career - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टेक्निशियन भर्ती-2025 सीबीटी की उत्तरकुंजी जारी: 27 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी, जमा करना होगा 50 रुपए शुल्क
अजमेर। रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्निशियन भर्ती-2025 की सीबीटी-1 परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर है। साथ ही ऑब्जेक्शन ट्रैकर का लिंक भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपनी उत्तरकुंजी देखकर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 6 से 10 और 13 मार्च तक टेक्निशियन के विभिन्न ग्रेड के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी।

इस परीक्षा के होने 6 दिन बाद ही उत्तरकुंजी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 27 मार्च की सुबह 10 बजे तक उत्तरकुंजी देख सकेंगे। आरआरबी ने उत्तरकुंजी के साथ ही ऑब्जेक्शन ट्रैकर का लिंक भी लाइव कर दिया है। परीक्षार्थी उत्तरकुंजी में अपने उत्तर, प्रश्न और विकल्पों को देखने के बाद यदि आवश्यक होगा तो अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। यह लिंक 27 मार्च तक एक्टिव रहेगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 50 रुपए शुल्क ऑनलाइन बैकिंग के माध्यम से अदा करना होगा।

JEE एडवांस्ड का परिणाम और फाइनल आंसर की आज आएगी
जयपुर। देश की सबसे कठिनतम एवं प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम 9 जून को जारी किया जाएगा।

आईआईटी मद्रास द्वारा 26 मई को दो पारियों में यह परीक्षा देश के 221 परीक्षा शहरों में हुई थी।

परिणाम के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि परिणाम जारी होने के बाद आईआईटी एनआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जोसा काउंसलिंग 10 जून से प्रारम्भ होगी। यह काउंसलिंग 10 जून से 26 जुलाई के मध्य 5 राउंड में होगी।

काउंसलिंग में विद्यार्थियों को 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी एवं 40 जीएफटीआई सहित 121 कॉलेजों की 600 से अधिक कॉलेजज ब्रांचेज को प्राथमिकता के घटते क्रम में भरना होगा।

कृषि क्षेत्र में बनाएं कॅरिअर
अगर आप ठोस और छंटनी से मुक्त भविष्य के कॅरिअर की तलाश में हैं तो वह कृषि क्षेत्र ही हो सकता है। 12वीं के बाद खेती किसानी से जुड़े दर्जनों क्षेत्र हैं, जहां आप अपना ठोस कॅरिअर बना सकते हैं और भारत में तो आज भी 65 फीसदी से ज्यादा लोग कृषि से ही अपनी जीविका कमा रहे हैं। 12वीं के बाद आप इस क्षेत्र में किस तरह के कॅरियर बना सकते हैं? सवाल है आपका कहां तक पढ़ने का इरादा है? कृषि क्षेत्र में जाने के लिए आप अंडरग्रेजुएट भी जा सकते हैं, मास्टर्स करके भी जा सकते हैं और पीएचडी लेबल का भी कॅरिअर यहां मौजूद है। इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए प्रवेश एग्जाम देना पड़ेगा।

जॉब प्रोफाइल और टॉप रिक्रूटर्स

जॉब प्रोफाइल में आप एग्रीकल्चर इंजीनियर बन सकते हैं, एग्रोनॉमिस्ट बन सकते हैं, मौसम वैज्ञानिक बन सकते हैं, स्वाइल साइंटिस्ट बन सकते हैं, एंड्रोलॉजिस्ट बन सकते हैं, फॉर मैनेजर, सुपरवाइजर, पशु पालन विशेषज्ञ और हार्टीकल्चरिस्ट जैसे जॉब इस क्षेत्र में उपलब्ध होते हैं। जहां तक रोजगार देने वाली प्रमुख संस्थाओं का नाम है तो सरकारी संस्थाओं में स्टेट एग्रीकल्चर रिसर्च स्टेशन, मृद्रा जांच केंद्र, राष्ट्रीय बीज निगम, केंद्रीय कृषि पशु पालन मंत्रालय और कृषि विभाग ये सब वो क्षेत्र हैं जहां आपको आसानी से नौकरी मिल सकती है।

इस क्षेत्र विशेष में प्रवेश कैसे होगा

12वीं के बाद आपको बीएससी एग्रीकल्चर करनी चाहिए और फिर उसके बाद किसी एक विषय में स्पेशलाइजेशन करना चाहिए। जिन विषयों में स्पेशलाइजेशन किया जा सकता है,उनमें स्वाइल साइंस, एग्रोनॉमी,प्लांट पैथोलॉजी, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, प्लांट बायोकेमिस्ट्री, एक्सटेंशन एजुकेशन बायोटेक्नोलॉजी, एंटोमोलॉजी, एनिमल साइंस। लेकिन कृषि क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स भी किये जा सकते हैं।

पढ़ाई क्या करें?

आबादी लगातार बढ़ रही है। इसलिए ज्यादा भोजन की भी मांग है और बहुत किस्म की वैरायटी की भी मांग है। तो इस वजह से कृषि के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रोडक्शन और कृषि उत्पादों के बेहतर प्रसंस्करण, भंडारण, वितरण आदि के क्षेत्र में काम लगातार बना रहता है। कृषि एक बहुत बड़ा क्षेत्र है। यहां सैकड़ों किस्म के काम हैं, जो इसके विभिन्न क्षेत्रों, उपक्षेत्रों में बंटे हुए हैं। इसलिए 12वीं के बाद आप बैचलर के साथ साथ मास्टर करने या इसी क्षेत्र में पीएचडी करने के लिए विचार बना सकते हैं। इस क्षेत्र में सफल होने के लिए आपके अंदर कुछ गुणों का होना भी जरूरी है। जैसे- आपमें आॅर्गनाइजेशनल  स्किल होनी चाहिए। आपको लाइफ लॉन्ग लर्नर  होना चाहिए। आपके अंदर एक मैकेनिकल माइंड होना चाहिए। टीम वर्क का जज्बा होना चाहिए। प्रोफेशनल कम्युनिकेशन होना चाहिए और लीडरशिप होनी चाहिए।

पढ़ने के लिए महत्वपूर्ण संस्थान

इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
आचार्य एनजी रंगा कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयंबटूर
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
राष्ट्रीय डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल
केंद्रीय संस्थान कृषि अभियांत्रिकी,भोपाल
इंडियन वेटर्नरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली

क्लाउड करियर विषय पर "डिजिटल अड्डा" का आयोजन
जयपुर। नैसकॉम फ्यूचरस्किल्स प्राइम ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय,  भारत सरकार  के सहयोग से डिकोडिंग डेटा एनालिटिक्स और क्लाउड करियर विषय पर एक "डिजिटल अड्डा" गोलमेज चर्चा का आयोजन किया। इस सत्र में लगभग 350 छात्रों ने भाग लिया। वर्तमान में बिग डेटा एनालिटिक्स में डिमांड सप्लाई गैप 50% से अधिक और क्लाउड में 40% से अधिक है। इसका उद्देश्य छात्रों को उभरती प्रौद्योगिकियों में कौशल के महत्व और उनके रोजगार कौशल को बढ़ाने के लिए कुछ सरल हैक्स से अवगत कराना था।

मेमोरेस डिजिटल की संस्थापक, सीईओ रंजना थलवी ने स्विगी का उदाहरण दिया। महामारी के दौरान, स्विगी ने महसूस किया कि संपर्क रहित डिलीवरी समय की आवश्यकता थी। मैटेलियो के सह-संस्थापक और सीओओ पुनीत राव ने कहा कि फ्रेशर्स को हायर करते समय, वे यह देखने के लिए अपने रिज्यूम की जांच करते हैं कि क्या उम्मीदवार ने कोई अतिरिक्त पाठ्यक्रम सीखने की पहल की है। जो उम्मीदवार केवल पाठ्यक्रम के पाठ्यक्रम से चिपके रहते हैं, उन्हें सीधे खारिज कर दिया जाता है।

डॉ अजय खुंटेटा, डीन और प्रोफेसर सीएसई, पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर ने छात्रों को उभरती प्रौद्योगिकियों में खुद को कुशल बनाकर नौकरी के बाजार के लिए अपनी तैयारी में एक शुरुआत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से कहा की स्किलिंग में आपके जीवन को बदलने की क्षमता है। यूईएम जयपुर के डीन डॉ अनिरुद्ध मुखर्जी ने साझा किया कि जहां मेडिकल छात्र जल्दी अस्पतालों से जुड़े होते हैं, वहीं इंजीनियरिंग छात्रों के लिए यह जानना कठिन होता है कि उद्योग में क्या चल रहा है। शिक्षा जगत के लिए उद्योग की आवश्यकताओं को समझना महत्वपूर्ण है ताकि तकनीकी प्रतिभाओं में मांग आपूर्ति के अंतर को पाट दिया जा सके।

सत्र का संचालन श्रीदेवी सिरा, लीड एकेडेमिया, NASSCOM Future Skills द्वारा किया गया था। डिजिटल अड्डा एक स्किलिंग स्पेसिफिक राउंड टेबल नॉलेज शेयरिंग सेशन है, जिसका आयोजन नैसकॉम फ्यूचरस्किल्स प्राइम, भारत के टेक्नोलॉजी स्किलिंग हब द्वारा किया जाता है, ताकि छात्रों को भविष्य की संभावनाओं और नवीनतम रुझानों को प्रदर्शित किया जा सके और उद्योग-अकादमिक अंतराल को कम करने के लिए  अकादमिक और सीईओ को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके। यूनिवर्सिटी के उपनिदेशक परियोजना संदीप कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - बनेगी करियर की नई संभावनाएं
कोटा। वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेस(एआई)की भूमिका हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। एआई कंप्यूटर विज्ञान का एक क्रांतिकारी क्षेत्र है। हेल्थ, ऑटो, डिफेंस,एंड सिक्योरिटी, मैन्युफैक्चरिंग, एजुकेशन, इंटरटेनमेंट, वर्चुअल रिएलिटी, बैंकिंग एंड फाइनेंस, वर्क प्लेस आदि कई क्षेत्रों में एआई का विकास एक नई क्रांति लाने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को समझे तो एक मशीन में सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है। इसे कंप्यूटर साइंस का सबसे एडवांस रूप माना जाता है। इसमें एक ऐसा दिमाग बनाया जाता है जो इंसानों की भांति सोच सके। मानव व्यवहार की भांति नकल कर सके। जैसे-जैसे कंप्यूटर अधिकांश क्षेत्रों में बेहतर होते जाएंगें ऐसे में संभावना बनती है कि ज्यादातर कामों में कंप्यूटर इंसानों को पीछे छोड़ते हुए इंसानों को अनावश्यक बना देगें। आज कई सारे मानवीय कामों में रोबोट कंप्यूटर और अन्य मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन तकनीक की यह नई प्रगति, नई करियर संभावनाएं भी पैदा कर रही है। खासकर रोबोटिक्स और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में। हालांकि एम्प्लॉइज की जरूरत कम हो जाएगी लेकिन ऐसे लोगों की जरूरत भी बढ़ेगी जो इन मशीनों को संभाल सकें और उनका निर्माण भी कर सकें।

ऐसे में हाई स्किल्ड जॉब्स की डिमांड बढ़ेगी। यदि समय के साथ चलना हैं तो एआई तकनीक को सीखना होगा। हर मशीन को चलाने के लिए इंसान की जरूरत होती है। इसलिए ऐसे कोर्सेस चुनकर नई तकनीक के साथ चलने के लिए अपग्रेड करना होगा। क्योंकि एआई तकनीक में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ती रहेगी। एआई न केवल प्रोडक्टिविटी बढ़ा देगा बल्कि गलतियों की संभावना को भी कम कर देगा। ऐसे लोगों की जरूरत पड़ेगी जो इन स्किलफुल मशीनों को मैनेज कर पाए। ऐसे में अपनी उपयोगिता बनाए रखने के लिए तकनीकी कौशल पर ध्यान देना होगा। हेल्थ केयर में एआई का विकास मरीजों की जटिल सर्जरी करने में सक्षम होगा। मैन्युफैक्चरिंग, यूनिट में एआई अकेले ही प्रोडक्ट को बनाने,जांचने और क्वालिटी चेक आदि कामों को करेगें। ऐसे बहुत से सेक्टर्स है जहां एआई काम करेगा। यह इंसानों के लिए चुनौती होगा।

फिर भी मशीनें बुद्धिमता में हमसे आगे कितना भी निकल जाए लेकिन मनुष्य की कुछ विशेषताएं ऐसी हैं जिनकी नकल कर पाना एआई के लिए  असंभव है । जैसे चेतना, संवेदना और भावना । वह मानव चेतना (ह्यूमन कॉन्रिायसनेस) को दोहराने में सक्षम नहीं होगा। कुछ  स्किल्स ऐसी है जिन्हें एआई रिप्लेस नहीं कर सकेगी।  एआई कितना भी विकसित हो जाए  उसके पास भावनात्मक स्तर पर अन्य मनुष्यों से जुड़ने और समझने की क्षमता नहीं होगी।

-क्रिएटिव माइंड-एक क्रिएटिव माइंड और इमेजिनेशन रखने का मतलब है कि आपके पास नए अविष्कारों और विचारों के सपने देखने की क्षमता है।
-निर्णय लेने की क्षमता- यह कॉन्सेप्ट रोबोट मास्तिष्क में मौजूद नहीं है। किसी भी बात का निर्णय लेने और निर्णय आधारित तार्किक तर्क करने की क्षमता रोबोट में नहीं होगी।
-बदलती परिस्थितियों और नई सूचनाओं के जवाब में हमारे दिमाग, योजनाओं, विचारों और कार्यों को बदलने में मनुष्य रोबोट से बेहतर रहता है। भले ही एआई फील्ड में बेहतर होगा। फिर भी उतना रिफाइंड नहीं हो सकता कि यह मानव जागरूकता की नकल कर पाए। कोई भी तकनीकी प्रगति कमी भी हमारी भावनाओं को समझने और उनका पूरी तरह से जवाब देने में सक्षम नहीं होगी।
-किसी भी डिजिटल सिस्टम को हमेशा मानव डिजाइन और रखरखाव की आवश्यकता होगी। इसी तरह तकनीकी प्रबंधन के क्षेत्र में किसी कंपनी की देखभाल एआई सिस्टम द्वारा की जा रही है। फिर भी प्रबंधन, सुधार निर्णय की क्षमता वाले मनुष्यों और मार्केटिंग एक्सपटर््स की आवश्यकता हमेशा रहेगी। रोबोट और ऑटोमेशन से रोजगार खत्म नहीं होगें बल्कि उनमें बदलाव आएगा।
विशेषज्ञों की राय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते हुए इस्तेमाल से तकनीकी  विस्तार होगा और ऐसे प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ेगी जो इन मशीनों की देखरेख करने के साथ ही इन मशीनों का निर्माण भी कर सकें। दैनिक नवज्योति ने कम्प्यूटर विज्ञान के विशेषज्ञों से जाना कि आर्टिफिशियिल इंटेलिजेंस(एआई) से भविष्य में किस तरह की जॉब्स की डिमांड रहेगी।

टेक्नोरिलेटेड जितनी भी जॉब्स है उनकी डिमांड रहेगी। जो बच्चे टेक्नोफेयरी है उनके लिए जॉब्स आएगी। इसमें नंबर आॅफ जॉब्स इस तकनीक में बहुत ज्यादा है। इस तकनीक के बाद रोबोट वगैरह आने से लेबर क्लास में जॉब्स की कमी आएगी। लेकिन टेक्नोफेयरी के लिए जॉब्स बढ़ेगी ही। इसमें कंप्यूटर की भाषाओं की आवश्यकता होती है। कोर लैग्वेजिस या पाइथन इस तरह की भाषाओं की आवश्यकता होती है। स्टूडेन्ट कंप्यूटर की लैग्वेज को सीखे।  इसके अलावा एआई से संबंधित कोर्सेज करेगें तो उसमें उन्हें फायदा मिलेगा। इसके लिए जरूरी नहीं है कि वो कंप्यूटर साइंस से ही बी.टेक किए हो। अगर उन्होंने कंप्यूटर साइंस से बी.टेक कर रखा है तो उनके लिए इसे सीखना आसान रहेगा। जो कंप्यूटर साइंस से बी.टेक नहीं है वह भी बी.सीए., एम.सीए करने के बाद इसे कर सकते है। इंजीनियरिंग कॉलेजों में इनके कोर्सेज की डिमांड भी बढ़ी है। राजस्थान भी इसके लिए तैयार हो रहा है। - डॉ. दीपक सक्सेना, भूतपूर्व डायरेक्टर स्टूडेन्ट एडवाईजरी ब्यूरो, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर

भविष्य में जॉब्स संबंधी देखें तो उन लोगों की डिमांड रहेगी जो क्रिएटिविटी प्लस प्रोग्रामिंग पार्ट से संबंधित है। ऐसे में वह लोगों चाहिए जो सिस्टम को इंटेलीजेंट बनाने में मदद करें। उनके लिए नौकरी के अवसर ज्यादा होगें जो प्रोग्रामिंग पार्ट को लेकर करियर बनाना चाहते है। उनके लिए बड़ी संख्या में जॉब्स के अवसर रहेगें। एआईडीएस (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डेटा साइंस) का सिस्टम जो बनता है वह इंट्राडिसिप्लिनरी ब्रांचेज का बनता है। इसमें इलेंक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मकैनिकल पार्ट भी होगा।  एआई सिर्फ इंजीनियरिंग नहीं है यह इंट्राडिसिप्लिनरी कॉम्बीनेशन है। मैनेजमेंट , मेडिकल, मैकेनिकल आदि सभी पार्ट को कवर कर लेता है। सभी के लिए जॉब के अवसर इसमें होंगे । -विष्णु मालवीय, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस विभाग, मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

एआई अलग तरह की टेक्नोलॉजी है। इससे जॉब्स कम नहीं होंगी बल्कि नेचर आॅफ जॉब्स बदल जाएगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नए जॉब्स क्रिएट होगें। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस केवल रोबोट के लिए काम नहीं आ रही। मेडिकल डायग्नोस्टिक में, डिसिजन मेकिंग आदि में भी काम आती है। एआई को इम्प्लीमेंट करने के लिए बहुत सारे लोगों की आवश्यकता होगी। रोबोट उसकी एक एप्लीकेशन है। बहुत ही एक्सपर्ट सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और प्रोग्रामर चाहिए जो एआई को लागू कर सकें। रोबोट बनाने में बहुत अच्छे मैकेनिकल इंजीनियर्स की जरूरत होगी। उसमें इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स की जरूरत होगी। इसके लिए मुख्य रूप से कंप्यूटर इंजीनियर चाहिए जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी प्रोग्राम करते हो। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी, इमेज प्रोसेंसिंग और बिग डेटा, सोशल मीडिया ये सब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और बिग डेटा का पार्ट है। बी.टेक के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का स्पेशलाइजेशन कर सकते है। आगे जाकर एम.टेक इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस भी कर सकते है। एआई का कोर्स इलेक्ट्रिकल, सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल , मैकेनिकल के स्टूडेंट भी कर सकते है। कई निजी यूनिवर्सिटी बी.टेक इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस  का कोर्स भी करा रही है। -डॉ. आर. के. बायल, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस इजीनियरिंग , आरटीयू कोटा

1982 में जोधपुर में जन्मी मिताली ने 2006 में जयपुर में जीता एशिया कप, 23 साल लम्बे करियर में 22 गज की पिच पर तोड़े कई रिकॉर्ड
जयपुर। दुनिया की दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार मिताली राज ने 23 साल लम्बे क्रिकेट करियर को विराम दे दिया है और उम्मीद की जा रही है कि वे बीसीसीआई के साथ अब कोच के रूप में जल्दी ही अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। दो दशक से ज्यादा लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में मिताली ने 22 गज की पिच पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बनीं तो देश की सबसे सफल कप्तान। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन उनके नाम दर्ज हैं। देश की क्रिकेटरों के लिए रोल मॉडल बन गई मिताली का राजस्थान से खासा जुड़ाव रहा है। मिताली का जन्म 1982 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ तो उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी जयपुर में मिली, जब मिताली की कप्तानी में भारत ने 2006 में एशिया कप का खिताब जीता। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों ने हिस्सा लिया  था।

मिताली राज का क्रिकेट करियर

फॉरमेट

मैच

रन

उच्चतम

100

50

टेस्ट

12

699

214

1

4

वनडे

232

7805

125*

7

64

टी-20

89

2364

97*

0

17

6015: 600 से अधिक रन बनाने वाली सिर्फ दूसरी महिला कप्तान
10373: महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
84: महिला वनडे मैचों में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत

10 साल की उम्र में थामा बल्ला
मिताली के जन्म के समय उनके पिता जोधपुर में एयरफोर्स में अफसर रहे जो बाद में हैदराबाद शिफ्ट हो गए। शुरुआती दिनों में भरत नाट्यम के प्रति जुनूनी मिताली ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट का बल्ला थामा और लड़कों के साथ क्रिकेट खेली। मात्र 14 साल की उम्र में उन्हें 1997 के वर्ल्ड कप की संभावित खिलाड़ियों में जगह मिल गई।

2021 में बनीं भारत की खेल रत्न
अर्जुन और पद्म सम्मान
मिताली को उनकी उपलब्धि के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया। 2003 में मिताली को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और 2015 में उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया गया। पिछले साल 2021 में मिताली को खेल जगत के सबसे बड़े सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से भी नवाजा गया।

अधूरा रह गया विश्व कप जीत का सपना
मिताली का नाम भारत की सबसे सफल कप्तानों में लिया जाता है। वे भारत की एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने दो विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया और दोनों ही बार भारत ने फाइनल में जगह बनाई। लेकिन वर्ल्ड कप जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया।

डेब्यू मैच में ही ठोका शतक
मिताली ने 1999 में अपने करियर का पहला अंतरराष्टÑीय मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला और पहले ही मैच में 114 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 2002 में लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और सीरीज के तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक बना डाला। मिताली ने 214 रनों की पारी खेल करेन रोल्टन के सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड तोड़ा। 2006 में अपना पहला टी-20 मैच खेला।

मंगेतर जया को दिखाया वह विकेट, जहां शुरू किया अपना रणजी करियर
जयपुर। यूएई में टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेकर जयपुर लौटे राजस्थान के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर शुक्रवार को अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंच गए। दीपक को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जिसका पहला मुकाबला 17 नवम्बर को जयपुर में खेला जाएगा। दीपक ने पिछले माह ही दुबई में आईपीएल के यूएई चरण के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के बाद दर्शक दीर्घा में पहुंच अपनी मंगेतर जया को अंगूठी पहनाई थी। दीपक ने जया को सवाई मानसिंह स्टेडियम का मैदान और विकेट दिखाया। दीपक ने आरसीए के क्यूरेटर तापोष चटर्जी की मदद से वो विकेट भी दिखाया, जिस पर उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में आठ विकेट लिए थे, और हैदराबाद पारी को मात्र 23 रनों पर समेट दिया था। दीपक अब अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर उत्साहित हैं। दीपक प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो वे राजस्थान के पहले खिलाड़ी होंगे, जिसे घरेलू मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि इस मैदान पर दीपक रणजी ट्रॉफी और आईपीएल के ढेरों मैच खेले हैं। आज आश्चर्यजनक लगा कि सभी खिलाड़ी क्वारंटीन में गए वहीं दीपक स्टेडियम में पहुंच गए।