rakhis - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका में 400, तो थाईलैंड में 185 रुपए में सजेगी भाई की कलाई
कोटा। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही विदेशों में रहने वाले भाइयों तक राखी पहुंचाने की चिंता अब काफी हद तक खत्म हो गई है। डाक विभाग ने इस बार इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा के तहत विदेशों में राखी भेजने की दरों में उल्लेखनीय राहत देकर बहनों को बड़ा उपहार दिया है। नई व्यवस्था के तहत कई देशों के लिए शुल्क में कमी की गई है, जिससे कोटा सहित हाड़ौती अंचल की हजारों बहनें अब कम खर्च में अपनी राखी सुरक्षित और समय पर विदेश भेज सकेंगी। डाक विभाग की इस पहल का सबसे बड़ा लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जिनके भाई रोजगार, शिक्षा या व्यवसाय के सिलसिले में अमेरिका, यूरोप, आॅस्ट्रेलिया, थाईलैंड, जापान, सिंगापुर और खाड़ी देशों में रह रहे हैं। निजी कूरियर कंपनियों के मुकाबले डाक विभाग की यह सेवा न केवल काफी सस्ती है, बल्कि पूरी तरह ट्रैकिंग सुविधा से भी लैस है। इससे राखी की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

30 देशों के लिए उपलब्ध कराई सुविधा
डाक विभाग ने 50 ग्राम तक के इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट के लिए नई दरें जारी की हैं। इनमें थाईलैंड के लिए सबसे कम 185 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं अमेरिका के लिए 400 रुपए, संयुक्त अरब अमीरात और आॅस्ट्रेलिया के लिए 360 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इनके अलावा नेपाल, मालदीव, बांग्लादेश, भूटान, ओमान, मिस्र, जॉर्डन और कजाकिस्तान सहित 30 से अधिक देशों के लिए भी रियायती दरें लागू की गई हैं। इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि राखी भेजने के बाद बहनों को चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। ट्रैकिंग सुविधा के जरिए वे अपने मोबाइल फोन पर यह देख सकेंगी कि उनकी राखी किस देश में पहुंची, किस चरण में है और कब तक भाई के पते पर पहुंच जाएगी। इससे पारदर्शिता के साथ भरोसा भी बढ़ेगा।

डाकघरों में विशेष काउंटर तैयार
रक्षाबंधन को देखते हुए कोटा के प्रधान डाकघर सहित प्रमुख डाकघरों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अंतरराष्ट्रीय डाक बुकिंग के लिए अलग व्यवस्था की गई है ताकि अंतिम समय की भीड़ के बावजूद लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि विदेश जाने वाली राखियों की बुकिंग और डिस्पैच को प्राथमिकता दी जाए, जिससे सभी पार्सल समय पर गंतव्य तक पहुंच सकें। डाक विभाग का कहना है कि इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा कम खर्च, सुरक्षित परिवहन और ऑनलाइन ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि रक्षाबंधन से पहले पर्याप्त समय रहते अपनी राखियां बुक कराएं।

इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट (50 ग्राम तक) की रियायती दरें
देश शुल्क   (रुपए में)
थाईलैंड  185
सिंगापुर  190
जापान  245
मैक्सिको  220
न्यूजीलैंड  320
बेल्जियम  325
फ्रांस  335
इटली  350
यूएई  360
ऑस्ट्रेलिया  360
अर्जेंटीना  360
अमेरिका  400

मेरा भाई ऑस्ट्रेलिया में रहता है। पहले राखी भेजने में काफी खर्च आता था और समय पर पहुंचने की चिंता भी रहती थी। डाक विभाग की नई रियायती दरें बहनों के लिए बड़ी राहत हैं।
-राधिका चौहान, शिक्षिका

डाक विभाग ने इस बार इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा के तहत विदेशों में राखी भेजने की दरों में कमी की है। इससे कोटा सहित हाड़ौती अंचल की हजारों बहनें अब कम खर्च में अपनी राखी सुरक्षित और समय पर विदेश भेज सकेंगी।
-ओमप्रकाश सेन, निरीक्षक, डाक विभाग