seek - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पधारो म्हारे देस: जयपुर की सरज़मीं पर जुगजुग जियो का आशीर्वाद लेने पहुंचे नीतू कपूर और अनिल कपूर
जयपुर। चर्चित फिल्म 'जुगजुग जियो' के रिलीज़ होने में लम्बे समय से चल रहा इंतज़ार अब कुछ ही दिनों में थमने को है। इसके लिए पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन के कामों में जोरों-शोरों से लगी है। इसी बीच फिल्म के अहम् किरदार नीतू कपूर और अनिल कपूर शनिवार को इसका प्रमोशन करने पिंक सिटी, जयपुर पहुंचे, जहां वे होटल में फैंस के साथ रूबरू हुए और खूब धमाल किया। ध्यान देने वाली बात है कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पहली बार जयपुर की सरज़मीं पर पहुंची।

यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यही कारण है कि फिल्म को प्रमोट करने के सिलसिले ने भी अब ज़ोर पकड़ लिया है। फिल्म का ट्रेलर अपने लॉन्च के समय से ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है, ऐसे में जयपुर के फैंस की खुशियों को दोगुना करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज सितारे नीतू कपूर और अनिल कपूर ने उनमें उत्साह की लहर दौड़ा दी।

जयपुर के लिए अपनी पंच लाइन 'झकास' बोलते हुए अनिल कपूर ने कहा, "नीतू जी के साथ मुझे फिल्म को प्रमोट करने का मौका मिला है, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। रंगीले राजस्थान का गुलाबी शहर किसी पहचान का मोहताज नहीं है। ऐसे में यहाँ के लोगों में एक अलग ही स्तर की फूर्ति और अपनापन नज़र आता है, जो इसे राजस्थान का ज़िंदादिल शहर बनाने के लिए काफी है।"

वहीं नीतू कपूर ने कहा, "राजस्थान की कला और संस्कृति व्यक्तिगत तौर पर मेरे दिल के बेहद करीब है। यहाँ के लज़ीज़ दाल-बाटी, चूरमा का स्वाद जरूर लेना चाहूँगी। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के बहाने ही सही, यहाँ की जीवनशैली को एक नज़र देख पाना बहुत ही सुकून भरा रहा। उम्मीद करती हूँ कि फैंस जुगजुग जियो को पसंद करेंगे।"

जैसे कि आजकल की शादियाँ बेहद संवेदनशील होती जा रही हैं, इस विषय पर अपने विचार रखते हुए और नई पीढ़ी को संदेश देते हुए नीतू कपूर कहती हैं, "रियल लाइफ की यदि बात करें, तो डाइवोर्स बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है, इसका कारण मैं व्यक्तिगत रूप से यह देखती हूँ कि आजकल लोगों में सब्र और सहनशक्ति बहुत कम हो गई है। एक रिश्ते को आजीवन बनाए रखने के लिए इन दोनों का ही होना बहुत जरुरी है।"

पारिवारिक मनोरंजन फिल्म जुगजुग जियो के स्टार कास्ट में दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के अलावा बॉलीवुड के चहेते वरुण धवन, कियारा आडवाणी, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं। यह फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित है। कोरोना महामारी के बाद करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की यह पहली फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के रिलीज़ होने में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी है, जिसके रिलीज़ होने का दर्शक और फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

निगम : अवकाश मांगने गए कर्मचारी को जातिगत गाली गलौच-धक्का मुक्की
उदयपुर। नगर निगम के कर्मचारी बुधवार को उस समय उग्र हो गए जब पुस्तकालय अधीक्षक ने सहायक कर्मचारी को अवकाश मांगने पर जातिगत गाली गलौच कर डाली।  संघ के संरक्षक दलपतसिंह चौहान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने निगम परिसर में प्रदर्शन एवं नारेबाजी की तथा आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मांग रखी है कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर संंबधित पुस्तकालय अधीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घटनाक्रम के अनुसार अशोक नगर स्थित निगम के पुस्तकालय में सहायक कर्मचारी भूपेश कोदली ने आरोप लगाया है कि जब वह पुस्तकालय अधीक्षक भगवतसिंह राव से अवकाश लेने पहुंचा तो उन्होंने जातिगत गालियां दी और धक्का मुक्की की। बताया गया कि कोदली आकस्मिक अवकाश मांगने के लिए राव के पास गया था। राव ने उनकी बात तक नहीं सुनी और गालियां देना शुरू कर दिया। कोदली ने जब इस बात का विरोध किया तो राव ने उसके साथ धक्का मुक्की कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। मामले में आयुक्त बारहठ ने जांच शुरू करवाई है।

छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, प्रधानाचार्य और शिक्षक एपीओ
भीलवाड़ा/करेड़ा। क्षेत्र के शिवपुर गांव में स्थित स्कूल में पेट दर्द होने पर छुट्टी मांगने गई छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के ताला जड़ दिया और आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रधानाचार्य व शिक्षक को एपीओ किया उसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि शिवपुर गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा को तीन दिन पूर्व पेट दर्द हुआ तो वो अपनी साथी छात्रा के साथ विद्यालय के शिक्षक नारायणसिंह चौहान के पास छुट्टी मांगने गई जिस पर शिक्षक नारायण सिंह ने साथी छात्रा को किसी काम के लिए बाहर भेज दिया और उक्त छात्रा के साथ के साथ छेड़छाड़ करने लगा जिसका विरोध करने पर शिक्षक ने छात्रा को धमकी दी कि यदि वे किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा जिससे डरी हुई छात्रा ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई और 2 दिन तक स्कूल नहीं आई। परिजनों ने घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सोनवाल को बताई मगर सोनवाल ने भी कोई संतोषप्रद जवाब परिजनों को नहीं दिया जिसे लेकर आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंचे और स्कूल के ताला जड़ दिया और आरोपी शिक्षक नारायण सिंह चौहान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

पूर्व में भी छात्रा के साथ की थी छेड़छाड़
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक नारायण सिंह ने पूर्व में भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी जिस पर परिजनों  ने गंभीरता नहीं दिखाई इसके बाद शिक्षक ने दूसरी बार फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी।

सीबीईओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच  कमेटी गठित
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्माराम चौधरी ने बताया कि सीबीईओ (माण्डल) मधु सामरिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें नारेली स्कूल के प्रिंसीपल रेणू गहलोत व करेड़ा प्रिंसीपल गोपाल विजयवर्गीय को शामिल करते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।