police line - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा, जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं
जयपुर। पश्चिमी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने तनोट माता मंदिर में दर्शन और आरती के बाद जैसलमेर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुविधाओं के साथ महिला बैरक और पुलिस लाइन में संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की व्यवस्थाएं भी देखीं। बाद में बालोतरा जिले के सिणधरी थाने पहुंचकर कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की समीक्षा की।

तनोट माता मंदिर में दर्शन और आरती के बाद डीजीपी जैसलमेर पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए स्थापित जिम और कैंटीन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। नवनिर्मित महिला बैरक का जायजा लेते हुए महिला पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने की बात कही।

पुलिस लाइन स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में डीजीपी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कक्षा-कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम और पढ़ाई से जुड़े विषयों पर जानकारी ली तथा बच्चों को टॉफियां वितरित कीं।

जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन में विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सवाई माधोपुर। “मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान” “हरियालो राजस्थान” “एक पेड़ मां के नाम” के अन्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने गुरूवार को स्टेप बाई स्टेप के विद्यार्थियों के साथ पुलिस परेड़ ग्राउंड में पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा लक्ष्य न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि पौधे जीवित रहें और फल-फूल सकें। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत कम से कम एक-एक पौधा लगाकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी लेकर समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कहीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्कूली विद्यार्थियों को वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना वर्तमान समय की अति आवश्यक जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ हमें ऑक्सीजन देते हैं। औद्योगिक प्रगति के कारण पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। वृक्षों से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायता मिलती है। पेड़ लगाकर ही प्रकृति की रक्षा व पर्यावरण का कायाकल्प हो सकता हैं।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को पौधो का वितरण कर एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाने का आग्रह किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना, स्टेप बाई स्टेप स्कूल के निदेशक अरविन्द सिंघल, विद्यार्थी, शिक्षक, पुलिस कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने व फरियादी से मारपीट के आरोप में सिपाही को लाइन भेजा
कोटा ।  दादाबाड़ी पुलिस द्वारा महिला के साथ थाने में अभद्रता कर गिरफ्तार करने के प्रयास तथा फरियादी के साथ मारपीट करने के मामले में आईजी ने एक सिपाही बंशीधर को पुलिस लाइन भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच वृताधिकारी प्रथम  अंकित जैन को दी गई है। इस मामले में माली सैनी युवा जागृति मंच भारत के संभागीय अध्यक्ष सुनील गहलोत के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के साथ समाज के स्त्री-पुरुषों  ने शुक्रवार को आईजी कार्यालय के बाहर दोषी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान महिलाओं ने  पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए तथा आरोपी पुलिस कांस्टेबल को संस्पेड करने की मांग की। इस दौरान आईजी आॅफिस के बाहर जवाहर नगर थानाधिकारी रामकिशन, वृताधिकारी अंकित जैन ने प्रदर्शन कारियों को समझाया और आईजी द्वारा पांच दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया। उधर, मामले में आईजी ने दादाबाड़ी पुलिस थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल बंशीधर को लाइन भेज दिया। प्रदर्शनकारियों ने आईजी को ज्ञापन भी दिया। जिसमें बताया गया था कि 21 मार्च 2022 को राम वाल्मीकि, मनोज, कालू  राम जावा, आकाश जावा पीड़ित के घर के सामने जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बाद में छोड़ दिया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने कवरलाल, संतोष बाई और संजय सुमन उनकी पत्नी कीर्ति के साथ घर में घुसकर मारपीट की तथा दुकान में तोड़फोड़ की। इस मामले में पीड़ित संजय सुमन ने आरोपियो के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी। पीड़ित का आरोप है कि दादाबाड़ी पुलिस के एसआई मोहन लाल, सिपाही बंशीधर, महिला कांस्टेबल गीता ने थाने पर ही उनकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा अभद्र व्यवहार किया था।
उधर, मंच के संभागीय अध्यक्ष सुनील गहलोत ने बताया कि आईजी ने आरोपियों को पांच दिन में गिरफ्तार करने व दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यूपी पुलिस का सब इंस्पेक्टर बेटे संग कर रहा था हाथी के दांतों की तस्करी
जयपुर। उत्तरप्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर नाजुद्दीन अपने बेटे गुलाम समेत एक अन्य के साथ जयपुर में तस्करी से हासिल किए हाथी दांत समेत अन्य सामान को बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुख्ता सूचना पर एसओजी ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के साथ संयुक्त कार्रवाई कर तीनों कोगिरफ्तार कर लिया।  एसओजी एवं एटीएस एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि टीम को सूचना के आधार पर रवाना किया। टीम सिंधी कैम्प पोलोविक्ट्री से गवर्नमेंट हॉस्टल पहुंची तो मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर(यूपी) निवासी कुछ लोग बिना नम्बर की काले रंग की स्कॉर्पियो में जालूपुरा की ओर घूम रहे हैं। इनके पास हाथी दांत या शेर, बघेरे की खाल है, जिसे बाजार में बेचने की फिराक में हैं। इन्हें पकड़कर जांच की तो मुल्जिम नाजुद्दीन खां पुत्र राजू खां हाल सब-इंस्पेक्टर यूपी पुलिस हरदौई में पुलिस लाइन में तैनात है। साथी नादिर अली पुत्र आशिक अली, गुलाम पुत्र नाजुद्दीन खां को गिरफ्तार कर 35 नग बड़े हाथी दांत कुल वजन 30 किलोग्राम व हाथी दांत का 165 ग्राम पाउडर व एक लोडेड रिवॉल्वर, 6 कारतूस एवं 1,50,000 रु. बरामद किए। एसओजी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

अजब-गजब : पुलिस लाइन में आरआई दिगपाल सिंह ने कुर्सी छोड़ जमीन पर लगा रखी है ‘गद्दी’
जयपुर। रिजर्व पुलिस लाइन जयपुर शहर में तैनात पुलिस निरीक्षक दिगपाल सिंह अपनी अनूठी कार्यशैली से लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। संभवत: प्रदेश क्या देशभर में पहली बार कोई पुलिस निरीक्षक जमीन पर बैठकर पुलिस की ड्यूटी कर रहा है। जब कोई पुलिसकर्मी उनसे अवकाश स्वीकृत कराने समेत किसी अन्य काम के लिए उनके पास आता है तो वह एकबारगी तो उन्हें अचरज भरी निगाहों से देखता है और बाहर जाकर चर्चा अवश्य करता है। जमीन पर फर्श के ऊपर एक गद्दे पर बैठकर संचित निरीक्षक के पद पर कार्य कर रहे दिगपाल सिंह पुलिस को सहज और सादगी पूर्ण रहकर काम करने का संदेश दे रहे हैं। सिंह पुलिस वर्दी में दिनभर जमीन पर बैठकर रिजर्व पुलिस लाइन के सारे काम निपटाते हैं।

पुलिसकर्मी को धरातल से जुड़ा रहना भी जरूरी
पुलिस निरीक्षक दिगपाल सिंह को जमीन पर बैठकर ड्यूटी करते हुए देखने पर दैनिक नवज्योति संवाददाता ने जब उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि जमीन पर बैठकर काम करने का उनका सिर्फ एक ही मक्सद है कि उनके पास जो भी पुलिसकर्मी आए वह यह सोचे की हमें वर्दी में रहकर कभी भी धरातल को नहीं छोड़ना चाहिए। जमीन पर बैठकर एक अलग अहसास होता है जो दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकता है। हम पुलिसकर्मी कई बार वर्दी में गलत काम भी कर देते हैं जो समाज और संस्था के लिए हितकारी नहीं होते हैं।

ये हैं आरआई दिगपाल सिंह
रिजर्व पुलिस लाइन जयपुर शहर में पुलिस निरीक्षक दिगपाल सिंह संचित निरीक्षक (रिजर्व इंस्पेक्टर) के पद पर तैनात हैं। इनके पिता अध्यापक से सेवानिवृत हैं। दो बच्चे हैं। सिंह ने एसआई के तौर पर जयपुर के थाना रामगंज, माणक चौक, झोटवाड़ा, अशोक नगर और संजय सर्किल में काम किया है। वहीं पुलिस निरीक्षक बनने के बाद बीकानेर के महाजन थाना, श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी और जैतसर में थानाप्रभारी का काम संभाला।