kota live - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा महापौर चुनाव : भाजपा से अनुसुइया गोस्वामी ने भरा नामांकन, कांग्रेस से सुनीता सुमन मैदान में
कोटा। नगर निगम कोटा के महापौर पद के लिए शनिवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। अंतिम दिन भाजपा की ओर से वार्ड 98 की पार्षद अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस की ओर से वार्ड 17 की पार्षद सुनीता सुमन ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। महापौर पद के लिए मतदान 25 सितंबर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच 21 सितंबर को और नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 सितंबर निर्धारित है। कांग्रेस ने सुनीता सुमन को महापौर पद का प्रत्याशी घोषित करने के बाद शनिवार को उनके नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम और अन्य पार्टी नेताओं व पार्षदों की मौजूदगी में सुनीता सुमन ने दोपहर करीब एक बजे नामांकन दाखिल किया।

वहीं भाजपा ने अंतिम दिन अनुसुइया गोस्वामी के नाम पर मुहर लगाई। इसके बाद जिला अध्यक्ष राकेश जैन और प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन के समय प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी स्वयं मौजूद नहीं रही । भाजपा ने उन्हें वार्ड 98 से महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। अनुसुइया गोस्वामी के वार्ड 98 से पार्षद चुने जाने की जानकारी भी उपलब्ध चुनावी रिकॉर्ड में दर्ज है।

भाजपा के पास 57 पार्षद
कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के चुनाव परिणामों में भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और निर्दलीय 4 पार्षद हैं। इस तरह निगम में भाजपा के पास बहुमत है।भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि अनुसुइया गोस्वामी के नाम पर सहमति से निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी निगम में बोर्ड बनाएगी और लोकसभा अध्यक्ष के निर्देशन में तैयार रोडमैप के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे।वहीं कांग्रेस की ओर से भी महापौर पद हासिल करने का दावा किया गया है। अब महापौर पद के लिए अंतिम तस्वीर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी और 25 सितंबर को मतदान के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

कतार में लगे ओम बिरला, आम मतदाता की तरह किया मतदान
कोटा।लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी से सांसद ओम बिरला ने शुक्रवार सुबह शक्ति नगर स्थित वार्ड संख्या 83 के मतदान केंद्र पर कतार में लगकर मतदान किया।लोकसभा अध्यक्ष बिरला सुरक्षाकर्मियों के साथ अपने आवास से पैदल ही पास स्थित एक निजी स्कूल के मतदान केंद्र पहुँचे।

केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ होने के कारण वे नियमों का पालन करते हुए सामान्य नागरिक की तरह कतार में खड़े हुए। जैसे-जैसे कतार आगे बढ़ी, वे भी आगे बढ़ते गए और नियमानुसार एक आम मतदाता की तरह अपना वोट डाला।

पॉक्सो मामले में मंदिर पुजारी को 5 साल की सजा, जानें पूरा मामला
कोटा। कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर में नाबालिग बालिकाओं के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय क्रम संख्या दो के न्यायाधीश ने  आरोपी पुजारी गोपालदास उम्र 75 वर्ष को  दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही  15 हजार रुपए  के अर्थदंड से दंडित किया है।  न्यायालय ने पीड़ित दो बालिकाओं को 25-25 हजार रुपए प्रतिकर देने का भी आदेश दिया है।

विशिष्ट लोक अभियोजक वीरेन्द्र सिंह भानावत ने बताया कि   18 अगस्त 2024 को एक नौ वर्षीय बालिका की मां ने नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी मंदिर में पूजा और आरती में शामिल होने गई थी। घर लौटने पर उसने बताया कि मंदिर के पुजारी ने उसके कपड़े उतरवाकर उसके साथ  से छेड़छाड़ की। साथ गई अन्य बालिकाओं ने भी आरोप लगाया कि पुजारी ने एक दिन पहले उनके साथ भी इसी प्रकार की अश्लील हरकत की थी और  किसी को बताने के लिए मना किया था।

शिकायत के आधार पर नयापुरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान में आरोप प्रमाणित होने पर पुलिस ने आरोपी पुजारी  गोपालदास को गिरफ्तार किया और दोषी मानते हुए अदालत में आरोप पत्र पेश किए थे । ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की और से अदालत में कई गवाहों के बयान लेखबद्ध करवाए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी पुजारी को पॉक्सो एक्ट में दोषी मानते हुए पांच वर्ष का साधारण कारावास और 10,000 रुपए  जुर्माना की सजा सुनाई है। न्यायालय ने छेड़छाड़ के मामले में तीन वर्ष का साधारण कारावास और 5,000 रुपए के  जुर्माने से दंडित किया है।  न्यायालय ने आदेश दिया कि दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी तथा विचारण के दौरान जेल में बिताई गई अवधि का समायोजन किया जाएगा। साथ ही आरोपी को तत्काल केंद्रीय कारागृह, कोटा भेजने के आदेश दिए।