Student Movement Police Action Probe - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिहार छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का एक्शन, उदय भानु चिब बोले- प्रभावित छात्रों को मिलेगा कानूनी साथ, जांच जारी
नई दिल्ली। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने बिहार के भागलपुर में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए गठित कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य के रूप में प्रभावित छात्रों, उनके परिजनों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। चिब ने बताया कि कांग्रेस ने 25 जुलाई को भागलपुर में छात्र आंदोलन के दौरान की गई पुलिस कार्रवाई, दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तारियों की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की है। श्री चिब समिति के सदस्य के रूप में भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आंदोलन से प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों से बातचीत की तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

चिब ने बताया कि इस दौरान उन्होंने पाया कि आंदोलन के बाद कई छात्रों के घरों पर पुलिस पहुंची तो बड़ी संख्या में छात्र कार्रवाई के डर से अपने अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हुए हैं। चिब ने बताया कि उनको स्थानीय पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि इस मामले में 42 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इनमें 14 नाबालिगों को पहले ही छोड़ दिया गया है, ज्यादातर छात्रों को जमानत मिल चुकी है और फिलहाल दो छात्र जेल में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि युवा कांग्रेस इन छात्रों को कानूनी सहायता उपलब्ध करा रही है। अगर किसी छात्र के खिलाफ अनुचित कार्रवाई होती है तो कांग्रेस और युवा कांग्रेस उसके साथ खड़ी रहेगी।