churu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यमुना जल समझौते से शेखावाटी का सपना होगा साकार, कांग्रेस ने सिर्फ वादे किए: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक एमओए (समझौता ज्ञापन) के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 29 जून का दिन राजस्थान के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते से शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों तक यमुना का पानी पहुंचेगा और क्षेत्र में कृषि, उद्योग, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। जयपुर पहुंचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से वर्षों से लंबित यमुना जल परियोजना को गति मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शेखावाटी की जनता को वर्षों तक केवल यमुना जल का सपना दिखाया गया, लेकिन इसे धरातल पर उतारने का कोई गंभीर प्रयास नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में यमुना जल समझौते को निरस्त करने का वादा किया था और इसी कारण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस परियोजना पर कोई ठोस पहल नहीं की।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने 17 फरवरी 2024 को एमओयू के बाद तत्काल टास्क फोर्स का गठन कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाई। करीब 34 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत 3.6 मीटर व्यास की पाइपलाइन के माध्यम से यमुना का पानी शेखावाटी तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संसाधनों के विकास के लिए व्यापक रोडमैप पर काम कर रही है। रामजल सेतु लिंक परियोजना, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, गंग नहर, देवास और माही जैसी योजनाओं को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं, किसानों और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी है। प्रदेश में 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और अब तक 1.25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालोतरा दौरे के दौरान पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे, जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला रखेंगे तथा बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।

चूरू की बेटी ब्यूटी कांटेस्ट 'Elite Miss Rajasthan' में रही सेकंड रनर-अप, जानें गांव से ग्लैमर तक का प्रेरक सफर
राजस्थान। राजस्थान के चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव गोगासर की बेटी पारुल झेडू ने ‘एलिट मिस राजस्थान’ प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप का खिताब पाकर अपने जिले के साथ साथ पूरे राजस्थान का भी नाम रोशन किया है। बता दें कि प्रदेशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच पारुल ने टॉप-30 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली पारुल ने साबित किया कि मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य से बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है। वे भविष्य में मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं।

पारुल झेडू ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वह मॉडलिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही हैं और उनका सबसे बड़ा सपना राजस्थान की लोक संस्कृति को पूरे विश्व में फैलाना है। पारूल झेडू ने कहा कि “शिक्षा और पैशन—दोनों को साथ लेकर चलना ही असली सफलता है।” इसके आगे उन्होंने अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया। पारुल की सफलता की खबर फैलते ही गोगासर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

उल्लेखनीय है कि, पारुल इससे पहले कई म्यूजिक एलबम्स में काम कर चुकी हैं और लगातार खुद को निखारने में लगी हुई है और इसका ही नतीजा है कि आप पारूल ने ये खिताब अपने नाम किया है।

चूरू में दोपहर 12 से तीन बजे के बीच मालवाहक पशुओं को धूप में ले जाने पर हो सकती है सजा
जयपुर। आग उगलती सूर्य की किरणों के बीच दोपहर 12 से तीन बजे के बीच चूरू में भारवाहक पशु ऊंट, घोड़ा, खच्चर, बैल, पाड़ा पर माल रखकर ले जाते पाए जाने पर  25 हजार रुपए जुर्माना और तीन माह की सजा हो सकती है। एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इण्डिया के आदेशों को लागू करने की पहल करते हुए चूरू जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने आदेश जारी किए  हैं। इसके तहत उनके मालिकों के खिलाफ पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आदेश में कहा है कि भारवाहक पशु ऊंट, घोड़ा, खच्चर, बैल, पाड़ा और घोड़ा सहित अन्य जानवरों को दोपहर 12 से तीन बजे के बीच तेज धूप में सड़क पर चलाकर ले जाने पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम- 1960 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस सन्दर्भ में पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. भवानी सिंह से अनेक बार सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत क्या है सजा का प्रावधान
25 हजार रुपए का जुर्माना और तीन माह की सजा का प्रावधान है।

एनिमल वेलफेयर बोर्ड के निर्देशों की हुई पालना
एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इण्डिया गर्मी में मालवाहक जानवरों को धूप से बचाने के लिए प्रतिवर्ष सभी राज्य सरकारों को गाइड लाइन जारी करता है, जिसके तहत चूरू जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक सिर्फ चूरू जिला प्रशासन ने ही आदेश दिए हैं।

चूरू में कल पीएम की सभा, मुख्यमंत्री करेंगे मोदी की अगुवाई
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को चूरू दौरे पर रहेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे जयपुर से चूरू रवाना होंगे। सुबह 10:15 बजे चूरू पहुंच कर प्रधानमंत्री की अगुवाई करेंगे। दोपहर 12:45 बजे जनसभा सेठानी का जोहडा चुरू लोकसभा भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झांझडिया के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:15 बजे लक्ष्मणगढ सीकर पहुंचेंगे, जहां लोकसभा भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर  3:25 सरवडी ,धोद में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे सांगलिया धुणी पहुँच स्थानीय कार्यक्रम, शाम 5:15 बजे चाकसु के लिए रवाना होंगे। शाम 5:55 बजे चाकसू पहुँचकर दौसा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीना के समर्थन में रोड शो करेंगे।

सर्दी का असर बढ़ा, चूरू में रात सबसे सर्द
जयपुर। प्रदेश के अनेक हिस्सों में तापमान में गिरावट आने से सर्दी का असर बढ़ गया है।  माउण्ट आबू में रात का तापमान माइनस एक से प्लस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर शेखावाटी में रात का तापमान 5.1 डिग्री दर्ज हुआ, इससे लोग सर्दी से परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 3-4 दिन में उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इससे कई शहरों में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। शेखावाटी अंचल में सर्दी का अधिक असर बना हुआ है। चूरू में बीती रात का तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ, जो चूरू में इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। उत्तरी हवाओं के चलने से राज्य के अनेक हिस्सों में गलन बढ़ी है।

आने वाले दिनों में सर्दी का अधिक असर होगा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 25.8 और रात का तापमान 11.8 डिग्री दर्ज हुआ। सर्दी का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है, अलसुबह उठने वाले लोग अब थोड़ी देरी से बिस्तर छोड़ने लगे हैं।

इन हिस्सों में सर्दी का अधिक रहा असर
प्रदेश के फतेहपुर शेखावाटी 5.1, सिरोही 9.3, संगरिया 7.4, चूरू 7, सीकर 6.8, पिलानी 7.8, अलवर 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

सर्दी के असर से खेतों में गिरेगा पाला
प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी अपना असर दिखा रही है। आने वाले दिनों में रात के तापमान के चार डिग्री से नीचे जाने के साथ ही खेतों में पाला गिरेगा, इससे रबी की फसल और सब्जियों पर विपरीत असर होगा। सब्जियां खराब हो जाएगी। राज्य सरकार ने इस बार रबी की बुवाई का लक्ष्य 117 लाख हैक्टेयर रखा है, जिसमें से अभी तक प्रदेश में 1.16 लाख हैक्टेयर में रबी की बुवाई हुई है। राज्य में करीब 82.56 प्रतिशत रबी की बुवाई हुई है। आने वाले दिनों में गेहूं की बुवाई में तेजी आएगी, गेहूं की बुवाई राज्य में 82.56 प्रतिशत ही हो पाई है। प्रगतिशील किसान नन्दकिशोर चौधरी ने बताया कि तेज सर्दी में ही गेहूं और जौ की बुवाई होती है, लेकिन तेज सर्दी में रबी की फसल और सब्जी में पाला गिर जाता है, इससे फसल को काफी नुकसान पहुंचता है।

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सादुलपुर। राजगढ़ पुलिस ने बुधवार देर रात्रि को हथियारों के बल पर की गई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं तलवार भी बरामद हुई है। राजगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बुटोलिया ने गुरुवार की शाम को प्रेस वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर लुटाना पूर्ण गांव के बस अड्डे के पास कार में हथियारबंद लोग ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ तत्काल रवाना हो गए। घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति मिला, जिसने बताया कि मेरे ट्रक के आगे कार लगाकर चार व्यक्तियों ने मारपीट कर मेरा ट्रक लूट लिया। अरशद अली नामक उक्त ट्रक चालक चोटिल था।

पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे हॉस्पिटल के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस को देख कर आरोपी भागने लगे, जिस पर पुलिस दल ने उन्हें घेरा और तीन व्यक्तियों को काबू कर कर दबोच लिया। चौथा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने  बरनाला जिले के चंदन वाला गांव के रेशम सिंह के कब्जे से अवैध लोडेड पिस्तौल बरामद की। दूसरा व्यक्ति भी चंदन वाला का ही परमजीत सिंह जटसिख है जो नंगी तलवार लिए खड़ा था। तीसरा व्यक्ति संगरूर जिले के गुरु तेग बहादुर नगर का निवासी सरबजीत सिंह जटसिख है जिसके कब्जे से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

इन लोगों ने भागने वाले अपने साथी का नाम संगरूर पंजाब निवासी सागर खान बताया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में देसी घी भरा हुआ है जो पंजाब से रवाना होकर भीलवाड़ा जा रहा था। इस घी की कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकरण में गोठयां चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल राजेश डीआर की विशेष भूमिका रही।

सरदारशहर : चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सरदारशहर। पुलिस थाना की टीम द्वारा चोरी करने के दो आरोपियों सहित एक को किया निरूध और एक व्यक्ति को पिकअप चोरी करने की वारदात में गिरफतार किया। दिंगत आनन्द पुलिस अधीक्षक जिला चूरू के द्वारा चलाये जा रहे चोरी के अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत राजेन्द्रकुमार आरपीएस अति. पुलिस अधिक्षक चूरू, नरेन्द्र कुमार शर्मा आरपीएस वृताधिकारी सरदारशहर के सुपरविजन में थानाधिकारी बलराजसिंह मान के नेतृत्व में टीम गठित की।

टीम में सुरेन्द्र कुमार हैड कास्टेबल  , विनोदकुमार, राकेशकुमार कास्टेबल ने थाना के परिवादी अमरनाथ उर्फ पवनकुमार शर्मा वार्ड 9 के बाडा से मुगफली के छिल्लका चोरी करने के आरोपी प्रमेश्वरलाल पुत्र रूपाराम पुसाराम को गिरफतार किया। एक विधी विरूध बालक को निरूध किया गया। काम ली गई दो पिकअपो को जब्त किया गया।

कोरोना से सावधान रहें: 27 नए रोगी, 149 दिन बाद प्रदेश में एक दिन में दो मौतें
जयपुर। राजस्थान में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही अब मौतें भी शनै-शनै होना शुरू हो गई हैं। प्रदेश में सोमवार को एक दिन में दो लोगों की जान कोरोना ने ली है। प्रदेश में 17 जुलाई यानी 149 दिन पहले एक दिन में दो लोगों की जान गई थी। इसके बाद एक भी दिन ऐसा नहीं हुआ जब दो मौत हुई है। जानकारी के अनुसार राजसमंद में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की और चूरू के सरदारशहर में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोरोना से हुई है। कोविड के केस कम होने के साथ ही मौतों पर भी अंकुश लग गया था, लेकिन कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही फिर से मौतें होना अलर्ट करने वाला है। प्रदेश में 31 जुलाई को अंतिम बार एक व्यक्ति की मौत गंगानगर में हुई थी। इसके 110 दिन 18 नवम्बर को जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में ढ़ाई साल के बच्चे की और फिर 6 दिसम्बर को बीकानेर में एक युवती की मौत हुई थी। अब इसके सात दिन बाद दो मौतें हुई है।

28 लोग रिकवर हुए, एक्टिव केस 259
सोमवार को प्रदेश में 27 नए रोगी आए हैं। हालांकि राहत यह है कि इससे एक अधिक यानी 28 लोग रिकवर हुए हैं। ऐसे में एक्टिव केस 259 रह गए हैं। नए मरीजों में हनुमानगढ़ में सर्वाधिक 8 केस हैं। इसके अलावा बीकानेर-जयपुर में 7-7, उदयपुर-गंगानगर में 2-2, चूरू में एक नया केस सामने आया है। चिंता की बात यह भी है कि हनुमानगढ़, बीकानेर में भी दूसरी लहर की समाप्ति के बाद एक दिन में 7-8 केस सामने आए हैं।

यूक्रेन से आई कोटा की युवती सहित चार और मरीजों में मिला ओमिक्रॉन : युवती कोटा में होम आइसोलेट, तीन अन्य अजीतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती
प्रदेश में सोमवार को चार और मरीजों में ऑमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। इन चारों मरीजों की जिनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए सैंपल एसएमएस मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे, जिनकी सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें यूक्रेन से आई कोटा निवासी युवती भी शामिल है। साथ ही साउथ अफ्रीका से आए परिवार के संपर्क में आने वाले सीकर के अजीतगढ़ निवासी तीन अन्य मरीजों में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। यूक्रेन से आई युवती को तीन दिन पहले ही दो कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के कारण आरयूएचएस से डिस्चार्ज कर कोटा भेज दिया था, जहां युवती को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं अजीतगढ़ निवासी तीन मरीजों को अजीतगढ़ के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है। तीनों में भी कोई लक्षण नहीं है और सभी मरीज असिम्पटेमेटिक हैं। ऐसे में प्रदेश में अब ओमिक्रॉन वेरिएंट से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। वहीं दो संदिग्ध मरीज अभी भी आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती हैं जिनकी जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट भी एक दो दिन में आ सकती है।

युवती बिल्कुल ठीक, रिपोर्ट आने के तीन दिन पहले से ही होम आइसोलेट:
आरयूएचएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि कोटा निवासी युवती यूक्रेन से दुबई होते हुए जयपुर पहुंची थी। एयरपोर्ट पर जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसे आरयूएचएस में भर्ती किया था और यहां सोमवार को उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह युवती असिम्प्टोमटिक थी, जिसे संदिग्ध मानते हुए आरयूएचएस में भर्ती करवाया था। हालांकि दूसरे और तीसरे दिन युवती की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी थी और उसके घर कोटा में उसे होम क्वारंटाइन कर दिया था।

साउथ अफ्रीका से आए परिवार से हुआ संपर्क, अब पॉजिटिव:
तीन अन्य ओमिक्रॉन संक्रमित सीकर जिले के अजीतगढ़ स्थित सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती है। ये सभी व्यक्ति जयपुर की उस फैमिली से संपर्क में आए थे, जो दक्षिण अफ्रीका से यहां आई थी और बाद में ओमिक्रॉन पॉजिटिव भी हुई। सीकर सीएमएचओ  डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि इन तीनों व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को नेगेटिव मिली है और अब मंगलवार को उनकी दोबारा कोरोना की जांच करवाई जाएगी। नेगेटिव आने के बाद उन्हें घर के लिए छुट्टी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ये तीनो व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव जरूर है, लेकिन असिम्प्टोमटिक है।

इनका कहना है:
-यूक्रेन की युवती और सीकर जिले के रहने वाले तीन लोगों सहित चार लोगों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। इनमें से किसी को कोई लक्षण नहीं है। युवती को होम आइसोलेट किया गया है और तीन अन्य व्यक्ति अजीतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। -वैभव गालरिया, चिकित्सा सचिव, राजस्थान।

जयपुर में मिले सात पॉजिटिव:
राजधानी में कोरोना के आंकड़ों में उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को कोरोना के सात नए केस मिले हैं। इनमें आदर्श नगर से 2, सी-स्कीम से 2, जगतपुरा से 1, झोटवाड़ा से 1 और वैशाली नगर से 1 केस पॉजिटिव मिला है। इन नए मरीजों के साथ ही जयपुर में कोरोना के एक्टिव केस भी बढ़कर 120 हो गए हैं। इसके साथ ही जयपुर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर एक लाख 88 हजार 138 हो गई है।

शादी की सालगिरह के मौके पर CM केजरीवाल ने सपत्नी सालासर बालाजी के किए दर्शन
जयपुर/चूरू। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर सालासर बालाजी के दर्शन करके देश के अमन व शांति के लिए प्रार्थना की। केजरीवाल अपनी निजी धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार रात जयपुर जयपुर आए थे और बाद में वे सालासर चले गए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि केजरीवाल अपनी निजी धार्मिक यात्रा पर अपनी पत्नी व परिवार के साथ सालासर और खाटूश्याम जी जाएंगे उनका यह नीति धार्मिक कार्यक्रम है।