student leader shubham rewars - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईसीयू से भी जारी रहा छात्र नेता शुभम रेवाड़ का सत्याग्रह, अनशन नौवें दिन पहुँचा
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। विश्वविद्यालय परिसर से पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद उन्हें सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एमआईसीयू-7 के बेड नंबर 4 पर भर्ती किया गया है। बताया गया कि लगातार नौ दिनों से अन्न त्याग करने के कारण उनके शरीर में शुगर और ब्लड प्रेशर का स्तर काफी गिर गया, जिसके चलते चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद शुभम रेवाड़ ने अस्पताल से जारी संदेश में कहा कि उनका सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार राजस्थान विश्वविद्यालय में पृथक राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना और प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने संबंधी लिखित आदेश जारी नहीं करती। उन्होंने कहा कि प्रशासन उन्हें अनशन स्थल से हटाकर अस्पताल ले आया है, लेकिन उनके संकल्प और आंदोलन को नहीं रोक सकता। रेवाड़ ने अपनी दोनों मांगों को छात्र हित और राजस्थानी भाषा के सम्मान से जुड़ा बताते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। वहीं, समर्थकों ने भी सरकार से वार्ता कर आंदोलन का समाधान निकालने की मांग की है।