tractor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर : हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत, वाहन छोड़कर फरार
श्रीगंगानगर। सदर थाना क्षेत्र में देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पदमपुर मार्ग पर चक 6-ए में मक्खन सिंह शहर में ई-रिक्शा चलाकर रात को घर आ रहा था।

रात करीब आठ बजे पदमपुर मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आ रही ट्रैक्टर ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

ड्राइवर नहीं, अब AI चलाएगा ट्रैक्टर : PAU की अनोखी पहल, खेत की जुताई खुद करेगा स्मार्ट सिस्टम
लुधियाना। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) ने पारंपरिक खेती को पीछे छोड़ते हुए ‘डिजिटल एग्रीकल्चर’ की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में विश्वविद्यालय ने एक ऐसा ट्रैक्टर पेश किया है जो बिना किसी ड्राइवर के खेत की जुताई करने में सक्षम है।

इस उन्नत ट्रैक्टर में जीपीएस, अत्याधुनिक सेंसर और एक टच स्क्रीन आइपैड कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है। खेत के आकार और जुताई की दिशा व गहराई जैसी जानकारियाँ इस सिस्टम में पहले से फीड कर दी जाती हैं। ड्राइवर केवल ट्रैक्टर को स्टार्ट करता है और उसके बाद ट्रैक्टर खुद-ब-खुद खेत की जुताई शुरू कर देता है।

अंधेरी रात में खोखला कर रहे धरती का सीना, बिना नंबरों के सरपट दौड़ते पत्थरों से भरे ट्रैक्टर
खानपुर। खानपुर नगर में अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली सड़कों पर सरपट दौड़ रहे है, जिन पर किसी प्रकार की कोई रोकटोक नहीं है। ये पत्थरमाफिया धरती का सीना छलनी करके वनभूमि को खोखला कर रहे है। साथ ही ये पत्थरमाफिया पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे है। पत्थरों का लगातार हो रहा अवैध खनन सुबह तड़काओं से ही चालू हो जाता हैं। अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रात में अंधेरी की आड़ में निकलती हैं।

कहां से आ रहा है पत्थर
वन विभाग के कर्मचारियों की माने तो खानपुर के आसपास ऐसी कोई जगह नहीं है जहां वनभूमि से अवैध पत्थरों का खनन कर पर्यावरण को क्षति पहुंचाई जा रही है। पत्थर की ट्रोलियां बड़ी मात्रा में खानपुर के पास स्थित बारहपाटी के जंगल नयागांव बलड़ावदा क्षेत्र से पत्थरों से भरी हुई तेज रफ्तार से सड़कों पर निकलती है। इसी प्रकार पनवाड़ क्षेत्र में चलेट कालीसिन्ध नदी में अवैध खनन कर रोजाना पत्थरों से भरे ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं।  पत्थरों के ट्रैक्टर टोलियां 2000 से लेकर 2200 तक बिक रही है। पत्थर की भरी हुई ट्रॉलियों पर अंकुश लगाने वाला कोई भी नहीं है और यदि इनकी शिकायत की जाती है तो इनके और फायदा होता है पत्थरों की रेट बढ़ा दी जाती है और यह रेट उपभोक्ताओं के ऊपर भारी पड़ती है।

बिना नंबरों के सरपट दौड़ते पत्थरों से भरे ट्रैक्टर
खानपुर इलाके में अवैध खनन करने वाले वाहनों पर ना कोई नंबर प्लेट है और ना ही वाहनों को चलाने वाले ड्राइवरों के पास लाइसेंस। कम उम्र के ड्राइवर द्वारा धड़ल्ले से ट्रैक्टर चला रहे हैं, इसे रोकने के लिए कोई अंकुश नहीं है।  इन ट्रैक्टरों की सरपट दौड़ को देखते देखते हुए ऐसा लगता है कि 25 दिन बाद जब स्कूल खुलेंगे तो बच्चे भी रोड पर आएंगे, उन बच्चों का क्या होगा। एक्सीडेंट होने की संभावना बनी हुई है यह ट्रैक्टर रात को भी चलते हैं और सुबह भी चलते हैं।

ट्रैफिक जाम की स्थिति
छोटे बच्चों द्वारा ट्रैक्टर चलाए जा रहे हैं जिनका कोई लाइसेंस प्राप्त नहीं है तो ट्रैफिक जाम तो होने ही है। ट्रैक्टर इतनी तेज गति से निकलते हैं कि गांव के अंदर जो रोड बने हुए हैं उनमें निकासी पानी की जालियां भी तोड़ जाते हैं।

अवैध खनन पर थोड़े समय के लिए अंकुश लग जाता है और फिर वापस से चालू हो जाते हैं, जिसका नुकसान एक आम आदमी को भुगतना पड़ता है जो ट्रॉली 2200 की आएगी, यदि अंकुश लगा दिया गया तो वह फिर 2500 में आएगी, अर्थात एक आम आदमी पर वजन बढ़ चुका है।
- देवराज सिंह, ग्रामीण

अवैध पत्थर खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है  इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
- राजू नायक, ग्रामीण

यह पत्थर खनन कर निकाले जा रहे है, इन पर अंकुश लगाया जाए। जुलाई में स्कूल खुल जाते हैं और छोटे बच्चे रोड पर चलते हैं, यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
- राहुल चरण, ग्रामीण

पत्थरों से भरे ट्रैक्टर इतनी तेज रफ्तार से निकलते हैं कि एक्सीडेंट होने का अंदेशा बना रहता है और यदि ट्रैक्टर छोटा गली में निकलते हैं तो कुछ आर्थिक हानि भी होती है।
-  राजेंद्र कुमार, ग्रामीण

पत्थरों का अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली सड़कों पर निकलती है तो इन पर कोई रोकटोक नहीं है । इनके द्वारा कई बार सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है।
- रमेश शर्मा, ग्रामीण

पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है , अवैध खनन से पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। इन पर अंकुश लगाया जाए।
- अभिषेक वर्मा, ग्रामीण

नए सिरे से टीम गठित करके अवैध खनन व अवैध कटाव पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाएगा।  गश्त को भी बढ़ा दी जाएगी।
- सत्यवीर सिंह, रेंज फॉरेस्ट आॅफिसर, खानपुर।

पुलिस की ट्रैक्टर चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गैंग का मुख्य सरगना सायर बागरिया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद
जयपुर। थाना शिप्रापथ पुलिस ने ट्रैक्टर चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के मुख्य सरगना सायर बागरिया को गिरफ्तार है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टैक्टर भी बरामद कर लिया है। आरोपियो ने घटना को अंजाम देने के लिये पहले मानसरोवर थाना क्षेत्र से मोटरसाईकिल चोरी की ओर फिर चोरी की हुई मोटरसाईकिल से ट्रैक्टर ट्रोली चोरी की घटना को अंजाम दिया।  चोरी की वारदात में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली गई है।

दिगंत आनंद आईपीएस, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण जयपुर ने बताया कि दिनांक 18/03/2025 को परिवादी  रामस्वरूप बैरवा पुत्र पांचुराम बैरवा जाति बैरवा उम्र निवासी 58 बाढ देवरी शिप्रापथ थाने के पीछे मानसरोवर जयपुर एक लिखित रिपोर्ट दी कि दिनांक 17/3/2025 को रात को रोज की तरह मैं अपने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जिनके नंब RJ14RA2865 व RJ14IR3326 है, को खड़ा करके सोया था। महोदय करीब रात के 11.30 बजे तो मैंने अपने दोन ट्रैक्टरों को संभाल कर सोया था उस समय दोनों सही सलामत खड़े थे। परंतु जब सुबह उठा तो मुझे मेरे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉल वहां पर नहीं मिले मैंने अपने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को इधर-उधर देखा तो थोड़ी दूर पर ही एक ट्रैक्टर बिना ट्रॉली सड़क के बीचों-बीच खड़ा मिला जिसमें डीजल नहीं था व डीजल की टंकी का ढक्कन भी खुला हुआ मिला। मैंने अपने घर पर लग कैमरों में देखा तो पता चला की करीब रात 3.00 बजे 3 व्यक्ति मोटर साइकिल पर आए और ट्रैक्टरों ट्रॉली को चुरा कर ल गए परंतु एक ट्रैक्टर जिसका नंबर RJ14IR3326 है को डीजल खत्म होने के कारण उसे सड़क के बीचों-बीच छोड़ गए आदि रिपोर्ट पर थाना शिप्रापथ में प्रकरण संख्या 196/2025 धारा 303(2) BNS में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुये वारदात में शामिल अपराधियों की धरपकड हेतु  ललित कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के निर्देशन एवं आदित्य काकड़े (आईपीस) सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त मानसरोवर के निकट सुपरविजन में राजेन्द्र गोदारा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर दक्षिण के नेतृत्व में पुलिस थाना शिप्रापथ से पुलिस कर्मियों की टीम गठन किया गया।

उक्त टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये तथा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल के आस पास व जयपुर शहर से बाहर निकलने वाले टोल बुथो व पट्रोल पम्पो के दूदू तक करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चैक किये गय । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोटरसाईकिल व वारदात मे शामिल अभियुक्तो के हुलिये की पहचान की गई। घटना में संदिग्ध मोबाईल नम्बरो की सीडीआर प्राप्त कर विश्लेषण कर वारदात में शामिल अभियुक्तो को टाँवर लोकेशन व आसूचना हुलिये के आधार अभियुक्तो की पहचान कर ठिकानो पर दबिश दी जाकर अभियुक्त सायर बागरिया को दस्तयाब कर प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया गया है।

मध्य प्रदेश में पलटी ट्रेक्टर ट्राली, 4 लोगों की मृत्यु
भोपाल। मध्य प्रदेश में ट्रेक्टर ट्राली पलटने के कारण उसमें सवार 4 लोगों की मृत्यु हो गयी और कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात हुए इस हादसे में ट्रेक्टर ट्राली सवार 4 ग्रामीणों की मृत्यु हुयी है। ये सभी कैथ गांव के निवासी हैं और रात्रि में कहीं से आ रहे थे। आंतरी तिलावली तिराहे के पास वाहन पलटने के कारण यह हादसा हुआ।

सूत्रों ने कहा कि ट्रेक्टर ट्राली सवार 8 से 10 यात्री घायल भी हुए हैं, जिन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

ट्रैक्टर ट्रॉलियां बन रही यमदूत, ना लोगों को डर ना प्रशासन को चिंता
कोटा। झालावाड़ से मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गई बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रविवार देर रात को भीषण हादसे का शिकार हो गई जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में 50 से अधिक बाराती सवार थे, जो बिना किसी सुरक्षा के बैठे थे। इसी तरह पिछले साल भी कोटा में रंथकांकरा और दोलतगंज के बीच एक ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें 24 लोग घायल हो गए थे वहीं 2 लोगों की उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इन हादसे के अलावा भी सवारियों से भरी टैÑक्टर ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन इन पर किसी प्रकार की कारवाई नहीं होती, जिस कारण ये ट्रैक्टर ट्रॉली लोगों की जान के लिए यमदूत बने घूम रहे हैं। जा चुकी हैं सैकडों जानें प्रशासन को किसका इंतजार: ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से होने वाले ऐसे हादसों में एक साथ दर्जनभर जाने जाती हैं। कई बार देखा गया है कि ड्राइवर खतरनाक तरीके से ट्रैक्टर ट्रॉली को चलाता है जो खुद के साथ अन्य वाहन चालकों की जान को भी खतरे में डाल रहे होते हैं। इन सब के बीच परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जिनकी तरफ से इन हादसों को रोकने के लिए कोई सख्त कारवाई नहीं की जाती है। ग्रामीण इलाकों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी ऐसे दृश्य देखने को मिल जाते हैं जहां एक ही ट्रॉली में 40 से 50 लोग बैठे रहते हैं।

सवारी बिठाना गैर कानूनी तो कारवाई क्यों नहीं
इस मामले पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि टैÑक्टर ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि कार्यों में ही किया जा सकता है। अगर किसी को इसका व्यवसायिक उपयोग करना है तो उसके लिए पहले ट्रैक्टर ट्रॉली का व्यवसायीक पंजीकरण कराना आवश्यक है। बिना पंजीकरण के कृषि से अलग उपयोग गैर कानूनी है। लेकिन कोटा में भी कई बार ट्रैक्टर ट्रॉली वाले मजदूरों और बारातियों को बिठाए दिख जाते हैं जिन पर कोई कारवाई नहीं होती। वहीं शहर के भीतर ट्रैक्टर ट्रॉलियों का उपयोग भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जो हादसों को और न्यौता दे रहा है।

लोगों का कहना है
शादी के दौरान बारातियों को लाने ले जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के उपयोग पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि ये बहुत खतरनाक होती हैं, और इनमें सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं होता।
- राहुल नागर, धाकड़खेड़ी

ट्रैक्टर ट्रॉली से होने वाले हादसों में एक साथ कई जाने जाती हैं, क्योंकि ट्रॉलियों बिल्कुल खुली हुई होती है, ऐसे में हादसे के दौरान इंसान को गंभीर चोट लगाने की भारी संभावना रहती है।
- दीपक कुमार, रायपुरा

ऐसे हादसे अधिकतर किसी बारात या रसोई में जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग करने से होते हैं क्योंकि ट्रॉलियां तेज रफ्तार में बहुत जल्दी अनियंत्रित हो जाती हैं। प्रशासन को इनके उपयोग पर सख्ती से कारवाई करनी चाहिए।
- मुकेश मेहता, प्रेमनगर

इनका कहना है
ट्रैक्टर ट्रॉली का बिना पंजीकरण के व्यवसायिक उपयोग गैर कानूनी है ऐसा करने वालों पर कारवाई की जाती है जिसमें चालान से लेकर वाहन जब्त किया जा सकता है। कोटा में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाके कारवाई करेंगे।
- दिनेश सिंह सागर, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, कोटा

कोटा शहर के भीतर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवारी बिठाने पर कारवाई की जाती है। साथ ही शहर के भीतर खतरनाक तरीके से ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने वालों पर लगातार कारवाई जाती है। ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लगे ये सुनिश्चित करने के लिए टैक्टर ट्रॉली वालों पर कारवाई करेंगे।
- कमलप्रसाद मीणा, पुलिस उप अधीक्षक, यातायात कोटा शहर

लोन नहीं चुकाने पर 15 दिन की जेल
कोटा। एडीजे क्रम संख्या एक के न्यायाधीश रमेश कुमार ने बुधवार को फाइनेंस कंपनी का समय पर लोन नहीं चुकाने पर ऋणी को 15 दिन के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है। मोरू खुर्द तहसील कनवास निवासी ऋणी शिवराज ने 2 लाख 30 हजार रुपए का श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी से लोन लिया था। लेकिन लोन की किश्तों को वह समय पर नहीं चुकता कर पाया।

एडवोकेट देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिवराज ने वर्ष 2015 में ट्रैक्टर के लिए 2.30लाख रुपए का लोन श्रीराम फाइनेंस शाखा कोटा  से लिया था, लेकिन समय पर किश्त अदा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया था और उसकी नीलामी कर दी थी। बकाया राशि की वसूली के लिए कंपनी ने  एडवोकेट गोपाल दत्त शर्मा के माध्यम से एक शेष राशि वसूली का दावा कोर्ट में पेश किया था। इस पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने ऋणी शिवराज  के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। स्पेशल सेल आमीन सरविंदर कौर व एडवोकेट धन सिंह गौड़ ने ऋणी शिवराज   को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद ऋणी शिवराज को 15 दिन के लिए जेल भेज दिया।

महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत
रुदावल। आगरा-करौली स्टेट हाइवे पर रूदावल थाना क्षेत्र के गांव जरीला में बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने बहन से मिलकर पैदल अपने घर जा रही महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के विरोध में रुदावल-बयाना मार्गपर जाम लगा दिया और शव को सडक पर रखकर विरोध जताया। घटना की सूचना पर रूदावल थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से काफी समझाइस कर जाम खुलबाने के प्रयास किया।

इसके बाद मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल, सीओबयाना दिनेश यादव ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी पहुंचाया। रुदावल थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि गांव जरीला निवासी मछला (40) सुबह करीब 11 बजे गांव में ही अपनी बहन से मिलने गई थी। बहन से मिलने के बाद मछला अपने घर आ रही थी कि रास्ते में बयाना की तरफ से आ रही बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे मछला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को लोगों से बचा कर हिरासत में ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने बयाना-रुदावल स्टेट हाईवे को जाम कर दिया।

ग्रामीणों ने ट्रेक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ कडी कार्रवाई करने व मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने एवं ट्रेक्टर-ट्रॉलियों पर डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इसके बाद पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल ने ग्रामीणों को समझाया और पुलिस अधिकारियों से ग्रामीणों की वार्ता कराई। तब जाकर करीब एक घंटे बाद स्टेट हाइवे से जाम खुल सका।

अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, बालक की मौत
रावतसर। थाना क्षेत्र के धन्नासर कैंची के पास मेगा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार एक बालक जगसीर निवासी रामपुरा नारायण तहसील अबोहर पंजाब की मौके पर मौत हो गई तथा 7 जनों को चोटे आई जिनमें 4 बच्चे हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी यात्री रामदेवरा से धोक लगाकर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर जिला बाल कल्याण समिति चेयरमैन जितेंद्र गोयल रावतसर सरकारी अस्पताल पहुंचे व घायलों की कुशलक्षेम पूछी। वहीं हादसे में घायल अन्य बच्चों महिलाओं व पुरुषों के उपचार संबंधी जानकारी डॉक्टरों से ली वह उचित उपचार की व्यवस्था करवाई। वहीं मौके पर मृतक बालक के पिता सतपाल मेघवाल व परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। मृतक बालक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र जगसीर 10 वीं क्लास में पढ़ता था व उसकी एक छोटी बहन अनीशा है। इस हादसे के संबंध में मृतक के चाचा श्रवन कुमार पुत्र गोपी राम मेघवाल निवासी रामपुरा नारायण तहसील अबोहर पंजाब ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। रावतसर पुलिस ने मृतक बालक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

बजरी से भरा एक ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त
वनस्थली। सदर पुलिस ने एक अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया है। सदर थानाधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि गांव जोधपुरिया के पास से अवैध बजरी से भरकर ट्रैक्टर बजरी भरकर आ रहा ट्रैक्टर दिखाई दिया। पुलिस जाप्ते को देखकर चालक ट्रैक्टर छोडकर फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्रोली को पुलिस ने जब्त कर थाने में खड़ा करवाया दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध बजरी खनन करते ट्रेक्टर ट्रोली जब्त, चालक ट्रेक्टर ट्रोली छोड़ कर भागा
उनियारा। उनियारा क्षेत्र के बनेठा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते ले जाते हुए जप्त किया। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द मिश्रा के आदेशानुसार, वृत पुलिस उप अधीक्षक उनियारा शकील अहमद के निर्देशानुसार थानाधिकारी भवंर लाल  मय पुलिस टीम के द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की इत्तला पर बनास नदी से मीणों की झोपड़िया की तरफ  एक ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध बजरी भर कर जा रहा है।

बालाजी मन्दिर के पास मीणो की झोपडिया पहुंचा जहां बनास नदी की तरफ से एक ट्रेक्टर बिना नम्बरी व ट्रोली में अवैध बजरी भरी हुई को पकडा । पुलिस को देख ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर ट्रोली को छोड़ कर भाग गया । पुलिस ने बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राल को जप्त कर ट्रेक्टर ट्रोली के अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।