stomach - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लीची की टॉक्सिन्स खाली पेट करती है नुकसान: एक्सपर्ट्स
बाजार में सजी खूबसूरत लीची हर किसी को आकर्षित करती हैं। लीची खाने में टेस्टी होती है और हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छी होती है। हालांकि लीची खरीदने और इन्हें स्टोर करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कुछ साल पहले बिहार में कई बच्चों की मौत की खबर आई थी। लोकल एरिया में  इसकी वजह चमकी नाम के एक बुखार को बताया जा रहा था। बाद में एक्सपर्ट्स ने बताया था कि लीची के टॉक्सिन्स की वजह से बच्चों को अक्यूट इनसेफेलाइटिस सिंड्रोम हो गया था। लीची खरीदते और खाते वक्त क्या सावधानिया बरतनी चाहिए। लीची देखने में प्यारा और खूबसूरत फल है जो कि नॉर्थ इंडिया में काफी कम समय के लिए आता है। गर्मी से बरसात के बीच आपको मार्केट में ढेर सारी लीचियां दिख जाएंगी।

इन्हें खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे हमेशा पकी लीची लें। कच्ची लीची हरी सी दिखती है। इनमें टॉक्सिन्स होते हैं। लीची रेड, पिंक या आॅरेंज कलर की ही लें। साथ ही ऐसी लीची खरीदें जो कि साइज में छोटी न हों। पकी लीची में आपको अच्छी खुशबू आएगी और दबाने पर सॉफ्ट लगेंगी। अगल लीची चटकी है या इससे रस निकल रहा है या धब्बे हैं तो न लें। यह ज्यादा पकी होगी और सड़ने या अंदर कीड़े निकलने के चांस भी हो सकते हैं। डार्क ब्राउन कलर की लीची भी न लें ये ज्यादा पकी हो सकती हैं। लीची टिप पर हमेशा चेक करके खाएं इसमें गूदे के कलर के कीड़े भी होते हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि लीची की टॉक्सिन्स खाली पेट ज्यादा नुकसान करते हैं। अगर पोषक तत्वों की कमी से बॉडी शुगर लो है तो इसमें पाया जाने वाला मेथाइलीन साक्लोप्रोपिल ग्लाइसीन केमिकल दिमाग को प्रभावित करता है।

महिला ने सिलाई करते वक्त दांतों के बीच फंसाई सुई, सांस लेने से पेट में गई
जयपुर। एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने एक महिला की आंत और लिवर में फंसी सुई को दूरबीन पद्धति से निकाला है। एक 25 वर्षीय महिला को सिलाई करते समय मुंह में दांतों के बीच सुई फंसाना महंगा पड़ गया। सांस लेने के दौरान सुई महिला के पेट में चली गई। दो-तीन दिन इंतजार करने और पेट दर्द सहने के बाद आखिर में महिला ने एसएमएस में आकर डॉक्टर को दिखाया, जहां महिला का दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन करके सुई को लीवर से निकाला गया। पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई सुई या पिन जैसी चीज दूरबीन के जरिए लीवर से निकाली गई हो। इसमें बड़ी बात ये है कि सुई इस कदर फंसी हुई थी कि एक बार तो वह निकलते समय टूट गई और उसका बड़ा हिस्सा फंस गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा उसे निकाला गया।

ऐसे चली प्रक्रिया
एसएमएस हॉस्पिटल में जनरल सर्जन और सीनियर प्रोफेसर डॉ. ऋचा जैन ने बताया कि गंगानगर की रहने वाली 25 साल की महिला सिलाई का काम कर रही थी। उसने मुंह में दांतों के बीच सुई फंसा रखी थी। जब उसने सांस ली तो अचानक सुई पेट में चली गई। अस्पताल आने के बाद जब एक्सरे कराया गया तो सुई पहले आंतों में दिखी। मरीज को भर्ती किए 10 दिन हो गए थे। इस दौरान सोनोग्राफी, एंडोस्कॉपी, एक्सरे, सीटी स्कैन समेत कई जांचे बार-बार करवानी पड़ी। हमने एक बार तो मरीज को वापस घर भेजने का फैसला किया, लेकिन आखिरी बार जब सोनोग्राफी की तो लीवर के अंदर सुई डिटेक्ट हुई।

आंत में छेद करते हुए लीवर में गई
दो दिन प्रोसेस किया तो देखा महिला के आंतों में फंसी सुई आंतों में छेद करके लीवर में बुरी तरह फंस गई थी। कई जांचे और गेस्ट्रो सर्जरी विभाग के डॉक्टर्स से सलाह लेने के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया। उसके बाद सुई को बाहर निकाला गया।

छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, प्रधानाचार्य और शिक्षक एपीओ
भीलवाड़ा/करेड़ा। क्षेत्र के शिवपुर गांव में स्थित स्कूल में पेट दर्द होने पर छुट्टी मांगने गई छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के ताला जड़ दिया और आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रधानाचार्य व शिक्षक को एपीओ किया उसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि शिवपुर गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा को तीन दिन पूर्व पेट दर्द हुआ तो वो अपनी साथी छात्रा के साथ विद्यालय के शिक्षक नारायणसिंह चौहान के पास छुट्टी मांगने गई जिस पर शिक्षक नारायण सिंह ने साथी छात्रा को किसी काम के लिए बाहर भेज दिया और उक्त छात्रा के साथ के साथ छेड़छाड़ करने लगा जिसका विरोध करने पर शिक्षक ने छात्रा को धमकी दी कि यदि वे किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा जिससे डरी हुई छात्रा ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई और 2 दिन तक स्कूल नहीं आई। परिजनों ने घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सोनवाल को बताई मगर सोनवाल ने भी कोई संतोषप्रद जवाब परिजनों को नहीं दिया जिसे लेकर आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंचे और स्कूल के ताला जड़ दिया और आरोपी शिक्षक नारायण सिंह चौहान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

पूर्व में भी छात्रा के साथ की थी छेड़छाड़
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक नारायण सिंह ने पूर्व में भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी जिस पर परिजनों  ने गंभीरता नहीं दिखाई इसके बाद शिक्षक ने दूसरी बार फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी।

सीबीईओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच  कमेटी गठित
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्माराम चौधरी ने बताया कि सीबीईओ (माण्डल) मधु सामरिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें नारेली स्कूल के प्रिंसीपल रेणू गहलोत व करेड़ा प्रिंसीपल गोपाल विजयवर्गीय को शामिल करते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।