locked - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दुल्हन आ गई, बच्चे हो गए, लेकिन नहीं जुड़ पाए नाम
कोटा। केस 1 - सुल्तानपुर क्षेत्र के राजेन्द्र की चार साल पहले शादी हुई थी। राजेन्द्र ने बताया कि पत्नी का नाम राशन कार्ड में शामिल करवाने के लिए ई-मित्र पर चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उसकी समस्या का समाधान होना चाहिए ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

केस 2 - कैथून क्षेत्र निवासी श्योजीराम अपने बच्चे का नाम राशनकार्ड में जुड़वाने के लिए भटक रहा है। उसने बताया कि कई सरकारी दस्तावेज तैयार करवाने के लिए राशनकार्ड की जरूरत होती है, लेकिन उसके बच्चे का नाम नहीं होने से दस्तावेज तैयार करवाने में परेशानी आ रही है।

खाद्य सुरक्षा योजना का पोर्टल पिछले तीन साल से लॉक होने के कारण उपभोक्ताओं को अपने परिवार के नए सदस्यों के नाम राशन कार्ड में शामिल करने के लिए पिछले तीन साल से इंतजार है। सरकार ने अभी तक पुराने राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। ऐसे में उपभोक्ता प्रतिदिन जिला रसद विभाग कार्यालय में इस उम्मीद से पहुंच रहे हैं कि आज या कल नाम जुड़ जाएगा, लेकिन इन्हें  निराशा हाथ लग रही है।

दुल्हन व बच्चे कर रहे इंतजार
कोरोनाकाल के दौरान राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया बंद हो गई थी। इससे क्षेत्र के कई लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। जिले में कई परिवार ऐसे हैं जिनके सदस्यों की शादी को तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन दुल्हन और उनके बच्चों के नाम अभी तक राशन कार्ड में नहीं जुड़ पाए है। राज्य सरकार ने खाद्य सामग्री में नए नाम शामिल करने के लिए पिछले वर्ष पोर्टल खोला था। उस दौरान कई नए राशन कार्ड खाद्य सामग्री योजना में शामिल हो गए थे, लेकिन पुराने राशनकार्ड में  नए सदस्यों के नाम नहीं जुड़ पाए थे।

पांच लाख से अधिक राशन कार्ड धारक
जिले में पांच लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से 29 हजार 819 बीपीएल धारक हैं। वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसए) दो लाख 78 हजार 696 राशन कार्ड धारक हैं। जिन्हें चावल, गेहूं, मोटा अनाज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मिल रहा है। इसके साथ ही इन्हें अन्य लाभ भी मिलते हैं। वहीं नॉन एनएफएसए के दो लाख 23 हजार 382 राशन कार्ड बने हैं। ये ऐसी श्रेणी में आते हैं। जो लोग राजस्थान के निवासी नहीं है और राजस्थान में निवास कर रहे हैं।

यहां पड़ती है राशनकार्ड की जरूरत
राशनकार्ड में नाम शुद्धिकरण व नए नाम नहीं जुड़ने से लोगों के कई योजनाओं के कार्य अटके हुए हैं। जाति व मूल निवास, विवाह प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड में व्यक्ति का नाम होना अनिवार्य है। ऐसे में नाम नहीं होने से उनके कार्य नहीं हो पा रहे हैं। वहीं राशन कार्ड में नए सदस्य नहीं जुड़ने से उन्हें कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई योजनाओं के लाभ के लिए राशनकार्ड को सरकारी दस्तावेज के रूप में मान्य कर रखी है। ऐसे में पात्र होने के बावजूद योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

डेढ़ साल पहले से ई-मित्र पर नाम जुड़वाने के लिए आॅनलाइन आवेदन कर रखा है, लेकिन साइट नहीं चलने के कारण ई-मित्र वाला मना कर देता है, वहीं कई बार रसद कार्यालय तक गई हूं, लेकिन हर बार पोर्टल बंद का बोलकर वापस भेजे देते हैं।
- ललिता कुमारी, रायपुरा

खाद्य सुरक्षा योजना में काफी समय से नए सदस्यों के नाम शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इसकी लगातार शिकायतें आ रही है। यह केन्द्र सरकार का मामला है। इसका पोर्टल कब शुरू होगा, इस सम्बंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
- पुष्पा हिरवानी, जिला रसद अधिकारी कोटा

पूर्व सरपंच पति को मारे पुलिस ने चांटे, किया हवालात में बंद
बांदीकुई। यहां के रेलवे स्टेशन से अपने गांव झाझीरामपुरा जा रहे पूर्व सरपंच पति के साथ बीति रात दो पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर हवाला में बंद कर दिया। इधर घटना के विरोध में मंगलवार को बसवा पंचायत समिति के प्रधान सीताराम मीना कीअगुवाई में मीना समाज के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों ने डीएसपी उदय सिंह मीना को ज्ञापन देकर मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में चेताचनी दी है कि यदि शीघ्र पुलिसकर्मियो पर  कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन में पुलिसकर्मी उम्मेदीलाल गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने व  गाली गलोंच करने का आरोप लगाया है। वहीं मुख्यमंत्री सहित पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन भेजा गया है। मामले में झाझीरामपुरा की पूर्व सरपंच पति विजय सिंह मीना ने शिष्टमंडल के साथ डीएसपी को बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से बांदीकुई रेलवे स्टेशन से भतीजे से मिलकर गांव जा रहे था। रात्री करीब दो बजे आगरा फाटक पर एक दुकान से सिगरेट ले रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दो पुलिसकर्मी आए और रात में घूमने का कारण पूछने लगे। जिस पर दोनों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन से भतीजे से मिलकर गांव जा रहे है। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसपर पुलिसकर्मियों ने फोन का पुलिस वाहन को मौके पर बुलवा लिया और दोनों को पुलिस थाने ले गए। आरोप है कि पुलिस थाने में आरोपी पुलिसकर्मी ने सरपंच पति के कई थप्पड़ जड़ दिए और दोनों को हवालात में बंंद कर दिया। रातभर हवालात में बंद रहे विजय मीना का आरोप है कि प्यास लगने पर संतरी से पानी मांगा तो उसने पानी पिलाने से इनकार कर दिया। सुबह शौच जाने के लिए कहा तो शौच भी नहीं जाने दिया। ज्ञापन देने वालो में बसवा पंचायत समिति के प्रधान सीताराम मीना, बांदीकुई पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुबुद्धिराम मीना ,पूर्व प्रधान प्रेमदेवी मीना, सोहनलाल मीना, मातादीन मीना, कमलेश मीना, बसवापंचायत समिति सदस्य जम्बूरी देवी मीना, नादान सिंह मीना, सरपंच जावलीका बाढ सहित अन्य शामिल थे। मामले में पुलिस का कहना है कि विजय सिंह मीना व सुमेर मीना शराब के नशे में बाइक चलाते देर रात घूम रहे थे। जिन्हें पुलिस एक्ट 60 व 85 के तहत गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया है।

सोनोलॉजिस्ट के अभाव में सोनोग्राफी कक्ष में लगा ताला
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर नगर के अस्पताल में करीब ढाई माह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा 16 लाख रुपए लागत की सोनोग्राफी मशीन लगवा दी गई थी। लेकिन आज भी महिलाओं को उपचार कराने के लिए 40 किलोमीटर दूर कोटा शहर जाना पड़ रहा है। ब्लॉक क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज कोटा के अधीन आने वाली सीएचसी सोनोग्राफी मशीन को लगाए हुए ढाई माह से अधिक समय हो गया है। लेकिन आम जनता को अभी तक सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। सोनोलॉजिस्ट के अभाव में सोनोग्राफी कक्ष पर ताला लगा हुआ है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब दो दर्जन मरीज ऐसे आते हैं, जिन्हें सोनोग्राफी की आवश्यकता होती है। उन्हें कोटा या फिर निजी अस्पतालों में जा कर के अपना उपचार कराना पड़ता है। चिकित्सालय प्रशासन द्वारा इस मामले में कई बार उच्चाधिकारियों को सोनोलॉजिस्ट लगवाने के लिए अवगत करा दिया गया है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। गंभीर हालत में प्रसव के लिए भर्ती होने वाली महिलाओं को भी बिना सोनोग्राफी जांच के ही 40 किलोमीटर दूर कोटा जाना मजबूरी बन गया है।

लंबे संघर्ष के बाद मिली थी सोनोग्राफी मशीन
सोनोग्राफी मशीन की सुविधा को लेकर युवा शक्ति द्वारा आंदोलन चलाया गया था। जिसमें युवाओं के साथ ही कस्बे वासियों एवं महिलाओं ने भी आंदोलन को सफल बनाने के लिए योगदान दिया था। जिसके फलस्वरूप लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के द्वारा ग्रामीणों की मांग पर एवं नगर के लोगों की मांग पर सोनोग्राफी मशीन की घोषणा कर सीएचसी में मशीन उपलब्ध करवाई थी। लेकिन ढाई माह बाद भी इसे नियमित रूप से शुरू नहीं कराया जा सका है।

धूल खा रही 16 लाख से अधिक की मशीन
स्थिति यह है कि 16 लाख से अधिक राशि की यह मशीन धूल खा रही है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि विभाग के पास सोनोलॉजिस्ट नहीं है। लेकिन सोनोलॉजिस्ट लगाने के लिए जनप्रतिनिधियों का भी कोई ध्यान नहीं है। जबकि सीएचसी मेडिकल कॉलेज कोटा के अधीन आता है जहां प्रशासन और जनप्रतिनिधि चाहे तो प्रतिनियुक्ति पर ही सोनोलॉजिस्ट लगा कर के नगर वासियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को राहत पहुंचा सकते हैं।

रात्रि में नहीं मिलती महिला चिकित्सक
तहसील क्षेत्र की सबसे बड़ी सीएचसी में स्थानीय चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर आॅपी सामर के आने के बाद चिकित्सालय में सुविधा विस्तार भी हुआ है तो वहीं यहां कार्यरत डॉ मोहम्मद परवेज डॉ श्याम मालव डॉ दिनेश मीणा आदि द्वारा चिकित्सालय में बेहतरीन उपचार भी दिया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ी कमी यह है कि यहां महिला रोगियों को चिकित्सालय में रात्रि के समय कोई महिला चिकित्सक नहीं मिलती। दिन में भी कभी-कभी ही महिला चिकित्सक का उपचार मिल पाता है। ऐसे में क्षेत्र के बाशिंदों की पीड़ा यह है कि यदि कोई महिला गंभीर बीमार हो जाए तो उपचार तक के लिए यहां आस-पास कोई डॉक्टर तक नहीं मिलता। ऐसे में कोटा जाना महिलाओं की मजबूरी बन गई है।

इनका कहना है
सोनोलॉजिस्ट की समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा। साथ ही महिला चिकित्सक रात्रि में नहीं रुकने की शिकायत के लिए भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान कराया जाएगा।
-रामनारायण मीणा, विधायक

सुल्तानपुर चिकित्सालय में मरीजों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां देकर के उपचार किया जा रहा है। सोनोलॉजिस्ट के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है। साथ ही महिला चिकित्सक के लिए भी संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।
-डॉक्टर ओपी शर्मा, सीएचसी प्रभारी

सीएचसी में महिला चिकित्सक नहीं होने की शिकायतें मिली हैं। सीएचसी प्रभारी को कार्यवाही करनी चाहिए। सोनोग्राफी मशीन चलाने के लिए भी पत्र लिखा हुआ है।
-डॉ गिरिराज मीणा, बीसीएमओ

दो शिक्षकों के बीच झगड़ा, विद्यालय बना अखाड़ा, परिजनों ने स्कूल के लगाया ताला
दौसा/सिकराय। सिकराय उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालाखोह-अम्बाड़ी में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल अम्बाडी में दो शिक्षकों के बीच झगड़ने की बात को लेकर परिजनों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। ताला जड़ देने की सूचना पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश कर ताला खुलवाया। इस दौरान एक अध्यापक के खिलाफ एपीओ की कार्रवाई की गई।

राजकीय स्कूल अम्बाडी में दो शिक्षकों के बीच रोज-रोज हो रहीं लड़ाई से परेशान होकर परिजनों ने स्कूल भवन पहुंचकर प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक अध्यापक को स्कूल से हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के 2 अध्यापक रामकिशन व मिथिलेश मीना के बीच हो रही लड़ाई से स्कूल में पढ़ने वाले बालक-बालिकाओं में गलत प्रभाव रहा है। पहले भी इसी तरह का मामला होने पर अध्यापक मिथिलेश मीना को किसी अन्यत्र जगह पर लगाया गया था। अब फिर से विद्या के मंदिर को अखाड़ा बना रहे हैं। स्कूल पर ताला जड़ने की सूचना पर पहुंचे सीबीईओ मोहनलाल बैरवा, पीईओ रामसिंह बैरवा, राजेश मीणा, चेतराम मीना ने पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइश कर ताला खुलवाया गया। एक अध्यापक खिलाफ एपीओ कीकार्रवाई की गई। सरपंच नरेश बैरवा, रमेश महावर, कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, प्रधानाचार्य और शिक्षक एपीओ
भीलवाड़ा/करेड़ा। क्षेत्र के शिवपुर गांव में स्थित स्कूल में पेट दर्द होने पर छुट्टी मांगने गई छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के ताला जड़ दिया और आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रधानाचार्य व शिक्षक को एपीओ किया उसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि शिवपुर गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा को तीन दिन पूर्व पेट दर्द हुआ तो वो अपनी साथी छात्रा के साथ विद्यालय के शिक्षक नारायणसिंह चौहान के पास छुट्टी मांगने गई जिस पर शिक्षक नारायण सिंह ने साथी छात्रा को किसी काम के लिए बाहर भेज दिया और उक्त छात्रा के साथ के साथ छेड़छाड़ करने लगा जिसका विरोध करने पर शिक्षक ने छात्रा को धमकी दी कि यदि वे किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा जिससे डरी हुई छात्रा ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई और 2 दिन तक स्कूल नहीं आई। परिजनों ने घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सोनवाल को बताई मगर सोनवाल ने भी कोई संतोषप्रद जवाब परिजनों को नहीं दिया जिसे लेकर आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंचे और स्कूल के ताला जड़ दिया और आरोपी शिक्षक नारायण सिंह चौहान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

पूर्व में भी छात्रा के साथ की थी छेड़छाड़
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक नारायण सिंह ने पूर्व में भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी जिस पर परिजनों  ने गंभीरता नहीं दिखाई इसके बाद शिक्षक ने दूसरी बार फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी।

सीबीईओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच  कमेटी गठित
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्माराम चौधरी ने बताया कि सीबीईओ (माण्डल) मधु सामरिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें नारेली स्कूल के प्रिंसीपल रेणू गहलोत व करेड़ा प्रिंसीपल गोपाल विजयवर्गीय को शामिल करते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।