथा बाहरी इलाकों के अलावा अन्य सड़कों पर चले। सड़कों पर सामान्य हलचल नदारद थी। कश्मीर घाटी इलाके में हालांकि किसी भी समूह ने आज  बंद का आह्वान नहीं किया। ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के प्रबंध निकाय के अनुसार, अधिकारियों ने मस्जिद में जुमे की सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं देने का फैसला किया। गौरतलब है कि भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद  के खिलाफ टिप्पणी करने वाली श्रीमती नुपूर शर्मा को पार्टी से  निकाल दिया है और  मीडिया प्रभारी नवीन कुमार ङ्क्षजदल को भी  बर्खास्त कर दिया है।

चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश, कोतवाली का किया घेराव
झुंझुनूं। शहर में एक माह में करीब दर्जनभर से ज्यादा हुयी चोरिया व चोरियों का खुलासा नहीं होने विशेषकर करीब 17 दिन पूर्व स्थानीय मोदियों की जाव में अंकुर मोदी के घर हुयी करीब 70 लाख की चोरी के मामले में रविवार की देर सायं मोदियों की जांव में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया व जमकर पुलिस प्रशासन को कोसते हुुए कहा कि पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है।

गत एक माह में शहर में करीब एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी है। विशेषकर मोदियों की जांव में अंकुर मोदी के घर से चोर 30 लाख नगद व 40 लाख के जेवरात चोरी कर ले गये थे। मोदी परिवार बेटी की शादी के लिये 19 मई की सायं खाटूश्याम जी गया हुआ था, चोरों ने सूने मकान से नकदी व जेवरात चुरा लिये थे जिसका पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस केवल आश्वासन दे रही है। वक्ताओं ने तीन दिवस में चोरों का पता नहीं लगाने पर झुंझुनूं बंद की चेतावनी दी है।

वक्ताओं में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता मुरारी सैनी, एमडी चोपदार, शिवसेना जिला प्रमुख शंकरलाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, भाजपा राष्टÑीय परिषद प्रतिनिधि विशम्भर पूनियां, वैश्व समाज महिला जिलाध्यक्ष पारूल अग्रवाल, अखिल रा य ट्रेड एसोशियेशन चिड़ावा के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, कुमार महासभा के प्रदेश सचिव अशोक प्रजापत, उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिम्मतरामका, अंकुर मोदी, मीणा समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा, वैश्व समाज के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया, भाजपा नेता राजेन्द्र भाम्बू, चिड़ावा भाजपा के पूर्व महामंत्री राकेश सर्राफ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ आदि प्रमुख है।

इस अवसर पर बड़ी भारी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित थे। बाद में उपस्थित गणमान्य लोग एक रैली के रूप में रात्री को कोतवाली पहुँचे व वहां जमकर प्रदर्शन किया, धरना दिया। कोतवाली पर शहर कोतवाल सुरेन्द्र देगड़ा, शहर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने चोरो को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया।

पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने मटकी फोड़ जताया रोष
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के 2 वार्डों की महिलाओं ने दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर मटकी फोड़ प्रदर्शन किया वार्ड 7 और वार्ड 29 के पार्षद धनराज चेची और सोनू भील के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर पहुंची और  रोजड़ी नयागांव व दौलतगंज में पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में जब पानी की आवश्यकता अधिक पड़ रही है ऐसे में इन क्षेत्रों में पिछले कई दिन से पानी की समस्या बनी हुई है । एक  सप्ताह से पानी नहीं मिल पा रहा है  हैंडपंप के भरोसे काम चलाया जा रहा है।

पार्षद धनराज चेची ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक भी पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया और ना ही पानी के लिए कोई टंकी बनाई गई है। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । रोजड़ी समेत कई गांवों को करीब 13 साल पहले नगर निगम सीमा क्षेत्र में शामिल तो कर लिया गया लेकिन अभी तक भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे परेशान लोग बड़ी संख्या में मटकी लेकर दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और यहां मटकी फोड़ कर प्रदर्शन किया। साथ ही रोष व्यक्त किया । इस दौरान अधीक्षण अभियंता का घेराव किया और उन्हें चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हार के बाद सोनिया का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, फेसबुक की 'नफरत की मुहिम' पर जताया ऐतराज
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस के हाथ खाली ही रहने के बाद सोनिया गांधी का सोशल मीडिया के खिलाफ गुस्सा फूटा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा भारत में राजनीतिक विचारों एवं सामाजिक सछ्वाव को प्रभावित करने के सुनियोजित प्रयासों पर आज गहरी चिंता जतायी और सरकार से आग्रह किया कि वह इस प्रकार के खतरे से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की रक्षा करे। गांधी ने लोकसभा में शून्यकाल में यह मामला उठाया और कहा कि हमारे लोकतंत्र को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से खतरा बढ़ रहा है। फेसबुक एवं ट्वीटर जैसी वैश्विक कंपनियों का नेताओं, पार्टियों एवं उनके छद्म कार्यकर्ताओं द्वारा खास प्रकार के राजनीतिक विचारों को स्थापित करने के लिए प्रयोग बढ़ रहा है। लोगों के संज्ञान में यह बार बार आ रहा है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों के लिए समान अवसर उपलब्ध नहीं करा रहीं हैं। सत्ताधारियों के साथ मिल कर फेसबुक द्वारा जिस आक्रामकता से सामाजिक सछ्वाव को बिगाड़ा जा रहा है, वह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवा एवं प्रौढ़ मस्तिष्क में भावनात्मक रूप से भ्रामक सूचनाओं से घृणा भरी जा रही है और फेसबुक जैसी छद्म प्रचार कंपनियां इस बात को जानतीं हैं और वे उससे मुनाफा कमा रहीं हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि बड़े कारोबारी घरानों, सत्ताधारियों एवं फेसबुक जैसी वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियों के बीच इस प्रकार की सांठगांठ बढ़ रही है।   गांधी ने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करतीं हूं कि वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी राजनीति में फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया कंपनियों के सुनियोजित हस्तक्षेप एवं प्रभाव को समाप्त करे। हमें अपने लोकतंत्र और सामाजिक सछ्वाव की रक्षा करने की जरूरत है भले ही कोई पार्टी सत्ता में हो।

चौकीदार पर सरिया व लाठियों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल, बाजार बंद!
जयपुर/बगरू। कस्बे के जुगल बाजार में बीती रात 2.30 बजे के आसपास संदिग्ध बदमाशों ने चौकीदार कर रहे एक नेपाली युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। चौकीदार को स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष सायरमल प्रजापत, एडवोकेट अमित नन्दवाना व अक्षय गुप्ता ने एक निजी अस्पताल में भर्ती उपचार किया गया और सुबह 9 बजे एम्बुलेंस से एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार बगरू नगर व्यापार मंडल द्वारा चोर-उच्चकों से बचाव के लिए व्यापार मंडल स्तर पर एक नेपाली युवक को चौकीदारी के लिए रखा हुआ है। खंडेलवाल धर्मशाला निवासी नेपाली युवक सुरेन्द्र सिंह रात को जुगल बाजार में चौकीदारी कर एक दुकान के बाहर बैठा था तभी अचानक खाकी कपड़े पहने 5 बदमाश आये और चौकीदार से पुछजाछ करते हुए जुगल बाजार से साइड की गली में ले जाकर सरियों व लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें चौकीदार सुरेन्द्र सिंह गंभीर घायल हो गया। बदमाश हमला कर चौकीदार का फोन ले फरार हो गये। चौकीदार सुरेन्द्र सिंह स्थानीय व्यापारियो व लोगो को जगाया और वारदात के बारे में बताया। स्थानीय व्यापारियो व लोगो ने पुलिस को सुचना देकर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गये।

घटना के विरोध में 3 घंटे बाजार रहें बंद
घटना के विरोध में सैकड़ो व्यापारियो ने सुबह 3 घंटे बाजार बंद कर घटना स्थल पर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस से मांग कि की बाजार में कड़ी गश्त व्यवस्था की जाए और जल्द घटना का खुलासा हो। मौके पर पहुंचे थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण को व्यापारियो ने ज्ञापन सौपा। थानाधिकारी चारण ने व्यापारियो की मांग मानते हुए गश्त की व्यवस्था की और जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सायरमल प्रजापत व सचिव रूपचन्द अग्रवाल नेे बताया कि सभी व्यापारियों की सहमती से चौकीदार को 25 हजार रूपये तुरंत आर्थिक सहायता व अस्पताल का खर्चा वहन करने का निर्णय लिया गया। वहीं व्यापारियों का कहना है कि अभी पुलिस का अच्छा सहयोग मिल रहा है, इस घटना के बाद पुलिस मौके पर भी समय से आ गई थी। मगर सर्दी को देखते हुए शाम के समय गश्त और मुस्तैदी से बढ़ाने की जरूरत है।

डेढ़ घंटे खंगाले सीसीटीवी, कई दुकानों में चालू भी नहीं
वारदात की सूचना पर थानाधिकारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। यहां दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद आसपास की दुकानों में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। दुकानो के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात के अनुसार 5 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध बदमाशों की पहचान कर रही है। दिन में करीब डेढ़ घंटे पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। महत्वपूर्ण बात ये भी है कि कई दुकानों में तो सीसीटीवी काम ही नहीं कर रहे। कुछ दुकानों में कैमरे बंद भी रहे।

बलिदान के अपमान पर फूटा गुस्सा : चौतरफा मांग ‘कंगना को गिरफ्तार करो, पद्मश्री वापस लो’
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी पर दिए बयान को लेकर स्वतंत्रता सेनानियों, कांग्रेस, एनसीपी समेत कई राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। सभी का कहना है कि कंगना का यह बयान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का अपमान है। लोगों ने मांग की है कि उससे पद्मश्री सम्मान वापस लेकर उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी भी आग बबूला
कड़ी से कड़ी सजा मिले : रामेश्वर चौधरी
जयपुर। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान को लेकर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी भी आग बबूला है। उन्होंने कंगना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के पा बाय गांव में निवास कर रहे स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का अपमान करने वाली कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेकर उसे कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। करीब 103 वर्षीय चौधरी ने कहा कि हम जानते हैं आजादी कैसे मिली है। अंग्रेजों ने कैसे-कैसे जुल्म ढहाए है। लम्बे संघर्ष के बाद आजादी मिली है। दिन-रात हमारे पीछे अंग्रेज पुलिस लगी रहती थी। जानवरों की घोर में छिपकर रहते थे। हम लो मौसम तक की परवाह नहीं करते थे। सर्दी, गरमी और बरसात में भी देश की आजादी के लिए काम करते थे। आज भी मैं आजादी के लिए संषर्घ के उन दिनों को याद करता हंू तो रूह कांप जाती है। स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर कंगना रनौत कहती है कि असली आजादी तो 2014 में मिली है। उसे यह पता नहीं कि 1947 में आजादी नहीं मिलती तो जिनकी वह तारीफ कर रही है, आज ये लोग बोलने लायक नहीं रहते। स्वतंत्रता सेनानियों का इस तरह अपमान करने वाली कंगना रनौत को माफ नहीं किया जाना चाहिए। उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। दरअसल कंगना रनौत ने गत दिवस एक कार्यक्रम में 1947 में मिली आजादी और हिंसा का जिक्र करते हुए कहा था कि वो आजादी नहीं थी, बल्कि भीख थी। कंगना इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि जो आजादी मिली है, वह 2014 में मिली है।

बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के जुमले उछाले गए हैं। यह अभिनेत्री हैं जो इस तरह का अभिनय कर रही हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कंगना का बयान देश के शहीदों का अपमान है। उन्हें पता ही नहीं कितने लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राण दिए हैं।-निशा सिद्दू, वरिष्ठ नेता सीपीआई, जयपुर

कंगना का बयान स्वतंत्रता आन्दोलन का अपमान है। महात्मा गांधी, भगतसिंह, राजगुरु सहित हजारों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। इस बयान की खोज नागपुर यूनिवसिर्टी से हुई है। कगना ने यह कहकर पदमश्री का अपमान किया है, इस तरह के लोगों को पदमश्री नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। -नरेन्द्र आचार्य, सचिव, सीपीआई, राजस्थान

ंकंगना ने देश के इतिहास को नहीं पढ़ा है। उसे यह पता नहीं है कि कितने ही लोगों ने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहूति दी है। इस तरह की अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। -डॉ. गौरव शर्मा, लेखक

आजादी को लेकर दिया था विवादित बयान
कंगना के खिलाफ  प्रदेश के कई जिलों में शिकायत दर्ज
देश की आजादी को लेकर विवादित बयान देने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ प्रदेश के चार जिलों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और चूरू में शिकायत दर्ज कराई गई है। रनोट के खिलाफ जयपुर के कोतवाली और जोधपुर के शास्त्रीनगर, उदयपुर के सुखेर और चूरू के कोतवाली थाने में शिकायत दी है।

कंगना रनौत मामला
जयपुर में शहर महिला कांग्रेस ने कोतवाली थाने में रनोत के खिलाफ  दी शिकायत में लिखा है कि रनौत ने आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों की प्रतिष्ठा का अपमान करने, संविधान के प्रति आस्था रखने वालों को आहत किया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी लुबाना ने शिकायत में बताया कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ और उस आजादी के लिए हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया। वो क्षण प्रत्येक आजाद भारतीय के लिए गौरवान्वित क्षण था। पूरी दुनिया ने भारत की आजादी देखी और शहीदों को आज भी सम्मान की नजर से देखता है। गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रानावत ने सार्वजनिक मंच  से बयान दिया था कि 1947 में भारत को आजादी मिली थी, वह आजादी नहीं भीख थी। असल में भारत को आजादी 2014 में मिली है।

लहू की फुहारों से मिली आजादी का अपमान: पाण्डे
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कंगना के बयान पर विरोध जताते हुए कहा कि अभिनेत्री ने लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार किया है। लहू की फुहारों से मिली आजादी का अपमान किया है। ऐसे में उन पर उचित कार्रवाई की जाए और पद्मश्री वापस लिया जाए। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों में कंगना के खिलाफ पदाधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है।

कंगना रनौत का बयान महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, और सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का ही नहीं, बल्कि सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान का भी अपमान है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। माननीय राष्टÑपति को कंगना से तत्काल पद्म सम्मान वापस लेना चाहिए। -आनंद शर्मा, कांग्रेस नेता

मैं अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। केंद्र सरकार को कंगना से पद्मश्री वापस लेकर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। -नवाब मलिक, एनसीपी नेता