included - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सदन में गूंजा करौली टाइगर रिजर्व में शामिल गांव के विस्थापन का मामला : सरकार ने नियमों के अनुसार कार्यवाही का दिया आश्वासन, संजय शर्मा ने कहा- आदेशों की होगी पालन
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को करौली धौलपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शामिल गांव के विस्थापन का मामला सदन में गूंजा। सरकार ने विस्थापन नियमों के अनुसार जल्दी कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रश्नकाल में विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने करौली टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विस्थापितों को मुआवजा के संबंध में सवाल पूछा। गुर्जर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बाड़ी में आने वाले गांव को कब तक विस्थापित कर दिया जायेगा। किस हिसाब से गांव वालों को मुआवजा दिया जाएगा।

वन मंत्री संजय शर्मा ने जवाब दिया कि धौलपुर करौली टाइगर हैबिटेट में आने वाले गांव का जब कभी विस्थापित किया जाएगा, समय-समय पर राज्य सरकार के आदेशों की पालन की जाएगी और उस हिसाब से मुआवजा दिए जाने का प्रावधान लागू होगा। वन्य जीव के कारण किसी की मौत होती है, तो आने वाले समय में राज्य सरकार की ओर से 10 लाख की राशि दी जाएगी, जो अभी तक 5 लाख ही थी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाल किया कि कल सरिस्का में एक टाइगर की डेथ हुई है, उसकी सरकार जांच करवाएगी क्या। वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि दो बाघों की आपस में लड़ाई हुई थी, जिसके कारण एक बाघ की मृत्यु हुई थीं।

कांग्रेस ने उदयपुर संकल्प के तहत गठित की तीन समितियां, राजस्थान से 2 नेता शामिल, भंवर जितेंद्र सिंह और सचिन पायलट को मिली जिम्मेदारी
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी 2024 के आम चुनाव से पहले पूरे संगठन को सक्रिय करने की कवायत के लिए तीन महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। पार्टी के उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिये गये निर्णयों के तहत 'टास्क फाक 2024' राजनीतिक समिति और 'भारत जोड़ो यात्रा' के समन्वयन समिति का गठन किया है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रखा गया है।कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी समितियों के गठन को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी राजनीतिक मामलों की समिति की अध्यक्ष होंगी। समिति में  राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, गुलामनबी आजाद,  अम्बिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह शामिल हैं।

पार्टी ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आठ सदस्यीय 'टास्क फोर्स 2024' का गठन किया है। इस टास्क् फोर्स में पी चिदम्बरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और सुनील कानुगोलु साहित आठ सदस्य शामिल हैं। टास्क फोर्स के सदस्यों में से हर एक को बाद में संगठन, संचार एवं मीडिया, लोगों तक पहुंच, वित्तीय एवं चुनाव प्रबंधन जैसे दायित्व सौंपे जाएंगे और फिर इन सभी विषयों की अलग अलग विशेष समितियां बनेंगी। समितियों में बाकी सदस्य किसको बनाना है इस बारे में बाद में अलग से घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स का दायित्व संगठन को मजबूत बनाने के लिए विशेष कदम उठाना है और उदयपुर नव संकल्प ऐलानों के तहत उसे क्रियान्वित करना है। इसके अलावा यह समिति ङ्क्षचतिन शिविर के लिए गठित छह समितियों की रिपोर्टों को आधार पार्टी को मजबूत बनाने के लिए भी काम करेगी।

उदयपुर सकंल्प के तहत देश के आम आदमी से जुडऩे के लिए पार्टी इस साल दो अक्टूबर से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरु करेगी। इस यात्रा के समन्वयन के लिए पार्टी ने एक केंद्रीय समिति का गठन किया है। जिसमें वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, डॉ शशि थरूर, रवनीत सिंह  बिट्टू, के जे ज्योर्ज, सुरी ज्योति मणि, प्रद्युत बोरडोलोई, जितू पटवारी  तथा सलीम अहमद शामिल हैं।

उदयपुर चिंतन शिविर के करीब एक सप्ताह के भीतर इन समितियों के गठन से साफ  हो गया है कि पार्टी चिंतन शिविर में लिये गये फैसलों के क्रियान्वन को  लेकर तत्परता के साथ सभी जरूरी कदम उठाने को तैयार है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने ङ्क्षचतन शिविर से पहले यूनीवाता से भी कहा था कि पार्टी पंचमढ़ी और शिमिला शिविरों की गलतियां नहीं दोहराएगी और उदयपुर ङ्क्षचतन शिविर के संकल्पों को पूरी तरह जमीन पर उतारेगी। आम चुनाव 2024 से पहले पार्टी को गुजरात, हिमालचल प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से सीधे टक्कर लेनी है। राजस्थान में उसके समक्ष चुनौती अपनी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने की होगी जबकि गुजरात और हिमाचल में सत्ता हासिल करने की होगी। ये तीनों राज्य कांग्रेस की इस कवायद की प्रारंभिक परीक्षा भी हो सकती है।

द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा : विराट, रोहित और बुमराह को आराम, राहुल को कप्तानी, राजस्थान का बिश्नोई भी टीम में शामिल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज  के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टी-20 टीम में कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। केएल राहुल इस टीम की कमान संभालेंगे, जिसमें हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह इस टीम के नए चेहरे हैं। रिषभ पंत को टी-20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चोट से उबरने के बाद हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी करने के बाद दिनेश कार्तिक को भी टीम में वापिस बुलाया गया है। पंजाब किंग्स के लिये वर्षों  से बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे अर्शदीप सिंह और आईपीएल 2022 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले उमरान मलिक को पहला कॉल-अप भेजा गया है। टीम- केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या , वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी, प्रसिद्ध कृष्णा नया चेहरा
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए चेतेश्वर पुजारा की भारतीय टीम में वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था। अब काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने टीम में वापसी की है।  चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए रवींद्र जडेजा को भी 17 सदस्यीय दल में जगह मिली है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा नए चेहरे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट एक से पांच जुलाई के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय दल- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

मैं पहली बार खराब फॉर्म से नहीं जूझ रहा हूं : रोहित शर्मा
मुम्बई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं लेकिन उनका मानना है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। इस सीजन खेले कुल 14 मुकाबलों में वह केवल 19.14 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से 268 रन ही बना पाए। ऐसा पहली बार हुआ जब आईपीएल के किसी सीजन में वह एक अर्धशतक तक नहीं बना पाए।

मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है  : रोहित ने अपनी फॉर्म पर चर्चा करते हुए कहा, काफी चीजें मेरे अनुरूप नहीं गई। हालांकि यह चीजेंं पहले भी मेरे साथ हो चुकी हैं लिहाजा मैं पहली बार इन परिस्थितियों का सामना नहीं कर रहा हूं। मुझे पता है कि क्रिकेट यहां समाप्त नहीं होती अभी आगे काफी क्रिकेट खेलनी है। इसलिए मुझे मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है ताकि मैं वापस अपनी लय प्राप्त कर सकूं। मुझे बस थोड़े से समायोजन की दरकार है और जब भी मुझे खाली समय मिलेगा मैं इस पर काम करूंगा। रोहित ने इस सीजन मुंबई के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, यह सीजन हमारे लिए काफी निराशाजनक रहा, हम सीजन की शुरुआत में अपनी योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार सके। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको मॉमेंटम बनाना पड़ता है। शुरुआत में हम एक के बाद एक लगातार मुकाबले हारते रहे। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह था कि हम योजनाओं को अपने हिसाब से मैदान में लागू करें लेकिन चीजें वैसी घटित नहीं हुई जैसा हम चाहते थे।

रोहित ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा, दूसरे फेज में हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्रों में अच्छा किया। यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू है, जब आप बड़ा मैच या कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना होता है।

डिजिटल मेम्बरशिप कैम्पेन में पिछड़े कांग्रेस के कई दिग्गज
जयपुर। कांग्रेस के डिजिटल मेम्बरशिप अभियान की कांग्रेस ने विधानसभावार क्षेत्रों की रिपोर्ट जारी की तो उसमें कई दिग्गज नेता पिछड़े गए हैं। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई दिग्गजों के नाम इसमें शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस ने कैम्पेन में 40 लाख सदस्य बनने का दावा किया है। जारी रिपोर्ट में सर्वाधिक सदस्य बनाने में 100 विधानसभा क्षेत्रों में जोधपुर जिले का फलौदी(58,197)पहले और चित्तौड़गढ़(55,274) दूसरे स्थान पर है। निर्दलीय विधायक वाला बस्सी विधानसभा(49,873) तीसरे और कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का ओसियां(44,758) पांचवें नम्बर पर रहा। वहीं, जैतारण विधानसभा(4,748) आखिरी में 100 वें नम्बर पर है।

इन नेताओं के ये नम्बर
कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली का क्षेत्र अलवर ग्रामीण(45,389) चौथे, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का लक्ष्मणगढ़(36,892) सातवें, मंत्री ममता भूपेश का सिकराय(36,603) नवें, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा(33,783) 11वें नम्बर पर रहा। कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का सिविल लाइन्स(17,612) 34वें, महेश जोशी का हवामहल(12,746) विधानसभा क्षेत्र 47वें और राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव का कोटपूतली(11,935) विधानसभा 51वें स्थान पर रहा। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का टोंक(10,481) विधानसभा क्षेत्र 59वें स्थान पर आया।

ट्रांसप्लांट और कॉकलियर इम्प्लांट भी अब चिंरजीवी बीमा योजना में शामिल
जयपुर। प्रदेश में चिरंजीवी बीमा योजना में अब ऑर्गन ट्रांसप्लांट, बोन मेरो ट्रांसप्लांट और कॉकलियर इम्प्लांट जैसी बीमारियों के महंगे इलाज के पैकेजे भी शामिल हो गए हैं। इसके बाद बीमित लोग दस लाख रुपए तक का इससे जुड़ा इलाज बीमा राशि से मुफ्त ले सकेंगे। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि ऐसी बीमारियों का महंगा इलाज भी अब नि:शुल्क मिल सकेगा। बीमा में कॉकलियरइम्प्लांट के 5, बॉन मेरो ट्रांसप्लांट के 9, लीवर ट्रांसप्लांट में 8, हार्ट ट्रांसप्लांट में 7 पैकेजेज जोड़े गए हैं। योजना के पात्र लाभार्थी तो है परंतु योजना में रजिस्ट्रेशन नही हुआ है, उनको इलाज की आवश्यकता होने पर जिला कलेक्टर की अनुशंषा पर योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भी नि:शुल्क इलाज मिलेगा। इनकी योजना में बीमा अवधि 30 अप्रैल को समाप्त हो रही है वे सभी एक मई से पहले 850 रुपए प्रीमियम जमा करवाकर अगले एक साल के लिए योजना में अपने परिवार का पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद योजना का लाभ तीन महीने बाद अगस्त माह से मिल पाएगा। योजना से अब तक 11 लाख से अधिक लोगों को 1400 करोड़ रुपए से अधिक राशि का नि:शुल्क उपचार प्रदान किया गया है। योजना से अब तक प्रदेश के 807 सरकारी तथा 755 निजी अस्पताल जुड़ चुके हैं।

योगी राज 2.0: मुख्यमंत्री योगी के साथ सरकार में 52 शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उभरे सबसे बड़े दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ यूपी के बाबा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ लेकर वह भाजपा की दोबारा सरकार बनाने का इतिहास भी रचा।

योगी सरकार की टीम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शपथ ग्रहण की। योगी मंत्रीमंडल में सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्र देवसिंह, बेबीरानी मौर्य, लक्ष्मीनारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, भूपेन्द्र चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद को मंत्री बनाया गया।

उप्र में योगी मंत्रिमंडल में मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गोंड, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, के पी मलिक, सुरेश राही, सोमेन्द्र तोमर, अनूप प्रधान 'वाल्मीकि', प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर 'गुरु', रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम को राज्यमंत्री बनाया गया।

उप्र में योगी मंत्रिमंडल में नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेन्द्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र 'दयालु' को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया।

योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति सहित समाज के विभिन्न वर्गों के नामचीन लोग शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव सहित प्रमुख महंत एवं गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद रहें। शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अरुणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,  विप्लव कुमार देव, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वसर्मा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं रेणु देवी को भी मौजूद रहें।

गौरतलब है कि गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाजपा द्वारा योगी की अगुवाई में सरकार बनाने का दावा पेश किये जाने पर राज्यपाल ने योगी मंत्रिमंडल को नई सरकार का गठन करने के लिये शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया था। राज्यपाल ने  इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में योगी और उनके मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाईं।

100 करोड़ के क्लब में शामिल राधेश्याम
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधेश्याम ने वल्र्ड वाइड ग्रॉस 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर 'राधे श्याम' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 3000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। राधेश्याम ने 119 करोड़ रुपए का वल्र्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने बताया कि 'राधे श्याम' इस साल की सबसे बड़ी इंडियन ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में 'पुष्पा' और 'भिमला नायक'  रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म राधेश्याम को 5 भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है।

सहकारी बैंकों में गबन होगा आर्थिक अपराध की श्रेणी शामिल, सहकारी फसली ऋण वितरण के लक्ष्य को 23500 करोड़ रूपये करने के प्रयास
जयपुर। सहकारिता मंत्री  उदय लाल आंजना ने कहा कि राज्य के अधिक से अधिक  किसानों को सहकारी फसली ऋण के दायरे में लाने के लिए फसली ऋण का लक्ष्य 23 हजार 500 करोड रूपये  करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष फसली ऋण वितरण का लक्ष्य 16 हजार करोड से बढ़ाकर 18 हजार 500 करोड रूपये किया गया है, और अब तक 13 हजार 878 करोड रूपये का ऋण वितरित हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिये कि 31 जनवरी, 2022 तक अधिकतम ऋण वितरण हो जाना चाहिए।

आंजना गुरूवार को शासन सचिवालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि उपज मण्डियो, आर.सी.डी.एफ एवं राजफैड की जमा पूंजी को सहकारी बैंको में जमा कराने के लिए उच्च स्तर पर निर्णय कराया जाएगा, ताकि बैंको में तरलता बढ सके तथा अधिक किसानों को ऋण वितरण भी हो सके। सहकारिता मंत्री ने पैक्स कम्प्यूटराईजेशन पर जोर देते हुए कहा कि सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों को एक ही सॉफ्टवेयर से जोड़कर प्रणाली में पारदर्शिता स्थापित की जा सके। उन्होंने कहा कि पैक्स कम्प्यूटराईजेशन के पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत हनुमानगढ़ जिले से की जाए।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारी बैंकों में की कार्यप्रणाली और सुचारू बनाने के लिए कार्मिकों की और भर्ती की जाए। उन्होंने जिन बैंकों में फसली ऋण वितरण की गति धीमी है उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।  आंजना ने कहा कि किसान बीमा से वंचित नहीं होना चाहिए, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाए तथा क्लेम का भुगतान समय पर हो, इसकी समीक्षा की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गोदामों की प्रीकास्ट बनाई जाए ताकि सहकारी समितियों मे गोदामों का निर्माण एक ही प्रारूप हो सके, जिससे समितियों में बनने वाले गोदामों की गुणवत्ता एवं पहचान निर्धारित हो सके।

प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता दिनेश कुमार ने कहा कि सहकारी बैंकों में गबन एवं धोखाधड़ी के मामलों को आर्थिक अपराध की श्रेणी में लिया जाएगा। भरतपुर सहकारी बैंक में एफडी के तहत हुई गडबड़ी को एसओजी में जांच हेतु भिजवाया गया है। इस मामले की तफ्तीश में तेजी के लिए गृह विभाग को लिखा जाएगा। कुमार ने कहा कि मछली पालन करने वालो को भी केसीसी लोन दिया जाएगा ताकि ऐसे परिवारों की इस कार्य के लिए जरूरतें पूरी करे सके। उन्होंने निर्देश दिए कि नए किसानों को समय पर लोन वितरण किया जाए ताकि खेती किसानी में परेशानी ना हो। उन्होंने निर्देश दिए कि ऋण वितरण के ऑनलाइन पंजीयन के पोर्टल पर किसानों का भूमि विवरण को भी अपलोड किया जाए तथा कस्टम हायरिंग का कार्य करने वाली जीएसएस को ऐप पर जोड़ा जाए।

रजिस्ट्रार सहकारिता  मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन गांव के संग अभियान में 2 लाख नए किसानों  के लक्ष्य के विरूद्ध 2.57 लाख किसानों को फसली ऋण से जोड़ा गया है। 117 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों बनी है। जिससे करीब 1.75 लाख लोगों को जोड़ा है। डिफाल्टर किसानों को 224 करोड़ का ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता भंडारों से सरकारी विभागों द्वारा की जा रही खरीद की सीमा को आरटीपीपी एक्ट में संशोधन हेतु लिखा जाएगा। रजिस्ट्रार ने कस्टम हायरिंग सेन्टर एवं गोदाम निर्माण की प्रगति से भी अवगत कराया।

मंगेतर जया को दिखाया वह विकेट, जहां शुरू किया अपना रणजी करियर
जयपुर। यूएई में टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेकर जयपुर लौटे राजस्थान के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर शुक्रवार को अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंच गए। दीपक को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जिसका पहला मुकाबला 17 नवम्बर को जयपुर में खेला जाएगा। दीपक ने पिछले माह ही दुबई में आईपीएल के यूएई चरण के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के बाद दर्शक दीर्घा में पहुंच अपनी मंगेतर जया को अंगूठी पहनाई थी। दीपक ने जया को सवाई मानसिंह स्टेडियम का मैदान और विकेट दिखाया। दीपक ने आरसीए के क्यूरेटर तापोष चटर्जी की मदद से वो विकेट भी दिखाया, जिस पर उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में आठ विकेट लिए थे, और हैदराबाद पारी को मात्र 23 रनों पर समेट दिया था। दीपक अब अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर उत्साहित हैं। दीपक प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो वे राजस्थान के पहले खिलाड़ी होंगे, जिसे घरेलू मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि इस मैदान पर दीपक रणजी ट्रॉफी और आईपीएल के ढेरों मैच खेले हैं। आज आश्चर्यजनक लगा कि सभी खिलाड़ी क्वारंटीन में गए वहीं दीपक स्टेडियम में पहुंच गए।