kota traffic jam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वीआईपी दौरे ने रोकी शहर की रफ्तार, घंटों जाम में फंसे लोग
कोटा। वीआईपी मूवमेंट के चलते गुरुवार को शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। सुरक्षा इंतजामों के नाम पर प्रमुख मार्गों पर की गई बैरिकेडिंग और यातायात रोकने की व्यवस्था से लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के कई हिस्सों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोग तेज धूप व उमस के बीच जाम में फंसे रहे। नयापुरा थाना क्षेत्र, सीवी गार्डन रोड, अग्रसेन चौराहा, जेल रोड और किशोर सागर मार्ग सहित कई प्रमुख रास्तों पर यातायात बाधित रहा। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और जरूरी कामों से निकले लोग काफी देर तक सड़कों पर फंसे रहे।

जाम का असर इतना रहा कि कई स्थानों पर एंबुलेंस भी वाहनों की भीड़ में फंस गईं। इससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि वीआईपी सुरक्षा के लिए रास्ते बंद करना जरूरी हो सकता है, लेकिन आम जनता की सुविधा को देखते हुए पहले से बेहतर यातायात योजना और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था होनी चाहिए।

शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसे आयोजनों और वीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरह संचालित किया जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।