Ranthambore Rescue Team Operation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सवाई माधोपुर में फिर तेंदुए का आतंक: आबादी में घुसकर गाय का किया शिकार, इलाके में दहशत
भरतपुर। राजस्थान में सवाई माधोपुर के पुराने क्षेत्र में शनिवार देर रात तेंदुआ द्वारा एक गाय का शिकार करने से लोगों में एक बार फिर दहशत फैल गई। शनिवार को दिन में भी राजबाग स्थित 72 सीढ़ी, तेलन पंसेरी बालाजी मंदिर और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया था। वह पहाड़ी की ओर चला गया था। जिसके बाद वह रात में पहाड़ी से उतर कर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया और 72 सीढ़ी स्कूल के पास एक गाय का शिकार कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वन विभाग को सूचना दी गई। गाय का शिकार करने के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के नाका राजबाग और रणथंभौर राहत दल मौके पर पहुंचा। वन विभाग के दल ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद देर रात 72 सीढ़ी स्कूल के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और अकेले सुनसान स्थानों पर नहीं जाने का आग्रह किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राजबाग और पुराने शहर के इस क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुए की आवाजाही देखी जा चुकी है। वन विभाग पहले भी 72 सीढ़ी स्कूल के पास पिंजरा लगा चुका है, लेकिन उस समय वह पकड़ में नहीं आया था। हालांकि पुराने शहर से पहले दो तेंदुओं काे सफलतापूर्वक पकड़ा जा चुका है।