search - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कतर में भयावह हादसा: गैस प्लांट में विस्फोट से 54 लोग घायल, 18 अन्य लापता
दोहा। कतर की एक फैक्टरी में विस्फोट होने से कम से कम 54 लोग घायल हो गये और 18 लापता हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार तड़के यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "यह विस्फोट तकनीकी खराबी के कारण रास लफ्फान औद्योगिक शहर में हुआ। इसके बाद लापता लोगों की तलाश के लिए नागरिक सुरक्षा टीमों ने कतर के अंतरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव समूह के साथ मिलकर अभियान शुरू किया है।"

इससे पहले रविवार को जारी बयान में मंत्रालय ने कहा था कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है। दोहा से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर में स्थित रास लफ्फान प्राकृतिक गैस के लिए कतर का मुख्य निर्यात टर्मिनल है। युद्ध के दौरान ईरान ने रास लफ्फान को निशाना बनाया था और इसके बाद यह कई हफ्तों तक बंद रहा था। कतर के अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट तब हुआ, जब कर्मचारी बरजान गैस प्लांट में परिचालन फिर से शुरू करने का प्रयास कर रहे थे।

सीआईके की बड़ी कार्रवाई, आतंकवाद से जुड़े मामले में कश्मीर घाटी में चलाया तलाशी अभियान
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) शाखा ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में घाटी में कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी अभियान कुलगाम, अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपोरा, सोपोर और कुपवाड़ा सहित कई जिलों में चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये छापेमारी एजेंसी द्वारा जांच किये जा रहे एक आतंकवाद-संबंधी मामले की चल रही जांच के तहत की गयी है। उन्होंने कहा, “तलाशी अभियान फिलहाल जारी है। मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।” उन्होंने बताया कि ये छापे एजेंसी द्वारा जांच किये जा रहे आतंकवाद से जुड़े एक मामले की चल रही जांच का ही हिस्सा है।

पटना में दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबकर मौत ; अन्य 4 लापता, बचाव और राहत कार्य जारी
पटना। बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह गंगा नदी में एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, तथा चार अन्य लापता हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक नौका पर सवार 14 लोग सब्जी की खेती करने के लिए दियारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में नौका पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि सात लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। चार अन्य लोग लापता हैं।

मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे है। लापता चार लोगों की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

बाबा बर्फानी, आफत तूफानी जीवन की तलाश में जुटे बचाव दल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद शनिवार को 30-35 लापता तीर्थयात्रियों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाश अभियान जारी रहा। फिहाल यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अचानक आई बाढ़ से कम से कम 25 तंबू बह गए। खोजी कुत्तों और नवीनतम उपकरणों से लैस कई एजेंसियों और बचाव दल लापता लोगों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। तलाश अभियान में एनडीआरएफ, सेना, पुलिस, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ के अलावा अन्य एजेंसियां शामिल हैं।

विशेषज्ञ दल अमरनाथ गुफा में पहुंचे
भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि कि अमरनाथ गुफा की मलबा हटाने का काम और लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। सेना की दो बचाव टीम और अन्य विशेषज्ञ दल पवित्र गुफा में पहुंच गए हैं।

अमरनाथ हादसा : राज्य के मृतकों को 5-5 लाख का मुआवजा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमरनाथ यात्रा में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। गहलोत ने ट्वीट किया कि आपदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांंजलि अर्पित करता हूं। हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति दें।

घर की तलाशी में मिली चाबियां खोलेंगी घूस का राज
कोटा। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामावतार गुप्ता के कोटा स्थित घर की तलाशी में मिली करोड़ों की संपत्ति के साथ मिली कई चाबियां घूसखोरी के कई राज खोलेगी। यह चाबियां किसकी हैं उसकी जानकारी एसीबी जुटा रही है। जांच में एसीबी को जानकारी मिली कि वीसी ने  निजी विवि में इंजीनियरिंग की सीट बढ़ाने की कीमत तय कर रखी थी। हर एक सीट के एक लाख रुपए तय थे। इसी दर पर उसने  दस सीट बढ़वाने के लिए निजि विवि से 10 लाख रुपए की रिश्वत मांग की थी। एसीबी ने 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते गुप्ता को गुरुवार को जयपुर में  गिरफ्तार किया था। वहीं कोटा स्थित उनके सरकारी आवास में एसीबी कोटा के अधिकारियों ने तलाशी की तो वहां भी लाखों की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अलग-अलग बैंकों की 25 पास बुक मिली। जिनमें 79 लाख रुपए जमा हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपए के मकान व भूखंड अलग हैं।

एसीबी के अधिकारियों को गुप्ता के घर की तलाशी में कुछ चाबियां भी मिली हैं। लेकिन वे चाबियां किसकी हैं उसकी जानकारी एसीबी जुटा रही है। अभी तक गुप्ता के परिजन भी उनके बारे में एसीबी अधिकारियों को जानकारी नहीं दे सके सके हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक का एक लॉकर मिला है। एसीबी के एएसपी ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि उस बैंक लॉकर की भी जांच की जाएगी। उस लॉकर में क्या है यह तो उसे खोलने के बाद ही पता चल सकेगा। तकनीकी विवि के कुलपति गुप्ता ने इंजीनियरिंग कॉलेज में सीटें बढ़ाने की कीमत तय कर रखी है। हर सीट पर एक लाख रुपए की रिश्वत लेते थे।

सूत्रों के अनुसार गेस्ट हाउस में गुप्ता के पास से मिले 21 लाख रुपए भी रिश्वत के ही हैं। जिसे वे 4 दिन से वहां रहकर वसूल कर रहे थे। गुप्ता को इसकी जानकारी है कि एक सीट बढ़ने पर कॉलेज संचालक को हर साल कितनी आय होगी उसके हिसाब से उन्होंने रिश्वत की राशि तय कर रखी है। सूत्रों का कहना है कि अभी तो एसीबी की पूछताछ में और भी खुलासा होने की संभावना है।

बेटे का पॉलिटेक्नीक कॉलेज
सूत्रों के अनुसार रामावतार गुप्ता के स्वयं के नाम ही इतनी अधिक सम्पति व नकदी है। साथ ही उनके बेटे का एक पॉलिटेक्नीक कॉलेज भी है। इसके अलावा भी रिश्तेदारों व अन्य लोगों के नाम पर करोड़ों रुपए की बेनामी सम्पति मिलने की संभावना जताई जा रही है।

एसीबी के वाट्सएप ग्रुप ने किया कमाल
एसीबी के एएसपी ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि एसीबी के वाट्सएप ग्रुप ने यह कमाल किया है। एक निजी विवि के संचालक ने  तकनीकी विवि के कुलपति के खिलाफ सीधे एसीबी में शिकायत करने की जगह वाट्सएप ग्रुप पर शिकायत दी। जिसमें बताया कि उनके विवि में इंजीनियरिंग की दस सीट बढ़ाने के लिए कुलपति 10 लाख की मांग कर रहे हैं। यह राशि काफी अधिक है। सिर्फ उनसे ही यह मांग नहीं की जा रही है। इस तरह के  कई और संचालक भी हैं। जिन्हें कुलपति सरकारी गेस्ट हाउस में बुलाकर रिश्वत राशि प्राप्त कर रहे हैं। इतना पता चलते ही एसीबी के डीजी ने परिवादी से सम्पर्क किया और मात्र दो दिन में ही इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि परिवादी सामने आने की जगह इस तरह से उनके वाट्सएप ग्रुप पर भी शिकायत भेज सकते हैं। जिसमें परिवादी की पहचान गुप्त रखी जाएगी लेकिन रिश्वत लेने वाले  को उजागर किया जाएगा।

शराब और भूमि का शौकीन निकला आरएएस सांखला
जयुपर। अलवर में नेशनल हाईवे बनाने वाली कंपनी के मालिक से हर माह की बंधी 50 हजार रुपए लेने वाला सेटलमेंट अधिकारी अशोक कुमार सांखला ने अपने घर में भी भूमि का एक पूरा तंत्र खड़ा कर दिया था। उसके परिवार के हर व्यक्ति के नाम प्लॉट या मकान थे। सांखला महंगी शराब का भी शौकीन था। यह खुलासा एसीबी द्वारा सांखला के जगतपुरा स्थित ग्रीन एवेन्यू आशादीप अपार्टमेंट के फ्लैट में सर्च के दौरान हुआ है। एसीबी ने सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। बैंक लॉकरों की जानकारी एकत्रित है। वहीं आईएएस नन्नूमल पहाड़िया के महेश नगर स्थित मकान में बड़ी मात्रा में सामान मिला है। एसीबी इसकी अनुमानित कीमत का आंकलन कर रही है।

दो माह से राडार पर था नन्नूमल
अलवर में कलक्टर रहते हुए ही एसीबी को आईएएस नन्नूमल पहाड़िया के घूस तंत्र का सुराग लग गया था। एसीबी के डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन ने अपनी टीमें लगा दी थीं। नन्नूमल और सांखला घूस लेने के लिए किसी कोडवर्ड का उपयोग नहीं करते थे। वह ज्यादातर व्हाट्सएप का उपयोग करते थे। इसी दौरान कम्पनी का परिवादी आ गया और टीम ने तुरंत ट्रैप कर लिया।

युवक ने पत्नी-बेटे को मारा और फिर झूल गया फंदे पर
सीकर। नीमकाथाना सदर के गांवडी गांव में पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक मकान में तीन शव मिले हैं। महिला और बच्चे का शव पलंग पर और उसी कमरे में युवक फांसी के फंदे पर लटका था।
पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि युवक संपत कुमावत (28) ने पहले अपनी पत्नी का बेटे की हत्या की और इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार संपत का शव कमरे में पंखे से फंदे पर झूलता हुआ मिला। उसकी पत्नी पूजा (24) और बेटे चीनू (2) के शव पलंग पर थे। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस को महिला के शरीर पर कई जगह जलने के निशान मिले हैं। पुलिस ने घर को सीज कर दिया है। मृतक युवक अपने परिवार के साथ मुंबई रहता था और वहां टाइल्स लगाने का ठेकेदार था। होली पर ही वह अपने गांव आया था।

क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो-2022 का दूसरा दिन: पूरी हो रही सपनों के घर की तलाश
जयपुर। राजमहल पैलेस में आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो 2022 के दूसरे दिन शनिवार को विजिटर्स बड़ी संख्या में एक्सपो का दौरा कर अपने सपनों के आशियाना की तलाश पूरी कर रहे हैं। यह एक्सपो क्रेडाई (कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया), राजस्थान की ओर से आयोजित किया जा रहा है। राजसमंद सांसद, दीया कुमारी दूसरे दिन की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने और मालवीय नगर विधायक  कालीचरण सराफ ने द्वीप प्रज्जवलन किया। इनके अलावा जयपुर विकास आयुक्त (जेडीसी),  गौरव गोयल ने भी एक्सपो का दौरा कर बिल्डर्स व डेवलपर्स से मुलाकात की। क्रेडाई राजस्थान के प्रेसीडेंट, धीरेंद्र मदान, क्रेडाई राजस्थान के चेयरमेन, अनुराग शर्मा, क्रेडाई राजस्थान के महासचिव, राजेंद्र सिंह पचार और एक्सपो के कन्वीनियर  गिरराज अग्रवाल ने अतिथियों को एक्सपो की विजिट कराई।

उन्होंने कहा कि महामारी के दो वर्ष बाद क्रेडाई द्वारा यह शानदार एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें लोगों का काफी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है और यहां के हर स्टॉल पर कुछ न कुछ नया है। कोरोना महामारी के बाद आयोजित किए जा रहे इस एक्सपो के बाद प्रोपर्टी में इन्वेस्ट करने के प्रति निश्चित तौर पर रुझान बढ़ेगा। उन्होंने रियल एस्टेट को इंडस्ट्री का दर्जा दिए जाने का भी समर्थन किया।

विधायक  कालीचरण सराफ ने कहा कि कहा कि आज के समय में जब बड़े शहरों में जमीन की कमी है और जयपुर की जनसंख्या 40 लाख से अधिक हो गई है, ऐसे में होरिजेंटल डवलपमेंट की जगह वर्टिकल डवलपमेंट का कॉन्सेप्ट चलन में है। कोरोना महामारी के बाद क्रेडाई द्वारा आयोजित इस एक्सपो के जरिए रियल स्टेट कारोबार का एक्सपोजर किया गया है, इससे निश्चित रूप से इस क्षेत्र की मंदी दूर होगी।

जेडीसी गौरव गोयल ने कहा कि यह क्रेडाई की काफी अच्छी पहल है, जहां कस्टमर के समक्ष सारे विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं और बैंक लोन की जानकारी भी ली जा सकती है। बिल्डर्स व डवलपर्स द्वारा अपने प्रोजेक्ट्स में जो नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, यहां उसका हैल्दी कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। इस तरह के आयोजन नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए।

चार दिवसीय इस एक्सपो में 4 लाख से लेकर 6 करोड़ तक की प्रॉपर्टीज ऑफर पर उपलब्ध हैं। इनमें प्रीमियम रेजीडेंशियल, अफोर्डेबल हाउसिंग, खेत, विला, टाउनशिप, कॉमर्शियल शॉप व ऑफिस, स्टूडियो, फॉर्म हाउस और रिसॉर्ट हाउसिंग जैसी प्रोपर्टीज शामिल हैं। 36 प्रमुख डेवलपर्स द्वारा जयपुर, एनसीआर, जोधपुर तथा राजस्थान के अन्य शहरों के 300 से अधिक प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। इनमें एग्रो टाउनशिप का नया कॉन्सेप्ट विजिटर्स को काफी पसंद आ रहा है। इसमें कस्टमर्स को फेंसिंग, बोरवेल, सीसीटीवी सर्विलेंस, गार्ड रेजीडेंसी व फार्मर रेजीडेंस की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पुंछ जिले में तलाशी अभियान: पाकिस्तान, चीन में बने हथियार और बारुद बरामद
जम्मू। जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और चीन में बने हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने पुंछ जिले में हवेली क्षेत्र के नूर कोटे गांव में संयुक्त तलाश अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। तलाश के दौरान दो एके-47 राइफल, दो एके-47 मैगजीन, एक 223 बोर की पाकिस्तान निर्मित एके शेप गन हैंडग्रिप, दो मैगजीन .233 एके शेप गन तथा चार चाइनीज पिस्तौल बरामद किये गये।

हीरो मोटोकॉर्प पर आई-टी सर्च ऑपरेशन पड़ताल: हीरो मोटोकॉर्प ने 7% टैंक शेयर किया, जिसमें 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्च का खुलासा
नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में मंगलवार को 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जब मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि आयकर विभाग ने पाया है कि कंपनी ने दिल्ली में एक फार्महाउस के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी खर्च और 100 करोड़ रुपये से अधिक का नकद लेनदेन किया है।

बीएसई पर शेयर 7 फीसदी की गिरावट के साथ 2,208.35 रुपये पर बंद हुआ। इसने दिन के निचले स्तर 2,155 रुपये को छुआ और 52 सप्ताह के निचले स्तर 2,148 रुपये से बहुत दूर था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक अश्विन पाटिल ने कहा कि एक कमजोर दृष्टिकोण के कारण और महामारी शुरू होने के बाद से दोपहिया वाहनों की अधिग्रहण लागत में गिरावट के बावजूद, लंबी अवधि में स्टॉक हमारे लिए बहुत आकर्षक नहीं लग रहा है, मुख्य रूप से इसकी मात्रा पर दबाव और ईंधन की लागत में वृद्धि, शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में धीमी रिकवरी और 25-30% की बढ़ोतरी को देखते हुए। पाटिल ने कहा कि स्टॉक में आज दिखाई गई घुटने की प्रतिक्रिया में कल कुछ सुधार हो सकता है, बशर्ते प्रबंधन सड़क पर संतोषजनक स्पष्टीकरण दे।

उल्लेखनिय है कि आयकर विभाग ने 23 मार्च को हीरो मोटोकॉर्प और उसके अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल पर दिल्ली एनसीआर में कई स्थानों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया था, जो 26 मार्च को समाप्त हुआ था। तलाशी अभियान में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न स्थानों में फैले 40 से अधिक परिसर शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सबूत हार्ड कॉपी दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में जब्त किए गए हैं। इन सबूतों से पता चला कि समूह ने फर्जी खरीदारी की थी, भारी मात्रा में बेहिसाब नकद खर्च किया था और आवास प्रविष्टियां प्राप्त की थीं, जो कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये से अधिक थी। विभाग को दिल्ली के छतरपुर में एक फार्महाउस की खरीद में 100 करोड़ रुपये से अधिक के नकद लेनदेन के सबूत भी मिले।

सू्त्रों के अनुसार मुंजाल ने छतरपुर में एक फार्महाउस खरीदा जहां टैक्स बचाने के लिए फार्म हाउस के बाजार मूल्य में हेरफेर किया गया और काले धन का इस्तेमाल 100 करोड़ रुपये से अधिक नकद भुगतान करने के लिए किया गया जो कि आईटी अधिनियम की धारा 269एसएस का उल्लंघन है। आयकर अधिनियम की धारा 269SS के अनुसार, अचल संपत्ति का लेन-देन करते समय, 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा यदि विक्रेता ने खरीदार से 20,000 रुपये या उससे अधिक की राशि नकद में स्वीकार की है। आयकर विभाग ने पवन मुंजाल के साथ-साथ कंपनी के कुछ अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। मुंजाल के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपने खातों में बोगस खर्च दिखाए हैं। आईटी की टीम को जो संदेहास्पद खर्च मिले हैं, उसमें कुछ इनहाउस कंपनियों के भी हैं।

चित्तौड़गढ़ के बस्सी में किले की तलहटी में मिले पाषाणकालीन औजार
उदयपुर। चित्तौड़गढ़ के बस्सी में हाल ही एक सर्वेक्षण में पाषाणकालीन औजारों की खोज हुई है। विशेषज्ञों ने दावा किया है कि ये करीब 15 लाख साल पुराने पाषाणकालीन औजार है। ये औजार राजस्थान में मानव जीवन की उत्पत्ति को सिद्ध करने में सहायक हो सकते हैं। राजस्थान विद्यापीठ के संघटक साहित्य संस्थान के निदेशक प्रो. जीवनसिंह खरकवाल, चिंतन ठाकर, स्वाति वर्मा ने इस स्थल का सर्वेक्षण कर तथ्य स्पष्ट किए हैं। प्रो. खरकवाल ने बताया कि इससे पूर्व निम्बाहेड़ा में वर्ष 1960 से 1965 में हुए सर्वेक्षण में इस तरह के औजार प्राप्त हुए थे, लेकिन बस्सी के किले की तलहटी में पहाड़ी का ढलान जहां समाप्त होता है, वहीं पर ये औजार मिले हैं। इन औजारों के क्रमबद्ध तरीके से आसपास ही प्राप्त होने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वही स्थान है जहां इन औजारों को बनाया जाता था। खरकवाल ने बताया कि आदिकाल से जब मानव की उत्पत्ति मानी जाती है, उस समय की तिथियों आदि में काफी बदलाव आए हैं। इनको देखने से स्पष्ट होता है कि ये आदिकालीन पाषाण औजारों के नमूने हैं। इसमें कतई संदेह भी नहीं है कि ये औजार 15 लाख साल पुराने होंगे। करीब पांच किलोमीटर के दायरे में और औजारों की तलाश की जा रही है।

आशुलियिन परंपरा के हैं औजार
प्रो. खरकवाल ने बताया कि बस्सी गढ़ के निकट विंध्य की पहाड़ी की ढलान पर पाषाण काल की हाथ की कुलहड़िया, क्लीवर, स्क्रैपर आदि बडी संख्या मे पाए गए। ये औजार सेल चट्टान के ऊपर कोलूवियल जमाव में पाए गए हैं, जहां पर दो संस्कृति निम्न पुरा पाषाण काल तथा मध्य पाषाण काल के औजार खोजे गए हैं। यह औजार अशुलियिन परम्परा के है जिनकी तिथि भारत में 15 लाख से वर्ष पूर्व में है। इस तरह के औजार बस्सी के अतिरिक्त बूंदी में भी खोजे गए हैं। बनास औरे बेडच की घाटियों में इस तरह के औजार पिछली शताब्दी में 60 के दशक के प्रख्यात पुरातत्वविद वीएन मिश्र ने खोजे थे, उनके द्वारा खोजे गए औजार मुख्यत: नदियों की घाटियों में थे परन्तु पहली बार बस्सी में ये औजार पहाड़ी के ढलान पर मूल जगह पर खोजे गए हैं।

रिश्वत का लेन-देन करते जीएसटी कमिश्नर व दलाल गिरफ्तार
उदयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर स्थित विशेष अनुसंधान इकाई ने रविवार को उदयपुर एवं भीलवाड़ा में कार्रवाई कर वाणिज्यिक कर विभाग वृत भीलवाड़ा के अतिरिक्त कमिश्नर जीएसटी मोहम्मद हुसैन अंसारी को उसके दलाल नीलेश अग्रवाल से उदयपुर स्थित निवास पर 4 लाख रुपए की रिश्वत का लेन-देन करते गिरफ्तार किया है। प्रकरण में संलिप्तता पाने पर कर विभाग के एक अन्य अधिकारी एवं दलालों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गोपनीय सूचना पर एसीबी विशेष अनुसंधान इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजंरगसिंह शेखावत के नेतृत्व में उदयपुर में पुलिस निरीक्षक रतनसिंह व भीलवाड़ा में रघुवीरशरण की अगुवाई में गठित विशेष टीमों ने कार्रवाई कर मोहम्मद हुसैन अंसारी निवासी मुर्शिदनगर, उदयपुर को उनके निवास पर नीलेश पुत्र सुरेश अग्रवाल निवासी पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर से 4 लाख रुपए की रिश्वत राशि का लेन-देन करते हुए गिरफ्तार किया। प्रकरण में संलिप्तता पाने पर वाणिज्यिक कर अधिकारी वृत भीलवाड़ा दिनेश टेलर पुत्र राधेश्याम निवासी प्रतापनगर, राजमल उर्फ राजू पुत्र मदनलाल अग्रवाल निवासी कमला विहार, भीलवाड़ा व लक्ष्मण पुत्र सोहनलाल अग्रवाल निवासी आरसी व्यास कॉलोनी, भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से गहन पूछताछ कर विभाग के अन्य संदिग्ध अधिकारियों के भीलवाड़ा एवं उदयपुर स्थित ठिकानों पर तलाशी जारी है।